[vc_row][vc_column][vc_column_text]
29 June 2021 Aaj ka Rashifal
29 June 2021 Aaj ka Rashifal
मेष राशि – मेष राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारहवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज का दिन आपके लिए अच्छे लाभ की स्थिति को दिलवाएगा। जो काम आपके अधूरे रह गए हैं वो द्रुत गति से पूर्ण होंगे और कार्यक्षेत्र में अटका हुआ पैसा भी आज के दिन आपको प्राप्त हो जाएगा। सामाजिक मान सम्मान तो आज आपका बढ़ेगा ही वहीं आज आपके कुछ ऐसे लोगों से कुछ ऐसे गणमान्य व्यक्तियों से आपकी मुलाकात होगी जो कि आने वाले दिनों में आपके बिजनस में आपकी पूर्णतया हेल्प करते हुए और आपको अच्छे लाभ की स्थितियां भी दिलवाते हुए दिखाई देंगे। भाई से आपके मतभेद दूर हो जाएंगे। वहीं दामाद से भी आपको बहुत अच्छा लाभ आज के दिन देखने को मिलेगा। आप किसी बड़ी इंडस्ट्री के मालिक हैं तो आज के दिन आप अपनी इंडस्ट्री में कुछ रख रखाव के कार्यों में व्यस्त होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपकी कोई बड़ी महत्वाकांक्षा पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव भी उत्पन्न होंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी आज के दिन आप बनाते हुए दिखाई देंगे तो आज का दिन आपके लिए विस्तृत रूप से बहुत ही अच्छा और सुखद रहने वाला है। 29 June 2021 Aaj ka Rashifal
वृषभ राशि – वृषभ राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है और आपकी ही राशि के अंदर बुध राहु का जड़त्व योग भी बना हुआ है। देखिए गुरु चंद्र का गजकेसरी योग आज के दिन आपके दशम भाव में बनने की वजह से आज के दिन आपके कार्य जरूर संपन्न होंगे और कामों में आपको अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई नहीं आएगी। हालांकि थोड़ा सा कन्फ्यूजन की स्थिति आपको जरूर देखने को मिलेगी परंतु उसके लिए आप अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह लेकर कार्य करेंगे तो आप सही डिसीजन पर पहुंच पाएंगे | आज के दिन आपको अपने पिता से बात और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उनसे आपको कोई बड़ा और कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने में सहायता मिल सकती है। आज के दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए भी बहुत अच्छा रहने वाला है | यदि कोई रिजल्ट आना है तो आज आपके पक्ष में जाएगा। वही जो में मैनेजमेंट से रिलेटेड व्यक्ति काम कर रहे है उन सभी के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा | पर आईटी फील्ड से जो व्यक्ति जुड़े हैं थोड़ा सा उनको संभलकर चलना चाहिए। बैंकिंग सेक्टर वालों को भी थोड़ा सा संभल कर ही आपको आगे बढ़ना है। 29 June 2021 Aaj ka Rashifal
मिथुन राशि – मिथुन राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करते हैं देखिए नवम भाव के अन्दर गुरु चंद्र का गजकेसरी योग बनना आपके भाग्य में वृद्धि करता है | लौटने के चांसेस आज आपके बहुत अधिक प्रबल बने हुए हैं। यदि आप ट्रेडिंग करते हैं तो आज के दिन आप अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे या फिर आपने बहुत लंबे टाइम से शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर रखा है तो आज आपको शेयर मार्केट से बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। आज के दिन जो काम आप हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। जो कार्य आपने सोच लिया हैं उन कार्यों को आप शीघ्र पूर्ण कर ही लेना चाहिए। आज का दिन बहुत ही शुभ है इसलिए आज के दिन आप आउट ऑफ़ वे जाकर लोगों की सहायता भी करेंगे थोड़ी सी धार्मिक प्रवृति से भी आप उपरोक्त रहेंगे। पूजन हवन भक्ति भाव आपके मन में अधिक रहेगा। कोई भी कार्य करेंगे तो उसे सूर्य देव को याद करके आप उस कार्य को पूर्ण करेंगे वो कार्य आपका बहुत ही अच्छे से संपन्न होता हुआ दिखाई देगा। मेडिकल से जुड़े हुए जो भी लोग हैं चाहे वो फार्मेसी का काम करते हों मेडिसिन की कोई शॉप हो आपके या फिर आप कोई डॉक्टर हैं सर्जन है स्पेशलिस्ट या फिर आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं या होम्योपैथिक डॉक्टर है | किसी भी प्रकार के मेडिकल के फील्ड से अगर आप जुड़े हैं तो आज के दिन आपको विशेष लाभ की स्थितियां अपने क्षेत्र में जरूर देखने को मिलेंगी। 29 June 2021 Aaj ka Rashifal
कर्क राशि – कर्क राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज का दिन आपके लिए बहुत संभलकर बढने का है। देखिए वैसे भी आपकी राशि के अन्दर मंगल नीच का होकर बैठे है। शुक्र भी शत्रु जाकर बैठे है इसलिए आज के दिन संभलकर चलेंगे उतना ही आप फायदे में रहेंगे क्योंकि क्रोध और आवेश से आप अपने बने बनाए काम भी बिगाड़ देंगे आज के दिन ससुराल वालों से भी आप मतभेद और अधिक बढ़ा लेंगे। बोली की वजह से और घर में कलह का वातावरण उत्पन्न हो जाएगा। इसलिए आज के दिन बहुत संभलकर रहिएगा। खासकर थोड़ा सा तोल मोल कर बोलें | अपने गुस्से पर और अग्रेशन पर कंट्रोल करें। आज के दिन आपको किसी और पर डिपेंड नहीं रहना अपने कार्यो को खुद सजगता से पूर्ण करना है । जानवरों से सावधान रहें क्योंकि जानवरों से चोट लगने की संभावना बनी हुई है | आज के दिन वाहन चलाते समय भी थोड़ी सी सावधानी रखें। सीट बेल्ट हेलमेट का प्रयोग करें। ट्रैफिक नियमों का पालन करें। लंबी दूरी की यात्रा को आज के दिन आपको अवॉइड करना चाहिए। आज के दिन शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट आपके लिए लाभदायक नहीं है इसलिए ऐसे क्षेत्रों में इन्वेस्टमेंट बिल्कुल भी ना करें। वैसे भी आज के दिन आप न्यूट्रल में जैसे रेगुलेरटी से आप अपने काम करते हैं वैसे ही अपने कार्य को संपन्न करें क्योंकि आज के दिन कोई भी काम नया आप शुरू करना चाहते हैं या कोई भी रिस्की काम करना चाहते हैं या फिर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं तो उसमें नुकसान हो सकता है इसलिए ऐसे किसी भी कार्य से आपको बचना चाहिए। 29 June 2021 Aaj ka Rashifal
सिंह राशि – सिंह राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है । अतः आज का दिन आपके दाम्पत्य सुखों में वृद्धि करेगा यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के बंधन में बंधने के चांसेस आज आपके बनते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपको अपने लाइफ पार्टनर का पूरा साथ और सहयोग देखने को मिलेगा। उनकी सहायता से आप अपने पेंडिंग पड़े हुए सभी कार्यों को निर्विघ्न पूर्ण कर पाएंगे। यदि आप बिजनेस करते हैं और आज के दिन कोई बड़ा प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं तो आज आप अपने लाइफ पार्टनर के नाम से कीजिए उस प्रोजेक्ट में आपको निश्चित रूप से लाभ देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा सा कठिनाई भरा दिन जरूर रहेगा परन्तु आप अपने लक्ष्य को जरूर हासिल करेंगे और इंक्रीमेंट लगने की संभावना भी आज आपको अपने जॉब में मिल सकती है। आज के दिन आपके भाई भतीजे भतीजी से संबंध बहुत अधिक मधुर होते हुए दिखाई देंगे। उनका आपके घर में आगमन आपके घर के माहौल को और अधिक खुशनुमा कर जाएगा। 29 June 2021 Aaj ka Rashifal
कन्या राशि – कन्या राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज के दिन आपको थोड़ा सा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा और साथ ही आपको अपने कार्यक्षेत्र में भी सचेत रहना पड़ेगा क्योंकि शत्रु पक्ष आज आपके खिलाफ कोई बड़ी साजिश रच सकता है | आपके कार्यों में व्यवधान डालने का प्रयास कर सकता है। वहीं स्वास्थ संबंधी किसी समस्या से भी आज आप जुड़ सकते हैं। इसलिए आज के दिन बैलंस होकर ही आपको चलना पड़ेगा। थोड़ा सा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें ताकि स्वास्थ संबंधी समस्या की वजह से आप अपने कार्यो को इग्नोर न कर पाएं और आप अपने कार्यों में आगे बढ़ पाएं | तो थोड़ी सी सजगता आपको अपने स्वास्थ के लिए जरूर रखनी पड़ेगी। अगर आप अपने कार्यों में भी सजगता रखेंगे तो शत्रुपक्ष अपने आप ही अपने मंसूबों में नाकामयाब हो जाएंगे। आज के दिन रुपए पैसे के कोई भी लेनदेन के कार्य है तो बहुत सावधानी से संपन्न कीजिएगा। ऐसे कार्यों में नुकसान अधिक देखने को मिल सकता है। आज के दिन आपको अपने ननिहाल से बहुत अच्छा वात्सल्य प्राप्त होगा | नाना नानी का साथ प्राप्त होगा। आज आपके घर में नाना नानी का आगमन हो सकता है जिससे घर का माहौल बहुत ही हैप्पी मोड पर चला जाएगा और आपको उनसे बहुत सारी बातें आज के दिन सीखने को मिलेगी | वो आपके प्रेरणा स्त्रोत बन सकते हैं।
तुला राशि – तुला राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज का दिन वर्कप्लेस पर आपके लिए बहुत सारी चुनौतियां लेकर आएगा पर आप हर चुनौती पर सटीक बैठेंगे और आप हर चुनौती को सहर्ष स्वीकार करते हुए आगे बढ़ेंगे | जिससे बॉस आपसे बहुत ज्यादा इंप्रेस हो जाएंगे। आज के दिन आपकी कोई बड़ी इच्छा पूर्ण होने की संभावना भी बनी हुई है। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। संतान की तरफ से आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। विद्यार्थी वर्ग जो कि खासकर कॉमर्स के छात्र हैं उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है । आपको अपनी पढाई के माध्यम से अच्छी प्रसिद्धि आज के दिन हासिल होगी | आपके टीचर्स के नजरों में आप अपने प्रिंसिपल की नजरों में और स्कूल में उभरते हुए दिखाई देंगे।
वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है। अतः आज का दिन आपके लिए सोच समझकर जीवन में आगे बढ़ने का है। कोई भी कार्य कर रहे है तो थोडी सी सजगता दिखाएं और उन कार्यों के अन्दर बहुत सावधानी से आगे बढें। अपने मन में किसी भी प्रकार की शंका के लिए आज के दिन कोई स्थान नहीं है अगर कोई शंका आपके मन में आती है तो इसके लिए आपको ऐसे व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए जिसे आप अपना आइडियल मानते हैं। आज का दिन प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी कार्य के लिए और भूमि से संबंधित कोई भी कार्यों के लिए थोडा सा टिपिकल बना हुआ है इसलिए ऐसे कार्यों में सावधानी आवश्यक है। वाहन चलाएँ तो विशेष सावधानी रखें। नए वाहन की खरीदारी से भी आज के दिन आपको बचना पड़ेगा। किसानों के लिए आज का दिन अच्छा है आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा। वहीं आज के दिन कोई भी दूरगामी यात्रा से भी आपको बचना चाहिए | तो विस्तृत रूप से आज दिन अच्छा नहीं है इसलिए संभल कर रहने में ही फायदा है |
धनु राशि- धनु राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है । अतः आज का दिन आपके पराक्रम को बढ़ाएगा। आज के दिन आपके सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। कोई बड़ी समस्या आज के दिन आपको आपकी सॉल्व होती हुई दिखाई देगी और ये समस्या आपके भाई बहनों की मदद से सॉल्व हो जाएगी। आज के दिन आपको अपने मित्रों के साथ भी कुछ समय गुजारने को मिलेगा और उनके साथ बिताया हुआ समय आपके लिए रीचार्ज का काम करेगा। आज के दिन आप रिएनर्जेटिक होते हुए दिखाई देंगे | आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। मन में प्रसन्नता और पॉजिटिविटी के भाव चारों तरफ फैलते हुए दिखाई देंगे। वर्क प्लेस पर आज के दिन आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है परंतु आज के दिन आपको अकेले काम नहीं करना है। टीम वर्क पर ध्यान देंगे यानि टीम वर्क करेंगे तभी आप उस कार्य में सफलता प्राप्त कर पाएंगे इसलिए आज के दिन अपनी एक टीम बनाइए और अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न कीजिए। अकेले कार्य करने की चेष्टा बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। व्यापार के अंदर आज आपको लाभ की प्राप्ति होगी और आज आपके घर के सदस्यों की मदद से अच्छा लाभ आपको देखने को मिलेगा। कोई बड़ी इच्छा आज आपकी पूरी हो जाएगी जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे।
मकर राशि – मकर राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण कर है अतः आज के दिन आप कोई भी कार्य करें तो उस कार्य में आपको अपने एकाग्र चित्त को बढ़ाना है। आज के दिन जितना कंसंट्रेट होकर अपने कार्य को करेंगे वो कार्य उतना ही जल्दी पूर्ण हो जाएगा। बैंकों में धन जमा कराने में आपका कुछ समय व्यतीत होगा | वहीं आज के दिन घर में रिश्तेदार आ सकते हैं और रिश्तेदारों के आगमन से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ और अच्छा होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपको वर्क प्लेस पर भी कुछ बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। वाणी से आप सभी को मोहित करते हुए नजर आएंगे और शत्रु भी आज आपके मित्र बनने का प्रयास करेंगे। आज का दिन मीडिया कर्मियों के लिए बहुत ही प्रसिद्धि वाला रहेगा। आज आपके फेम में और नाम में वृद्धि हो सकती है और फ्रेम और नाम मिलने की वजह से आपको सामाजिक मान सम्मान के भी आज के दिन प्राप्ति होगी।
कुम्भ राशि – कुंभ राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण कर रहा है। कुंभ राशि वालों को आज के दिन अपने लिए समय निकालना चाहिए और गलतियों से अगर आज के दिन आप कुछ सबक सीखेंगे और अपने में कुछ सुधार लाने का प्रयास करेंगे तो आप अपने जीवन में नये सफलता के आयाम तय कर पाएंगे। आज का दिन आपके लिए वैसे भी बहुत अच्छा रहने वाला है | घर के बड़ों का सानिध्य और आशीर्वाद आज के दिन आपको भरपूर देखने को मिलेगा। कजिन्स का पूरा सपोर्ट आज के दिन आपके साथ रहेगा। वर्क प्लेस पर कोई दिक्कत यदि आपको आ रही है आपको कोई काम करने में प्रॉब्लम हो रही है तो आपको अपने मित्रों की सलाह लेकर आगे बढ़ना चाहिए। आपके मित्र आपको सही सलाह देंगे परन्तु मित्रों का चयन भी आपको ही करना है कि कौन सा मित्र आपको सही सलाह दे सकता है। आज के दिन कन्फ्यूजन की स्थिति को निकालने के लिए आपको थोड़ा सा मेडिटेशन जरूर करना चाहिए। काम के प्रेशर को अपने ऊपर हावी बिलकुल भी मत होने दीजिए। आज के दिन आपकी कोई बड़ी जिज्ञासा का अंत आपके घर के बड़ों की सहायता से हो जाएगा।
मीन राशि – मीन राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन खर्चों से भरा हुआ रहेगा परंतु जो एसेंशियल है वो खर्च तो करने ही पड़ेंगे | बजट भी थोड़ा ऊपर नीचे हो सकता है परंतु आर्थिक स्थिति पर इसका कोई भी दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। पर फिर भी थोड़ा सा किफायत से ही आज के दिन आपको खर्च करना चाहिए। बजट देखकर ही चलना चाहिए। आज का दिन विदेशी कंपनियों के साथ कोलेबोरेशन करवाएगा। कोई विदेशी कंपनी से आपको ऑफर आ सकता है। यदि आप जॉब की तलाश कर रहे है या जॉब चेंज करना चाहते हैं तो आज का दिन उसके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। परंतु जो गवर्नमेंट जॉब से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। आपके सहकर्मियों के साथ आपकी कोई मनमुटाव झगड़ा फसाद हो सकता है तो थोड़ा सा संभलकर रहें। अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखने में ही समझदारी है। इससे आप अपने कार्य को सजगता से कर पाएंगे। आज के दिन शेयर मार्केट और लॉटरी में इन्वेस्टमेंट से बचें और कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट तो बिल्कुल भी न करें | तो थोड़ा संभल कर चलेंगे तो आज के दिन में आप अच्छे लाभ की स्थितियों को भी बना पाएंगे और सजगता से आप अपने बजट को अपने आर्थिक स्थिति को भी सुचारू रूप से रख पाएंगे | तो थोड़ा सा संभल कर चल पाएगा। 29 June 2021 Aaj ka Rashifal
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_video link=”https://youtu.be/Z8SG6Uwsoi4″ el_width=”70″ align=”center” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]