AAJ KA RASHIFAL 1 September 2022
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। व्यापारी वर्ग को बहुत सोच समझकर अपने व्यापार में आगे बढ़ना पड़ेगा। किसी भी भ्रम का शिकार होकर कोई गलत आपने निवेश कर दिया या किसी गलत व्यक्ति के साथ टाईअप कर दिया तो व्यापार में हानि की संभावना प्रबल बनी हुई है। आज के दिन पार्टनरशिप में काम न करें। स्वतंत्र रूप से जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता हासिल होगी। जीवनसाथी के साथ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। अत शांति से वार्ता के द्वारा अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। मीन राशि के जातकों को गणेशजी की पूजा आराधना करनी चाहिए। नित्य सुबह गणपति महाराज को फूल जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 7 | AAJ KA RASHIFAL 1 September 2022 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए रोगों को न्यौता देने वाला है। इसलिए अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। मौसमी बीमारियां, सर्दी, खांसी, जुखाम और वायरल जैसी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। अपने आसपास की हाइजीन का ध्यान रखें और थोडा सा श्वास संबंधी नियमों का पालन जरूर करें। आज के दिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। वहीं रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में भी सजगता आपको बनाए रखनी होगी वरना नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती है। वृषभ राशि वाले जातकों को मां लक्ष्मी की पूजा आराधना करनी चाहिए। नित्य मां लक्ष्मी को लाल फूल जरूर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 8 |
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए डिस्ट्रक्शन से भरा है। किसी बात को लेने को लेकर निराशा उत्पन्न हो सकती है। टीचर और प्रिंसिपल से किसी बात को लेकर डांट भी सुनने को मिल सकती है। आज के दिन कोई भी जल्दबाजी में निर्णय न ले। सोच समझकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। आध्यात्मिक भावों से थोडा सा आज के दिन आप भरे रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि और अधिक बढ़ेगी। तुला राशि के जातकों को हनुमानजी की पूजा आराधना करनी चाहिए। नित्य सुबह और शाम को हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 1।
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। फाइनैंशली स्टेबिलिटी आज के दिन आपके जीवन में बहुत जरुरी है। बजट देखकर आप चलेंगे तो निश्चित रूप से अपने खर्चों को कम पाएंगे। वरना कर्ज की स्थिति अधिक और कर्ज की स्थिति अधिक होती चली जाएगी। आज के दिन अपनी मां के साथ बहस से बचना चाहिए। पारिवारिक कलह का वातावरण हो तो शांत रहकर अपने मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करें। प्रोफेशनल लाइफ में भी अकेले ही अपने कार्यों को करना पड़ेगा, परंतु आज के दिन शांत रहकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। कर्क राशि के जातकों को गुरुवार के दिन केले के वृक्ष की पूजा करनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 6। AAJ KA RASHIFAL 1 September 2022 in Hindi
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। भाई बहनों के साथ में मनमुटाव की स्थितियां बढे ना इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों को उजागर ना होने दें। अगर करें तो बातचीत के द्वारा उसका हल निकालने का प्रयास करें। आज के दिन वर्क प्लेस पर कोई न कोई बड़ी सफलता आपके हाथ लगेगी। विरोधी आपसे ईर्ष्यावश जलेंगे और कुछ काम में दखल भी देने का प्रयास करेंगे। परंतु आप अपने बुद्धिबल और चातुर्य से अपने विरोधियों को परास्त करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन नए कार्य की शुरुआत से बचें, जो पुराने पेंडिंग पड़े हुए कार्य है, उन्हीं को करने का प्रयास करें। सिंह राशि वाले जातकों को शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के नीचे एक दीया जरूर जलाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 4।
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः वाणी से आप आज के दिन सबको मोहित करते नजर आएंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ में कई गेट टुगेदर के प्रोग्राम आज के दिन आपके बनते हुए दिखाई देंगे। परंतु आज के दिन अपने बुजुर्गों के मन को आहत करने से आपको बचना चाहिए। कोई भी ऐसी बात न करें जिससे उनका मन दुखी हो जाए क्योंकि अगर उनका मन दुखी होगा तो आप कभी भी आगे नहीं बढ़ पाएंगे। इस बात को ध्यान रखें। गुरु गुरुजनों का बड़ों का बुजुर्गों का सम्मान करते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे तो सफलता के आयाम तय करते चले जाएंगे। कन्या राशि वाले जातकों को धन प्राप्ति के लिए भगवान शिव को जल जरूर अर्पित करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 8।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगी। अत आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। थोड़ा सा अपने काम में कॉन्सनट्रेशन को बढ़ाने का प्रयास करें। हालांकि जो भी काम करेंगे वो उलटे पड़ेंगे। इसीलिए आज के दिन बहुत संयमित होकर अपने कार्यों को करें। कम बोलकर जितना काम करेंगे उतना ही आप परिणाम को अपने लिए सकारात्मक पाएंगे। वाणी से आप बिगाड़ सकते हैं इसलिए चुप रहना आपके लिए ज्यादा ठीक रहेगा। तुला राशि वाले जातकों को गुरुवार के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए और इस दिन पीले वस्त्र जरूर धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 1। AAJ KA RASHIFAL 1 September 2022 in Hindi
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। खर्च की स्थितियां आज के दिन बेकाबू हो सकती हैं, जिससे ऋण की स्थितियां बढ़ सकती हैं। इसलिए अपने खर्चों और ऋण पर पूरा कंट्रोल करके चलेंगे। तभी आप आगे बढ़ पाएंगे। आज के दिन आपके मनचाहे परिणामों में आपको सफलता प्राप्त नहीं होगी। आज के दिन बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट आपके भविष्य को सिक्योर करता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन पारिवारिक कलह का वातावरण हो सकता है। अपने घर परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर एक ट्यूनिंग बनाए रखें और बातचीत के द्वारा अपनी समस्याओं को हल करने का प्रयास करें। वृश्चिक राशि वाले जातकों को भगवान श्री कृष्ण को तुलसी जरुर अर्पित करने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 4।
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। कोई विशेष कार्य आज आपका समापन हो जाएगा, जिससे आपकी प्रसन्नता और कॉन्फिडेंस दोनों ही देखने लायक रहेंगे। आज के दिन व्यापारी वर्ग अपने काम की नयी शुरुआत कर सकता है। व्यापार के विस्तार की योजना पर आप काम कर सकते हैं। वो योजनायें आपकी चल निकलेगी। आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए इतना अच्छा नहीं बॉस से किसी बात को लेकर डांट सुनने को मिल सकती है और आज के दिन आपके काम अधूरे होने की वजह से भी आप असफलता निराशा का को स्वीकार आज के दिन नहीं कर पायेंगे। थोड़ा सा मन में हर परिस्थिति के लिए अपने आपको तैयार करके चलेंगे तो किसी भी प्रकार की असफलता से आप निराश नहीं होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 5। AAJ KA RASHIFAL 1 September 2022 in Hindi
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन कर्मप्रधान बनना चाहिए। कर्म के दम पर आप अपने कार्यों को पूर्ण कर सकते हैं। आज के दिन कोई भी घटना दुर्घटना आपके साथ हो सकती है। इसलिए इन सबके लिए मेंटली अपने आपको प्रिपेयर रखें और कोशिश करें कि ऐसी परिस्थितियां आपके। आज के दिन थोड़ा स्ट्रगलिंग रहेगा | आज आपको प्राप्त होंगे। परंतु मेहनत का फल आज नहीं तो कल आपको जरूर देखने को मिलेगा। पिता का इस मुश्किल समय में भी आपके साथ खड़े रहना इस बात को दर्शाता है कि परिवार व्यक्ति के लिए कितना इम्पोर्टेन्ट है इसलिए आज के दिन अपने माता पिता का सम्मान जरूर करें। मकर राशि के जातकों को नित्य गणेशजी की पूजा आराधना करनी चाहिए और बुधवार के दिन गणेश जी को हरी इलायची जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा 3।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। आज के दिन आपके काम जो कि बहुत लंबे टाइम से अधूरे पड़े थे, वो काम त्वरित गति से सम्पन्न हो जाएंगे। आज के दिन कोई भी अटकाव की स्थिति अगर आपको जीवन में देखने को मिले तो नए कार्य की शुरुआत से बचें। जो पुराने पेंडिंग पड़े हुए कार्य हैं, उन्हीं को करने का प्रयास करें। युवक युवतियों के लिए समय सही नहीं है। इसलिए एक बैलेंस बनाकर आपको अपनी लय में चलना पड़ेगा। अधिकारियों के साथ और सहयोग से ही आप आगे बढ़ पाएंगे। लिए आज के दिन अग्रेशन और गुस्से को थोड़ा सा नियंत्रण में रखें। कुंभ राशि वाले जातकों को सोमवार के दिन शिवलिंग पर गंगाजल जरुर अर्पित करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा। 9।
मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन कार्यों को करने में जल्दबाजी न करें क्योंकि जल्दबाजी में बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। ऐक्सिडेंट होने की संभावना है दुर्गम यात्रा से आपको बचना चाहिए। जानवरों से सावधान रहें क्योंकि जानवरों से आज के दिन आपको चोट लग सकती है। अपने रूटीन में जो कार्य कर रहे हैं, उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें और अपनी गोपनीय बातों को किसी के साथ शेयर न करें और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें। आज के दिन भावुकता की जगह थोड़ा सा प्रैक्टिकल होकर सोचेंगे तो आप अपने कार्यों में निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। मीन राशि के जातकों को नित्य सूर्य देव को अर्ध्य देना चाहिए और आदित्य स्त्रोत का पाठ जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा 6। AAJ KA RASHIFAL 1 September 2022 in Hindi