Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading

20 मार्च– 26 मार्च 2023 Weekly Rashifal in Hindi | Nidhi Shrimali

20 - 26 march weekly rashifal

20 मार्च– 26 मार्च 2023

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमाँ इस 11वें बार वे आपके खुद की राशि और दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं है। थोड़ा सा आपको काम में सतर्क होकर चलना पड़ेगा। कोई भी निवेश करते समय सावधानी रखें। अजनबी लोगों पर भरोसा बिलकुल भी ना करें। खासकर वर्क प्लेस पर तो आपको सोच समझ कर और फूंक फूंककर कदम रखने होंगे। सप्ताह का महीना आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। इस समय आपको कर्ज की स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। फाइनेंशियल कंडीशन थोड़ी सी ऊपर नीचे हो सकती है। इस समय सहकर्मियों के साथ भी आपको तालमेल बनाकर चलना होगा। मई परिवार में भी एक अच्छा तालमेल और सामंजस्य आपको बनाये रखना है ताकि परिवार आपकी कठिन परिस्थिति में भी आपके साथ खड़ा रहे। सप्ताह के मिड एंड में आपको धर्म कर्म के कार्यों में रूचि बढ़ेगी। वहीं ददिहाल से आपको कुछ उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इस समय रिश्तों में तालमेल बना कर समझदारी से अपने डिसीजंस में आगे बढ़ें। सप्ताह का अंत यानि वीकेंड पर चंद्रमा आपके द्वितीय भाव धनभाव में जाकर विराजमान होंगे। यहाँ पर पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का फैसला आपके पक्ष में जाएगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद वीकेंड पर आपको जरूर मिलेगा और जो पारिवारिक समस्या है वो बड़ों के सहायता से उनके आशीर्वाद से खत्म होती हुई दिखाई देगी। इस राशि के जातकों को लाल चंदन की माला से देवी के मंत्रों का जाप करना चाहिए।
शुभ रंग – काला
शुभ अंक – 6
शुभ दिशा – दक्षिण पश्चिम


वृषभ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे, दसवे, ग्यारहवे, बारवे और आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए थोड़ी सी समझदारी से काम लेने की है अन्यथा अधिकारियों का आपको नाराजगी और उनका गुस्सा झेलना पड़ सकता है। इसीलिए इस समय कोई भी काम जल्दबाजी में ना करें। अधिकारियों को विश्वास में लेकर ही आपको अपने कार्यों में आगे बढ़ना चाहिए। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। इस समय डिसीजन लेते समय सावधानी रखें। सही डिसीजन से आप अपने जीवन में सफलता को दुगुना महसूस पाएंगे और महसूस इस सफलता का आनंद भी प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। इस समय आप का सर्कल लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। यहां पर आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण करना होगा वरना खर्च अनर्गल बढ़ सकते हैं। आध्यात्मिक कार्यों में आपका खर्च जरूर होगा। परंतु ऐसे कार्यों से आपके मन में प्रसन्नता के भाव भी उत्पन्न होंगे। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होगा और वीकेंड पर आप अपने कजंस के साथ में वीकेंड को इंजॉय करते हुए दिखाई देंगे। इस राशि के जातकों को श्वेत वस्त्र धारण करने चाहिए और सफेद पुष्प मां को अर्पित करें।
शुभ रंग – हरा
शुभ अंक – 3
शुभ दिशा – पश्चिम दिशा


मिथुन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक नवम, दशम, एकादश और द्वादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं है। इस समय नवीन कार्यों की शुरुआत से बचें और अधूरे पड़े हुए कार्यों को आपको पूर्ण करने का प्रयास करना चाहिए। इस समय अधूरे पड़े हुए कार्य अगर पूर्ण नहीं किए तो इनकी संख्या बढ़ सकती है और नुकसान की स्थितियां भी इस कारण से आपको देखने को मिल सकती है। धर्म कर्म के कार्यों में इस समय आपका मन अधिक लगेगा। किसी भी अजनबी की सहायता करने से बचें। पहले उसके बारे में पूरी जांच कर लें। उसके बाद उसकी सहायता करें वरना आपके साथ फ्रॉड हो सकता है। धोखा हो सकता और वो अपने आप को खाद आपके ऊपर घात कर सकता है। इसलिए थोड़ा सा संभलकर। डिसिज़न पावर में भी आपको अपने आईक्यू को बढ़ाते हुए आगे बढ़ना होगा। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। इस समय वर्क प्लेस पर कई चुनौतियां आपके लिए खड़ी होंगी, पर आप इन चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। बॉस का आपको पूरा सपोर्ट देखने को मिलेगा और अधिकारियों के सहयोग से आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में सफल होंगे। सप्ताह के मिड में यदि कोई छात्र छात्राएं एग्जाम की तैयारी कर रहे हों, उनका एग्जाम होना या फिर एग्जाम का रिजल्ट आना है तो वो रिजल्ट आपके लिए सकारात्मक रहेगा। पिता का साथ और सानिध्य आपको जरूर देखने को मिलेगा और उनकी सहायता से आप किसी बड़े संकट से निकलते हुए दिखाई देंगे। वहीं इस समय लाभ की स्थिति अच्छी रहेगी परंतु इस समय रिस्की कामों में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करें। शॉर्ट टर्म इनवेस्टमेंट से आपको बचना चाहिए। सर्कल और लेवल भी बढ़ता हुआ दिखाई देगा। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करके चलेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। अन्यथा कर्ज की स्थितियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। तुलसी की माला से जप कर गायत्री या दुर्गा के मंत्रों का जाप जरूर करें।
शुभ रंग – ग्रे
शुभ अंक – 7
शुभ दिशा – उत्तर पश्चिम दिशा

कर्क राशि – आपकी राशि से चंद्रमा भी अष्टम, नवम, दशम और एकादश भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अष्टम भाव में चन्द्रमा शनि के साथ विषयोग का निर्माण कर रहा है। इस समय यात्राएं करते समय सावधानी रखें। चोट लगने की संभावना बनी हुई है। कोई पुराने रोग या विकार आपके जीवन में चल रहे हैं तो इस समय सर्जरी के भी चांसेस बन रहे हैं। शत्रुओं को परास्त करने के लिए आपको अपने आँख, नाक, कान खुले रखने होंगे। सजग रहकर अपने कार्यों को खुद खड़ा रहकर पूर्ण करें ताकि आपके कार्य सुगमता से पूर्ण हो सकें। इस समय आपको अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करें। सप्ताह का मेड आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। इस समय धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। इस समय धर्म कर्म के कार्यों में आपका खर्च धन होगा। परंतु आप कोई बड़ा धार्मिक अनुष्ठान इस सप्ताह करते हुए दिखाई देंगे। इस सप्ताह आपको कोई बड़ी राशि असहायों के लिए गरीबों की मदद के लिए भी लेते हुए दिखाई देते हुए दिखाई देंगे। इस समय पिता के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा क्योंकि पिता के साथ वाद विवाद की स्थितियां हो सकती है। वर्क प्लेस पर भी आपको अपने स्टाफ पर नजर रखनी होगी क्योंकि अगर आपने इस पर नजर नहीं रखी और लापरवाही की तो निश्चित रूप से आपको धोखा मिल सकता है। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी और अचानक धन लाभ से आपका मनोबल बढ़ा हुआ दिखाई देगा। अक्षत और दही इस राशि के जातकों को चढ़ाना चाहिए। साथ सात मिश्री का भोग लगाएं और सफेद वस्त्र पहनकर ये कार्य करें।
शुभ रंग – नारंगी
शुभ अंक – 9
शुभ दिशा – दक्षिण पश्चिम दिशा।


सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा सातवें, आठवें नवमें और 10वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं है। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर बहुत बड़ा झगड़ा हो सकता है। इस समय तालमेल बनाकर रखने में ही समझदारी है। शांत रहकर और विनम्रता से धैर्य से अपने रिश्ते को संभालने का प्रयास करें। अगर अग्रेशन दिखाया तो इसके दुष्ट। नाम आपको भोगने पड़ सकते हैं। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय यात्राओं में समय व्यतीत होगा। घर से दूर रहना पड़ेगा परन्तु जो भी यात्रा आपके जीवन में होगी वो सुखद मंगल और उद्देश्यपूर्ण रहेगी। इस समय आप कोई भी अधूरा कार्य न छोड़ें। अपने कार्यों को शांति से पूर्ण करने के बाद ही नए कार्य की शुरुआत करें अन्यथा नए कार्य की शुरुआत से आपको बचना होगा। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। पिता के साथ में कोई बड़ी यात्रा लंबी यात्रा हो सकती है। उनके द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से आप अपने लक्ष्य को अर्जित जरूर करेंगे। गुलाबी हकीक की माला इस राशि के जातकों को सिद्ध करके नवरात्रि में धारण करनी चाहिए।
शुभ रंग – गुलाबी
शुभ अंक – 3
शुभ दिशा – दक्षिण पूर्व दिशा।


कन्या राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक छटे सातवें आठवें और नवमें भाव में गोचर भ्रमण करेगी। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं है। शनि चन्द्र के विषयोग के कारण स्वास्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रुपए पैसे से सम्बंधित नुकसान की स्थितियां भी इस समय बन सकती है। थोडा सा सजग रहें। इस समय अपने प्रतिद्वंदियों से भी सावधान रहें क्योंकि वे किसी न किसी प्रकार से आपके कार्यों में व्यवधान डालने का प्रयास जरूर करेंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय लाइफ पार्टनर के साथ लंबी दूरी की यात्रा तय हो सकती है। परंतु ये यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। इस समय आप एक दूसरे के साथ अच्छा तालमेल बनाते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। यदि अविवाहित हैं तो मनचाहा लाइफ पार्टनर जरूर मिल जाएगा। व्यापार में आप मैनेजमेंट का काम बहुत अच्छे से संभालते हुए अपने व्यापार को दुगनी तेजी से आगे बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। यानी अपने व्यापार को रफ्तार देते हुए दिखाई देंगे। इस समय आपको रिस्की कामों में हाथ डालने से बचना चाहिए। किसी भी भ्रम की स्थिति में ना आएं। कोई व्यक्ति अगर आपको भ्रमित करे तो उसकी बातों में बिल्कुल भी ना आएं। सप्ताह का एंड वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके काम तो थोड़े से अटकेंगे परंतु इस समय आध्यात्मिक कार्यों में आपका मन अधिक लगेगा। धार्मिक नॉवल्स को पढ़ने में आपकी रूचि बढ़ती हुई दिखाई देगी जिससे आपके बड़े आपसे इम्प्रेस रहेंगे। तुलसी की माला से जप कर गाय गायत्री दुर्गा मंत्रों का जाप आपको इस सप्ताह करना चाहिए।
शुभ रंग – भूरा
शुभ अंक – 2
शुभ दिशा – दक्षिण पूर्व दिशा

तुला राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक पांचवे, 36, सातवें और आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए थोड़ी सी संभलकर चलने वाली है। कोई भी कार्य जल्दबाजी में ना करें। विद्यार्थी वर्ग के लिए ये समय डिस्ट्रक्शन से भरा हो सकता है। अपने लक्ष्य को निर्धारित कर पहले अपने लक्ष्य की तरफ अग्रेसित तो उसके बाद में आप कोई भी कार्य करें। इस समय संतान की तरफ से भी आपको चिंता रहेगी। उसके करियर को लेकर उसकी आदतों को लेकर आप थोड़े से चिंतित होते हुए दिखाई देंगे। परंतु इस समय चिंता नहीं चिंतन करना चाहिए और अपने बच्चों को दे बैठाकर आप उन्हें मित्रवत व्यवहार करते हुए उन्हें समझाने का प्रयास करेंगे। उनकी बातों को सुनेंगे तो निश्चित रूप से आपकी समस्या का हल जरुर निकल जाएगा। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय श्वास संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। हालांकि वजन से संबंधित थोड़ी सी अवेयरनेस आपको रखनी ही होगी। योग, मेडिटेशन, प्राणायाम मॉर्निंग वॉक कुछ भी आप करें पर एक चीज को अपने रूटीन का हिस्सा जरूर बनाएं। इस समय वर्क प्लेस पर रुपए पैसे से संबंधित कार्य बहुत ही सुगमता से होते हुए दिखाई देंगे। परंतु लाइफ पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। पार्टनरशिप में किए गए व्यापार में आपको नुकसान हो सकता है और पार्टनरशिप टूट सकती है तो थोड़ा सा संभलकर रहें। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए यात्राओं से भरा रह सकता है। परंतु ये यात्राएं सुखद और मंगलमय रहेगी। ससुराल वालों के साथ में मिलकर किसी समारोह में जाने की प्लानिंग आप वीकेंड पर करते हुए दिखाई देंगे। सफेद चंदन की माला से दुर्गा के बीज मंत्र का जाप इस राशिवालों को करना चाहिए।
शुभ रंग – सफेद
शुभ अंक – 1
शुभ दिशा – उत्तर पूर्व दिशा


वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक चौथे, पांचवें, छठे और सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। फाइनेंशियली दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कर्ज की स्थितियां भी आ सकती है। इस समय प्रॉपर्टी से संबंधित मामले में अटकाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है। मां के साथ वाद विवाद की स्थितियों से भी आपको इस समय बचना होगा और वर्क प्लेस पर अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। सप्ताह का मिड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। थोड़े से मिले जुले इफेक्ट आपको देखने को मिलेंगे। यानी विद्यार्थी वर्ग के लिए यह समय कठिन परिश्रम का रहेगा। परंतु मेहनत के अनुरूप आपको परिणाम नहीं मिलेगा। निराश होने की आवश्यकता नहीं है। आप की मेहनत आज नहीं तो कल जब रंग लाएगी। आप आपको बस सतत प्रयास करते चले जाना है। संतान की तरफ से भी थोड़ी सी चिंता के भाव जरुर उत्पन्न होंगे। पर आपके बच्चे आपको निराश नहीं करेगें और गौरवान्वित महसूस करवाएंगे। सप्ताह के मिड में स्वास्थ संबंधी समस्याओं का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय लाइफ पार्टनर के साथ मैं आपकी ट्यूनिंग बहुत ही अच्छी रहेगी और दाम्पत्य जीवन का भरपूर सुख आप वीकेंड पर प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। लाल चंदन की माला से देवी के मंत्रों का आपको जाप करना चाहिए।
शुभ रंग – नीला
शुभ अंक – 2
शुभ दिशा – उत्तर पश्चिम दिशा।


धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। इस समय आपका पराक्रम विपरीत दिशा में लग सकता है, इसलिए अपने कंसंट्रेशन को बनाये रखें। अपने अंदर की सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखें। नेगेटिविटी को अपने ऊपर हावी न होने दें। बहुत ज्यादा हाइपर न बनना वर्कप्लेस पर आपके अधिकारी भी आपसे नाराज हो सकते है। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय आपकी फाइनेंशियल समस्याएं खत्म होती हुई दिखाई देगी और आप थोड़ी सी स्ट्रॉंग पोजीशन में आ जाएंगे। इस समय सहकर्मियों का तालमेल और साथ आपको भरपूर देखने को मिलेगा। पर यहां पर आपको अपने बच्चों की चिन्ता यानी संतान से सम्बंधित चिंता टेंशन बनी रहेगी। परन्तु आप उसे अगर गाइड करेंगे तो निश्चित रूप से आपकी चिंता का उत्तर आपको जरूर प्राप्त हो जाएगा। इस समय छात्रों को भी कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। दुगनी मेहनत करेंगे तब आपको परिणाम सिंगल मिलेंगे। यानि मेहनत के मनोनुकूल नहीं मिलेंगे। पर मेहनत का फल प्राप्त करने के लिए थोड़ी सी ज्यादा प्रयास आपको करने ही होंगे। सप्ताह का एन यानि वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। इस समय श्वास संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है और हॉस्पिटल के चक्कर भी लगाने पड़ सकते हैं। इसलिए अपने खान पान का और अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। हल्दी की माला से बगलामुखी या मां दुर्गा के कोई भी मंत्र का जाप आप ध्यान लगाकर कर सकते हैं। इससे आपको लाभ होगा।
शुभ रंग – लाल
शुभ अंक – चार
शुभ दिशा – पूर्व दिशा

मकर राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक दूसरे तीसरे, चौथे और पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः धनागमन के पूर्ण योग आपके बनते बनते रह सकते हैं। इस समय निराश होने की आवश्यकता नहीं है। पुनः प्रयास करें, निश्चित रूप से भविष्य में सफलता जरूर प्राप्त होगी। वाणी से आप किसी को कड़वा बोल देंगे और इससे आपके रिश्तों में भी खटास पड़ सकती है। इसलिए आपको वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ना है ताकि आप अपने रिश्तों और अपनी प्रोफेशनल लाइफ में सही तालमेल बनाकर सफलता प्राप्त कर सकें। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहेगा। भाई बहनों का साथ और सुयोग जरूर मिलेगा। छोटे भाई बहन आपके साथ खड़े दिखाई देंगे। आपके हर संकट को दूर करने में उनका विशेष योगदान इस समय देखने को मिलेगा। राजनीति में अटके कार्य आपकी द्रुत गति से संपन्न होंगे। वहीँ फाइनैंशली थोड़ा सा स्ट्रगल आपको जरूर करना पड़ेगा परंतु आपके प्रयासों से भविष्य में आप अपनी फाइनेंशियल कंडीशन को इम्प्रूव कर ही लेंगे। किसान वर्ग के लिए समय थोड़ा सा नेगेटिव रहने वाला है। इसीलिए आपको थोड़ा सा सतर्क और सावधान होकर आगे बढ़ना चाहिए। सप्ताह का एंड यानि वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान की तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। वहीं स्टूडेंट्स को मनोनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। इस समय साहित्य और कला के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के मान सम्मान और प्रसिद्धि में प्रतियोगी नीले पुष्प व नीलमणि की माला से आपको जाप करना चाहिए।
शुभ रंग – पीला
शुभ अंक – पांच
शुभ दिशा – उत्तर दिशा।


कुम्भ राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस वीक आपके खुद की राशि दूसरे तीसरे और चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं है। इस समय आप थोड़ा सा बचकानी हरकत करते हुए अपने संकटों को न्यौता दे सकते हैं। इसीलिए इस समय श्रमदानी से अपने कार्यों को करें और बहुत जल्दबाजी न करें। हाइपर न हों और किसी बड़े से पूछ कर सलाह लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ें। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहेगा। इस समय कुटुम्ब से मान सम्मान बढ़ेगा। इस समय आपके पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का फैसला आ जाएगा और वो भी आपके पक्ष में जाएगा। इस समय भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग बढ़ेगी। राजनीति में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। जनता के प्रिय बनते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है पर परिवार के साथ में आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। नीले रंग के आसन पर बैठ कर नीले फूलों की फूलो से मां दुर्गा की पूजा आराधना इस राशिवालों को करनी चाहिए।
शुभ रंग – मैजेंटा
शुभ अंक – 9
शुभ दिशा – पश्चिम


मीन राशि – आपकी राशि से चंद्रमा इस बार भी आपके खुद की राशि दूसरे और तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बिलकुल अच्छी नहीं है। इस समय गलत तरीके से कमाया हुआ धन आपको मुश्किलों में डाल सकता है। आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। जेलयात्रा का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। इस समय अपने वर्कप्लेस पर किसी भी सहकर्मी के साथ में न उलझें क्योंकि इससे आपको बॉस की डांट सुनने को मिल सकती है और उनकी नजर में आप नेगेटिव होते हुए दिखाई देंगे। इस समय कोई भी बड़ा निवेश न करें परंतु जो रुटीन में काम चल रहे हैं उनको ईमानदारी से करने का प्रयास करें। व्यापारी वर्ग के लिए समय बाहर से व्यापार करने का या विदेशी कंपनियों के साथ टायप करने का नहीं है। सप्ताह का मेड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। रिश्तों में आपका अच्छा तालमेल रहेगा। बदलाव के साथ में और कजंस के साथ आपकी ट्यूनिंग और भी अधिक बेहतर होगी। घर की महिलाओं के लिए सोने आभूषणों की खरीदारी आप कर सकते हैं। इस समय शिक्षण व्यवसाय से जुड़े हुए शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष लाभ की प्राप्ति होती हुई दिखाई देगी। परंतु इस समय पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद आपके पक्ष में नहीं जाएगा। इसीलिए इस समय आपको थोड़ा सा संभलकर आगे बढ़ना है। मौन रहकर इन विवादों को किनारे रख कर अपने जीवन में तरक्की और उन्नति के रास्तों को तय करते हुए आगे बढ़ते चले जाना है। सप्ताह का एन्ड यानी वीकेंड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय आप अपनी हॉबी से रिलेटेड कार्यों से अपने वीकेंड को खुशनुमा बनाते हुए दिखाई देंगे। पीले वस्त्र आपको धारण करने चाहिए और पीले पुष्पों की माला से देवी को हल्दी जरूर चढ़ाएं।
शुभ रंग – स्लेटी
शुभ अंक – 8
शुभ दिशा – पूर्व दिशा

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts