Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

21 September 2021 Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल | Today’s Horoscope -21 September 2021 – आज का राशिफल

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

21 September 2021 Aaj ka Rashifal

21 September 2021 Aaj ka Rashifal

 

मेष राशि – चन्द्रमा आपकी राशि से 12वे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज के दिन खर्च की स्थितिया अधिक हो सकती है इसलिए अपना बजट देखकर चले | अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलने में ही समझदारी है | अन्यथा बड़ी मुसीबत में फस सकते है और बॉस के द्वारा डांट भी सुनने को मिल सकती है | सरकारी कामो में आ रही बाधा आज दूर हो जाएगी | युवाओ के लिए समय अनुकूल है | रोजगार की तलाश आज आपकी खत्म हो जाएगी | दाम्पत्य सुखो में आज वृद्धि होगी क्योंकि सप्तमेश शुक्र स्वग्रही होकर आपके सप्तम भाव में विराजमान है | आज के दिन नया निवेश न करे क्योंकि उसमे पैसा फस सकता है | स्वास्थ्य की द्रष्टि से अपनी बीपी का विशेष ध्यान रखे वो फ्लच्क्चुएट हो सकता है |

उपाय – भगवान शिव की पूजा कर शिव चालीसा का पाठ करे |

रंग – लाल

अंक – 7        21 September 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि- आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आकस्मिक धनलाभ प्राप्त होगा | आपके भाग्य स्थान में शनि व गुरु के निचभंग राज योग के कारण किसी विशेष कार्य में आ रही सरकारी बाधा दूर हो जाएगी | नोकरी पेशा लोगो के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा | दूरगामी यात्रा के योग जरुर बने हुए है पर वो यात्रा सफलता पूर्वक जरुर सम्पन्न हो जाएगी | अगर आप किराने का, या खनिज पदार्थ से सम्बंधित व्यवसाय करते है तो आज उसमे अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे | सरकारी नौकरियों से जुड़े हुए लोगो के लिए मनचाही ट्रांसफर के योग बने हुए है | दाद, खुजली, पाइल्स, मस्से और लेडीज को पीरियड से सम्बंधित समस्या आज के दिन हो सकती है | अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखे |

उपाय – माँ पार्वती जी की पूजा कर दर्शन करे |

रंग – पीला

अंक – 9

 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि– चन्द्रमा आज आपकी राशी से दशम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | करियर में आ रही दिक्कते दूर हो जाएगी | नोकरी पेशा लोगो के लिए आज का दिन अनुकूल बना हुआ है | काम काज द्रुत गति से होगा | अबतक जो काम में अटकाव की स्तिथिया चल रही थी वो आज के दिन खत्म हो जाएगी | आर्ट्स के छात्रों के लिए आज का दिन उत्तम परिणाम दायक रहेगा | कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगो के लिए भी आज का दिन प्रसिद्धी दायक रहेगा क्योंकि पंचमेष शुक्र स्वग्रही होकर पंचम भाव में विराजमान है | आज का दिन बैंकिंग सेक्टर आईटी सेक्टर, या फाइनेंस से जुड़े हुए लोगो के लिए बहुत लाभदायक रहेगा | आज आप अपने घर में कोई इलेक्ट्रोनिक आइटम की खरीदारी कर सकते है | स्वास्थ्य की दृष्टि से वायरल, मलेरिया, डेंगू जैसी समस्याओ से घिर सकते है अतः अपने आसपास की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे |

उपाय – पान चदाये सुपारी के साथ माता लक्ष्मी को

रंग – फिरोजी

अंक – 1

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि- आज आपकी राशि से चन्द्रमा नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | राशि स्वामी का भाग्य स्थान में जाकर बेठना आज आपके भाग्य में वृद्धि करेगा | आज के दिन आपके सभी काम निर्विग्म सम्पन्न हो जाएगे | सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन अधिकारियो के सहयोग का रहेगा | जो युवा सरकारी नौकरी की तेयारी कर रहे है अगर आज उसका परिणाम आना है तो वो सकारात्मक रहेगा | आज के दिन परिवार के साथ किसी प्राक्रतिक स्थान की यात्रा भी हो सकती है | आज आप अपनी लक्सुरी में वृद्धि करते हुए दिखाई देंगे | आज आपके पॉवर में वृद्धि होगी | लोग आपसे सलाह लेकर अपने कार्य को सम्पन्न करेंगे | कुटुंब में आज आपका मान सम्मान और अधिक बढ़ेगा | आज के दिन आप थोडा सा तली गुली चीजो से परहेज रखे क्योंकि कोलेस्ट्रोल से संबधित प्रॉब्लम हो सकती है |

उपाय – चार मुखी दिया जलाये पीपल के वृक्ष के नीचे

रंग – रानी

अंक – 3

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि- आज के दिन आपकी राशि से चंद्रमा अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | आज के दिन कोई आकस्मिक खर्च आपके जीवन में आ सकता है अतः खर्चो के प्रति थोडा सा अवायर रहे | आज के दिन क्षत्रु आपके कार्य में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे पर आप अपने बुद्धि बल के द्वारा उन्हें परस्त कर देंगे | राशि स्वामी सूर्य अपने से एक घर आगे जाकर बेठे है | आपके तेज में और यश कीर्ति में वृद्धि करेंगे | आज के दिन भाई बहनों के साथ में गलत फेहमिया दूर हो जाएगी | और पुनः रिश्ते सामान्य हो जाएगे | माता के स्वास्थ्य का आज विशेष ध्यान रखना पड़ेगा | व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन थोडा सा सम्भल कर चलने का है | मेहतन में अगर कमी रही तो परिणाम अनुकूल नहीं रहेगे |

उपाय – बाजरे के आटे के लोहिये बना कर गाय को खिलाये

रंग – मेहरून

अंक – 5

 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि- आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | लाभेश का सप्तम में जाकर बेठना आज के दिन आपके लाभ में वृद्धि करेगा | व्यापारी वर्ग को दिन की शुरुआत में ही अच्छा लाभ देखने को मिलेगा | जो छात्र सीए, सीएस या एकाउंटिंग की पढाई कर रहे है उनके लिए दिन उत्तम परिणामदायक रहेगा | जो उच्च प्रशासनिक पदों पर आसीन है उनके लिए प्रमोशन के चांसेस बने हुए है | परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा | पैत्रक सम्पति सम्बन्धी विवाद घर के बड़ो की सहायता से सोल्व हो जाएगा | आज के दिन शेयर मार्केट और लोटरी में इन्वेस्टमेंट से बचे | कोई हड्डी सम्बन्धी चोट लग सकती है उसके लिए थोडा सा सावधान रहे |

उपाय – मछलियों को खाना दे  |

रंग – गुलाबी

अंक – 8

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आज के दिन चन्द्रमा आपकी राशि से छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है | आज के दिन काम में अटकाव की स्तिथिया आ सकती है खासकर नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा नही है | थोडा सा संभल कर चले | शनि आपकी कुंडली में योगकारक है और सुख स्थान में गुरु के साथ में नीच भंग राज योग बना रहे है | अतः करियर में आ रही सभी बाधाये दूर हो जाएगी व गवर्मेंट जॉब का सपना पूर्ण हो जाएगा | जो छात्र लॉ या JUDISHIARY से सम्बंधित शिक्षा प्राप्त कर रहे है | उनके लिए आज का दिन उत्तम और सकारत्मक परिणामो वाला रहेगा | आज के दिन आपके आकर्षक व्यक्तित्व से हर कोई प्रभावित होगा | क्षत्रु भी आज के दिन आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे | यदि आप फिल्म उद्योग, या किसी भी क्षेत्र में कलाकार है तो आज दिन आपके लिए प्रसिद्धी दायक रहेगा |

उपाय – पीली वस्तु या फल दान करे

रंग – हरा

अंक – 4

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि– आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पंचम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे | भाग्येश का अपने से नवम में जाकर बेठना आपके भाग्य में और अधिक वृद्धि करेगा | अगर कोई बड़ा काम आपका अटका हुआ है तो उसमे अटकाव की स्तिथिया आज के दिन खत्म हो जाएगी | सरकारी कर्मचारियों को अपने अधिकारियो का पूरा सहयोग प्राप्त होगा | जो लोग इलेक्ट्रॉनिक या मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए है उनके लिए भी आज का दिन उन्नति दायक रहेगा | विवाह में यदि कोई बाधा उत्पन्न हो  रही है तो आज वो बाधा आज के दिन दूर हो जाएगी | लव रिलेशन में भी एक अच्छी बोन्डिंग आज के दिन देखने को मिलेगी | व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन आकस्मिक धन लाभ का रहेगा | यदि कोई आपकी योजना अटकी हुई थी तो आज वो योजना सफलता पूर्वक संपन्न हो जाएगी | और उसमे अच्छा धनलाभ आज के दिन प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा | आज के दिन फोड़े, फुंसियो से थोडा सा ध्यान रखे |

उपाय – ताम्बे के पात्र में जल में दही मिक्स कर के तुलसी जी को सींचे |

रंग – नीला

अंक – 2

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि– आज के दिन चंद्रमा आपकी राशि से चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है | व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन उत्तम बना हुआ है | दिन की शुरुआत में ही आज के दिन कोई बड़ा आर्डर प्राप्त होगा | यदि आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते है तो अपने जीवन साथी के नाम से शुरू करने पर वह कार्य आपको  दुगनी सफलता दिलवाएगा | राशि स्वामी गुरु का अपने से एक घर आगे जाकर बेठना और नीच भंग राजयोग की स्थिति का उत्पन्न करना आपकी प्रसिद्धी को बढ़ाएगा | आज के दिन आपका सर्कल और लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा | मेडिकल फील्ड से जुड़े हुए लोगो के लिए आज का दिन उत्तम लाभ दायक रहेगा | आज के दिन महिलाओ को स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए |

उपाय – बहते पानी में काले तिल प्रवाहित करे |

रंग – आसमानी

अंक – 4

 

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है | खर्चो में आज के दिन आपके कमी होगी | सामाजिक मान सम्मान आज आपका बढ़ेगा | रोजमर्रा के लाभ में आज आपको वृद्धि देखने को मिलेगी | अध्ययन अध्यापन या रिसर्च से जुड़े हुए लोगो के लिए आज का दिन बड़ी उपलब्धि का रहेगा | शुक्र आपकी कुंडली में योग कारक गृह है और स्वग्रही होने के कारण जो युवा कला के क्षेत्र में अपना भाग्य आजमा रहे है उनके लिए आज का दिन प्रसिद्धी और सफलता दायक रहेगा | अगर आप शेयर मार्केट या लोटरी में इन्वेस्टमेंट करते है तो अच्छी लाभदायक स्थितिया देखने को मिलेगी | अगर आप काफी समय से स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से जूझ रहे थे तो उसमे आज काफी अच्छा सुधार देखने को मिलेगा |

उपाय – माता लक्ष्मी को गेंदे का फुल अर्पित करे |

रंग – जामुनी

अंक – 6

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन दुसरे स्थान में गोचर भ्रमण करेंगे | आज के दिन आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी | रिश्तेदारो से सम्बन्ध और अधिक मजबूत होंगे | अपने काम की नयी ब्रांच आज के दिन खोलने की रुपरेखा आज के दिन बन सकती है | सुखो में और लक्ज़री में वृद्धि होगी | होटल व्यवसाय से जुड़े हुए लोगो के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा | नौकरी पेशा लोगो के लिए आज का दिन थोडा सा व्यस्त रहेगा | काम समय पर न पूर्ण करने के कारण आपको आज के दिन अपने बॉस से डांट सुनने को मिल सकती है | विशेष रूप से इंजीनियरिंग  और टेक्निकल जॉब करने वालो को थोडा सा सावधान रहेना चाहिए | आज मानसिक चिंता से सम्बंधित बीमारी का सामना करना पड़ सकता है |

उपाय – भगवान विष्णु की आराधना करे और पीले कपड़े पहने

रंग – बादामी

अंक – 1

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – आज के दिन चंद्रमा आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करते हुए दिखाई देंगे | आज के दिन व्यापारी वर्ग को बहुत अच्छा लाभ देखने को मिलेगा | जो मैनेजमेंट की फील्ड से जुड़े हुए है | उनके लिए आज का दिन उत्तम फलदायक रहेगा | बोस से आज के दिन इन्क्रीमेंट मिलने के सम्भावना बनी हुई है | आर्थिक स्तिथि में उतार चढाव ख़त्म हो जाएगा और आप अपने आप को आर्थिक रुप से समृद्ध पाएगे | कॉमर्स के छात्रो के लिए उत्तम परिणाम दायक रहेगा | आज के दिन आपको नेत्रों से सम्बंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपने नेत्रों के प्रति सावधान रहे |

उपाय – भगवान गणेश को मिश्री का भोग लगाये |

रंग – काला

अंक – 8

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

 

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][/vc_row][vc_column][/vc_column][vc_column_text]

.

[/vc_column_text][vc_row][vc_column][vc_video link=”https://youtu.be/qNczU2Ik0Nk” el_width=”70″ align=”center” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *