[vc_row][vc_column][vc_column_text]
26 June 2021 Aaj ka Rashifal
मेष राशि – मेष राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है | अतः आज आपके कामकाज में तीव्रता लाने के लिए आपको नयी स्ट्रैटजी और प्लानिंग की जरूरत पड़ेगी और आज के दिन आपको किसी भी सलाह की जरूरत है तो आपको अपने पिता का सानिध्य जरूर लेना चाहिए। आज आपको अपने पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और उनके मार्गदर्शन से आप अपने काम को बढ़ाने की तरफ अग्रसर रहेंगे | उसमें कुछ नई नीतियों को अप्लाई करेंगे कुछ नई प्लानिंग करते हुए दिखाई देंगे और निश्चित रूप से ये प्लानिंग आपके लिए सकारात्मक सिद्ध होंगे। आप व्यापारी है तो आज के दिन थोड़ा सा अनुशासन के तौर पर अपने स्टाफ के लिए कुछ कड़े कदम भी उठाएंगे। कुछ अपने कार्यक्षेत्र में कुछ कड़े कदम अपने काम को बढ़ाने के लिए उठाएंगे और ये कदम आपके लिए भविष्य में जाकर बहुत ही सकारात्मक रहने वाला है। जो नौकरीपेशा लोग हैं उनके लिए आज का दिन मिलेजुले प्रभाव से आगे बढ़ेगा। आप जितनी मेहनत करेंगे उससे ज्यादा आपको रिजल्ट मिलेगा पर मेहनत आपको करनी पड़ेगी। मेहनत में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। आलस्य को त्याग दें क्योंकि आलस्य यदि किया तो बहुत से डांट सुनने को भी मिल सकती है आज के दिन छात्रों के लिए अपेक्षाकृत परिणाम रोज के हिसाब से बहुत अच्छा रहने वाला है। आज का दिन आपके घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाता हुआ दिखाई देगा यानि आपके कोई छोटे भाई बहन है या आपके बच्चे जो शादी लायक है तो उनके विवाह के लिए आप मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बना सकते हैं | शादी सगाई जैसे न्योते भी आज के दिन आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन घर में मेहमानों का भी आगमन रहेगा और ये आगमन आपके लिए बहुत ही सुखद मंगलमय रहेगा। घर का माहौल बहुत ही अच्छा और हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। 26 June Aaj ka Rashifal
वृषभ राशि – वृषभ राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है | भाग्य आज आपका पूर्ण रूपेण साथ देने वाला है इसलिए आज के दिन आपको अपने अधूरे पड़े सभी कार्यों को पूर्ण कर लेना चाहिए। आज के दिन आपको किसी बहुत मुश्किल कार्य में कि आप बहुत लंबे समय से करना चाहते हैं तो उसमें सफलता आपको नहीं मिलती उस कार्य में आपको सफलता आज के दिन प्राप्त हो जाएगी। आपका सपना पूर्ण होने की वजह से आपके मन में प्रसन्नता और कॉन्फिडेंस दोनों के भाव उत्पन्न होंगे और कॉन्फिडेंटली की आप अपने कार्य क्षेत्र में और आगे बढ़ते हुए अपने कार्य में गति लाने का प्रयास करेंगे। आज के दिन आपके भाई बहनों का पारिवारिक सदस्यों का पूरा सहयोग आपके साथ रहेगा और आउट ऑफ़ वे जाकर लोगों की सहायता करने में प्रसन्नता की अनुभूति होगी वहीं अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आज के दिन आप अपने किसी जरूरतमंद सहकर्मी की सहायता करेंगे और इस सहायता की वजह से आपको आनंद की अनुभूति भी होगी | आपको मन में सेटिस्फेक्शन होगा और वो भी आपके प्रति कृतज्ञता महसूस करेगा। आज के दिन आप कोई धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं आप किसी मंदिर के दर्शन अपने परिवार के साथ कर सकते हैं। या कोई छोटी सी प्लैनिंग करते हुए दिखाई देंगे और ये आपके आध्यात्मिक संतुष्टि के लिए बहुत आवश्यक है। 26 June Aaj ka Rashifal
मिथुन राशि – मिथुन राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा मिलेजुले प्रभाव से ही आगे बढ़ने वाला है। थोड़ा सा संभलकर चलने का है | सुसराल वालों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। इस वजह से आपके मन में थोड़ी सी टेंशन थोड़ा दुख का माहौल रहेगा निराशा का माहौल रहेगा | पर अपनी निराशा को अपने प्रोफेशन पर हावी मत होने दो। अपने काम को तटस्थ होकर आपको करना पड़ेगा वरना आपकी भावनाओं का इफेक्ट आपके काम पर भी देखने को मिलेगा और आपके काम में नुकसान की स्थिति आपको देखने को मिल सकती है इसलिए लापरवाही बिल्कुल भी मत कीजिए। काम में किसी और पर भरोसा करना आज के लिए ठीक नहीं है इसलिए किसी और व्यक्ति पर भरोसा करने की अपेक्षा खुद खड़े रहकर अपने कार्यों को पूर्ण करें। हालांकि आपको अपनी गोपनीय बातों को छुपाकर रखना है और गोपनीय दस्तावेजों को भी बहुत सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि कोई भी गुप्त शत्रु आपके कार्य में किसी भी प्रकार से व्यवधान नहीं डाल सके। आज के दिन आपको जानवरों से भी सावधान रहना है क्योंकि जानवरों से चोट लगने की संभावना है और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ नई प्लैनिंग आपको अपने कार्यों में करनी चाहिए। अपने स्टाफ के साथ बैठिए अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ डिस्कस कीजिए और कुछ नई नीतियों की तरफ अग्रसर हों ताकि आपका काम बढ़ सके रफ्तार आपके काम को मिल सके परन्तु कोई भी गलत मार्ग आज के दिन आपको नहीं अपनाना है। अगर गलत मार्ग अपनाया तो वो आपको पथभ्रष्ट जरूर करेगा । 26 June Aaj ka Rashifal
कर्क राशि – कर्क राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके लिए व्यापारी वर्ग के लिए खासकर बहुत अच्छा रहने वाला है यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति भी है तो आज के दिन आप अपने किसी साइड बिजनेस की प्लानिंग करते हुए दिखाई देंगे | यानि आप नौकरी के साथ साथ कुछ अपना खुद का काम शुरू करना चाहते है तो आज का दिन बहुत शुभ बना हुआ है । इस प्लानिंग को अपने परिवार के साथ साझा कीजिए। अपने घर के बड़ों से इस प्लैनिंग के बारे में सलाह लीजिए और फिर सहर्ष इस प्लानिंग में आज के दिन आप आगे बढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज के दिन बहुत विशेष रहने वाला है। कुछ ज्यादा ही जिम्मेदारियां आपके सिर पर थोप दी जाएगी परन्तु आप इन जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। अपनी प्रतिभा का परिचय आज के दिन जरूर देंगे। दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा | वहीं लव रिलेशन वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है यदि आप किसी को मन की बात कहना चाहते हैं प्रपोज करना चाहते हैं तो उसे प्रपोज कर डालिए क्यूंकि वो आपके प्रपोजल को आज नहीं ठुकरा सकेगा और आपका मन प्रसन्नचित हो जाएगा। आज के दिन आपके घर में भाई भतीजे भतीजियों के आगमन की वजह से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी और खुशनुमा होता हुआ दिखाई देगा। 26 June Aaj ka Rashifal
सिंह राशि – सिंह राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज के दिन आपको स्वास्थ संबंधी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है | खासकर आपको आज के दिन सर्दी जुकाम और पेट से सम्बंधित प्रॉब्लम हो सकती है | इसलिए थोड़ा सा संभलकर अपने स्वास्थ का और खान पान का ध्यान रखकर आपको आगे बढना पड़ेगा। वही कार्यक्षेत्र में भी आज के दिन शत्रु पक्ष आप पर हावी होने का प्रयास करेगा। आपके कार्यों में व्यवधान डालने का प्रयास करेगा। इसलिए आज के दिन बहुत सतर्क होकर अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़िए और अपने काम पर जितना कंसंट्रेट करेंगे | उतना ही आप आगे बढ़ेंगे और उतना ही आपके शत्रु पीछे होते चले जायेंगे। उनको अपने कार्यों पर पछतावा भी हो सकता है आज के दिन आप थोड़ा सा आर्थिक स्थिति में भी डावांडोल रहने वाला है। थोड़ा सा आपको रुपए पैसे के कोई भी लेन देन के कार्य है तो आपको खुद को उन कार्यों का संचालन करना चाहिए क्योंकि ऐसे कार्य यदि किसी और पर छोड़े तो वो आपके कार्यों में नुकसान की स्थितियां ला सकता है। 26 June Aaj ka Rashifal
कन्या राशि – कन्या राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। खासकर जो स्टूडेंट्स उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। विशेषकर विज्ञान वर्ग के छात्रों को कोई बड़ी उपलब्धि आज के दिन मिलने की संभावना बनी हुई है। वही कला के क्षेत्र से जो भी लोग जुड़े हुए हैं जैसे फिल्म कलाकार हैं म्यूजिशियन हैं डांसर हैं कोरियोग्राफर हैं पेंटर हैं। किसी भी प्रकार की कला से आप परिपूर्ण हैं और उसे आप प्रोफेशन के रूप में आगे बढ़ाना चाहते हैं तो आज के दिन आपको उसकी विशेष अपॉर्च्युनिटी मिलने की संभावना भी बनी हुई है। आज के दिन आपकी पारिवारिक स्थितियां बहुत ही सुदृढ़ रहेगी। घर में संतान की तरफ शुभ समाचारों की प्राप्ति मिल सकती है। वहीं आज के दिन अगर आपकी संतान आपके बराबर की है तो आपके कार्यक्षेत्र में भी अच्छा लाभ आपको दिलवाती हुई दिखाई देगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी आज के दिन बनती हुई दिखाई देगी और किसी धार्मिक ग्रंथ के अध्ययन अध्यापन में आज आपकी निपुणता हो जाएगी। 26 June Aaj ka Rashifal
तुला राशि – तुला राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके लिए मिलेजुले प्रभावों से ही आगे बढ़ेगा | इतना अच्छा नहीं है तो सतर्कता के साथ ही आपको अपने दिन में आगे बढ़ना पड़ेगा। कोई भी रुपए पैसे के लेन देन के कार्य में सतर्कता रखें। कोई भी पेपर साइन करने जा रहे तो पहले उस पेपर को पढ़ें उसके बाद साइन करें ताकि आप नुकसान की स्थितियों से बच सकें। आज के दिन आपको कोई बिजनस के सिलसिले में दूरगामी यात्रा करनी पड़ सकती है परन्तु इस यात्रा में भी आपको सतर्कता रखनी पड़ेगी | कोविड नियमों का पूरा पूरा पालन करें। मास्क लगाए हाथों को करें और सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए ही अपने कार्यों को सम्पन्न करें अन्यथा आप बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं। पारिवारिक स्थितियां आज आपके फेवर में रहेंगी। मां का पूरा साथ और सहयोग आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। वहीं आज के दिन जो खेती बाड़ी से जुड़े हुए कृषक हैं उन सभी के लिए दिन अच्छा रहने वाला मेहनत के अनुरूप आज के दिन आपको फल की प्राप्ति होगी | वहीं डेरी से रिलेटेड लोगों के लिए आज का दिन साथ देगा | जैसा आपका रूटीन का लाभ रहता है उस लाभ से थोड़ा सा कम लाभ ही आज के दिन आप प्राप्त कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कड़ी मशक्कत का रहेगा परंतु कड़ी मशक्कत के बाद भी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में असफल होते हुए दिखाई देंगे परन्तु आपको निराश नहीं होना है। जो मेहनत आपने आज की है उसका फल आपको भविष्य में जरूर देखने को मिलेगा। 26 June Aaj ka Rashifal
वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है अतः आपको अपने बड़े भाई बहनों से बहुत अच्छा सपोर्ट आज के दिन मिल सकता है। मॉरल सपोर्ट भी वो आपको आपके करियर में करते हुए दिखाई देंगे और उनकी गाइडेंस से आपके करियर में जो आपको कन्फ्यूजन की स्थिति चल रही थी वो इस स्थिति खत्म हो जाएगी। आज के दिन आपको अपने मित्रों का भी बहुत अच्छा साथ सहयोग प्राप्त होगा। आपकी टेंशन को रिलीज करने में उनका बड़ा योगदान आज के दिन रहेगा। सामाजिक मान सम्मान आज आपका बढ़ेगा वहीं राजनीतिक प्रभाव भी आपका बढ़ता हुआ दिखाई देगा। लोग आपसे प्रभावित होकर आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों का संचालन करेंगे | आज के दिन आपकी कोई बड़ी महत्वाकांक्षा पूर्ण हो सकती है | वहीं वर्क प्लेस पर आपको बॉस से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी बनी हुई है। युवा वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। अगर आप नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं कोई और अच्छी जॉब प्राप्त करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। शुभ समाचार नौकरी से रिलेटेड आपको जरूर प्राप्त होंगे।
धनु राशि- धनु राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके लिए पारिवारिक स्थितियों को और अधिक सुदृढ़ करेगा। कुटुम्ब में आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वहीं जो काम आपके हाथ में लिया है जो आपने अपने हाथ में उठाया उस कार्य को आप संपन्न करके ही दम लेंगे। इस वजह से भी आपको अच्छे लाभ की स्थितियां आज के दिन देखने को मिलेगी। बैंकों में धन जमा कराने में भी कुछ समय आपका व्यतीत होगा। वहीं आज के दिन आपके वाणी से आप सभी को मोहित करते हुए नजर आएंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनती हुई दिखाई देगी और कोई पारिवारिक मुद्दे जो कि बहुत लंबे टाइम से आपके घर में कलह का वातावरण लिए हुए थे वो पारिवारिक मुद्दे किसी घर के बड़ों की सलाह से और उनके डिसीजन से सॉल्व होते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन कलाकारों के लिए मीडिया कर्मियों के लिए और शिक्षकों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी प्रसिद्धी में आज के दिन वृद्धि हो |
मकर राशि – मकर राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपके खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन आपके लिए शनि चंद्र की युति लेकर आया है। थोड़ा सा संभल कर आज के दिन आपको चलना पड़ेगा। आपके कार्यों में आपको भटकाव की स्थितियां देखने को मिलेगी | इसलिए कोई भी रिस्की काम करने से आज आपको बचना है वाहन चलाएं तो थोड़ा सा धीरे चलाएं और लम्बी दूरी की यात्रा को अवॉइड करें अन्यथा एक्सीडेंट होने का भी खतरा बना हुआ है। आज के दिन आपको कुटुम्ब से कोई अशुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। इसलिए आज के दिन आपके मन में निराशा के भाव भी उत्पन्न होंगे। कोई बड़ी जिज्ञासा आपके मन में है तो उस जिज्ञासा के लिए आज के दिन आपको अपने बड़ों का सानिध्य जरूर लेना चाहिए | उनकी सहायता से आपकी उस बड़ी जिज्ञासा का अंत हो सकता है। आज के दिन आपको थोड़ा सा तटस्थ होकर चलना पड़ेगा ताकि आप अपने कार्य को सुचारू रूप से कर पाएं और अपने पारिवारिक जीवन में भी आज आपको अपने बड़ों का पूरा ख्याल रखना पड़ेगा।
कुम्भ राशि – कुंभ राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा हुआ रह सकता है और खर्चों की अधिकता की वजह से आज के दिन आपको किसी से उधार लेने की नौबत भी आ सकती है। आज के दिन आप थोड़ा सा सतर्क होकर उधार लीजिएगा | किसी भी ब्लेंक पेपर में साइन बिल्कुल भी मत कीजिएगा। अगर लोन लेने की आवश्यकता पड़े तो बैंकों से ही अगर आप लोन लें वहीं आपके लिए ठीक रहेगा। कार्यक्षेत्र के अंदर बिल्कुल भी आपको किसी से मनमुटाव और झगड़े की स्थितियों को उत्पन्न नहीं करना है | यदि कोई व्यक्ति आपको उकसाने का प्रयास करता भी है तो भी आप बहुत शांत रहें और अपने कार्य को रूटीन की तरीके से करते चले जाएं क्योंकि आज के दिन आपके शत्रु पक्ष प्रयास करेंगे कि आपके कार्यों में व्यवधान की स्थितियां उत्पन्न हो | आपको अपने बॉस से डांट सुनने को मिले और नौकरी से आपको हाथ धोना पड़ जाए। इसीलिए आज के दिन बहुत ही सोच समझ कर आपको अपने वर्क प्लेस पर आगे बढ़ना पड़ेगा। वहीं आज के दिन बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट जो आपने भुत पूर्व किया है भूत काल में किया है तो उसका अब आपको लाभ देखने को मिलेगा | जिससे आप अपनी फाइनैंशल कंडीशन को ठीक करते हुए दिखाई देंगे और ऐसी किसी बचत योजनाओं में आज फिर से इन्वेस्टमेंट भी आज आपका हो सकता है |
मीन राशि – मीन राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज के दिन आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। लॉटरी खुलने के चांसेस आज आपके प्रबल बने हुए हैं। वही आज के दिन रुपये पैसे के कोई भी लेनदेन के कार्य है तो बड़ी सतर्कता से कीजिएगा। आज आप अपने काम को एक्सटेंड करने की प्लानिंग भी करते हुए दिखाई देंगे | परंतु गलत दिशा में इन्वेस्टमेंट करने से आपको बचना है | सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करेंगे तो आपके बिजनस में आपको बहुत अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। बिजनस और अधिक ग्रोथ करता हुआ दिखाई देगा। यदि आप गवर्नमेंट जॉब में हैं तो आज के दिन आपके प्रमोशन के चांस बनते हुए दिखाई देंगे आज आपका लेवल और सर्कल दोनों पद बढ़ता हुआ दिखाई देगा और लेवल और सर्कल बढ़ने की वजह से आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ जाएगा और कुछ ऐसे लोग आपके सर्कल में जुड़ेंगे जोकि आने वाले भविष्य में आपके कार्य में आपकी मदद करते हुए आपको लाभ की स्थितियां दिलवाते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ किसी गेट टुगेदर के प्रोग्राम में भी शरीक हो सकते हैं। घर का माहौल बहुत हेल्दी और खुशनुमा बना रहेगा। आपका अपने भाई से विशेष सहयोग और विशेष लाभ की स्थितियां आज के दिन देखने को मिलेगी |
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali Whatsapp No. 9929391753,E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_video link=”https://youtu.be/uwk7uirKAB4″ el_width=”70″ align=”center” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]