Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

AAJ KA RASHIFAL 10 April 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

AAJ KA RASHIFAL 10 April 2022 in Hindi


मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा क्योंकि चन्द्रमा आपके चतुर्थ भाव में स्वगृही होकर बैठा है। आपकी फायनेंशियल कंडीशन अच्छी रहेगी। परिवार से मीटिंग अच्छी रहेगी। मनचाहे कार्य। आज के दिन आप के पूर्ण होंगे। आज आपके कार्यों में सारी बाधाएं दूर हो जायेगी। आज के दिन जो रिश्ते बिगड़ चुके हैं वो भी आपके मधुर बनते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन दूरगामी यात्रा होगी परन्तु यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के कारण आप अपने डिसीजंस बहुत कॉन्फीडेंट ले लेंगे। आज के दिन वर्क प्लेस पर आपको अपने अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और उनके सहयोग से आप अपने अटके हुए सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न करते चले जाएंगे। आपको नवरात्रि के दौरान कुंजिका स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इसके साथ ही सुगन्धित, फूल जैसे गुलाब, हर सिंगार, गेंदा आदि मां को अर्पित कर मां को प्रसन्न जरुर करें। साथ ही आज के दिन रामनवमी के दिन भगवान श्रीराम को कमल के पुष्प जरुर चढाने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और शुभ अंक रहेगा सात। AAJ KA RASHIFAL 10 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए पराक्रम से भरा रहेगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक मान सम्मान में बढोतरी होगी और आपके कोई भी कार्य लेट नहीं होंगे। आज के दिन कोई विशेष कार्य अगर आप करने की बहुत लंबे टाइम से सोच रहे हैं तो उस कार्य को संपन्न जरूर करें। राजनीति से जुड़े सभी कार्य आपके निर्विघ्न संपन्न हो जायेंगे और यदि आप बड़े नेता हैं तो आज के दिन आप जनता के लोकप्रिय बनते हुए दिखाई देंगे। यानि आपकी प्रसिद्धि में चार चाँद लगेंगे। आज के दिन आपके मित्रों के साथ में आप कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और अपने आपको रीफ्रेश महसूस करेंगे। देवी मां को लाल रंग की चुनरी हरे रंग की साड़ी चढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से भी मां अत्यंत प्रसन्न होती है। आज के दिन आपको दुर्गा सप्तशती का पाठ पूर्ण रूपेण करना चाहिए। वही भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव है अतः अगर आप शत्रु बाधा से मुक्त होना चाहते हैं तो भगवान श्रीराम के राम रक्षा स्त्रोत का पाठ आज के दिन जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा केसरिया और शुभ अंक रहेगा तीन।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कुटुम्ब के साथ आपकी बॉण्डिंग अच्छी होगी। वाणी से आप सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। आपके मनोनुकूल कार्यों से आप प्रसन्नचित नजर आएंगे। वहीं प्रोफेशनल लाइफ में आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसको आप ठीक तरीके से निभाएंगे भी। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा रहेगा। उत्तम लाभ की परिस्थितियां आपके जीवन में बनी रहेगी। कलाकारों के मान सम्मान और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। आप अगर कला के माध्यम से अपनी एक्टिंग को करते हैं या अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी कला से ही आप। आते हैं तो आज के दिन आप अपनी कला से भरपूर लाभ की स्थितियां उत्पन्न करेंगे। वहीं आज के दिन कला प्रेमियों के लिए रचनात्मक कार्यों में अपना समय गुजारने का रहेगा। देवी मां को लाल और औरेंज रंग के फूल जरूर चढ़ाएं। इसके अलावा चांदी के आभूषण चढाना भी शुभ माना जाएगा। भगवान श्री राम की मूर्ति आज के दिन आपको अपने घर में जरुर स्थापित करनी चाहिए और श्री राम के नाम का जाप आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा छ:। AAJ KA RASHIFAL 10 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे | अतः आपका कॉन्फिडेंस देखने लायक रहेगा। काम में सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। जो काम बहुत कन्फ्यूजन से भरे हुए थे, आज उसमें क्लैरिटी मिल जाएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आपको कोई भी विशेष कार्य में आज अपनी रुचि को बढाते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन अपने हॉबी से संबंधित कार्य करेंगे और परिवार वालों के साथ में पिकनिक पर जाने का प्रोग्राम आज आपका बन सकता है। सामाजिक मान सम्मान आज आपको मिलता हुआ दिखाई देगा और बदलाव से आज आपकी ट्यूनिंग और अधिक बेहतर होती हुई दिखाई देगी। गुलाबी रंग के फूल मां को आज के दिन चढ़ाने चाहिए और सोने के आभूषण चढ़ाना भी शुभ माना जाएगा। साथ ही मां भगवती की कृपा प्राप्ति के लिए दुर्गा स्त्रोत दुर्गा कवच का पाठ जरूर करें। रामनवमी का दिन है इसीलिए आज के दिन भगवान श्री राम के किष्किंधा कांड का पाठ करने से आपके समस्त शोक और कष्ट दूर हो जाएंगे। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा एक।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन कर्ज की स्थितियां लेकर आया है। इसलिए आज के दिन आपको अपने खर्चों में थोड़ी सी कटौती लानी पड़ेगी। आज के दिन आपकी कई दूरगामी यात्रा हो सकती है। चंद्रमा की महादशा जिन भी जातकों को चल रही है उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया है। विदेश जाने के योग आपके बनते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आप प्रेम और समर्पण भाव से अपने लाइफ पार्टनर के साथ अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ जुड़ेंगे। परिवार के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम आज आपका बन सकता है। वहीं घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा, जिससे घर का माहौल बहुत ही हैल्दी होता हुआ दिखाई देगा। मां भवानी को लाल और हरे रंग का फूल आज के दिन जरूर चढ़ाएं। इसके साथ ही मां को लाल रंग की चुनरी और हरे रंग की साड़ी चढ़ाने से मां दुर्गा की प्रसन्नता बढ़ती है। दुर्गा सप्तशती का पाठ जरूर करें। साथ ही भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर घी का दीपक जलाएं और रामायण का पाठ आप आज के दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा दो । AAJ KA RASHIFAL 10 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि परिवार के साथ में किसी सामाजिक समारोह का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं आज के दिन मनोवांछित इच्छा पूर्ण होने से आपके मन में सेटिसफेक्शन रहेगा। आज के दिन आपके रूठे हुए रिस्ते भी आज मधुर होते हुए दिखाई देंगे। भाई और दामाद से विशेष लाभ की परिस्थितियां आज के दिन बनेगी। व्यापारी वर्ग को कोई शुभ समाचार अपने व्यापार के अनुकूल आज के दिन मिल सकते हैं। वही आज के दिन अगर आपने अपने किसी मित्र को उधार दे रखा है तो स्वयं आपका उधार चुका जाएगा, जिससे आपकी प्रसन्नता और अधिक बढ़ सकती है। आज के दिन अपने फैमिली वालो के साथ डिनर का प्रोग्राम आपका तय होता हुआ दिखाई देगा। जिससे शाम को आप सभी लोग बहुत इंजॉय करते हुए दिखाई देंगे। इससे आपके रिश्तों में एक अच्छी बॉन्डिंग आज के दिन बनेगी। मां भवानी को लाल हरे रंग के फूल चढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही मां को लाल रंग की चुनरी और हरे रंग की साड़ी जरूर चढ़ाएं। भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव है इसलिए लंका कांड का पाठ आज के दिन जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा छ:।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके काम में दिक्कतें और परेशानियों को खत्म कर सकता है। आज के दिन आपके जीवन में सारी समस्याएं दूर होगी। मई जो लोग और जॉब से जुड़े हुए हैं, उनको आज के दिन अपनी नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। मनचाही ट्रांसफर के योग आज के दिन बन रहे हैं। अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा। वहीं कोई विशेष कार्य आज आपका निश्चित रूप से पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा। परिवार के साथ आपकी बॉन्डिंग। रहेगी। पिता का मार्गदर्शन आज के दिन आपको मिलेगा और उनसे आप जो भी सलाह लेना चाहते हैं, उसमें आपको आज के दिन एक सकारात्मक विचारधारा और सकारात्मक कदम देखने को मिलेंगे। मां दुर्गा को सफेद और गुलाबी रंग के फूल आपको अर्पित करने चाहिए। इसके साथ ही लाल रंग की चुनरी मां को जरूर चढ़ाएं। आज का दिन रामनवमी का है। इसीलिए आपको भगवान श्री राम के साथ साथ हनुमान जी की भी पूजा आराधना करनी चाहिए। जय श्रीराम, जय श्रीराम, जय श्रीराम। इस मंत्र का आप को मन ही मन जाप जरूर करना है। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 10 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | अतः आज आपका भाग्य आपका साथ देगा। आप कुछ विशेष कार्यों में संलग्न रहेंगे। समाज सेवा लोगों की मदद के लिए आगे आना ऐसे कार्यों में आज आपकी रूचि अधिक रहेगी और इससे आपके सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवार की बॉन्डिंग और परिवार के द्वारा भी आपको पूर्ण रूपेण सहायक सहायता और सहयोग की प्राप्ति होगी। आज का दिन युवक युवतियों के लिए मौज मस्ती में बीतेगा। वहीं आज के दिन आपको थोड़ा सा अपने काम के प्रति सीरियस रहना चाहिए। अपना मेल जरूर चैक करें। हो सकता है आज के दिन आपको मेल के थ्रू कोई समाचार अपने कैरियर से रिलेटेड मिल जाए। जो छात्र छात्राएं हायर एजुकेशन के लिए प्लानिंग कर रहे हैं, वो आज के दिन अपने प्लानिंग में सार्थक सिद्ध होंगे और परिवार वालों से मार्गदर्शन आज के दिन आपको प्राप्त होगा। देवी मां को गुड़हल के फूल जरूर चढ़ाने चाहिए। गुड़ का भोग लगाना उनके लिए शुभ माना जाएगा और आभूषणों में सोने की चीजें जरूर चढ़ाएं। आज का दिन श्रीराम के जन्मोत्सव का है। आज के दिन भगवान श्रीराम और माता सीता की संयुक्त रूप से पूजा अराधना करें और उन्हें लाल पुष्प जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी और शुभ अंक रहेगा एक।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपके लिए मिक्स रिजल्ट लेकर आया है। थोड़ी सी समस्याएं बढ़ सकती है अतः आज के दिन अपनी मानसिक स्थिति पर आपको वर्क करना चाहिए। आज के दिन बाहर जाने से बचें। वाहन दुर्घटना की संभावना है। मन को शांत रखने के लिए आप कुछ अपना माइंड डायवर्ट करने के लिए रचनात्मक कार्यों में अपनी रूचि को आज के दिन बढ़ा सकते हैं। परिवार के साथ आपका समय अच्छा व्यतीत होगा और उनसे आपको सही मार्गदर्शन भी देखने को मिलेगा। आज के दिन जितना कॉंफिडेंट होकर अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। उतना ही आप अपने मन को शांत और स्थिर पायेंगे। आज के दिन वैवाहिक जीवन का पूर्ण आनंद लेंगे और जीवनसाथी का पूर्ण साथ और सहयोग आपको देखने को मिलेगा। देवी को पीले रंग के फूल और तेल आज के दिन अर्पित करना चाहिए। साथ ही पीले रंग के वस्त्र भी मां को जरूर चढ़ाएं। वही भगवान श्रीराम के मंदिर जाकर उनको श्रीराम और माता सीता यानि राम दरबार की पोशाक जरुर भगवान को भेट करें। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा नौ | AAJ KA RASHIFAL 10 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। जीवन साथी के साथ आपके संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे। एक दूसरे के साथ बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। रिश्ते बिगड़ चुके थे तो आज मनमुटाव की स्थितियां खत्म हो जाएगी। लव रिलेशनशिप में आपको अपना लव मेट मिल जाएगा और उसके साथ सीरियस रिलेशनशिप में बनते हुए दिखाई देंगे। आज कलाकारो के लिए प्रसिद्धि दायक दिन रहेगा। कला के माध्यम से आप अपनी अलग पहचान बनाएंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी, जिससे आपकी प्रसन्नता में चारचांद लगेंगे। आज के दिन आपका मन स्थिर रहेगा और एक कॉन्फिडेंस लेवल देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और आप अपने परिवार वालो के साथ में मुंबई घूमने फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। मां दुर्गा को नारियल की बर्फी आज के दिन जरूर चढ़ाएं। साथ ही नीले रंग के फूल चढ़ाना शुभ रहेगा। भगवान श्रीराम को भी आज के दिन आपको नीले पुष्प अर्पित करने चाहिए। इससे उनकी कृपा सदैव पर बनी रहेगी। आपका शुभ रंग रहेगा पीच और शुभ अंक रहेगा छ:।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है। अतः रोग और शत्रु दोनों ही आपसे आज के दिन दूर रहेंगे। श्वास संबंधी समस्याओं में लापरवाही ना करें क्योंकि ये समस्या अभी तो छोटी है पर बड़ी हो सकती है। इसीलिए अगर छोटी सी समस्या है तो उसको छोटे में ही काट दें। दवाई लेकर तुरंत समस्या का। ढूँढें। आज आपके रिश्तों में मजबूती रहेगी। मातृपक्ष से आपको विषेष प्यार और दुलार देखने को मिलेगा। आज ननिहाल जाने का प्रोग्राम आपका बन सकता है। वहीं आज के दिन आप अपने परिवार वालों के साथ उनके घरेलू कार्यों में हेल्प कराकर अपनी बॉन्डिंग को और अधिक मजबूत बनाते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपके सोचे समझे कार्य नहीं होंगे, परंतु कामों में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी। आज का दिन रिलैक्स भरा रहेगा और मित्रों के साथ आप कुछ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। देवी मां को नीले रंग के फूल आज के दिन जरूर चढ़ाने चाहिए। जातक को हर रोग और कष्ट से छुटकारा मिलेगा। आज के दिन सुंदरकांड का पाठ जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी और शुभ अंक रहेगा तीन। AAJ KA RASHIFAL 10 April 2022 in Hindi

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके कामों में आ रही बाधाओं को दूर कर देगा। साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी। कलाकारों को अपनी कला का सही मुल्यांकन आज के दिन प्राप्त होगा। वहीं छात्रों के लिए आज का दिन थोड़ा सा डिस्ट्रैक्शन से भरा रहेगा। इसलिए पढ़ाई में अपने कॉन्सनट्रेशन को बढ़ाएं। पहले पढ़ाई करने के बाद आप कोई भी मनचाहे कार्य में संलग्न हो सकते हैं। आज के दिन आपकी इच्छाएं पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। फैमिली गेट टुगेदर में आज आप बिजी रह सकते हैं। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। मीन राशि के जातकों को मां दुर्गा को पीले रंग के फूल यानि कनेर, गेंदा गुड़हल आदि चढ़ाने चाहिए। मां को पीले रंग के वस्त्र भी आज के दिन अर्पित जरूर करें। भगवान श्रीराम की रामदरबार सहित विधिपूर्वक पूजा आराधना करें और उन पर पीले चावल आज के दिन जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा चार।

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/2SU6QxuYfH0″ image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *