Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading

AAJ KA RASHIFAL 1 March 2023 in Hindi | मेष से मीन Today Horoscope | Dainik/Daily Rashifal – Nidhi Shrimali

AAJ KA RASHIFAL 1 March 2023 in Hindi

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। जो काम आपका बहुत लंबे टाइम से अटका हुआ था। आज वो कार्य संपन्न हो जाएगा। विशेष कार्य संपन्न होने से आपका कॉन्फिडेंस लेवल प्रसन्नता दोनों बढ़ेगी। आज के दिन किसी भी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ मतभेद ना होने दें। छोटी छोटी बातों की मिसअंडरस्टैंडिंग बड़ी क्रिएट हो सकती है और उससे रिश्ते और अधिक बिगड़ सकते हैं तो थोड़ा सा इस मामले में केयरफुल रहें। वर्क प्लेस पर अधिकारियों के द्वारा आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यानि उस जिम्मेदारी को आपको अपने जी जान से निभाना है तो आगे वाले समय में आप प्रमोशन इन्क्रीमेंट प्राप्त करते हुए या कोई बड़ी जिम्मेदारी और प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। मेष राशि के स्वामी मंगल है, अतः यहां अग्नि तत्व की राशि है और इस राशि के जातकों को होली के दिन लाल और पीले रंगों से होली खेलनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नीला शुभ अंक रहेगा सात। AAJ KA RASHIFAL 1 March 2023 in Hindi

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन कुटुम्ब के साथ आपके तालमेल को और बढ़ाएगा। रिश्तों में वृद्धि होगी और आज आपके रिश्तेदारों की संख्या बढ़ जाएगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भी आपकी भागीदारी बढ़ेगी। घर में मेहमान आ सकते हैं और घर की महिलाओं को आज के दिन आप हर तरीके से प्रसन्न करने का प्रयास करेंगे। आज के दिन थोड़ा सा अपने प्रोफेशनल लाइफ में अपने गुस्से और अग्रेशन पर नियंत्रण करें और शांति से अपने मुद्दों को सुलझाएं। कोई कठिनाई आए तो एकदम से रियेक्ट ना करें। अगर आप उस कठिनाई का हल शांति से निकालेंगे तो जल्दी ही आपको उसका हल मिल जाएगा वरना कठिनाई बढ़ सकती है। वृषभ राशि के स्वामी शुक्र है और ये पृथ्वी तत्व की राशि है। अतः इस राशि के जातकों को होली के दिन सफेद कपड़े पहन कर नारंगी या बैंगनी रंग से होली खेलनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा चार।

मिथुन राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। आपकी पर्सनैलिटी बहुत ही पावरफुल रहेगी। कुछ काम आपके अधूरे रह सकते हैं परंतु आप अपने हौसलों के दम पर उन कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। आज के दिन यात्रायें संभव है और वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। वर्क प्लेस पर अधिकारियों का साथ और सहयोग रहेगा और बुटीक, कॉस्मेटिक और कपड़ों से संबंधित। अगर आप कोई भी काम कर रहें तो ऐसे कार्यों में आपको विशेष लाभ भी आज के दिन देखने को मिलेगा। मिथुन राशि के स्वामी बुध होने के कारण ये वायु तत्व की राशि है और इस राशि के जातकों को हरे रंग से होली खेलनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे शुभ अंक रहेगा दो। AAJ KA RASHIFAL 1 March 2023 in Hindi

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए खर्च प्रधान रह सकता है। अतः अपने खर्चों को नियंत्रित करके चलें। आज के दिन कोई शेयर से संबंधित कोई रिस्की कामों से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। भाग्य आपका साथ देगा इसीलिए आज के दिन लॉटरी खुलने के भी योग बने हुए हैं। आज का दिन युवक युवतियों के लिए बहुत ही अच्छा है जो फैशन डिजाइनिंग से संबंधित कार्य कर रहे हैं। उनको विदेश से कुछ बड़ा ऑफर आ सकता है। इस राशि के स्वामी चंद्रमा होने की वजह से यह जल तत्व की राशि है और इस राशि के लोग बेहद कल्पनाशील होते हैं। अतः सफेद रंग इस राशि के लिए बहुत ही उपयोगी है। सफेद रंग में रंगों से आप होली खेलें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल शुभ अंक रहेगा चार।

सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। अचानक लाभ आपके जीवन में आपको देखने को मिलेगा। यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो व्यक्ति आपका उधार चुकता कर जाएगा जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे और ये पैसा आज आपके बहुत काम आएगा। अटकी हुई योजनाएं चल निकलेगी और काम के विस्तार की योजनाओं पर भी आपको काम करते हुए दिखाई देंगे। उन्हें क्रियान्वित करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कि आपके जीवन की दिशा को बदलता हुआ दिखाई देगा। इस राशि के स्वामी सूर्य होने की वजह से या अग्नि तत्व की राशि है। अतः इस राशि के लोगों को गोल्डन पीले और लाल रंग और नारंगी रंग से होली खेलनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैजंटा शुभ अंक रहेगा नौ।

कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन आपके काम में थोड़ी सी अधिकता की वजह से थकान और कमजोरी जरूर होगी, पर आप उल्लास से भरे रहेंगे। हतोत्साहित नहीं होंगे और एनर्जेटिक होकर अपने कार्यों को कंप्लीट कर लेंगे। आज कोई विशेष सलाह आपको अपने घर के बड़ों से यानी माता पिता से मिल सकती है। आज के दिन यात्राएं सुखद और मंगलमय रहेगी और घर में आपकी बहन या बुआ या किसी नजदीकी रिश्तेदार के आगमन से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। कन्या राशि के स्वामी बुध होने की वजह से ये पृथ्वी तत्व की राशि है। अतः इस राशि के लोगों को हरे भूरे या नारंगी रंग से होली खेलनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीला शुभ अंक रहेगा पाँच। AAJ KA RASHIFAL 1 March 2023 in Hindi

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन भक्ति भाव से भरा रहेगा और धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। यात्राएं सुखद और मंगलमय रहेंगी। वहीं आज के दिन आपके स्वास्थ संबंधी समस्याओं के प्रति थोड़ा सा सावधान रहें। सर्द गरम सर्दी जुखाम या फिर कॉलेस्ट्रोल जैसी प्रॉब्लम हो सकती है। आज के दिन ननिहाल पक्ष से आर्थिक लाभ भी आपको प्राप्त होगा और जीवन साथी का थोड़ा सा कम साथ आज के दिन मिलेगा जिससे आप थोड़े से विचलित होते हुए दिखाई देंगे। परंतु यदि आप उनके साथ बैठ के वार्तालाप करके उनके मन के भावों को समझेंगे कि बात क्या है तो उस समस्या की जड़ तक आप पहुंच जाएंगे और जल्द ही आपको उसका समाधान भी मिल जाएगा। इस राशि के स्वामी शुक्र होने की वजह से ये वायु तत्व की राशि है। अतः इस राशि के जातकों को सफेद और हल्के गुलाबी रंगों से होली खेलनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा काला शुभ अंक रहेगा आठ।

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः। आज का दिन आपके लिए बहुत ज्यादा विशेष रहने वाला है क्यूंकि काम तो द्रुत गति से संपन्न होंगे परन्तु आज के दिन सतर्क रहें। भावुकता में कोई भी बात किसी ऐसे व्यक्ति को न बोल दें जो कि आपके कार्य में नुकसान पहुंचाए या आपसे ईर्ष्या द्वेष भाव रखता हो। क्यूंकि अगर ऐसा हुआ तो निश्चित रूप से वो आपके कार्य में किसी न किसी प्रकार से व्यवधान जरुर डाल पायेगा। आज के दिन प्रैक्टिकल होकर डिसीजन लें और अपने कार्यों को खुद खड़े रहकर पूर्ण करने का प्रयास करें। आज के दिन कोई भी रिस्की काम में हाथ डालने से आपको बचना चाहिए। सुखों में वृद्धि होगी और लग्जरी लग्जरी आइटम की खरीदारी आज के दिन आपके द्वारा की जा सकती है। इस राशि के स्वामी मंगल होने की वजह से यह जलतत्व की राशि है और इस राशि के लोगों को लाल मैरून और पीले रंगों का उपयोग होली खेलते समय करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद शुभ अंक रहेगा छह। AAJ KA RASHIFAL 1 March 2023 in Hindi

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए व्यापार में उन्नति के रास्ते खोल देगा। अच्छा व्यापार करते हुए दिखाई देंगे। जीवनसाथी के साथ मतभेद समाप्त हो जाएंगे। अगर नई नई शादी हुई है तो दाम्पत्य जीवन में और अधिक माधुर्य रहेगा। एक दूसरे के प्रति पूर्णतया आकर्षित रहेंगे। वहीं अगर लव रिलेशनशिप में हैं तो आपको धोखा मिल सकता है। आज के दिन कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। घर में कोई लग्जीरियस आइटम की खरीदारी संभव है। इस राशि के स्वामी गुरू होने की वजह से यह अग्नि तत्व की राशि है। अतः इस राशि के जातको को लाल और पीले रंगों से होली खेलनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी शुभ अंक रहेगा दो।

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज के दिन स्वास्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अतः अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। थोड़ा सा। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में सजग रहें। आज के दिन ननिहाल से भी दुखद समाचार आ सकते हैं। अपने मन को विचलित ना होने दें और अपने परिवार के सदस्यों को संभालें। आज के दिन नाना नानी के स्वास्थ को लेकर भी चिंता उत्पन्न हो सकती है। आज के दिन यात्राओं से आपको बचना चाहिए और जो आपके प्रतिद्वंदी हैं उनसे थोड़ा सा सावधान रहें। मकर राशि के स्वामी शनि होने की वजह से यह पृथ्वी तत्व की राशि है तो इस राशि के जातकों को नीले और काले रंग से होली खेलनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा अंक रहेगा पाँच।

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए करियर प्रधान रहेगा। करियर में सारी बाधाएं और दिक्कते समाप्त हो जाएगी। आज के दिन संतान की तरफ से भी आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। छात्र छात्राओं के लिए आज का दिन विशेष है। कोई विशेष लक्ष्य आज प्राप्त कर लेंगे। टीचर और पेरेंट्स दोनों ही आपके कार्यों की सराहना करेंगे। इस राशि के स्वामी शनि होने की वजह से यह वायु तत्व की राशि है। अतः इस राशि के जातकों को होली खेलने के लिए काले बैंगनी या लाल रंग के गुलाल का इस्तमाल करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक रहेगा दो। AAJ KA RASHIFAL 1 March 2023 in Hindi

मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः फाइनैंशली आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा स्ट्रगलिंग रह सकता है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। कार्यों में करते समय सावधानी से आगे बढ़ें। वाहन दुर्घटना की संभावना है। अतः वाहन चलाकर लंबी दूरी की यात्रा को तय न करें। आज के दिन वाहन के रख रखाव पर भी खर्चा आ सकता है। आज के दिन सोच समझकर निर्णय लें। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आपको और अधिक नुकसान की स्थितियों में ला सकते हैं। मीन राशि के स्वामी गुरु हैं, अतः गुरु का रंग पीला होता है। इस राशि के लोगों को पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन अंक रहेगा तीन | AAJ KA RASHIFAL 1 March 2023 in Hindi

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *