[vc_row][vc_column][vc_column_text]
17 March 2021 Aaj ka Rashifal
नमस्कार स्वागतम। आज मैं आपके सामने 17 मार्च बुधवार का दैनिक राशिफल लेकर उपस्थित हुई हूं। विक्रम संवत 2077 चल रहा है। फाल्गुन मास में शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि आज की रात्रि 11 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। उसके बाद पंचमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। अश्विनी नक्षत्र जो कि आज प्रातः 7 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। उसके बाद भरणी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। शुभ समय को हम गुलिक काल के नाम से जानते हैं उसका टाइम रहेगा सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। इस समय के दौरान आपको अपने शुभ या मांगलिक कार्यों की शुरुआत करनी चाहिए। दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा। यदि इस दिशा में यात्रा करना आवश्यक हो तो तिल खाकर आप इस दिशा में यात्रा कर सकते हैं। वहीं राहु काल जो कि अशुभ काल के नाम से जाना जाता है उसका टाइम पीरियड दोपहर 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक रहने वाला है। ये अशुभ समय है यानी इस समय को आपको छोड़कर अपने शुभ कार्यों की शुरुआत करनी चाहिए। बढ़ते हैं आगे और जानते ग्रह गोचर की पोजिशन के बारे में। आज का दिन विशेष है क्योंकि चंद्रमा तो मेष राशि में ही है परंतु शुक्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा। शुक्र कुंभ राशि से अपनी मित्र राशि यानि मीन राशि में जाकर विराजमान हो रहे हैं । शुक्र के इस राशि परिवर्तन के कारण क्या प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ेगा सभी राशियों को क्या रिजल्ट देखने को मिलेंगे। आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं ग्रह गोचर की पोजिशन और ग्रहों के बारे में। मंगल राहु का योग आज के दिन वृषभ राशि में बना हुआ है। केतु जोकि आज के दिन वृश्चिक राशि में विराजमान है सूर्य शुक्र के साथ ही मीन राशि में विराजमान है। वहीं बुध कुंभ राशि में विराजमान रहने वाला है। वहीं शनि और गुरु इन दोनों की युति भी आज के दिन हमें देखने को मिलेगी जब सन्नी नामक महापुरुष योग बनाते हुए विराजमान है और गुरु नीच के होकर मकर राशि में विराजमान है। तो ये कुछ ग्रहों की पोजिशन जो कि आज हमें देखने को मिलेगी और इसी पर आज का राशिफल भी डिपेंड करता है और जान लेते कि आज सभी राशियों के सितारे क्या लेकर आये है।
मेष राशि -आगे बढ़ते हैं और शुरुआत करते हैं मेष राशि से। आपकी राशि में आज के दिन चन्द्रमा गोचर भ्रमण भ्रमण कर रहा है अतः आज के दिन आपकी पर्सनैलिटी बहुत अच्छी होती हुई दिखाई देगी। दूरगामी बिजनेस के सिलसिले में यात्रा कर सकते है। शेयर मार्केट में यदि आप इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो किसी प्रतिष्ठित प्रशिक्षित व्यक्ति से सलाह लेकर। फिर ऐसे कार्यों में इन्वेस्टमेंट करें तो आपके लिए ठीक रहेगा अन्यथा नुकसान की स्थितियां आपको देखने को मिल सकती हैं। पारिवारिक सदस्यों का आपके सभी कार्यों में पूर्ण सहयोग देखने को मिलेगा। आपके कार्यों में यदि कोई रुकावट आ रही है तो आपको उनका सहयोग जरूर लेना चाहिए। उनके सहयोग से आप अपने सभी कार्यों को निर्विघ्न पूर्ण करने में सफल होते हुए भी दिखाई देंगे। आज के दिन परिवार का सहयोग मिलेगा। वर्क प्लेस पर आपके सहकर्मियों का भी सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा और उनके साथ की बदौलत आप आज के लक्ष्य को प्राप्त कर पाएंगे।
वृषभ राशि – आगे बढ़ते वृषभ राशि की तरफ। और आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा था आज का दिन आपके खर्चों से भरा हुआ है बजट को देखकर चलना पड़ेगा अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है खर्चो की अधिकता हो सकती है। इसलिए आज के दिन जितनी जरूरत हो उतना ही खर्च करें। अनर्गल खर्च करने से जितना अपने आपको रोक सकते हैं आज दिन रूकना चाहिए। आज के दिन वर्क प्लेस पर किसी से उलझने की बजाये अपने काम पर कंसंट्रेट कीजिए अन्यथा बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। गलत तरीके से धन कमाने की चेष्टा में आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है इसलिए जो भी गवर्नमेंट जॉब से जुड़े हैं उन सभी को आज के दिन विशेष सतर्कता के साथ अपने दैनिक दिनचर्या में अपने भविष्य में आगे बढ़ना पड़ेगा। आज के दिन अगर आप अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं तो हनुमानजी के दर्शन करें और कुमकुम का टीका लगाकर उसके बाद में आप अपने घर से बाहर निकलें। आपके काम निर्विघ्न पूर्ण होंगे।
मिथुन राशि – अब हम आगे बढें और जानते मिथुन राशि का हाल। आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारहवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। लाभ की स्थिति आज के दिन आपको बहुत अच्छी देखने को मिलेगी। आज के दिन आप अर्जित करेंगे आकस्मिक धनलाभ भी आज के दिन आपको शेयर मार्केट से लॉटरी से ऐसी कुछ चीजों से प्राप्त हो सकता है इसलिए आप इन चीजों में आज के दिन बेझिझक इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। यदि आप इन चीजों में इन्वेस्टमेंट करने के इच्छुक हैं तो। अपने वर्क प्लेस पर आप अपने कार्य को एक्सटेंड करने की प्लानिंग करेंगे। अपने काम की नई ब्रांच भी आज के दिन आप खोलते हुए दिखाई देंगे। आपको फाइनैंशली आज के दिन अपने भाइयों से बहुत अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक मान सम्मान भी आज आपका बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन घर से बाहर निकले तो गाय के दर्शन करके उसके बाद घर से निकले गौ माता को प्रणाम करके उनके दर्शन करें तो आपके सभी कार्य सिद्ध होते चले जाएंगे। 17 March 2021 Aaj ka Rashifal
कर्क राशि – आगे बढ़ते और जानें कर्क राशि आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण करें। वर्क प्लेस पर कुछ नया आज के दिन आप कर सकते हैं। नई योजनाओं का क्रियान्वयन आपके काम को और अधिक ऊँचाइयों पर ले जाएगा। आपके काम को नई गति प्रदान करेगी। आज के दिन आप अपने स्टाफ में ऊर्जा को भरते हुए दिखाई देंगे आज के दिन उनके साथ मीटिंग करके आप में एक नए जोश का संचरण करेंगे जिससे वो दुगने जोश से अपने कार्यों में संलग्न होते हुए भी दिखाई देंगे। आज के दिन आपके कोई दूरगामी यात्रा बिजनस के सिलसिले में हो सकती है परन्तु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। विद्यार्थियों का यदि कोई परिणाम आना है तो वो परिणाम आज आपके फेवर में जाएगा। यदि आप अपने कोई महत्वपूर्ण कार्य को करना चाहते हैं तो आज के दिन अपने पिता का आशीर्वाद लेकर फिर उस कार्य को करें आपको मन वांछित सफलता भी प्राप्त होगी।
सिंह राशि – अब आगे बढते सिंह राशि की तरफ। आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहने वाला भाग्य के सहयोग से आप अपने अटके हुए सभी कार्य को पूर्ण कर पाएंगे। यानि जो पेंडिंग पड़े हुए काम हैं उनको आप लिस्ट बनाकर प्रायोरिटी से करना शुरू कीजिए। शाम तक आपके सभी कार्य पूर्ण हो जाएंगे उसके बाद आप नए कार्य की शुरुआत करेंगे वही आपके लिए ठीक रहेगा। आज के दिन आप जाकर लोगों की सहायता करने में आपको आनंद की अनुभूति होगी। घर में धार्मिक कार्यक्रमों का आप आज के दिन आयोजन करते हुए भी दिखाई देंगे। आज के दिन आप अपने कोई भी समस्या के लिए सूर्य देव को याद करें और सूर्य देव को याद करके उनको कुछ प्रशाद बोलकर उसके बाद अपने कार्य को करें। आपकी सभी समस्याएं दूर हो जाएगी। 17 March 2021 Aaj ka Rashifal
कन्या राशि – अब हम आगे बढते हैं और कन्या राशि आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण करें। आज का दिन आपके लिए मिले जुले परिणाम लेकर आया है। शेयर मार्केट से आज आप कोई भी नया काम की शुरुआत के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण नहीं है इसलिए आज के दिन आपको नए कार्य की शुरुआत बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। शत्रु पक्ष आज आपका प्रबल हो सकता है इसलिए अपने शत्रु को परास्त करने के लिए आज आपको अपने आंख नाक कान खुले रखने पड़ेंगे। अपने कार्य को किसी के भरोसे न छोड़ें। खुद अपने कार्यो का मूल्यांकन करें ताकि आपके कामों में किसी भी प्रकार का विघ्न नहीं आये तो आप प्रबल हो सके और आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। इसलिए आज के दिन थोड़ा समय आपको अपने कामों में ज्यादा डालना पड़ेगा। आज के दिन आपको बगलामुखी मंत्र का उच्चारण करके कम से कम एक माला फेर कर पीले वस्त्र धारण जरूर करना ये ध्यान रखेगा और बगलामुखी मां का एक मंत्र 108 बार उस मंत्र का जाप करके एक माला फेर कर उसके बाद घर से निकले देखिएगा शत्रु चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा।
तुला राशि -आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं तुला राशि का हाल। आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करें। जीवनसाथी और प्रेम प्रसंगों में अच्छी सफलता आज के दिन आप प्राप्त करेंगे। जो भी कार्य आप करने जा रहे हैं उसमें आपको अच्छी सफलता अर्जित हो इसके लिए आज आपको राधा कृष्ण की मूर्ति पर तुलसी दल चढ़ाना चाहिए तुलसी की मंजरी तुलसी दल चढ़ाएं जिससे प्रसन्न होकर आपके दांपत्य जीवन को और अधिक सुखमय बनाएगा। काम को परिपूर्ण करेंगे आपके काम में बाधाओं को दूर करेंगे आज के दिन शेयर मार्केट में यदि आप नौकरी पेशा व्यक्ति हैं तो आज के दिन आपको कोई दूरगामी यात्रा अपने काम के सिलसिले में करनी पड़ सकती है। आपको जॉब के सिलसिले में कहीं दूर जाना पड़ सकता है परंतु जिस उद्देश्य से आप यात्रा कर रहे हैं वो आपका निश्चित तौर पर पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा और आप उसमें सफल होते हुए भी दिखाई देंगे। आज के दिन आप अपनी कोई बड़ी इच्छा को पूर्ण करने से प्रसन्नचित नजर आएंगे और प्रसन्नता के साथ सभी कार्यों को पूर्ण करेंगे जिससे सुख दुख भय ये सभी चीजें आपके जीवन से चली जाएगी और कॉन्फिडेंस के लिए आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। 17 March 2021 Aaj ka Rashifal
वृश्चिक राशि- अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा था आज का दिन आपके लिए रोगों को न्योता देने वाला रहेगा। रोग और शत्रु दोनों प्रबल हो सकते हैं। इसलिए आज के दिन बहुत ही सतर्क रहें अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। मौसमी बीमारी आज के दिन आपको घेर सकती है। कुछ पेट संबंधी प्रॉब्लम आपको हो सकती है। डिहाइड्रेशन से रिलेटेड कुछ प्रॉब्लम हो सकती है क्योंकि मौसम बदल रहा है और पानी पीने की प्रवृति थोड़ी कम होने की वजह से आज के दिन आपको डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है इसलिए अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ख्याल रखें। बार बार पानी पीएं और अपने कामों में किसी की भी रोकटोक आज के दिन आप सहन नहीं करेंगे आज के दिन आप स्वतंत्र रूप से अपने कार्य का संचालन करेंगे वहीं आज के दिन आपको रुपए पैसे के मामलों में थोड़ा सा सावधान रहना है। ऐसे लेन देन के कार्यों में आप ही अग्रणी भूमिका निभाएं। किसी के भरोसे अपने कार्य न छोड़ें तो आपके लिए ज्यादा बेहतर रहेगा। आज के दिन अगर हो सके तो भगवान भोलेनाथ पर गन्ने के रस से अभिषेक करें इससे आपके शत्रु पक्ष अपने आप ही परास्त हो जाएंगे और आपके प्रत्येक कार्य में विजय की अनुभूति होगी। 17 March 2021 Aaj ka Rashifal
