Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

5 July – 11 July Saptahik Rashifal | 5 जुलाई से 11 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल | Weekly Horoscope

5 July – 11 July Saptahik Rashifal

5 July – 11 July Saptahik Rashifal

 

मेष राशि- मेष राशि से चन्द्रमा दूसरे तीसरे और चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली वाणी से आप सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। भाई बहनों का बहुत अच्छा साथ और सहयोग आपको इस समय देखने को मिलेगा। कुटुम्ब में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। इस समय आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है। उन मेहमानों की वजह से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा सप्ताह का मिड आपके लिए और भी अच्छा रहने वाला है। इस समय आपका पराक्रम चरम पर रहेगा आपसे लोग सभी प्रभावित रहेंगे। आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों का संचालन करने का प्रयास करेंगे। इस समय आपके सामाजिक मान सम्मान के साथ साथ राजनीति का प्रभाव रहता है तो राजनीति में और अधिक आपका प्रभाव बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आप अपने वर्क प्लेस पर भी अच्छी उपलब्धि हासिल करेंगे। बॉस की प्रशंसा के पात्र बनते हुए दिखाई देंगे | आपके कलीग्स भी आपको अपना आइडियल मानने का प्रयास करेंगे। वीकेंड आपके लिए अच्छा रहेगा इस समय घर में कोई पारिवारिक विवाद उभर कर आ सकता है। माता के साथ कोई बहस हो सकती है जिससे घर का माहौल खराब हो जाएगा। थोड़ा सा टेंशन भरा माहौल बनेगा परंतु आप जल्दी ही अपने मुद्दों को सुलझा लें और पारिवारिक स्थितियों को जितनी जल्दी आप सहेज लें सामान्य कर ले उतना ही अच्छा है | देखिए कभी भी कोई भी झगड़ा हो अगर उस झगड़े हो अगर उस झगड़े को बढ़ाएं और बहुत लंबा खिंचे  ज्यादा दिनों तक खिंचे तो मन में विष बढ़ता चला जाता है। रिश्ते ऐसे हैं कि कभी भी हम इन रिश्तों से दूर नहीं रह सकते और जब हम किसी से रिश्ता बनाते हैं तो उससे भावना से जुड़ते हैं तब समझिए इस चीज को और अगर कोई बात हो भी गई है तो आप तुरंत ही समाधान उसका निकालिए। आपसी बातचीत के द्वारा अपने आपको बढ़े तो उनको मनाने का प्रयास कीजिए अगर उनकी नाराजगी है तो उनकी नाराजगी को दूर करने का प्रयास कीजिए और अगर छोटे कभी कोई भी बात पर माफी मांग भी लेते है तो  बड़े क्षमा कर ही देते हैं आप इस बात का ध्यान रखेगा। वीकेंड आपके लिए अपने आप ही अच्छा हो जाएगा। आपका शुभ रंग सफेद आपके शुभ दिशा उत्तर दिशा आपका शुभ अंक 7 रहेगा। 5 July – 11 July Saptahik Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि- वृषभ राशि से चंद्रमा आपके खुद की राशि दूसरे भाव और तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके आपसी तालमेल और सामंजस्य रिश्तों में आपको देखने को मिलेगी और घर में इतना अच्छा वातावरण रहेगा कि घर के वातावरण की वजह से आप अपने जीवन में कन्फ्यूजन की स्थिति को भी दूर कर देंगे। आपके मन में प्रसन्नता और कॉन्फिडेंस रहेगा | तो छोटी मोटी दिक्कतें भी आएगी इन दिक्कतों को आप स्वीकार करते हुए उन दिक्कतों को दूर करने में सक्षम होते हुए दिखाई देंगे। यह समय दादा दादी से भरपूर प्रेम प्राप्त करने का करेगा। उनकी सहायता से आपकी कोई बड़ी जिज्ञासा का अंत भी इस समय हो जाएगा। सप्ताह का मध्य आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कुटुंब में आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी आपके पारिवारिक सदस्य आपके सामाजिक मान सम्मान को बढ़ाने में आपकी पूर्णतया मदद करेंगे। आपका व्यक्तित्व समाज में सकारात्मक रूप से उभरकर आएगा। लोग आपको अपना आइडियल मानेंगे। इस समय आप अपनी वाणी से सभी को मोहित करते हुए नजर आएंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी इस समय बनती हुई दिखाई देगी। सप्ताह का एन्ड आपके लिए और भी अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके भाई बहनों के साथ आप कुछ अच्छा समय व्यतीत करते हुए दिखाई देंगे। बड़े भाई बहनों का सपोर्ट भी मिलेगा और उनके जितना आप नजदीक आएंगे कई प्रकार की समस्याएं आपके उनके द्वारा खत्म हो जाएंगी उनका हल आपको उनसे प्राप्त हो जाएगा। मित्रों के साथ आपका कुछ समय व्यतीत होगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर देंगे। सामाजिक मान सम्मान तो बढ़ेगा ही समाज में हो रही एक्टिविटीज में ज्यादा पार्टिसिपेट करेंगे। सामाजिक गतिविधियों का ध्यान रखेंगे और समाज के कल्याण के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम आपके द्वारा उठाए जाएंगे | जिससे आपका प्रभाव क्षेत्र और भी अधिक बढ़ता दिखाई देगा | लोग आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों का संचालन करने का प्रयास करेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा काला आपके शुभ दिशा रहेगी पश्चिम दिशा आपका शुभ अंक 1 रहेगा। 5 July – 11 July Saptahik Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि– मिथुन राशि से चन्द्रमा 12वें आपकी खुद की राशि और दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। इस समय आपके खर्चों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। फाइनैंशल कंडिशन का थोड़ा सा ध्यान रखें। तोल मोल कर खर्च करें ताकि आप किसी भी बड़ी मुसीबत में न फसे | आपको किसी से उधार लेना न पड़े। इस समय शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट ठीक नहीं है। साथ ही जुए सट्टे या कोई भी गलत आदत से आप जितना परहेज रखेंगे | उतना ही आप अपने धन को संचित भी कर पाएंगे। अपने जीवन में आई समस्याओं को दूर कर पाएंगे कम कर पाएंगे। इस समय आपके वर्क प्लेस पर किसी से बहस हो सकती है परंतु बहस को बढ़ने न दें और यदि दोनों झगड़ा कर रहे है तो उस झगड़े में बिल्कुल भी न फंसे। क्योंकि वो झगड़ा करके निकल जाएंगे और आप वो बुरी तरह से उस झगड़े में फंस जाएंगे इसलिए आपको अपने कार्य पर कंसंट्रेट करना है | आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी गलतियों से सबक लेंगे। आपमें मैच्योरिटी लेवल बढ़ेगा। आपका व्यक्तित्व बहुत ज्यादा प्रभावशाली रहेगा। इस समय आपके व्यक्तित्व की तरफ सभी आकर्षित होंगे। शत्रु भी मित्र बनने का प्रयास करेंगे और मित्र आपसे घनिष्ठता करने का प्रयास करेंगे। इस समय आपकी पारिवारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आपकी निपुणता बढ़ेगी और रुचि वाले कार्य आप इस समय अधिक करेंगे। सप्ताह का अंत आपके लिए प्रभावशाली रहने वाला है। इस समय आपको जो भी काम आपने मेरे लिए हैं उन कार्यों का संचालन आप बखूबी करते हुए दिखाई देंगे। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। कोई पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद है तो किसी बड़े की सहायता से आपसी बातचीत के द्वारा उस विवाद का हल भी निकल जाएगा। यह समय आपके अपनों को देने का रहेगा। घर में आपके छोटे भाई बहन की शादी सगाई जैसे न्योते आपको इस समय प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे और आप उनके घनिष्ठ बनते हुए उनको मार्गदर्शन भी इस समय प्रदान करेंगे | उनको अपने लिए अच्छा लाइफ पार्टनर चूज करने में उनकी मदद करते हुए दिखाई देंगे। वीकेंड आपके लिए फूल और पारिवारिक स्थितियों को परिवार को समर्पित रहने वाला है। आपका शुभ रंग रहेगा लाल आपकी शुभ दिशा रहेगी दक्षिण दिशा आपका शुभ अंक 5 रहेगा। 5 July – 11 July Saptahik Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि- कर्क राशि से चन्द्रमा 11वें 12वें और आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छे लाभ से होगी। आकस्मिक धनलाभ भी आपको अभी प्राप्त होने की संभावना बनेगी। सप्ताह की शुरुआत में ही आपको शेयर मार्केट या लॉटरी से आपकी योजनाओं से लाभ देखने को मिलेगा। यह समय आपके सामाजिक मान सम्मान को बढ़ाएगा। आपका लेवल और सर्कल दोनों ही बढ़ता हुआ दिखाई देगा और किसी ऐसे विशिष्ट व्यक्ति की एंट्री आपकी लाइफ में होगी जो कि आने वाले समय में आपके लिए मार्गदर्शक की भूमिका भी निभाते हुए दिखाई देगा। सप्ताह के मध्य में आते आते परिस्थितियां कुछ बदलती हुई नजर आएगी। इस समय थोड़े खर्चे अधिक आपके जीवन में उत्पन्न हो जाएंगे और आकस्मिक कोई बड़ा खर्चा आने की संभावना बन रही है तो थोड़ा सा संभलकर रहिएगा। अपनी जमा पूंजी को जितना हो सके समझ सहेजकर रखें क्योंकि विपरीत समय में यही जमापूंजी हमारे काम आती है इसलिए थोड़ा सा सोच समझ कर ही आपको खर्च करना चाहिए। साथ ही ये समय आपको विदेशी कंपनियों के साथ अच्छा टाइअप दिलवा सकता है अगर आप विदेशों में जाकर काम करना चाहते हैं या विदेशी कंपनियों के साथ कोलेबोरेशन करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए उत्तम परिणाम दायक रहने वाला है। इस समय आपके कामकाज में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं और कठिनाई के बावजूद यदि आप ईमानदारी से कार्य करेंगे तो अपने लक्ष्य को जरूर हासिल कर पाएंगे। सप्ताह का एन्ड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आप आत्ममंथन की तरफ बढ़ेंगे। अपनी गलतियों से सबक लेने का प्रयास करेंगे | आपके बड़ों के द्वारा बात चीत और ज्ञान के द्वारा आप बहुत कुछ चीजें सीखने का प्रयास करेंगे | अपने व्यक्तित्व में सुधार लाने का प्रयास करेंगे और ये सुधार बहुत सारे लोगों को आपके आसपास परिवार वाले आपके सर्कल वाले काफी लोगों को भाता हुआ दिखाई देगा | सभी आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे | अब तक जो लोग आपसे कन्नी काटते थे दूर रहने की कोशिश करते थे वे भी आपके नजदीक आने का प्रयास करेंगे। यानि आपके व्यक्तित्व में चार चांद इस समय लगते हुए दिखाई देंगे। कलाकारों के लिए समय बहुत अच्छा रहने वाला है। आपकी प्रसिद्धि में इस समय वृद्धि होती हुई दिखाई देगी। आपका शुभ रंग हरा रहेगा। आपकी शुभ रहेगी पूर्व दिशा आपका शुभ अंक 6 रहेगा। 5 July – 11 July Saptahik Rashifal

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि- सिंह राशि से चन्द्रमा दसवें 11वें और 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर है | सप्ताह की शुरुआत आपके लिए कामकाज में अधिकता से होगी। थोड़ा सा काम की अधिकता की वजह से आप थोड़े से टेंशन में नजर आएंगे। मेंटल प्रेशर आपके ऊपर अधिक रहेगा परंतु आप इस मेंटल प्रेशर को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे तो आप कितना भी वर्कलोड आपके ऊपर उस वर्कलोड को आप रिलीज  कर ही देंगे | सुव्यवस्थित ढंग से आप अपने सहकर्मियों को साथ में लेकर और बुद्धिबल से और चातुर्य से अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा और उपलब्धि भरा रहेगा। इसका ये जो आपने भी मेहनत की है इसका फल आपको सप्ताह के मिड में मिलने वाला है। इस समय आपके लाभ की स्थिति अच्छी देखने को मिलेगी | आप अपने आपको एक अच्छी और साउंड कंडीशन में पाएंगे। पिता का बहुत अच्छा साथ आपको इस समय प्राप्त होगा। आपका सामाजिक मान सम्मान भी बढेगा। भाई और दामाद के खिलाफ केस भी आपको इस समय देखने को मिलेगी | पर वीकेंड पर आप मौजूदा खर्चा कर देंगे। थोड़ा सा बजट बिगड़ सकता है थोड़ा सा संभल कर खर्च करें। अनर्गल खर्च करने से बचें। गेट टुगेदर के प्रोग्राम इस समय चल सकते हैं। पारिवारिक मुददे कोई विवादास्पद है तो उनको थोड़ा सा शांत रखें। उन मुद्दों को छेड़ने का प्रयास न करें क्योंकि ऐसे मुद्दे विवाद की स्थिति को और भी अधिक बढ़ा सकते हैं तो थोड़ा सा आपको संभल कर चलना पड़ेगा। अपनी वाणी पर थोड़ा सा संयम रखें। तोल मोल कर बोले | ऐसी बातें कोई भी मत बोलिए जिससे आप किसी को दुख पहुंचे तो थोड़ा सा संभलकर चलेंगे तो किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी अन्यथा पारिवारिक स्थितियां बहुत ज्यादा आपके लिए विकट होती हुई दिखाई भी दे सकती है। पर ये सबकुछ आप पर डिपेंड करता है। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी आपकी शुभ दिशा उत्तर पूर्व दिशा आपका शुभ अंक 3 रहेगा। 5 July – 11 July Saptahik Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि- कन्या राशि से चन्द्रमा नवम दशम और एकादश भाव में गोचर भ्रमण करते हुए दिखाई देंगे। ये समय आपके लिए भाग्यवर्धक रहने वाला है आपके भाग्य को बढ़ाने वाला रहेगा। इस समय आपके जो भी समस्याएं हैं वो आपके घर के बड़ों की मदद से दूर हो जाएगी। आपके पेंडिंग पड़े हुए काम आप सभी एकता के साथ अगर मिल कर करेंगे तो सभी कार्य पूर्ण होते चले जाएंगे। उन कार्यों में अटका हुआ जो पैसा है वो भी रिलीज होगा। यदि आप अपने कार्य क्षेत्र में करेंगे तो उसमें बहुत अधिक उन्नति करते हुए दिखाई देंगे। यह समय आपके आउट ऑफ़ वे जाकर लोगों की सहायता करने का मिलेगा। इससे आत्मिक संतुष्टि की प्राप्ति होगी | सप्ताह का मध्य आपके लिए और भी वर्कलोड थोड़ा अधिक रहेगा। युवा वर्ग जो कि अपना खुद का कोई काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए समय बहुत ही बेहतरीन रहने वाला है। आप कोई भी नया काम अगर शुरू करना चाहते हैं तो बेझिझक उसका आप आगे बढ़ सकते हैं। उसमे आपको निश्चित तौर पर सफलता जरूर देखने को मिलेगी। दोस्तों में झिझक की कोई आवश्यकता नहीं आप इस काम को बेझिझक करते चले जाइए। कॉन्फिडेंस लेवल अपने आप आपका बढ़ेगा और आप अपने जीवन में रही समस्याओं को धीरे धीरे कम करते चले जाएंगे। सप्ताह का अंत आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। यदि आपने किसी को बड़ा उधार दे रखा है बड़ी रकम में जो उधार दे रखे हैं बहुत लंबे समय से प्रयास कर रहे थे कि वो व्यक्ति आपका उधार चुकाकर नहीं जा रहा है तो अब वो आपको उधार स्वतः ही चुका कर जाएगा | जिससे आपके मन में कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। प्रसन्नता भी आपके मन में उत्पन्न होगी। इस समय आप अपने काम को एक्सटेंड करने की प्लैनिंग करते हुए भी दिखाई देंगे। यदि आप जॉब करें तो जो आपके साथ भी आपके दिमाग में कुछ आइडियाज अपने खुद के काम के लिए साइड बिजनेस के लिए आएंगे और ये सारे डिस्कशन आप वीकेंड पर अपने परिवार के साथ बैठकर करेंगे | इससे आपको सही और सकारात्मक निर्णय पर पहुंच पाएंगे और इस वजह से आपका भविष्य भी बहुत ही उज्ज्वल होता हुआ दिखाई देगा। आपका शुभ रंग रहेगा नीला आपके शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा आपका शुभ रंग 2 रहेगा। 5 July – 11 July Saptahik Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि- तुला राशि से चंद्रमा अष्टम और दशम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं रहेगी। इस समय जानवर से चोट लग सकती है और चोट की वजह से आपके काम बाधित होंगे | आप परेशान होंगे | फिजिकली थोड़ा अनफिट महसूस करेंगे। यह समय आपके कोई भी बड़े काम करने का नहीं है क्योंकि अगर आपने ऐसा किया तो आपको नुकसान की स्थितियां देखने को मिलेगी | सतत रूप से आपके काम रोजमर्रा में चल रहे हैं बस उन्हीं कामों को पूर्ण करने का प्रयास कीजिए। क्योंकि डेली रूटीन के छोटे छोटे काम हैं वो भी समय प्रभावित हो सकते हैं इसलिए ऐसे कार्यों में सजगता आपको दिखानी है और शांति से और संयम से ऐसे कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास आपको इस समय करना चाहिए। सप्ताह का मध्य आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपको अपने पारिवारिक सदस्यों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। इस समय आपकी कोई महत्वाकांक्षा पूर्ण होने से आपके मन में कॉन्फिडेंस के भाव उत्पन्न होंगे। युवा वर्ग जो कि हायर एजुकेशन के लिए बाहर जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं उनके लिए इस अवसर बहुत ही अच्छा रहने वाला आपको इस क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। सप्ताह का अंत आपके लिए थोड़ा सा बिजी रहने वाला है | आप पारिवारिक मुद्दों के साथ में व्यस्त रहेंगे। पिता के स्वास्थ को लेकर भी थोड़े से टेंशन में नजर आएंगे परन्तु वीकेंड पर आपको भरपूर समय देंगे उनकी सेवा करेंगे जिससे वो जल्दी ही स्वास्थ लाभ प्राप्त कर सके। ये समय परिवार को देने का रहेगा। परिवार की इच्छाओं का सम्मान करेंगे | इस समय अपने घर में कोई धार्मिक आयोजन की रूपरेखा भी बनाते हुए दिखाई देंगे। आपका शुभ रंग रहेगा पीला आपकी शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पश्चिम दिशा आपका शुभ अंक 8 रहेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि से चन्द्रमा सप्तम अष्टम नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है | सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं रहेगी लेकिन व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा | जीवनसाथी की तरफ से भी आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ी सी कठिनाईयों भरा ये समय रह सकता है | कुछ चुनौती आपके सामने आकर खड़ी हो जाएगी और उन चुनौतियों का सामना करने के लिए आप मेंटली तैयार नहीं रहेंगे इसलिए आपको थोड़ी सी कठिनाई अपने कार्यों को पूर्ण करने में रहेगी। परंतु इस समय यदि आप थोड़ा सा शांत रहकर अपने घर के बड़ों की या किसी मार्गदर्शक से सलाह लेकर आगे बढ़ेंगे तभी आप सही डिसीजन पर पहुंच पाएंगे। सप्ताह का मध्य आपके लिए मिले जुले प्रभाव से आगे बढ़ेगा। इस समय आपकी कोई वस्तु खो सकती है जिससे आपको बहुत ज्यादा लगाव था। उससे निराशा आपको उत्पन्न हो सकती है। ससुराल वालों से कुछ मतभेद होने की संभावना बनी हुई है। आपको घर से दूर रहकर अपने कार्यों का संचालन करना पड़ सकता है और आपके कार्यों में किसी भी प्रकार की मदद कोई भी नहीं करेगा आपको ही अपने कार्य को पूर्ण करना पड़ेगा परन्तु आप इस समय जितना शांत रहेंगे उद्वेलित नहीं होंगे विचलित नहीं होंगे उतना ही आप अपने कार्यों को परफेक्ट कर पाएंगे। सप्ताह का एन्ड आपके लिए धर्म कर्म के कार्यों में ज्यादा लोगों की सहायता करने में आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी। ये समय आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय आप लोगों की सहायता करके सामाजिक मान सम्मान की प्राप्ति करेंगे |  आपकी प्रसिद्धि होगी | कलाकारों के लिए समय बहुत ही बढ़िया रहेगा। छात्रों के लिए विशेष उपलब्धि वाला यह समय बढ़ाने वाला है तो विस्तृत रूप से आपके लिए बहुत अच्छा जाने वाला है। आपका शुभ रंग रहेगा बैंगनी आपकी शुभ दिशा रहेगी उत्तर पश्चिम दिशा आपका शुभ अंक रहेगा 9।

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि- धनु राशि से चंद्रमा छठे सातवें और आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा सा डांवाडोल हो सकता है। उस वजह से आपके सभी कार्य प्रभावित होते हुए दिखाई देंगे। स्वास्थ के डावांडोल होने की वजह से घर में आप अपने कार्यों को सही तरीके से संचालन नहीं कर पाएंगे | आपकी फ्रस्ट्रेशन घरवालों पर निकल सकती है जिससे घर का वातावरण भी खराब हो सकता है तो थोड़ा सा संभलकर रहिए। इस समय आपके कार्यों को पूर्ण करने में आपके ननिहाल वालों का पूरा सहयोग आपको देखने को मिलेगा। रुपए पैसे के कोई भी लेनदेन के कार्य है तो थोड़ा सा संभलकर की जगह ऐसे कार्यों में आपको नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। सप्ताह का आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। दाम्पत्य सुख की अनुभूति आप समय करते दिखाई देंगे। आप अविवाहित हैं तो विवाह के बंधन में बंधने के चांसेज आपके बनते हुए दिखाई देंगे। इस समय आप अपनी इच्छाओं को बहुत महत्व देंगे और उन इच्छाओं को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे और व्यक्ति की इच्छाओं की पूर्ति करनी भी चाहिए। पर लालच नहीं करना चाहिए | महत्वाकांक्षाओं के चक्कर में आप अपने परिवार को दायित्वों को अपने कर्तव्यों को बिल्कुल भी इग्नोर न करें क्योंकि ऐसी महत्वाकांक्षाएं प्राप्त करके भी क्या जिसमें आपका परिवार साथ आपके कर्तव्य से विमुख हो जाए। ऐसी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण करके भी आपको संतुष्टि नहीं मिलेगी इसलिए अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिए आपको इस समय सजग रहना पड़ेगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय बहुत लाभ की स्थितियां दिलवाता हुआ दिखाई देगा। वीकेंड आपके लिए अच्छा नहीं है इसलिए संभल कर चले । पारिवारिक मुद्दों को तूल नहीं पकड़ने देना है | बहुत ही संयमित होकर अपने क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रख के आपको चलना पड़ेगा। कोई भी ऐसे कार्य आप इस समय न करें जिससे आपके अपने आपके कार्यों से शर्मिन्दा हो वो हर्ट हो जाए। इसलिए थोड़ा सा अपनी वाणी पर संयम आपको रखना बेहद आवश्यक है। जानवरों से सावधान रहें क्योंकि जानवरों से चोट लगने की संभावना है। पारिवारिक मुद्दे इस समय आपके लिए सकारात्मक नहीं रहेंगे। इसलिए अकेले ही आपको अपने कार्यों को पूर्ण करना पड़ेगा। आपका शुभ रंग रानी रहेगा। आपकी शुभ रहेगी पूर्व दिशा आपका शुभ अंक रहेगा 5।

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि– मकर राशि से चंद्रमा पांचवें छठे और सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत अच्छे और शुभ समाचार लेकर आएगी। साथ ही खिलाड़ियों के लिए भी यह समय बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आप अपने गेम्स के माध्यम से अच्छी प्रसिद्धि हासिल करते हुए दिखाई देंगे। साहित्य जगत से जुड़े लोगों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को बड़ी जिम्मेदारी इस समय प्राप्त हो सकती है परंतु आपको इस जिम्मेदारी को उतनी ही लगन से निभाना भी है | सप्ताह का मध्य आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। थोड़ा सा स्वास्थ्य की वजह से आपको स्वास्थ संबंधी समस्या उत्पन्न हो सकती है | खासकर बुखार जैसी समस्याएं सरगर्म जैसी प्रॉब्लम आपको फेस करनी पड़ सकती है तो थोड़ा सा आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना है । पहले आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना उसके बाद आपको अपने कार्यों को पूर्ण करना है | यदि आपके काम को पूर्ण करने के चक्कर में आपने अपनी हेल्थ को इग्नोर किया तो हेल्थ के से यह आपके जीवन में विकराल रूप लेकर आ सकती है। उस वजह से बहुत लंबे समय तक काम बाधित हो सकते हैं तो एक दिन में अगर आप अपनी हेल्थ को समय दे देंगे अपने शरीर पर ध्यान देंगे अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखेंगे तो किसी भी प्रकार की समस्या बड़ी उत्पन्न नहीं होगी। इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से आपको ध्यान रखना चाहिए। इस समय गलत संगति से भी बचें क्योंकि गलत संगति आपको गलत आदत डाल सकती है जिससे आपका भविष्य बर्बाद हो सकता है। खासकर युवा वर्ग को इस समय बहुत ही ध्यान रखकर आगे बढने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह का अंत आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा | इस समय आप अपने परिवार को पूरा समय देंगे। माता पिता भाई बहन संतान जीवनसाथी इन इन सभी के साथ में आप बहुत अच्छा समय व्यतीत करते हुए दिखाई देंगे। धार्मिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। इस समय आप अपने परिवार के साथ कोई धार्मिक ट्रिप भी करते हुए दिखाई देंगे या फिर कोई पिकनिक का प्रोग्राम आपका बन सकता है और इससे आप अपने आपको काफी एनर्जेटिक महसूस करेंगे और उस वजह से आप आने वाले भविष्य में अपने कार्य को बहुत सशक्त रूप से करते हुए भी दिखाई देंगे | आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर आपकी शुभ दिशा रहेगी पश्चिम दिशा आपका शुभ अंक रहेगा 9। 5 July – 11 July Saptahik Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – कुंभ राशि से चन्द्रमा चौथे पांचवें और छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। घर में कलह का वातावरण बन सकता है जिस वजह से आप अपने वर्क प्लेस पर भी अच्छा परफॉर्मेंस नहीं दे पाएंगे जिस वजह से बॉस की डांट भी आपको सुनने को मिल सकती है। किसानों के लिए समय अच्छा नहीं है क्योंकि खेती में आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त नहीं हो पाएगा। वहीं छात्रवर्ग का भी कोई रिजल्ट सकारात्मक नहीं रहने से उनके मन में भी निराशा के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। परंतु इस समय आपको नही विचलित होना है और सतत प्रयास करते रहना कहना है | क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। तूफानों के डर से नदियां पार नहीं होती कोशिश करने वालों की कभी हानि होती तो जब तूफान आए तो अगर हम डरकर बैठ जाएं कि हम तो अब इसको कैसे पार करेंगे तो तूफान में डूबेंगे और अगर हम डटकर उसका सामना करेंगे तो तूफान को पार कर किनारे पर जरूर पहुंच पाएंगे। ऐसा ही कुछ आपको भी करना है और थोड़ा संयम को बनाए रखना है | आपके लिए बहुत अच्छा करने वाले छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। अब तक जो परिणाम आपके लिए नकारात्मक थे अब वो परिणाम सकारात्मक होते हुए दिखाई देंगे आपकी मेहनत का फल आपको प्राप्त होगा। अब तक कार्यक्षेत्र में जो दिक्कतें आपको वो भी खत्म हो जाएंगी। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। संतान की तरफ से आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। सप्ताह का एन्ड आपके लिए मिलेजुले प्रभाव से आगे बढ़ेगा। इस समय रुपये की कोई भी लेन देन के कार्य है तो थोड़ा सा संभलकर करें अपने रुपये पैसे और गहनों के गुम होने की संभावना है इसलिए उनको सुरक्षित स्थान पर रखने का दायित्व उसमें आपको बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। पारिवारिक स्थिति आपकी अच्छी रहने वाली है | आपके ननिहाल का पूरा सपोर्ट रहेगा। मामा का साथ रहेगा नाना नानी का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। इस समय आप ननिहाल के साथ बहुत अच्छा टाइम स्पेंड करते हुए अपने वीकेंड को इंजॉय करने में निकालेंगे। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन आपकी शुभ दिशा रहेगी उत्तर दिशा आपका शुभ अंक रहेगा 3 |

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि- मीन राशि से चन्द्रमा तीसरे चौथे और पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके पराक्रम से होगी | इस समय आपको बड़े भाई का बोध और सानिध्य प्राप्त होगा। आपके सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। राजनीति में आपका प्रभाव और अधिक बढ़ता हुआ दिखाई देगा। इस समय आपको अपने वर्क प्लेस पर भी अपने बॉस से प्रशंसा की प्राप्ति होगी | प्रमोशन के चांसेस बनते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए मिले जुले प्रभाव से आगे बढ़ेगा। इस समय आपके कार्यों को पूर्ण करने में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। भूमि संबंधी कोई विवाद यदि आपके जीवन में चल रहा है तो उसके प्रति बहुत सतर्क रहें क्योंकि मकान से रिलेटेड जो भी विवाद है उसमें आपको नकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। आपके घर का सपना अधूरा रह सकता है। वही कोई भी पेपर साइन करने न रहा तो उनको पढ़कर उसके बाद ही उन पर साइन करें। आपके साथ फ्रॉड होने का भी खतरा बना हुआ है। इस समय वाहन चलाते समय सावधानी रखें। सीटबेल्ट का प्रयोग करें। लंबी दूरी की यात्रा को जितना हो सके अवॉइड करें। वाहन दुर्घटना की संभावना बनी हुई है तो थोड़ा सा सप्ताह के मध्य में आपको सतर्क रहकर ही अपने कार्यों में आगे बढ़ सकता है। आपके लिए इस समय आप अपनी हॉबी से रिलेटेड जो भी काम आप करना चाहते हैं वो आप संपन्न करेंगे। इस समय आध्यात्मिकता में आपकी रुचि और अधिक बढ़ती हुई दिखाई देगी। धन कर्म के कार्यों में आप लगे रहेंगे। वहीं अपने घर में भी कोई पूजा हवन जैसे कार्य आप इस समय ऑर्गनाइज करते हुए दिखाई देंगे आपका कोई बड़ा सपना पूर्ण हो जाएगा जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव भी उत्पन्न होंगे। वीकेंड आपके लिए आपकी इच्छाओं को पूर्ण करने करेगा और आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति की वजह से मन में आत्मिक संतुष्टि की प्राप्ति करेंगे। आपका शुभ रंग देगा भूरा आपकी शुभ दिशा रहेगी दक्षिण दिशा आपका शुभ अंक रहेगा 7 |

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Connect with us at Social Network:-

Find us on Youtube     Find us on Facebook     Find us on Instagram     Find us on Twitter    Find us on Linkedin

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_video link=”https://youtu.be/HdpREhxnouA” el_width=”70″ align=”center” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *