Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

29 August – 04 September 2022 Saptahik Rashifal | Hindi Blog | Nidhi Ji Shrimali

29 August – 04 September 2022


 

मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक छठे, सातवें और आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक स्थिति आपके फ्लक्चुएशन से जो भरी हुई थी | वह खत्म हो जाएगी। आप फाइनैंशली अपने आपको सिक्योर महसूस करेंगे। वहीं कर्ज की स्थितियों से भी आपको इस सप्ताह की शुरुआत में मुक्ति मिल जाएगी। लोन लिया है तो लोन चुकता हो जाएंगे। गलत मित्रों की संगति से बचाएंगे जो भी कार्य हाथ में लेंगे। उस कार्य में आपको निश्चित रूप से सफलता ही सफलता प्राप्त होगी। इस समय कोई विशेष प्रोजेक्ट के सिलसिले में आपको दूरगामी यात्रा भी करनी पड़ सकती है, परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगल भी रहेगी। सप्ताह काम में आपके लिए और भी अच्छा रहने वाला है, परंतु इस समय आपको दाम्पत्य जीवन में संभलकर रहना पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है। वहीं व्यापारी वर्ग अपने काम को थोड़ा सा सही तरीके से करने का प्रयास करें क्योंकि अगर आपने अपने काम में सजगता नहीं रखी तो नुकसान की स्थितियां बढ़ सकती है। इसलिए अपने कामों को अपने स्टाफ पर न डालकर खुद खड़े रहकर अपने काम करवाएं। तभी आपके काम सिरे चढ़ेगा और सारे काम सही समय पर पूर्ण हो पाएंगे। नुकसान की स्थिति अभी से खत्म हो जाएगी जो नौकरी पेशा लोग उनके लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। अधिकारियों का साथ और सहयोग आपको इस समय भरपूर देखने को मिलेगा। आपके कोई प्रिय वस्तु हो सकती है, इसलिए अपनी वस्तुओं का विशेष रूप से ध्यान रखें। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको थोड़ा सा जानवरों से सावधान रहने की आवश्यकता है। बाकी आप इस समय अपने मित्रों से रिश्तेदारों से मेल मिलाप के कार्यक्रम में व्यस्त रहेंगे। इसमें आपके जाने के योग भी बन सकते हैं और वहां आप मौज मस्ती में अपना वीकेंड बिताते हुए दिखाई देंगे। मेष राशि वाले जातकों को ॐ अवनेश नमः मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, शुभ अंक 1 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पश्चिम दिशा | 29 August – 04 September 2022 Saptahik Rashifal

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

 

वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक पांचवें, छठे और सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी है। विद्यार्थी वर्ग को परिणाम अपने लिए अनुकूल प्राप्त होंगे। पढ़ाई में कुछ विशेष उपलब्धियां हासिल करते हुए दिखाई देंगे। कॉमर्स के छात्रों के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। अगर आपके कोई प्रोजेक्ट चल रहे हैं तो वो प्रोजेक्ट आपके लिए बहुत ही अच्छे और सफलता पूर्वक संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का मिड में इतना विशेष रूप से ध्यान रखें कि श्वास संबंधी समस्याओं का सामना आपको इस समय करना पड़ सकता है। वहीं गलत मित्र आपको उपद्रव करने का भी प्रयास करेंगे। किसी के बहकावे और भ्रम में आने की आवश्यकता नहीं है। अपने विवेक और बुद्धि का इस्तमाल करें। अपने चातुर्य से अपने दोस्तों के साथ आपको कैसा बिहेव करना है, वह आपको ही करना पड़ेगा। अपने हालातों को आपको खुद को हैंडल करना पड़ेगा। थोड़ा सा मैच्योरिटी लेवल आपको दिखाने की आवश्यकता है। अपने कामों में सजगता रखेंगे तो विरोधियों को आपके कार्यों में किसी भी प्रकार का षड्यंत्र रचने का मौका नहीं मिलेगा। इस समय थोड़ा सा अपने स्वास्थ के प्रति अवेयर रहें और साथ ही ननिहाल में अपने नाना नानी के स्वास्थ को लेकर भी थोड़ा सा अवेयर रहने की आवश्यकता है। उनको थोड़ा सा समय दें। उनके साथ बिताया गया। समय आपके लिए बहुत ज्ञानवर्धक हो सकता है क्योंकि कई बातें आपको अपने बड़ों से सीखने को मिलेगी। उनके जीवन का एक्सपीरीयंस वो आपके साथ शेयर करेंगे। सप्ताह का एन्ड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ माधुर्य बढ़ेगा। यदि लव रिलेशनशिप में हैं तो एक दूसरे के साथ अधिक से अधिक वीकेंड पर साथ में रहने का प्रयास करेंगे ताकि एक दूसरे को और अच्छे तरीके से समझ पाएं। वृषभ राशि वाले जातकों को ॐ गज वक्र नमः इस मंत्र का जाप गणेश चतुर्थी के दिन जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद, शुभ अंक रहेगा 1 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पश्चिम दिशा |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक चौथे पांचवें और छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। फाइनैंशली आप अपने आपको सिक्योर महसूस करेंगे। घर में लग्जीरियस आइटम्स की खरीदारी की जा सकती है। इस समय नई नई प्रॉपर्टी लेते हुए दिखाई देंगे। मां के साथ बॉन्डिंग बहुत अच्छी रहेगी और उनके द्वारा आपके सामाजिक मान सम्मान में और अधिक वृद्धि होने के पूरे योग बने हुए हैं। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बन सकती है जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। सप्ताह का मिड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। विद्यार्थी को वर्क में डिस्टर्ब डिस्ट्रैक्शन दूसरी चीजों की तरफ रहेगा, जिससे पढ़ाई में आपके मार्क्स प्रभावित हो सकते हैं। आपकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है और आपको अपने टीचर्स की भी डांट सुननी मिल सकती है। इसीलिए अपनी पढ़ाई को प्रायोरिटी दें। उसके बाद आप अपने मनचाहे किसी भी कार्य में संलग्न हों, फिर उसमें किसी को भी कोई भी ऐतराज नहीं रहेगा। आपके पैरेंट्स आपके टीचर जो आपके लिए करते हैं वो आपके भविष्य के अच्छे के लिए करते हैं। इसलिए उनकी बातों को सुनना और उन्हें सम्मान करना जरुर जा सकता है। यानि वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। मित्रों के साथ में आप अच्छा और क्वॉलिटी टाइम बिताते हुए दिखाई देंगे। वहीं ये समय आपके शत्रुओं को आपके खिलाफ किसी भी प्रकार का षड्यंत्र नहीं रचने देगा। इस समय घर के दैनिक कार्यों में आप अपने परिवार की मदद करेंगे और वीकेंड पर आपके ननिहाल जाने के योग बने हुए हैं। आप अपने कजंस के साथ मौज मस्ती करते हुए दिखाई देंगे। मिथुन राशि वाले जातकों को ॐ कीर्ति नमः मंत्र का जाप गणेश चतुर्थी के दिन करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी, शुभ अंक रहेगा 7 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा, तीसरे, तीसरे, चौथे और पांचवे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। भाई बहनों का सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। आपके कार्य द्रुतगति से संपन्न होंगे। इन कामों में आ रही दिक्कत खत्म हो जाएगी। राजनीति में अटके काम आपके संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। सरकारी कार्यों में जो बाधा अभी तक चल रही थी, वो भी अब खत्म हो जाएगी। एक स्ट्रेटेजी बनाकर अगर आप काम करेंगे तो निश्चित रूप से लाभ की स्थितियों को भी दुगना कर सकते हैं, क्योंकि इस समय आपकी बुद्धिमता के चर्चे चारों तरफ होंगे और आपका प्रेजेंस ऑफ माइंड आपको सफलता दिलवाएगा। सप्ताह का मिड आपके लिए थोड़ा सा मिक्स रिजल्ट लेकर आएगा। इस समय अपने सहकर्मियों के साथ में आपको तालमेल बनाकर चलना पड़ेगा, वरना के ही अपने कार्य को पूर्ण का पूर्ण करना पड़ सकता है और जो जिम्मेदारी आपको दी गई है उस वजह से आप अकेले सभी कार्यों को पूर्ण करने में अपने आपको असमर्थ महसूस करेंगे। इसीलिए आपको अपने सहकर्मियों के साथ में विनम्र भाव से आगे बढ़ना चाहिए। टीम वर्क की तरह काम करेंगे। सबको लेकर चलेंगे तो आप ज्यादा फायदे में रहेंगे। इस समय आपकी मां के साथ भी बहस बिल्कुल भी न करें क्योंकि पारिवारिक माहौल इससे खराब हो सकता है और आपका मन भी अशांत रहेगा। मां का दिल देखकर कौन खुश रहता है इसलिए अपनी मां का दिल बिल्कुल भी न दुखाएं। उनकी आज्ञा की अवहेलना बिल्कुल भी न करें। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। वीकेंड पर आप अपने पैरंट्स के साथ अपने बच्चों के साथ में अच्छा समय व्यतीत करते दिखाई देंगे। परिवार के साथ कहीं टू गेदर के प्रोग्राम में भी शामिल हो सकते हैं। घर में आध्यात्मिक पावर से भरे रहेंगे और घर में आध्यात्मिक कार्यक्रम भी आप वीकेंड पर करते हुए दिखाई देंगे। कर्क राशि वाले जातकों को ओम दुर्जाय नमः मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून, शुभ अंक रहेगा 9, शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पूर्व दिशा | 29 August – 04 September 2022 Saptahik Rashifal

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक दूसरे तीसरे और चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही इम्पॉर्टेंट रहने वाली है। वाणी से आप सबको मोहित करते नजर आएंगे। मान सम्मान कुटुम्ब में मिलता हुआ दिखाई देगा। कोई काम आपके अधूरे रह गए हैं तो कुटुंब वालों की मदद से वो कार्य द्रुत गति से पूर्ण होंगे। सामाजिक मान सम्मान के साथ साथ आपको समाज में सम्मानित भी किया जा सकता है। इस समय आपको अपने कार्यों में सजगता से अच्छे लाभ की स्थितियों पर पहुंच जाएंगे। एक ब्रैंडिंग आप अपनी करते हुए दिखाई देंगे। रिसर्च से सम्बंधित शिक्षण व्यवसाय से सम्बंधित या एकाउंटिंग के फील्ड से संबंधित लोगों को इस समय शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। सप्ताह का मिड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। भाई बहनों के साथ अगर अब तक मिसअंडरस्टैंडिंग चल रही थी तो वो अब दूर हो जाएगी। एक दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग में बनते हुए दिखाई देंगे। वहीँ जो काम आपके अब तक अटके हुए थे, वो काम द्रुतगति से हो जाएंगे। इस समय आप अपनी हॉबी से प्रसिद्धि भी हासिल करते हुए दिखाई देंगे। यानी आपके सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो सकते हैं, जिससे आपकी प्रसिद्धि और अधिक बढ़ती हुई दिखाई देगी। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आप कोई बड़ा प्रोपर्टी से सम्बंधित लेन देन का कार्य सम्पन्न कर सकते हैं। आपके नए घर का सपना पूरा हो सकता है। परिवार के साथ किसी दूरगामी स्थल की यात्रा भी संभव है। सिंह राशि वाले जातकों को ॐ नमस्ते नमस्तेभ्युः नमः इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर, शुभ अंक रहेगा 4 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पश्चिम दिशा |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

 

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक आपकी खुद की राशि दूसरे भाव और तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। इस समय आप अपने परिवार के साथ एक अच्छी बॉन्डिंग से आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे। आपके रिलेशन और भी अधिक सुदृढ़ होंगे। वर्क प्लेस पर कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। जो नौकरीपेशा लोग हैं उनको अधिकारियों का साथ और सहयोग भरपूर देखने को मिलेगा। सप्ताह का मिड आपके लिए और भी अच्छा रहने वाला है। आपके घर में कोई पारिवारिक विवाद थे तो उनका फैसला आपके पक्ष में जाएगा। वहीं घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको भरपूर देखने को मिलेगा। कुछ इच्छाएं आपके मन में अटकी हुई है तो इन इच्छाओं को व्यक्त कर देना ज्यादा बेहतर है। इस समय घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी रखी जा सकती है। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए और भी अच्छा रहने वाला है। इस समय पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा और कुछ समाज कल्याण जैसे कार्यों में आप संलग्न होते हुए दिखाई देंगे। कन्या राशि वाले जातकों को ॐ अव अवनेश नमः मंत्र का जाप इस दिन जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा पीच, शुभ अंक रहेगा 3 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस बार आपकी खुद की राशि और दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। थोडा सा अपने खर्चों पर लिमिट करके आपको आगे बढ़ना पड़ेगा। हालांकि कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी तो थोडा रिलैक्स हो जाएंगे। पर इस समय बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट आपके भविष्य को सिक्योर कर सकता है। इसलिए बचत योजनाओं में निवेश जरूर करें। इस समय आपको कोई भी काम करने से पहले उस कार्य की पूरी जांच पड़ताल करके ही आगे बढ़ें। तब आप उस काम में सफलता हासिल करेंगे। सप्ताह काम में आपके लिए उतना अच्छा नहीं है। कन्फ्यूजन की स्थिति रहेगी। वहीं थोडा सा हर कार्य करने से पहले एक मन में उसका कॉन्फिडेंस कम रहेगा। यानी हर समय ये रहेगा कि ये काम मेरा होगा या नहीं। मैं कर पाऊंगा तो ऐसी स्थितियों से आप बाहर निकल जाएं। अगर आपको ऐसी स्थितियों का सामना करना भी पड़े तो अपने परिवार की सलाह लें। उनकी सलाह से आप कोई भी इस स्थिति से बाहर निकल सकते हैं। किसी भी चीज से डील कर सकते हैं। इसलिए अपने परिवार की सलाह लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करें। इस समय कोई भी इच्छाएं अगर आपके मन में तो इच्छाओं को व्यक्त कर देना और उनको पूरा करने की तरफ सजग रहना आपके लिए ज्यादा जरुरी है। परिवार को आपको टाइम देना होगा। इस समय आप अपने कार्यों के साथ साथ अपने पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ का उनके साथ बिताए समय का भी विशेष रूप से ध्यान रखें। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। वहीं रिश्तेदारों के आवागमन से घर का माहौल हेल्दी होता दिखाई देगा और वीकेंड पर आप अपने घर की महिलाओं को गिफ्ट का भी आदान प्रदान करते हुए दिखाई देंगे। तुला राशि वाले ॐ गज गण नमः मंत्र का जाप जरुर करें। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी, शुभ अंक रहेगा 2 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण दिशा |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा, 11वें बार और आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। जो काम आपके अधूरे रह गए हैं वो काम त्वरित गति से पूर्ण होते हुए दिखाई देंगे। इस समय आपके कार्यों में आ रही दिक्कत परेशानियां खत्म हो जाएगी। इस समय आपने जो भी इच्छाएं अपने अंदर दबाई हैं, उन इच्छाओं का आप सम्मान करेंगे और उन्हें पूर्ण करने की तरफ अग्रसर होंगे। लेवल और सर्कल बढ़ेगा और कुछ सर्कल में अच्छे लोग आपके साथ जुड़ेंगे जोकि आपके जीवन के हर समय आपको अच्छी शिक्षा और अच्छी सलाह देने का प्रयास करेंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय आर्थिक स्थिति बहुत डांवाडोल हो सकती है। कर्ज की स्थितियों में घिरे रह सकते हैं। झूठे आरोप आप पर लग सकते हैं और रिश्वत लेने के इल्जाम में आपको नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है और जेल यात्रा का भी सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए थोड़ा सा सजग होकर ईमानदारी के रास्ते पर चलते हुए अपने धन को जीविकोपार्जन करने का प्रयास जरूर करें। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए बहुत ही अच्छा है। इस समय आप धर्म कर्म के कार्यों में बिजी रहेंगे। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आपकी रुचि बढ़ेगी। वृश्चिक राशि वाले ॐ विकट नमः मंत्र का जाप इस दिन जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा और शुभ अंक रहेगा 4 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पश्चिम दिशा |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

 

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक 10वें, 11वें और बारवे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही इम्पॉर्टेंट रहने वाली है। काम की अधिकता जरुर रहेगी, परन्तु आप अपने सभी कार्यों को सही समय पर अपने डिवोशन के साथ में पूर्ण कर लेंगे। इस समय अगर आप व्यापारी हैं तो अपने काम में बदलाव करते हुए नई स्ट्रैटजी के साथ मैं आगे बढ़ेंगे। जिससे आपके काम को एक नई ऊर्जा और नई रफ्तार मिलती हुई दिखाई देगी। सप्ताह का मिड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां आपको देखने को मिलेगी। शेयर मार्केट लॉटरी में भी अच्छा खासा लाभ आपको इस समय प्राप्त हो सकता है। वहीँ कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा और घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है, परन्तु कहीं पर भी बाहर जा रहे हैं। घूमने जा रहे हैं तो भी अपने बजट को देखकर चलें ओवर बजट जाकर कुछ भी खर्च करने का प्रयास न करें उससे थोडा सा बचें। धनु राशि वालों को ॐ यशेषकर नमः मंत्र का जाप इस दिन जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्काई ब्लू, शुभ अंक रहेगा 8 और शुभ दिशा रहेगी पश्चिम दिशा | 29 August – 04 September 2022 Saptahik Rashifal

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

 

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा से नवम दशम और एकादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए काम द्रुतगति से संपन्न हो जाएंगे। मानव सेवा और जन कल्याण जैसे कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। भक्ति भाव और धार्मिक स्थलों की यात्रा इस समय संभव है। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश इस समय खत्म होती हुई दिखाई देगी। अपना खुद का कोई नया स्टार्टअप खोलना चाहते हैं तो गवर्मेंट से अच्छी सहायता इस समय आपको प्राप्त हो सकती है। सप्ताह का मिड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। पिता के स्वास्थ को लेकर चिंता हो सकती है। कई बाधाएं आपके कार्य क्षेत्र में आपको फेस करनी पड़ सकती है। पर कठिनाईयों को पार कर आप सफलता के झंडे जरूर काटेंगे पर हौसला उसके लिए बुलंद रखना पड़ेगा। अगर निराशा के बादल आपके मन पर व्याप्त होकर आपके जीवन पर व्याप्त हो गए तो निश्चित रूप से आप कुछ भी नहीं कर पाएंगे। पर अगर आप आशावादी रहें तो अथक प्रयासों से आप अच्छी सफलता हासिल जरुर कर लेंगे। विद्यार्थी वर्ग का कोई रिजल्ट है तो वह अपने आशानुरूप नहीं होने की वजह से थोड़ा से निराशा आपको मन में जरूर होगी। परन्तु प्रयासों को आपको निरंतर तेज कर देना चाहिए। आज नहीं तो कल आपकी मेहनत का ये फल आपको जरूर प्राप्त होगा। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी बढ़ाएंगे, जहां पर आपका लेवल और सर्कल दोनों ही बढ़ेगा और उसमें कई अच्छे लोग आपके मित्र बनने का प्रयास करेगें। सप्ताह का एन्ड यानी वीकेंड पर आपके मित्रों का दायरा बढ़ता हुआ दिखाई देगा। मकर राशि वाले जातकों को ओम यजन काय नमः मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा, शुभ अंक रहेगा 9 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर दिशा |

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

 

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा, अष्टम नवम और दशम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। गुप्त धन की प्राप्ति के पूर्ण योग बने हुए हैं। अचानक आपको कहीं से लाभ की स्थितियां अपने जीवन में देखने को मिलेगी। गुप्त शत्रु समाप्त हो जाएगा। आप अपने कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे। इस समय आपको एक काम करना है। अति भावुक नहीं होना और अपनी गोपनीय बातों को अपने तक और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रख देना है। तभी आपके भावुकता का कोई भी गलत फायदा नहीं उठा पाएगा। सप्ताह का मध्य आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। आपको कर्मप्रधान बनना पड़ेगा क्योंकि भाग्य आपका साथ नहीं देगा। इसीलिए आपको थोड़ी अधिक मेहनत की आवश्यकता इससमय रहेगी। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको निराशा हो सकती है। अगर आप जॉब स्विच करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। इस समय आपको अच्छी जॉब नहीं मिलेगी और मिलेगी तो कठिनाइयां अधिक रहेगी। वह आपको सूट नहीं होगी। इसीलिए इस समय आपके लिए अच्छा यही रहेगा कि इसी जॉब को आप कंटीन्यू करें। सप्ताह का एंड वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला हैं | पिता के साथ माता पिता के साथ में अच्छा समय व्यतीत करेंगे और बुजुर्गों के आशीर्वाद से कई नई ज्ञानवर्धक बातें सीखने और समझने का मौका आपको वीकेंड पर प्राप्त होगा। कुंभ राशि वाले जातकों को ॐ विश्व राजय नमः मंत्र का जाप ज्यादा से ज्यादा बार इस दिन करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा मजेंटा, शुभ अंक रहेगा 5 ओर शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक सप्तम, अष्टम, नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। जो भाव आप मन में लेकर काम करेंगे उन भावों का इफेक्ट आपके जीवन पर भी पड़ेगा। इसीलिए शुद्ध भाव से अपने कार्यों की शुरुआत करें। अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो उसके लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है। व्यापारी वर्ग को अपने मनोनुकूल परिणामों से मनोबल बढ़ता हुआ दिखाई देगा और व्यापार में आप कुछ नया और एनरजेटिक करने का प्रयास करेंगे। इस समय दूरगामी यात्रा संभव है परंतु पैरेंट्स के साथ में आप अच्छा समय व्यतीत करने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के माध्यम से आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी, जिससे आपकी प्रसन्नता और अधिक बढ़ेगी। सप्ताह का मिड आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस समय जानवरों से सावधान रहें। दूरगामी यात्रा से बचें। इस समय कोई भी जोखिम भरे कार्यों में हाथ न डालें जो सामान्य तरीके से कार्य चल रहे हैं। उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें और यदि कोई भ्रमित करने की कोशिश करे तो उसके भ्रमजाल में ना आएं। सप्ताह का एंड यानी वीकऐंड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आप धार्मिक प्रवृत्ति से ओतप्रोत रहेंगे। धार्मिक स्थलों की यात्रा संभव है और धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आपकी रुचि बढ़ेगी। मीन राशि वाले जातकों को ॐ शशि वर्णाय नमः मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी, शुभ अंक रहेगा 2 और शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा | 29 August – 04 September 2022 Saptahik Rashifal

 

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *