9 जनवरी – 15 जनवरी 2023 Weekly Rashifal in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक चौथे, पांचवें, छठे और सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। फाइनेंशियली थोड़ा संभलकर चलने की आवश्यकता है। हालांकि चीजें बहुत ज्यादा नहीं बिगड़ेगी क्योंकि चंद्रमा सप्ताह की शुरुआत में अपने ही घर में स्वग्रही होकर बैठा है। यानि कर्क राशि में स्वग्रही होकर बैठा है। इसीलिए आपके 12th हाउस से संबंधित बहुत ज्यादा समस्याएं आपको फेस नहीं करनी पड़ेगी। मां के साथ वाद विवाद की स्थितियां अगर बनें तो शांत रहकर मौन रहकर इन इन स्थितियों का सामना करें और इससे जल्द ही बाहर निकल कर अपने रिश्तों को माधुर्य के बंधन में बांध दें। सप्ताह का मेड आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। इस समय विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में अपने मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। वहीं अगर आपको गवर्मेंट जॉब की तैयारी करने है, अगर उसका कोई एंट्रेंस एग्जाम है तो वो एग्जाम आपके लिए बहुत ही अच्छा और सफलता दायक रहेगा। संतान की तरफ से भी आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। मेडिकल स्टूडेंट्स को इस समय पढ़ाई में मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। वहीं इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष रूप से ध्यान रखना है। मौसम चेंज हो रहा है और मौसम में जो प्रदूषण चल रहा उस वजह से आपको बीमारी का शिकार हो सकते हैं। इसीलिए मौसमी बीमारियों से थोड़ा सा सावधान रहने का प्रयास करें। गलत मित्र अगर आपको बहकावे में डालने का प्रयास करे तो भ्रमित ना हों और अपने विवेक और बुद्धि का इस्तमाल कर के चलें। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए अच्छा नहीं है क्योंकि चंद्रमा केतू के साथ आपके सप्तम भाव में बैठकर और चंद्र केतु का ग्रहण योग बनाएगा। इसीलिए इस समय आपको अपने लाइफ पार्टनर के साथ वार्तालाप करते समय बहुत सावधानी रखनी है। अपने रिश्तों में तालमेल और बैलेंस बनाकर रखें और किसी भी बात से अति उत्साहित और अति हतोत्साहित ना हों। क्विक रिएक्शन आपके रिश्तों को खराब कर सकता है। इसलिए इससे थोड़ा सा बचने की इस वीकेंड आवश्यकता रहेगी। मेष राशि वालों के लिए ये दिन दुर्भाग्य मिटाने वाला दिन है। इसके लिए आप एक मुठ्ठी काले तिल लें और उसे अपने सिर से 11 बार घुमाये और पीपल के पेड़ के चरणों में अर्पित करना। श्री हरि दुर्भाग्य और श्री हरि से दुर्भाग्य मिटाने की कामना आप जरूर इस दिन करें। इससे आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी। भाग्य आपका साथ देगा और दुर्भाग्य खत्म हो जाएगा। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी, शुभं अंक रहेगा नौ और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण दिशा |
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं होगी परंतु खराब भी नहीं है। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आप अपनी हॉबीज से अपने कार्यों को कुशलता पूर्वक संपन्न कर लेंगे। राजनीति से जुड़े हुए लोगों को थोड़ा सा अवेयर रहने की आवश्यकता है। थोड़ा सा संभलकर रहें। इस समय कोई बड़ी उथल पुथल आपको अपने कैरियर में देखने को मिल सकती है। वहीं सत्ता का मेड आपके लिए मिक्स रिजल्ट लेकर आएगा। इस समय कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। मां के साथ वाद विवाद की स्थितियों से बचें। प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में थोड़ी सी सजगता रखने की आवश्यकता है। विद्यार्थी वर्ग को अपने मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। संतान की तरफ से आपको शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। साहित्य और कला के क्षेत्र में आप अच्छी उन्नति और प्रगति करते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए स्वास्थ संबंधी समस्याओं को बड़ा कर सकता है। इसीलिए अपने स्वास्थ्य को इग्नोर न करें। अगर कोई परेशानी है तो तुरंत उसका इलाज करवाएं ताकि ये परेशानी आपके लिए विकराल रूप न ले और इससे आपके दूसरे काम बाधित न विकेंट पर आराम करें। अपने परिवार वालों के साथ में समय व्यतीत करने का प्रयास करें। वृषभ राशि के जातकों के लिए ये दिन सभी तरह की मनोकामनाओं को पूर्ण करने का है। अतः श्री हरि विष्णु को तिल उड़द की खिचड़ी का भोग लगाएं और उनकी पूजा आराधना जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल शुभ अंक रहेगा एक और शुभ दिशा रहेगी पश्चिम दिशा।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक दूसरे तीसरे, चौथे और पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी है वाणी से सबको मोहित करने की है। कुटुंब में मान सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। वर्क प्लेस पर भी अधिकारियों के द्वारा आपको उचित और सही मार्गदर्शन दिया जाएगा। सप्ताह का मेड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय पराक्रम में वृद्धि भाई बहनों का साथ और सुयोग जरूर मिलेगा। परंतु फाइनेंशियली कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बजट देखकर चलने की आवश्यकता है। मां के साथ वाद विवाद की स्थितियों से थोड़ा सा बचकर चलें। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कुछ कार्य आपके सरलता पूर्वक संपन्न हो जाएंगे। परंतु इस समय आपको कोई भी कन्फ्यूजन में आकर गलत निर्णय नहीं लेना है। वीकेंड पर कोई भी बड़ा डिसीजन लेने से बचें और अपने परिवार और संतान के प्रति एक सकारात्मक रवैये से आगे बढ़ें। मिथुन राशि के जातकों के लिए ये दिन जीवन में आ रही हर रुकावट को दूर करने का है। इस दिन आप श्री श्रीविष्णु को तिल और गुड़ से बनी रेवड़ियां अर्पित कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी शुभ अंक 5 रहेगा और शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा |
कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक खुद की राशि दूसरे तीसरे और चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी है। इस समय शत्रु भी आपसे मित्रता करेंगे। आपका व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक रहेगा। महफिल की जान बन जाएगी। इस समय आपके कार्यों को चारों तरफ सराहा जाएगा। आपका व्यक्तित्व हर व्यक्ति को आपकी तरफ आकर्षित करने और आपके साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। सप्ताह का मेड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय आपको कुटुम्ब से मान सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जा सकती है। परंतु इस समय वर्क प्लेस पर सहकर्मियों के साथ एक टीमवर्क की तरह काम करेंगे तभी अपने टारगेट को अचीव कर पाएंगे। इसीलिए अकेले और स्वार्थी बनकर काम करने का प्रयास न करें। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा नहीं है। इस समय कोई भी बड़ा सौदा प्रॉपर्टी से संबंधित। भूमि भवन वाहन से संबंधित न करें तो आपके लिए बेहतर रहेगा। मां के साथ भी वाद विवाद की स्थितियों से थोड़ा सा बचकर हैं। शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। मां के स्वास्थ को लेकर भी कुछ चिंता के भाव आपके मन में उत्पन्न हो सकते हैं। कर्क राशि वाले जातकों के लिए ये दिन यानी मकर सक्रांति का दिन ऐश्वर्य और वैभव प्राप्ति का दिन रहेगा। आप इस दिन श्री हरि विष्णु का दूध में तिल मिलाकर अभिषेक करेंगे तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर शुभ अंक रहेगा आठ और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस १२ वे आपकी खुद की राशि दूसरे और दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं है। थोड़ा सा खर्चों से बचें। अनर्गल खर्च ना करें जो जरूरत हो उतना ही काम उतना ही खर्चा उतना ही निवेश आपको करना चाहिए। वर्कप्लेस पर सहकर्मियों के साथ अच्छा तालमेल रहेगा और उनके साथ मिलकर एक टीमवर्क की तरह ईमानदारी से काम करने का प्रयास करेंगे। ये प्रयास सराहे भी जाएंगे। सप्ताह का मेड आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सामाजिक मान सम्मान और यश कीर्ति चारो तरफ फैलती हुई दिखाई देगी। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। जो कार्य आपने लिए है उन कार्यों को आप तटस्थ रूप से पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। वहीं इस समय यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। सप्ताह का एन यानि वीकेंड आपके लिए अच्छा नहीं है। छोटे भाई बहनों के साथ किसी प्रकार का वाद विवाद हो सकता है। ऐसे वाद विवाद की स्थितियों से थोड़ा सा बचकर चलें। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई वाद विवाद है तो थोड़ा सा सावधानी से ऐसे मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें वरना आपको अपने जीवन में नकारात्मक परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। सिंह राशि के जातकों के लिए इस दिन यानि मकर सक्रांति के दिन रोगों से मुक्ति का दिन माना जाता है। अतः आप इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु को काले तिल और नारियल अर्पित करने के बाद किसी गरीब महिला को ये दान कर दें। आपका शुभ रंग रहेगा काला शुभंअंक रहेगा दो शुभ दिशा रहेगी उत्तर दिशा।
