AAJ KA RASHIFAL 5 November 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहें है। परन्तु गुरू के साथ बैठकर गजकेसरी योग का भी निर्माण करना बहुत शानदार यह योग होता है। इसीलिए खर्चे तो होंगे पर लाभ की स्थितियां भी बढ़ती चली जाएगी। इसलिए आपको खर्च करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। फाइनैंशली आप स्टेबल नजर आएंगे। वर्क प्लेस पर आपको अधिकारियों के द्वारा बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी और हो सकता है आपको प्रमोशन भी मिल जाए। आज जो भी कार्य आप हाथ में लेंगे उसे पूर्ण करके ही दम लेंगे। आकस्मिक लाभ की परिस्थितियां भी आपको अपने जीवन पर देखने को मिलेगी। परंतु इस समय आपको सोच समझकर निवेश करना है। निवेश में जल्दबाजी बिल्कुल भी न करें। मध्यमा अंगुली में अमेथिस्ट एवं रत्न के साथ एक लोहे या चांदी की अंगूठी जरुर धारण करें। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और शुभ अंक करेगा। 3।
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। विशेष लाभ आज आपको देखने को मिलेगा। कहीं कोई कार्य बहुत लंबे टाइम अटका हुआ था तो वो आज चल निकलेगा। योजनाएं द्रुत गति से लागू होंगी और नवीन योजनाओं का क्रियान्वयन भी करेंगे। इस समय यात्रा आपके लिए बहुत ही सुखद और मंगलमय रहेगी। जो काम अपने हाथ में लिए हैं, उन्हें पूरा करके ही दम लेंगे। लॉटरी से फायदा हो सकता है। शेयर से फायदा हो सकता है। क्रिप्टो से फायदा हो सकता है या कोई भी रिस्की काम आप करते हैं तो उसमें आपको लाभ होगा। परंतु राशि को एक साथ बड़ी रकम आप नाटक में थोड़ी थोड़ी राशि करके डालें क्योंकि बड़ी रकम फंस भी सकती है। आज के दिन दूरगामी यात्रा संभव है, परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। साढेसाती के प्रभाव को रोकने के लिए आपको लगातार सात शनिवार तक दान करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा काला और शुभ अंक रहेगा। 2।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। कर्म प्रधान आपको रहना पड़ेगा परंतु आप अपने कर्मों के मुताबिक उत्तम परिणामों की प्राप्ति भी करेंगे। कोई कार्य आपके अधूरे रह गए तो वो द्रुत गति से संपन्न होंगे। आज के दिन आपको वाहन चलाते समय थोड़ा सा केयरफुल रहना है क्योंकि एक्सीडेंट होने की संभावना बनी हुई है। ससुराल वालों के साथ में तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। वहीं विद्यार्थी वर्ग को कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। उसके बावजूद आपको उत्तम परिणामों की प्राप्ति नहीं होगी, पर निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप अगर प्रयास करते चले जाएंगे तो आज नहीं तो कल आप परिणामों को अपने लिए सकारात्मक जरूर पायेंगे। हर शनिवार को काले कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा। 5।
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहेगा। भाग्य आपका पूर्णरूपेण साथ देगा और काम बनते चले जाएंगे। आज के दिन जो सोचा है, आपने वह काम तय समय पर पूर्ण होने से आपका मनोबल बढ़ेगा। जो छात्र छात्राएं हायर एजुकेशन की तैयारी कर रहे हैं, खासकर जो मैनेजमेंट में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। वहीं बेरोजगारों को नौकरी की तलाश खत्म हो जाएगी। यानी आज आपको अच्छी नौकरी मिल जाएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा, जिससे आप अपने कामों को बनाने में सफल रहेंगे। लगातार सात शनिवार तक भगवान शनि से जुड़े सात वस्तुओं का दान आपको करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और शुभ अंक रहेगा। 3।
सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आया है। सोच समझकर जो काम आप खुद खड़े रहकर पूर्ण करेंगे, उसमें निश्चित रूप से लाभ प्राप्त होगा। विरोधी भी आपके कामों में दखल नहीं डाल पाएंगे। यानी अपने संयंत्र में खुद ही फंस जाएंगे। आज के दिन कोई भी कार्य करने से पहले आपको अपने पैरंट्स से सलाह लेकर आगे बढ़ना चाहिए। रिस्की कामों में हाथ डालने से बचे और गलत तरीके से धन कमाने का प्रयास बिल्कुल भी न करें। साढ़ेसाती का पुरुष प्रभाव को सुधारने के लिए शनि स्त्रोत का जाप जरूर करें और हर शनिवार के दिन काले तिल, काला, कपड़ा और सरसों के तेल का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीला और शुभ अंक रहेगा। 1।
कन्या राशि – आपकी राशि से चंदमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापार में अच्छी उन्नति और प्रगति करेंगे। नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए कई सुअवसर आपको प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। कुछ नए आइडियाज को आज के दिन आप अप्लाई करेंगे, जिससे आपका व्यापार और अच्छी उन्नति के रास्ते पर चल निकलेगा। आज के दिन टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों को अपने अधिकारियों का मार्गदर्शन जरूर प्राप्त होगा और कोई बड़ा प्रोजेक्ट लीड करने का अवसर आज के दिन आपको मिल सकता है। घर में शनि यंत्र जरूर लगाएं। धार्मिक रूप से शनि स्त्रोत का पाठ जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा स्लेटी और शुभ अंक करेगा। 9।
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छटे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः रोग और शत्रु आज आपको परेशान कर सकते हैं। अपने शत्रुओं से थोड़ा सा सावधान रहें। आज के दिन अगर आपकी कोई धन राशि कहीं अटकी हुई है या आपने किसी से लोन ले रखा है। आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो धनराशि आपको वापस मिल जाएगी। लोन चुकता हो जाएगा और कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी। आज के दिन ननिहाल पक्ष से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है और वहां से आपको सुखद समाचार की भी प्राप्ति होगी। प्रत्येक शनिवार को साबुत उड़द की दाल एक भिखारी को देने की सलाह दी जाती है। शनि की साढ़ेसाती में आप कोई कार्य जरूर करना चाहिए और दो कुत्तों को जरुर खाना खिलाएं और वो कुत्ते काले होने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा और शुभ अंक रहेगा। 6।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः करियर को लेकर जो अब तक आप असमंजस की स्थितियों से घिरे हुए थे, आज वो सब खत्म हो जाएगी। आप रिलैक्स हो जाएंगे। करियर से सम्बंधित कोई बडा समाचार आपको प्राप्त हो जाएगा। संतान की तरफ से भी आपको समाचारों की प्राप्ति होगी। यदि आपकी संतान कला के क्षेत्र में कुछ अच्छा कर रही है तो आज के दिन आपको उससे संबंधित कोई समाचार जरूर मिलेंगे। आज के दिन दानपुण्य और भक्ति भावना से भरे रहेंगे और घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बन सकती है। शनि पूजा से जुड़ी कोई भी वस्तु न खरीदें। उदाहरण के लिए शनिवार के दिन काले तिल, काला, कपड़ा, काली कील, सरसों का तेल इत्यादि आपको नहीं खरीदना चाहिए या पहले खरीदे और शनिवार के दिन आप दान करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा। 8 |
धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। फाइनैंशली आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अगर कोई दिक्कत आएगी भी तो आपको अपनी मां का सपोर्ट जरूर मिलेगा। आज के दिन विद्यार्थी वर्ग अपने मार्ग से भ्रमित हो जाएंगे और अपनी पढ़ाई से डिस्ट्रैक्ट होकर परिणामों को अपने मनमुताबिक नहीं पाएंगे। इसीलिए किसी भी प्रकार के भ्रम की स्थितियों में नहीं फंसना है। पहले अपने टारगेट अचीव करें। उसके बाद आप जो भी करना चाहें जरूर करें। आपको लक्ष्य प्रधान बनना है। आपको सामाजिक मान सम्मान मिलेगा और कुटुम्ब से आपको समाचारों की प्राप्ति होगी। कीटों को काले तिल जरूर खिलाएं। लगातार पाँच शनिवार तक बहते हुए पानी में तांबे का एक टुकड़ा जरुर बहाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और शुभ अंक रहेगा। 7।
मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए पराक्रम से भरा रहेगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। करियर में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होंगे और वर्क प्लेस पर अधिकारियों का साथ जरूर मिलेगा। सहकर्मी एक टीम की तरह काम करके आपके कार्यों को सही समय पर पूर्ण कर देंगे। आज के दिन सोची समझी योजनाएं तय समय पर पूर्ण होने से आपका मनोबल भी बढ़ेगा। घर में शनि यंत्र लाएं और प्रतिदिन इसके सामने घी का दीपक जरूर जलाएं। आपका शुभ रंग रहेगा ग्रे और शुभ अंक रहेगा। 2।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। दूसरे भाव में ये जो गजकेसरी योग बन रहे हैं ये कुटुम्ब से मान सम्मान दिलाएगा बड़ा फायदा आज के दिन आपको वर्क प्लेस पर देखने को मिलेगा। बैंकिंग सेक्टर में अटके हुए काम आज आपकी द्रुत गति से संपन्न होंगे और कोई विशेष कार्यों में सफलता मिलने से आपके मान सम्मान और प्रसिद्धि में भी वृद्धि होगी। युवाओं के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार जरूर प्राप्त होंगे। आपके साढेसाती के प्रभाव को कम करने के लिए ज्यादातर नीले रंग के कपड़े आपको जरूर पहनने चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून और शुभ अंक रहेगा। 3।
मीन राशि – आपकी खुद की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए सुख, सौभाग्य और समृद्धि लेकर आया है क्योंकि गुरु आपकी राशि में हंस नामक महापुरुष योग भी बना रहे और गजकेसरी योग चंद्रमा के साथ बना है। ये टाइम पीरियड आपके लिए सोने पे सुहागा वाली स्थिति लेकर आएगा। दैनिक जीवन के कार्य फटाफट से होंगे। आज के दिन जो भी समस्याएं जीवन में चली थी, उनको वन बाय वन लेते चले जाएं प्रयास। के द्वारा उन्हें हल करने का प्रयास करें तो निश्चित रूप से हल होगी। अटका हुआ पैसा आज के दिन आपको पुनः प्राप्त हो जाएगा। अटकी योजना में आपको फायदा होगा। आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा और अगर आपके ऊपर कोई झूठे आरोप लगे हैं तो उसमें आपको क्लीनचिट मिल जाएगी। आपको अपना प्यार जरूर मिलेगा और दाम्पत्य जीवन में प्रसन्नता के भाव बने रहेंगे। शनिवार को भगवान हनुमान जी की पूजा आराधना करना करने से शनि की साढ़ेसाती का दुष्प्रभाव कम हो जाता है। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और शुभ अंक रहेगा। 9 |