धनु राशि- अब हम आगे बढते हैं और जानते हैं धनु राशि आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा । विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। विद्याध्ययन के अंदर आप अच्छी सफलता आज के दिन प्राप्त कर लेंगे अपने लक्ष्य को प्राप्त करते हुए आपका कॉन्फिडेंस बढ़ता हुआ भी दिखाई देगा। आज के दिन टीचर्स के आप चहेते बन जाएंगे माता पिता को आप गौरवान्वित महसूस करवाएंगे। संतान की तरफ से आज शुभ समाचार की प्राप्ति होगी वहीं आज के दिन साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों के लिए विशेष उपलब्धि भरा रहेगा। आपको अपने साहित्यिक कृति के माध्यम से फेमस होने का मौका आज के दिन मिलेगा आपका सम्मान किया जाएगा। आज का दिन हर दृष्टि से वर्क प्लेस पर भी बहुत अच्छा रहने वाला है। बॉस से आपको अपने कार्यों के लिए प्रशंसा प्राप्त होगी जिससे आपका मनोबल और अधिक ऊँचा होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन अगर हो सके तो चंदन और केसर मिश्रित तिलक को अपने माथे पर लगाएं और भगवान की पूजा आराधना चंदन मिश्रित केशर तिलक से करें तो आपके लिए सभी कार्य अच्छे रहेंगे और आपके कार्य निर्विघ्न संपन्न होते चले जाएंगे। 17 March 2021 Aaj ka Rashifal
मकर राशि – आगे बढे और जानें मकर राशि का हाल। आज आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा था। आज का दिन आपके लिए मिले जुले परिणाम वाला रहेगा। आज के दिन कोई भी नया सौदा भूमि भवन वाहन से रिलेटेड न करें। यही आपके लिए उचित रहेगा। आज के दिन लंबी दूरी की यात्रा को भी आपको त्यागना पड़ेगा क्योंकि लम्बी दूरी की यात्रा करने से आपकी दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई है इसलिए लम्बी दूरी की यात्रा को टालना चाहिए और अगर आप यात्रा कर भी रहे हैं तो सीट बेल्ट हेलमेट का प्रयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें तो आपके लिए ठीक रहेगा घर में भी माहौल ठीक रहेगा। आज के दिन माता से वाद विवाद की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है इसलिए आज के दिन अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखते ही जीवन में आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आज के दिन अगर आप घी का दीपक पीपल के पेड़ के नीचे लगाकर जाते हैं तो आपके घर में सुख शांति का वास होगा। पारिवारिक सदस्यों के बीच में भी खींचतान का माहौल है वो खत्म हो जाएगा। माता के साथ विवाद की स्थितियां खत्म हो जाएंगी। फाइनैंशली आप इम्प्रूव होते हुए दिखाई देंगे। 17 March 2021 Aaj ka Rashifal
कुम्भ राशि -अब हम आगे बढ़ेंगे और जान लेते हैं कुंभ राशि आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करें। पराक्रम का भाई बहनों का ये स्थान आज आप अपने पराक्रम के दम पर अपने कार्य को सार्थक करते हुए दिखाई देंगे। आपके पास धन में वृद्धि होगी। राजनैतिक और सामाजिक वर्चस्व आज के दिन आपका बढ़ता हुआ दिखाई देगा। मित्रों का बहुत अच्छा साथ और सहयोग आपको अपने प्रत्येक कार्य में देखने को मिलेगा। जो काम आप हैं वो आपके मित्रों की मदद से पूर्ण होते चले जाएंगे आज के दिन आप कोई महत्वपूर्ण काम पूरा कर सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूरा करेंगे जिससे आप सुकून का अनुभव करेंगे आज के दिन आपकी कोई महत्वाकांक्षा भी पूरी हो सकती है जिससे आप उस सुख की अनुभूति और अधिक बढ़ती हुई दिखाई देगी यानि आज का दिन आपके सभी सुखों को भोगने का रहेगा और सर्व कार्य सिद्धि दायक आज का समय आपके लिए बना हुआ है। आज के दिन अगर आप किसी बकरियों के झुंड के दर्शन करते हुए मतलब अगर आपके रास्ते में कोई बकरियों का झुंड आता है तो आज आपको कोई खुश खबरी शुभ समाचार मिलने की संभावना बनी हुई है। ये ध्यान रखेगा तो आज के दिन आप बकरियों के झुंड के दर्शन करके उसके बाद में घर से बाहर निकले। 17 March 2021 Aaj ka Rashifal
मीन राशि – अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं। मीन राशि का हाल। आपकी राशि से चन्द्रमा दूसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा था आज के दिन आपको थोड़ा सा संभलकर रहना पड़ेगा। कोई भी कार्य को करें तो थोड़ा सा संभल कर करें। कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। बैंकों में धन जमा कराने में भी आज आपका समय अधिक व्यतीत होगा। वर्क प्लेस पर कुछ काम की अधिकता की वजह से थकान और कमजोरी का आप अनुभव करते हुए भी दिखाई देंगे आज के दिन कुटुम्ब से आपको बहुत सहयोग प्राप्त होगा। आपके सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। पध्दति छवि आपकी समाज में बनती हुई दिखाई देगी आपको लोगों की हेल्प करने से आपके मन में संतुष्टि के भाव और प्रसन्नता के भाव भी उत्पन्न होंगे। घर में मेहमानों का आवागमन बढ़ेगा जिससे घर का माहौल बहुत हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। वर्क प्लेस पर कुछ चुनौतियां आपके लिए तैयार हैं परंतु शाम तक आप इन चुनौतियों को पार करके अपने लक्ष्य को हासिल जरूर कर लेंगे। आज के दिन आपको केले के वृक्ष की पूजा करके फिर अपने घर से बाहर निकलना चाहिए या फिर केले के वृक्ष के नीचे अगरबत्ती या धूप लगाकर उसके बाद में घर से बाहर निकलने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद आपको मिलेगा और आपके कार्यों में सारी बाधाएं दूर हो जाएगी। 17 March 2021 Aaj ka Rashifal
उपाय – ये था 17 मार्च बुधवार का दैनिक राशिफल। उपाय के तौर पर क्या उपाय करें। वास्तु टिप्स मैं आपको दे रहे थे कल मैंने आपको सुबह उठते ही क्या करें इसके बारे में बताया। आज हम आपको बताएंगे कि सोते समय आपको क्या सावधानियां रखनी है। कभी भी सोते समय आपका सिर उत्तर की तरफ और पैर दक्षिण की तरफ नहीं होना चाहिए। इससे अनिंद्रा सरदर्द जैसी समस्याएं आपके जीवन में उत्पन हो जाएगी। स्वप्न आएंगे जिससे आपको लगेगा कि आपको नींद और सपने में बदलाव आएंगे जिससे आप चौंककर उठ सकते हैं इसीलिए ऐसा कभी न करें। अगर आपकी दिशा ये है तो तुरंत आपको इस दिशा को बदलें। क्यूंकि दिशा बहुत मायने रखती है सोने की दिशा अगर सही हो तो वह व्यक्ति को सुकून की नींद दिलवाती और नींद हर व्यक्ति के लिए बेहद आवश्यक है। इस बात को इस उपाय को आज के आज आपको अपने जीवन में उतारना है और अगर आपका सिर उत्तर की तरफ आपके बेड की दिशा की तरफ अकसर उत्तर की तरफ और पैर दक्षिण की तरफ रखते हैं तो तुरंत इस उपाय को कीजिए और अपनी दिशा बदलिए तो ये था आज का वास्तु टिप्स को जरूर अपनाना चाहिए। स्वस्थ रहिए वस्त्र मंत्री और हमेशा मुस्कुराते रहे। श्री राधे कृष्ण।
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali Whatsapp No. 9929391753,E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_video link=”https://youtu.be/Vxm9cyhVmBA” el_width=”70″ align=”center” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]