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक में 11 वे आपके खुद की राशि और दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। आकस्मिक लाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। बड़े भाई से कुछ विशेष लाभ की परिस्थिति भी इस समय बन सकती है। करियर को लेकर कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जो गवर्मेंट जॉब हैं, उनके प्रमोशन के पूर्ण योग बने हुए हैं। सप्ताह का मेला आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। खर्चों पर थोड़ा सा नियंत्रण करके चलें। किसी से भी ना उलझें और साथ ही वर्कप्लेस पर अच्छा तालमेल अच्छा माहौल बनाकर चलें। वहीं गलत तरीके से धन कमाने का प्रयास किया तो आपके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। इस समय ददिहाल वालों से रिलेशन में सुधार होगा। वहीं उनके साथ एक अच्छी बॉन्डिंग से आप आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। मई सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय किसी रिश्तेदार से किसी बात को लेकर बहस हो सकती है, जिस वजह से माहौल बहुत अधिक गंभीर रूप धारण कर सकता है। थोडा सा शांत रहकर शांति और विवेक के साथ मैं अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। घर में रहकर परिवार के साथ ही समय व्यतीत करें। कन्या राशि के जातकों के लिए यह दिन दाम्पत्य जीवन में सुख प्राप्ति का दिन रहता है। इसीलिए एक रोटी पर तिल का तेल लगाकर किसी गरीब बच्चे को अगर खिलाएंगे तो पति पत्नी के बीच में सदैव प्रेम बना रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा डार्क ग्रीन, शुभ रंग रहेगा चार शुभ दिशा रहेगी उत्तर पश्चिम दिशा।
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा दसवे, ग्यारवें, बारवे और आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। वर्क प्लेस पर अगर आप पानी से संबंधित काम करते वाटर वर्क्स में काम करते हैं। माइनिंग से संबंधित कुछ भी काम करते हैं या फिर सफेद वस्तुओं से संबंधित कुछ काम करते हैं तो निश्चित रूप से यह समय आपके लिए कल्याणकारी प्रगति दायक रहेगा। सप्ताह का मेड आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। इस समय आपको कोई भी कार्य जल्दबाजी में नहीं करना है। आपका सर्कल लेवल बढ़ेगा। शांति में वृद्धि होगी और सुखों में भी वृद्धि होगी। इस समय सोच समझकर खर्च करें और सोच समझ कर अपना पैसा इन्वेस्ट करें ताकि नुकसान की स्थितियों से आप बच सकें। विदेशी कंपनियों के साथ आपका अच्छा टाइअप या कोलेबरेशन के पूर्ण योग सप्ताह के मिड में बने हुए हैं। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय पारिवारिक रिश्तों के प्रति आप थोड़े से असहज अपने आप को महसूस करेंगे। कुछ तालमेल में कमी नजर आएगी। अकेलापन ऑपरेशन थोड़ा सा अपने ऊपर हावी होता हुआ दिखाई देगा। परंतु हर बात को कह कर और बातचीत के द्वारा ही उसका हल निकाला जा सकता है। मन ही मन कुछ ना बोलकर घुटना आप के लिए ठीक नहीं आपकी सेहत को भी प्रभावित कर सकता है और रिश्ते इससे सुदृढ़ नहीं हो पाएंगे। मिसअंडरस्टैंडिंग उल्टा बढ़ेगी। इसीलिए ऐसी स्थिति को अपने बीच में अपने रिश्तों के बीच में ना आने दें और बातचीत के माध्यम से आप अपनी समस्याओं का हल निकालें। तुला राशि के जातकों के लिए ये दिन ग्रह कलेश से मुक्ति का दिन है। आप हरि श्री हरि विष्णु के समक्ष कपूर से काले तिल जलाकर रखें और उससे भगवान विष्णु की आरती करें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद | शुभ अंक रहेगा नौ और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पश्चिम दिशा।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा नवम दशम एकादश और द्वादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। इस समय आपको करियर से रिलेटेड कुछ शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जो स्टूडेंट हायर एजुकेशन की तरफ आगे बढ़ रहे हैं, उनको अपने लक्ष्य प्राप्ति में सहायता प्राप्त होगी। वहीं इस समय आपको नई योजनाओं के क्रियान्वयन की भी भूमिका को बनाते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का मेला आपके लिए और भी अच्छा रहने वाला है। आपने जितनी अच्छी मेहनत की है उतना ही आप अच्छा फल भी सत्ता के मिल में प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। लाभ की स्थितियां उत्तरोत्तर बढ़ेगी। व्यापारी वर्ग नई नई योजनाओं का क्रियान्वयन करके अपने व्यापार में वृद्धि करेंगे, जिन्होंने नया स्टार्टअप शुरू किया उनको सरकारी फंड इस समय प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। सप्ताह का अंतिम यानि वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। खर्चों को थोड़ा सा बैलेंस करके चलें। किसी से बहुत बड़ा वाद विवाद हो सकता है। कुछ भी खर्च करने से पहले या फिर अपने रिश्तों को तोलने से पहले उसके बारे में पूरी जाँच पड़ताल कर के उसकी तह तक जाके फिर किसी डिसीजन पर पहुंचेगे तो आपके लिए ठीक रहेगा। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह दिन संकटों से मुक्ति का होता है। अत इस दिन भगवान विष्णु पर किए हुए अर्पित काले तिल किसी गरीब को दान करने के साथ काला सफेद दोरंगी, कंबल भी आप उसे दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा, शुभ अंक रहेगा नौ और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा।
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा भी अष्टम , नवम, दशम और एकादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। हालाँकि यात्रा बहुत अधिक होगी। पैरों में चक्कर रहेगा। घर से दूर रह कर आप अपने कार्यों को करेंगे और यात्राओं पर एक के बाद एक यात्रायें आपके जीवन में सम्पन होती रहेगी। परंतु ये यात्राएं आपके लिए सुखद और सकारात्मक परिणाम लेकर आएगी। इस समय गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत खुलेंगे और आपके ससुराल वालों के साथ में आपके मतभेद खत्म हो जाएंगे। ताल मेल अच्छा रहेगा और माधुरी के बंधन में बनते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का मेला आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। भाग्य आपका साथ देगा और भाग्य साथ भी उन्ही का देता है। चूंकि कर्म प्रधान रहते है इसीलिए आपको अपने काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी। अधूरे पड़े हुए कार्यों के लिए आपकी मेहनत और लगन से छोटी होती हुई दिखाई देगी। मई नए कार्य की स्ट्रैटजी और प्लैनिंग के लिए भी यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। पिता का आपको इसमें पूर्ण सहयोग देखने को मिलेगा और कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपको इस समय हासिल होता हुआ दिखाई देगा। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए आकस्मिक लाभ की परिस्थितियां लेकर आएगा। जो भी काम अपने हाथ में लिए हैं, उनका यथोचित फल आपको अब प्राप्त होगा। धनु राशि के जातको के लिए ये दिन शनि संबंधी पीड़ा से मुक्ति का दिन रहेगा। इस दिन आप भगवान श्री राम श्री हरि विष्णु जी पर अर्पित किये हुए काले तिल शहद में मिलाकर जरूर खाएं। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा शुभ अंक रहेगा छह शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा।
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक सातवें आठवें नंबर और 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी और जीवनसाथी के साथ माधुर्य को बढ़ाने के लिए नए नए दाम्पत्य सूत्र में बंधे है। तो इसमें आप अपने लाइफ पार्टनर को कोई सरप्राइज देते हुए या फिर उनके साथ बाहर जाते हुए दिखाई देंगे। मई इस समय लव रिलेशनशिप को भी एक नया मोड़ मिलेगा और आप अपने लव मेट के साथ में सीरियस रिलेशनशिप में बनते हुए दिखाई देंगे। व्यापारी वर्ग व्यापार में अच्छी उन्नति और प्रगति के रास्ते तय करेंगे। आपके पार्टनर के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत ही अच्छी और बेहतर रहेगी। सप्ताह का मेड आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। इस समय यात्राओं में थोड़ा सावधानी से आगे बढ़ें क्योंकि आपका सामान चोरी हो सकता है। आपको जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना है। अपने गोपनीय बातों को अपने तक रखें। गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें। अपनी नाक, कान और आप सब सजग रखते हुए एक सजगता के साथ आप अपने कर्मपथ पर आगे बढ़ें। भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे और धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि सप्ताह के मिड में बढ़ती हुई दिखाई देगी। सप्ताह का एन यानि वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। पिता के स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता हो सकती है और उसके लिए आपको हॉस्पिटलों के चक्कर भी वीकेंड पर लगाने पड़ सकते हैं। मकर राशि के जातकों के लिए ये दिन नजर दोष या अल्लाह बदला आदि से मुक्ति प्राप्त करने का दिन है। आटे में काले तिल मिलाकर उसकी रोटी बनाएं और उसे काले कुत्ते को खिलाएं। इससे पूर्व इसके पूर्व हरि श्री हरि विष्णु के चरणों में इसे रखकर कुत्तों को आपको खिलाना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर शुभ अंक रहेगा ५ और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक छटे सातवें, आठवें और नौवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए थोड़ी सी मिक्स रिजल्ट लेकर आ रही है। कुछ कार्य आपको संपन्न करने हैं तो आप उन कार्यों में बहुत सजगता से आगे बढ़े। आज के दिन किसी से भी न उलझें। जो भी काम अपने हाथ में लिए हैं, उन कार्यों को आप जितनी ईमानदारी से पूर्ण करेंगे, आपके कार्य उतने ही द्रुत गति से पूर्ण होते। चले जाएंगे। इस समय शत्रुओं से थोडा सा बचकर और सावधान होकर चलेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सप्ताह का मेला आपके लिए मिला जुला रहेगा। जीवनसाथी का साथ और सहयोग जरूर मिलेगा। अगर आप उनके नाम से कोई भी निवेश करते हैं तो उसमें विशिष्ट लाभ की परिस्थितियां आपको देखने को मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, परंतु इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए भी दिखाई देंगे। इस समय यात्राओं में थोड़ा सा सजग होकर आगे बढ़ें। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय भाग्य आपका साथ देगा और आपके कार्य द्रुतगति से होते चले जाएंगे। इस समय धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी संभव है। कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक संकट दूर करने का ये दिन रहता है। इसीलिए भगवान श्रीहरि विष्णु को समक्ष तिल के तेल का 11 मुखी दीपक जरूर जलाएं और उनसे प्रार्थना करें। आपके कष्टों से मुक्ति प्राप्त करने के। आपका शुभ रंग रहेगा पीला, शुभ अंक 7 और दिशा रहेगी दक्षिण पूर्व दिशा।
मीन राशि –आपकी राशि से चंद्रमा, तीसरे, पांचवें, छठे, सातवें और आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग को मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए कलाकारों के लिए यह समय प्रसिद्धि दायक रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी विशेष रूचि इस समय बढ़ती हुई दिखाई देगी और करियर में कुछ विशेष दिशा आपको प्राप्त होती हुई दिखाई देगी। सप्ताह का मेला आपके लिए मिला जुला रहेगा। श्वास संबंधी समस्याओं से आप जूझ सकते हैं। इस समय आप थोड़ा सा सजग रहें। अपने स्वास्थ के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी ना करें। इस समय गलत मित्र आपको भ्रमित कर सकते तो उनकी बातों में या किसी के बहकावे में आने की अपेक्षा अपने विवेक और बुद्धि से कोई भी डिसिजन आपको लेने चाहिए। इस समय आपके लाइफ पार्टनर का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यापारी वर्ग को व्यापार में अच्छा लाभ इस समय प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों को किसी जिम्मेदारी से बाहर दूरगामी यात्रा करनी पड़ सकती है। परंतु जिस भी उददेश्य से आप कोई यात्रा करेंगे वो निश्चित रूप से पूर्ण होगा। सप्ताह का ऎन यानी वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। जानवरो से थोड़ा सा सावधान रहें क्योंकि जानवरों से चोट लग सकती है। घर के बाहर निकलें तो सीट बेल्ट हेलमेट का प्रयोग करें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। मीन राशि के जातकों के लिए ये दिन धन और समृद्धि में वृद्धि करने का है। आप भगवान श्री हरि विष्णु पर अर्पित किए हुए तिल को पीले कपड़े में बांधकर किचन में कहीं पर भी रख देना है इससे आपके धन धान्य, सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आपका शुभ रंग रहेगा नेवी ब्लू, शुभ अंक रहेगा तीन और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पश्चिम दिशा।
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali