27 मार्च– 2 अप्रैल 2023 Weekly Rashifal in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक दूसरे तीसरे, चौथे और पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। धन संबंधी समस्याओं का समाधान हो जाएगा। आपके घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। कोई कार्य जो कि आपके अटके हुए हैं वो द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। वहीं इस सप्ताह आपके मन में आए विचारों को आपको अपने परिवार के साथ मित्रों के साथ व्यक्त कर देना चाहिए। अपनी भावनाओं को दबाने का प्रयास न करें। सप्ताह का मूड आपके लिए और भी अच्छा रहने वाला है और पराक्रम में वृद्धि होगी। छोटे भाई बहनों के द्वारा आपको मान सम्मान प्राप्त होगा। वहीं उनकी मदद से आप अपने कार्यों में टकराव की स्थितियां भी खत्म करते हुए दिखाई देंगे। यहां पर आप अपनी हॉबी से रिलेटेड कार्यों से प्रसिद्धि हासिल करेंगे और वहीं इस समय कोई विशेष और सुखद समाचार आपको अपने वर्क प्लेस से भी मिलता हुआ दिखाई देगा। सप्ताह के मिड में कुछ फाइनेंशियल समस्यायें आ सकती हैं, परंतु इन समस्याओं का हल आप समय रहते ढूंढ ढूंढ ही लेंगे और इन समस्याओं से आपको आगे बढ़ते हुए अपने जीवन को आगे ले जाते हुए उन्नति के मार्ग को प्रशस्त करते हुए दिखाई देंगे। चैलेंजेस को जो व्यक्ति एक्सेप्ट करता है वही व्यक्ति अपने जीवन में आगे बढ़ता है और कुछ कर गुजरता है। तो यदि आप के जीवन में कोई कठिनाईयां आ रही है तो आप समझिये कि अब आपके जीवन में एक और पड़ाव आप पार करने वाले हैं। आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ने वाला है। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। वीकेंड पर आप अपने बच्चों के साथ में अपनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करेंगे। किसी कल्चरल प्रोग्राम में अपनी फैमिली के साथ में आप जा सकते हैं और इंजॉय कर सकते हैं। आपको इस वीक क्या करना चाहिए? तो भगवान श्री राम को लड्डू और अनार का भोग रामनवमी के दिन जरूर लगाएं।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – तीन
शुभ दिशा – दक्षिण पूर्व दिशा
वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक आपके खुद की राशि दूसरे तीसरे और चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही विशेष रहने वाली है। कुछ काम हैं जो कि अटकाव की स्थितियों से गुजर रहे हैं तो उन कार्यों में आ रही बाधा और अटकाव की समस्या समाप्त हो जाएगी। आपको अपनी फैमिली से पूरा सपोर्ट देखने को मिलेगा। खासकर ददिहाल से आपको विशेष सहयोग की प्राप्ति होगी। इस समय सामाजिक मान सम्मान में भी बढोतरी होगी। सप्ताह का मेड आपके लिए और भी अच्छा रहने वाला है। यदि कोई पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद है तो उसका फैसला आपके पक्ष में जाएगा। कुटुम्ब से आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और वहां पर आपको सम्मानित भी किया जाएगा। घर की महिलाओं के लिए आप कुछ गिफ्ट्स की खरीदारी करते हुए दिखाई देंगे। इस समय आप अपनी पावर से लोगों को इम्प्रेस करते हुए दिखाई देंगे। कई लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपकी स्ट्रेटेजी और प्लानिंग को फॉलो करने का प्रयास करेंगे। आप से पूछकर अपने कार्य को करने का प्रयत्न करेंगे। इस समय राजनीति में अटके और जुड़े सभी कार्य आपके द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का एंडिंग यानि वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। थोड़ा सा आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है। वाहन पर और घर पर अनायास खर्चा आ सकता है। थोड़ा सा फाइनेंशियली टाइट महसूस करेंगे परंतु परिवार के सहयोग से आप इन परिस्थितियों से भी आसानी से निकल जाएंगे। वीकेंड पर थोड़ा सोच समझ कर खर्च करें और बजट देखकर चलें। भगवान श्री राम को रामनवमी के दिन आपको रसगुल्ले का भोग लगाना चाहिए। इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होगी।
शुभ रंग – भूरा
शुभ रंग – दो
शुभ दिशा – दक्षिण पूर्व दिशा।
मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक भी आपकी खुद की राशि दूसरे और तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए खर्चों से भरी रह सकती है। अपने खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करके चलने का प्रयास करें। परिवार के साथ अच्छा क्वॉलिटी टाइम आपको बिताते हुए दिखाई देंगे, परंतु सहकर्मियों के साथ थोड़ी सी मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है। यहां पर आपको इस मिसअंडरस्टैंडिंग को बढ़ने नहीं देना है। थोडा सा संभल कर रहें और किसी के बातों में आने की अपेक्षा अपने विवेक और बुद्धि से कार्य करें। सप्ताह का मेड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको अपने परिवार का भरपूर साथ और सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब में मान सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। ददिहाल से आपके जीवन में सहयोगात्मक रवैया रहेगा। वहीं इस समय आपको अपने कार्यों को द्रुत गति से संपन्न करते हुए दिखाई देंगे। रोजमर्रा के लाभ में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग व्यापार में अच्छी उन्नति और प्रगति सप्ताह के मिड में करते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का अंत यानी वीकेंड में आप अपने भाई बहन और कजिन्स के साथ में अच्छा समय व्यतीत करेंगे और उनके साथ गेट टुगेदर के प्रोग्राम आपके संपन्न हो सकते हैं। साथ ही वीकेंड पर आप अपनी हॉबी से अपने मन को शान्ति और प्रसन्नता महसूस करवाएंगे। यानि हॉबी से रिलेटेड कार्यों में आपका मन अधिक लगेगा। सोशल मीडिया पर भी आप अपनी हॉबी से रिलेटेड कार्यों को डालेंगे तो उसमें आपको अच्छी रीच प्राप्त होगी। सप्ताह के राम नवमी के पर्व के दिन इस राशि के जातकों को काजू की मिठाई भगवान श्री राम को अर्पित करनी चाहिए। इससे आपको अपने काम में लाभ प्राप्त होगा।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – तीन
शुभ दिशा – दक्षिण पूर्व दिशा।
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक ग्यारवें बारवे आपकी खुद की राशि और दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां जीवन में लेकर आएगी। अचानक धनलाभ से आपको बहुत उत्साहित नजर आएंगे। इस समय व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। वही मैन्युफैक्चरर्स के लिए बड़ी इंडस्ट्री जिन्होने लगा रखी है उनके लिए यह समय बहुत ही अनुकूल है। अपने काम को विस्तार रूप प्रदान करने के लिए आपके बड़े भाई बहनों का भी आपके कार्यों में विशेष सहयोग देखने को मिलेगा। सप्ताह का मेड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय आपके जितनी ज्यादा कमाई हो रही है उतने ही अनर्गल खर्चे भी बढ़ सकते हैं। इसीलिए खर्चों को थोड़ा सा निर्धारित करके चलें। बजट देखकर चलेंगे तो समस्याएं आपको अपने जीवन में कम नजर आएगी। इस समय सोच समझ कर किए गए कार्यों में आपकी प्रसन्नता बढ़ेगी। विदेशों से विदेशी कंपनियों से अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा और ददिहाल से आर्थिक मदद मिलेगी। सप्ताह का अंत यानि वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आप अपने घर की महिलाओं के लिए कुछ गिफ्ट्स की खरीददारी कर सकते हैं और। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी सामाजिक समारोह में आप हिस्सा लेते हुए दिखाई देंगे। इस राशि के लोग मावे की बर्फी और नारियल का भोग रामनवमी पर भगवान श्री राम को चढ़ाएं। इससे आपके कष्टों का निवारण होगा और आपकी मनोवांछित मनोवांछित फलों की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – तीन
शुभ दिशा – दक्षिण पश्चिम दिशा।
सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा, तीसरे, दसवे, ग्यारवें, बारवे और आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। इस समय कर्म प्रधान कर्मप्रधान होकर चलें। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही की कोई भी गुंजाइश नहीं है। इस समय आपको अपने पिता से भी तालमेल बनाकर रखना है क्योंकि अगर आपने अपना तालमेल बिगाड़ा तो इससे नुकसान की स्थितियां ही देखने को मिलेगी। पिता का सानिध्य और आशीर्वाद चाहिए तो उनके साथ अपनी बॉन्डिंग को थोडा सा और अधिक बेहतर करने का प्रयास करें। इस समय आपके कार्य द्रुत गति से संपन्न होंगे और कार्यों में आ रही दिक्कतें और परेशानियाँ समाप्त हो जाएगी। सप्ताह का मेड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। रिस्की कामों में अच्छा लाभ आपको प्राप्त होगा। इस समय खर्च की स्थितियां थोड़ी सी अधिक रहेगी। परंतु चूंकि लाभ और अच्छा कमाया है इसीलिए आपको अपनी लाइफ को भी इंज्वॉय करते हुए दिखाई देंगे। अपने घर में लग्ज़री पर थोड़ा सा अधिक खर्च आपका हो सकता है। इस समय आपका सर्कल और लेवल दोनों ही बढ़ता हुआ दिखाई देगा। सप्ताह का अंत यानि वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे घर का माहौल भी अच्छा रहेगा और मेहमानों के साथ आपका वीकेंड और भी अच्छा गुजरेगा। गोड़ और बेल का फल भगवान श्री राम को रामनवमी के दिन जरुर भोग के रूप में लगाएं। इससे भगवान श्री राम की कृपा सदेव आप पर बनी रहेगी।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – सात
शुभ दिशा – उत्तर पश्चिम दिशा।
कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक नवम दशम एकादश और द्वादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत भाग्यवर्धक रहेगी। जो कार्य आपके अधूरे रह गए हैं वो द्रुत गति से संपन्न हो जाएंगे। कामों में आ रही दिक्कतों और परेशानियां भी समाप्त होती हुई दिखाई देंगी। इस समय यात्राएं करते समय सावधानी रखें। इस समय अधूरे कार्यों को प्रायोरिटी दें और पहले उन कार्यों को पूर्ण करें। उसके बाद नए कार्यों की शुरुआत करें। सप्ताह का मेढा आपके लिए बहुत शानदार रहने वाला है। जिस स्टार्टअप की आप बहुत लंबे समय से प्लैनिंग कर रहे थे, उसे अब इम्प्लीमेंट करते हुए दिखाई देंगे और जब आप उसे क्रियान्वित कर लेंगे तो उसमें आप अच्छा लाभ भी प्राप्त करेंगे। बस एक स्ट्रैटेजी और प्लैनिंग बनाकर कार्य कीजिएगा। छात्रों के लिए यह समय मनवांछित परिणामों का रहेगा। वहीं नौकरी पेशा लोगों का अटका हुआ प्रमोशन या इंक्रीमेंट उन्हें जरुर प्राप्त हो जाएगा। अधिकारियों के द्वारा आपके कार्यों की प्रसंशा चारो तरफ की जाएगी। जो युवक युवतियां अपना खुद का बिजनेस कर रहे हैं, उनके लिए यह समय शानदार परिणामों से भरा रहेगा और जो आपने मेहनत अब तक की है उस मेहनत से कई गुना अधिक और अच्छा फल आप इस समय प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी और घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनेगी। सप्ताह का अंत यानि वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। थोड़ा सा अपने खर्चों को नियंत्रित कर के अपने जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करें। प्रभु श्री राम को तुलसी के पत्ते, नाशपती तथा कोई हरे फल का भोग रामनवमी के दिन जरूर लगाएं।
शुभ रंग -हरा
शुभ अंक – तीन
शुभ दिशा – पश्चिम दिशा।
तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा अष्टम नवम, दशम और एकादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। यात्राओं से भरी रह सकती है। अतः यात्रा करते समय सावधानी रखें। अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें। अपनी कार्यों को किसी के ऊपर भी ना डालें। खुद खड़े रहकर जितना अपने कार्यों को करेंगे उतना ही आप अपने कार्यों में अच्छी सफलता भी हासिल करेंगे। इस समय आपके सपने पूरे होंगे पर रिस्की कामों में हाथ डालना आपके लिए सप्ताह की शुरुआत में सही नहीं रहेगा। सप्ताह के मिड में आपको शेयर मार्केट, लॉटरी, जुआ, सट्टा या कोई भी क्रिप्टो जो भी आप कोई रिस्की काम करते हैं उसमें आप जरुर निवेश कर सकते हैं। उसमें आपको सप्ताह के मिड में अच्छे लाभ की स्थितियां देखने को मिलेगी। परंतु इस समय धर्म कर्म के कार्यों में और आध्यात्मिक भावों से भी आप भरे रहेंगे। थोड़ा सा आध्यात्मिक रूचि से संबंधित कार्यों में आपका मन अधिक लगेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और इस समय आपको जो भी कार्य हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। उत्तरोत्तर लाभ आप इस समय वीकेंड पर प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। अचानक लाभ से आपका मनोबल बढ़ेगा। प्रसन्नता बढ़ेगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी भी बढ़ेगी। रामनवमी पर भगवान श्री राम को कलाकंद और सेव का भोग जरूर लगाएं। इससे आपकी मुश्किलें समाप्त हो जाएगी।
शुभ रंग – काला
शुभ अंक – छह
शुभ दिशा – दक्षिण पश्चिम दिशा।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा, सप्तम, अष्टम, नवम और दशम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी रहने वाली है। आपके जीवन साथी का मार्गदर्शन और प्रेम आपको भरपूर देखने को मिलेगा। विवाह योग्य हो चुके हैं तो विवाह में आ रही बाधाएं इस समय दूर होती हुई दिखाई देगी। कोई काम अटके हुए हैं तो वो चल निकलेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए नई नई योजनाओं के क्रियान्वयन का ये समय निर्धारित रहेगा। सप्ताह का मेड आपके लिए जो रूटीन के कार्य है, उन्हीं को पूरा करने का है। नए और रिस्की कामों में इन्वेस्टमेंट करने से आपको इस समय बचना चाहिए। भाग्य आपका साथ देगा और अधूरे पड़े हुए सभी कार्य द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। इस समय आध्यात्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और किसी धार्मिक स्थल की यात्रा आपके परिवार के साथ आपकी संपन्न हो सकती है। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। पिता के साथ आप अच्छा और क्वॉलिटी टाइम बिताएंगे। उनसे कई चीजें वीकेंड पर आपको सीखने को मिलेगी। हमेशा माता पिता के साथ थोडा सा समय व्यतीत करें। उनके जीवन के एक्सपीरियंस का लाभ आपको जरूर लेना चाहिए क्योंकि ये लाभ आपके जीवन में बड़ा काम आ सकता है और ये हमें तजुर्बे से ही प्राप्त होता है। एक्सपीरियंस से ही प्राप्त होता है। इसीलिए जो उन्हें एक्सपीरियंस है वो आपको कभी नहीं हो सकता। इसीलिए उनके साथ बैठें। कभी कोई बात है। कभी कोई कठिनाई है तो उनसे डिस्कस जरूर करें। क्या पता बातों ही बातों में आपको अपनी समस्या का हल मिल जाए? इस सप्ताह रामनवमी आ रही है तो भगवान श्री राम को इस राशि के जातकों को गुड़ की रेवड़ी और अन्य गुड़ की मिठाईयों का भोग लगाना चाहिए।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – चार
शुभ दिशा – पूर्व दिशा
धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक छटे सातवें, आठवें और नौवें भाव में। गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं है। शत्रु और रोग दोनों ही आपको परेशान कर सकते हैं। आप अपने शत्रुओं से डील कर लेंगे पर स्वास्थ संबंधी समस्याओं को इग्नोर किया तो वो भयंकर रूप लेकर आपके सामने आ सकती है। इसलिए अपने हेल्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। कोई भी कार्य जल्दबाजी में बिलकुल भी ना करें। कामों में आ रही दिक्कतें और परेशानियां आपके जीवन से समाप्त हो जाएगी। कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। इस समय यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। सप्ताह का मेड आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। सप्ताह का मेड आपके लिए मिला जुला रहेगा। जीवन साथी का सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। व्यापारी वर्ग व्यापार में कुछ विशेष लाभ की परिस्थितियां प्राप्त करेंगे। वहीं नई योजनाओं का क्रियान्वयन आपके द्वारा किया जाएगा। किसी बड़ी कंपनी के साथ आपका टाईअप संभव है। वर्क प्लेस पर अधिकारियों के द्वारा कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। इस समय आपको यात्रा करते समय थोड़ी सी सजगता रखें। अपनी गोपनीय बातों को किसी के साथ शेयर न करें और जानवरों से सावधान रहें क्योंकि जानवरों से चोट लग सकती है। सप्ताह का एंड यानि भी दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और वे जाकर आप लोगों की सहायता करेंगे। अजनबी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता से आप का मन प्रसन्नचित रहेगा। श्रीराम को बेसन की चक्की और कोई बेसन की मिठाई का भोग जरूर लगाएं। इससे आपके सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – सात
शुभ दिशा – उत्तर पूर्व दिशा
मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे, पांचवें, छटे, सातवें और आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। इस समय संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। इस समय कोई अधूरे कार्य द्रुत गति से संपन्न होते चले जाएंगे। कामों में आ रही दिक्कतें और परेशानियां इस समय समाप्त हो जाएगी। मई धर्म कर्म के कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। इस समय साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मान सम्मान और प्रसिद्धि की प्राप्ति होगी। सप्ताह का मेड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। उनको मुंह की खानी पड़ेगी। प्रत्येक क्षेत्र में आप सफलता के झंडे गाड़ते हुए दिखाई देंगे। इस समय रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में भी आपको सफलता मिलेगी। कर्ज से मुक्ति के पूर्ण योग बनते हुए दिखाई देंगे। जीवन साथी का साथ और प्यार और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा जिससे आपकी लाइफ की समस्याएं कम होती हुई दिखाई देगी। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए थोड़ा सा सावधानी से चलने वाला रहेगा। कोई भी कार्य आपको वीकेंड पर जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। कार्यों में आ रही दिक्क़तें और परेशानियां इस समय दूर होती हुई दिखाई देगी और आपके जीवन में आ रही कठिनाइयों का आप कुछ विशेष फल इस समय अपने बड़ों की सहायता से निकाल लेंगे। गुलाब जामुन और काले अंगूर का भोग। रामनवमी पर भगवान श्री राम को आपको लगाना चाहिए।
शुभ रंग – मैजेंटा
शुभ अंक – नौ
शुभ दिशा – उत्तर दिशा।
कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा, तीसरे, चौथे, पांचवें, छठे और सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं है। आर्थिक स्थिति थोड़ी सी डांवाडोल हो सकती है। अचानक आए खर्च से आप थोड़े से परेशान दिखाई देंगे। मई इस समय बजट देखकर चलेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। सप्ताह का मेढक आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। संतान से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। यदि आपके बच्चे खेल कूद में अच्छे हैं तो वहां पदक या मैडल इस समय जीत सकते हैं। इस समय आप जो भी काम हाथ में लेंगे उसमें आप निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। इंजीनियरिंग से संबंधित जो छात्र अपने करियर से रिलेटेड कुछ विशेष उपलब्धि हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए समय शुभ समाचारों से भरा रहेगा। सप्ताह के मिड में आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना है। खाना खाते समय थोड़ी सावधानी रखें। तली भुनी चीजों से परहेज रखें। पेट से सम्बंधित और गले से संबंधित प्रॉब्लम हो सकती है। उसके प्रति थोड़ा सा सावधान रहें। वीकेंड पर आपके लिए आपके लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करने का मौका होगा तो आप अपने जीवन साथी को प्रसन्न करने की प्रसन्न करने में कोई भी कसर नहीं छोड़ेंगे। लव रिलेशनशिप वालों के लिए ये वीकेंड बहुत अच्छा रहने वाला है क्योंकि आप पूरा वीकेंड अपने लवमेट के साथ बिताते हुए दिखाई देंगे। चॉकलेटी रंग की। बर्फी और चीकू का भोग भगवान श्रीराम को इस राशिवालों को रामनवमी पर चढ़ाना चाहिए।
शुभ रंग – स्लेटी
शुभ अंक – आठ
शुभ दिशा – दक्षिण दिशा।
मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा, तीसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। पराक्रम में वृद्धि, भाई बहनो का सहयोग और राजनीति में अटके और जुड़े सभी कार्य त्वरित गति से संपन्न हो जाएंगे। वहीं आप हॉबी में भी अपने मन को लगाने का प्रयास करेंगे। सप्ताह का मेड आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आर्थिक समस्याएं कम होगी और फाइनेंशियली कुछ विशेष लाभ की परिस्थितियां भी आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। मां का पूरा साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। किसान वर्ग और पशुपालन और दूध डेरी से संबंधित व्यवसायियों के लिए यह समय विशेष लाभ की स्थितियां लेकर आएगा। संतान से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी और इस समय कलाकारों को मान सम्मान और प्रसिद्धि की भी प्राप्ति होगी। वीकेंड पर आपको अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखना है। थोड़ा सा सजग होकर चलें लापरवाही स्वास्थ में बिलकुल भी ना करें क्योंकि स्वास्थ संबंधी समस्या से गुजरना पड़ सकता है। घर में रैस्ट करते हुए अपने परिवार के साथ समय व्यतीत करने का प्रयास करें। भगवान श्रीराम को जलेबी और केले का भोग रामनवमी पर जरूर लगाएं। इससे आपके सभी रुके हुए कार्य शीघ्र पूरे हो जाएंगे।
शुभ रंग – भूरा
शुभ अंक – दो
शुभ दिशा – दक्षिण पूर्व दिशा।
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali