Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra

AAJ KA RASHIFAL 1 October 2022 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik /Daily Rashifal – Nidhi Ji Shrimali |

1 october 2022 rashifal

AAJ KA RASHIFAL 1 October 2022 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा केयरफुल होकर चलने का है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। कोई भी कार्य कर रहे हैं तो उस कार्य के बारे में पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही उस कार्य को करने का प्रयास करें। आज के दिन खुद ड्राइव करके यात्रा न करें और यात्रा हो सके तो टाल दें। आज के दिन आपके कार्यों में आपको कोई भी रिस्की काम हाथ में नहीं लेना चाहिए। जो रुटीन से। काम चला रहे हैं, उन्हें कार्यों को करने का प्रयास करें और अपने आसपास के लोगों से सावधान रहें। थोड़ा सा प्रैक्टिकल होकर चलें। इस राशि के लोग कन्या पूजन कर उन्हें किताबें भेंट कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको अपने ग्रहों के दोषों से मुक्ति मिलती है। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 8।


वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सातवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन दाम्पत्य जीवन के सुखों को बढ़ाएगा। जीवन साथी के साथ में मतभेद अब तक चल रहे थे तो वो मतभेद खत्म हो जाएंगे। एक दूसरे के प्रति आप आकर्षण से बनेंगे। लव रिलेशनशिप में अगर आप किसी को मन ही मन चाहते हैं तो उसे प्रपोज कर डालिए। आज आपके प्रपोजल को व्यक्ति नहीं ठुकरा पाएगा। वहीं अगर जो प्यार में ऑलरेडी हैं। और अपने विवाह में उस प्यार को परिणिति करना चाहते। हैं तो अपने परिवार की सहमति आज के दिन आपको जरूर मिल जाएगी। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। नई नई योजनाओं। का क्रियान्वयन करेंगे और आज आपका मनोबल बढ़ा हुआ दिखाई देगा। इस राशि के लोग कन्या पूजन के दिन गुलाबी रंग के वस्त्र और खीर कन्याओं को जरूर खिलाएं। ऐसा करने से मां आप पर अपनी कृपा सदैव बनाए रखेगी। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक रहेगा। 1।


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा। अपने शत्रुओं से सावधान रहने का है क्योंकि वे आपकी किसी विशेष योजना में खलल डाल सकते हैं। और उस वजह से उस योजना में आपको नुकसान भी हो सकता है। आज के दिन आपको अपने चारों तरफ आंख, नाक, कान खुले रखकर चलना चाहिए। अपने कार्यों को खुद खड़े रहकर पूर्ण करें। अपनी गोपनीय बातों को अपने तक रखें और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें। आज के दिन संगति करते समय सावधान रहें। ऐसी संगति में न पड़ें, जो कि आपको पथभ्रष्ट करने का प्रयास करे। आज के दिन स्वास्थ के प्रति भी थोड़ी सी लापरवाही आपको आपके लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो। सकती है। इस राशि के जातक देवी को प्रसन्न करने के लिए कन्या पूजन में कन्याओं को पेन और पेन्सिल भेंट कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक करेगा। 6 |


कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सर्व कार्य सिद्धि वाला रहेगा। विद्यार्थी वर्ग थोड़ा सा मन विचलित कर सकता। है, परंतु पढ़ाई के बाद में आप अपने कार्यों में जो आपको करना हैं उनमें आप मन लगा सकते हैं। पर पहले आपका कर्तव्य आपकी पढ़ाई के लिए है। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको आज के दिन बहुत संभलकर चलने की आवश्यकता। है क्योंकि अधिकारियों का साथ सहयोग नहीं मिलेगा। काम में कुछ बाधाएं और कठिनाइयां आ सकती हैं। आज के दिन अगर आप पर कोर्ट कचहरी के मुकदमे चल रहे। हैं, उनका कोई फैसला है तो वो फैसला आपके पक्ष में जाएगा। इस राशि के जातक कन्या पूजन के दिन उन्हें श्रृंगार का सामान साथ में फूल भेंट कर सकते। हैं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा 2।


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज के दिन थोड़ा सा स्ट्रगलिंग रह सकता है। इसलिए थोडा सा ध्यान देकर ही अपने दैनिक दिनचर्या में खर्चों को करें। आज के दिन आपके घर में किसी बात को लेकर कलह का वातावरण भी उत्पन्न हो सकता है। अतः शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। कुटुम्ब में आज के दिन मान सम्मान बढ़ेगा और घर का वातावरण जल्दी ठीक हो जाएगा, क्योंकि कुटुंब से कोई शुभ समाचार आज के दिन आपको प्राप्त होंगे। नौकरीपेशा लोगों को आज के दिन अपनी जिम्मेदारियों को समझना है और अकेले नहीं बल्कि टीमवर्क की तरह अपने कार्यों को पूर्ण करना है। इस राशि के जातक पूजन में मिठाई आपको कन्याओं को भेट कर सकते हैं। जरूरतमंदों को फलों का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा 5।

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और साधन संपन्न रहेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी जो काम बहुत लंबे टाइम से आपका अटका हुआ था। वो काम आज के दिन। द्रुत गति से। संपन्न हो जाएगा। राजनीतिज्ञों के साथ में आज आपका उठना बैठना रहेगा। उनसे आपकी मुलाकात हो सकती है। आप यदि किसी को जीवन में। आइडियल मानते हैं तो आज के दिन आप उनकी प्रेरणाओं से अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे और काफी हद तक उसमें सफल भी होंगे। इस राशि के जातक कन्याओं को कांसे से बने बर्तन का दान जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और शुभ अंक रहेगा। 1 |


तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा और प्रसिद्धि दायक रहेगा। जो काम अपने हाथ में लिया है। आज के दिन वो काम आपका पूरा हो जाएगा, जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल प्रोफेशनल लाइफ में देखने लायक रहेगा। पारिवारिक स्थितियां आपके लिए अनुकूल रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा आज के दिन बनती हुई दिखाई देगी। इस राशि के जातक कन्याओं को सफेद, कपड़ा, सफेद फूल, सफेद चन्दन से बनी चीजों का दान कर सकते। हैं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 9।


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को भाएगा, परंतु आज के दिन विवाह में सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। जीवनसाथी के साथ एक अच्छी अंडरस्टैंडिंग से आप आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे। हालाँकि छोटी छोटी बातों पर कहासुनी हो सकती है परन्तु खट्टी मीठी नोक झोंक के रूप में ये खत्म हो जाएगी। आज के दिन प्रोफेशनल लाइफ में आपको अपने अफसरों का अधिकारियों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जो प्रशासनिक अधिकारी हैं उनको आज अपने कार्य क्षेत्र। में कुछ सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातक कन्याओं को माता की लाल चुनरी अवश्य दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2।


धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रह सकता है। अतः अपने बजट को देखकर चलें। वर्क प्लेस पर आपको किसी के साथ भी कहासुनी का वातावरण नहीं बनाना है। इससे आपके अधिकारी आप पर अप्रसन्न हो जाएंगे। आज के दिन बहुत संभलकर चलें और अपने कार्यों में थोड़ा सा विशेष रूप से ध्यान दें। आज का दिन आपको अपने गलत मार्ग की तरफ प्रेरित कर सकता है। कार्यों को सही तरीके से यानि ईमानदारी से करने का प्रयास करें क्योंकि गलत मार्ग पर चले तो उसका परिणाम भी आपको भुगतना पड़ सकता है। इस राशि के जातक कन्याओं को पीला फूल, हल्दी और शिक्षा संबंधी कुछ चीजें जैसे पेन, कॉपी, किताब आदि दान कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और शुभ अंक रहेगा। 5।


मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियों को बढ़ाएगा। वहीं आज के दिन दूरगामी यात्राएं संपन्न हो सकती हैं, परंतु यात्राएं आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आज के दिन भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग देखने लायक रहेगी। आज के दिन कोई भी कार्य आप करने जा रहे हैं तो उस कार्य में आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त। होगी। इस राशि के जातकों को कन्याओं को लोहे से बनी कोई चीज तेल या और दान करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 3।

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए कर्मप्रधान रहेगा। काम की बहुत अधिकता रहेगी, परन्तु बड़े जोश में आप अपने सभी कार्यों को सही समय पर पूर्ण कर पायेंगे। आज के दिन नई उर्जा और स्त्रोत अपने कार्य में डूबते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपके पिता का मार्गदर्शन भी आपको प्राप्त होगा। परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है और घर में मेहमान आ सकते। हैं, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। इस राशि के जातक कन्याओ को नीला कपड़ा या आईना दान कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और शुभ अंक रहेगा। 9।


मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से भाग्यवर्धक रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। आज के दिन आपके अधूरे पड़े हुए काम द्रुत गति से संपन्न होते हुए चले जायेंगे। आज के दिन कोई विशेष। शुभ समाचार आपको कुटुम्ब से मिल सकते हैं। वहीं कोई काम आपका अटका हुआ है तो आज वो काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएगा। जिससे आपकी प्रसन्नता और अधिक बढ़ती हुई दिखाई देगी। इन जातकों को कन्याओं को किताब या कोई चीज अवश्य ध्यान दान करनी चाहिए। पीले रंग का कपड़ा यानि रुमाल, चुनरी आदि भी आप दान कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक रहेगा। 7।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *