[vc_row][vc_column][vc_column_text]
17 June 2021 Aaj ka Rashifal
मेष राशि – मेष राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। अतः आज के दिन आपको कोई इंपॉर्टेंट काम जो कि बहुत लंबे टाइम सेट से अटका हुआ था वो पूरा हो जाएगा जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बिल्डअप होता हुआ दिखाई देगा। धन धर्म के कार्यों में आध्यात्मिकता में आज आपकी रूचि बढ़ेगी। किसी धार्मिक ग्रंथ के अध्ययन अध्यापन में आज के दिन आप निपुणता भी हासिल करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज जिस अपॉर्चुनिटी की तलाश आप बहुत लंबे दिन से कर रहे थे वो आपको मिल जाएगी। काम के सिलसिले में कोई दूरगामी यात्रा करनी पड़ सकती है परंतु कोविड के नियमो का पालन करते हुए इस यात्रा को जरूर की जाएगा और थोड़ी सी सावधानी के साथ कीजिएगा। आज के दिन आप अपने घर में कोई मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाते हुए दिखाई देंगे। थोडा सा आज के दिन आप आत्ममंथन और चिंतन की तरफ भी आगे बढ़ेंगे और अपनी गलतियों से सबक लेते हुए अपने कार्य में सुधार करने का अपने बिहेवियर में सुधार करने का प्रयास करेंगे। आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए भी बहुत अच्छा रहने वाला है खासकर जो कला के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कला वर्ग के छात्रों का अगर कोई रिजल्ट आना है या फिर कोई एग्जाम होना है या फिर कोई प्रोजेक्ट होना है प्रैक्टिकल होना है तो वो आपके लिए बहुत ही अच्छा और सकारात्मक रहेगा। आज के दिन सन्तान की तरफ से शुभ समाचारों से भरा रहेगा। खेलकूद के माध्यम से वो आपको गौरवान्वित महसूस करवाएगी। 17 June 2021 Aaj ka Rashifal
वृषभ राशि – वृषभ राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। मिलेजुले प्रभाव से आज का दिन आपके लिए आगे बढेगा। कुछ समस्याएँ आज आपको अपनी पढाई में फेस करने को मिल सकती है। वहीं विद्यार्थी वर्ग के लिए जो भी रिजल्ट आएगा वो नेगेटिव जाने वाला है परन्तु अपने आपको प्रिपेयर कर लीजिए नेगेटिव रिजल्ट के लिए और नेगेटिविटी हमें आगे ले जाने का हौसला जरूर प्रदान करती है । अपने आत्मबल को कमजोर करने की जगह आत्मबल को बढ़ाइए ताकि आप नेगेटिविटी को पार करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल जरूर कर पाएं। आज का दिन किसान वर्ग के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपनी फसल का सही मूल्यांकन प्राप्त हो जाएगा। दूध डेरी से रिलेटेड जो भी लोग काम करते हैं पशुपालन से रिलेटेड कोई काम करते हैं उन सभी के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपको अच्छे लाभ की स्थितियां अपने क्षेत्रों में देखने को मिलेगी। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी कार्य है चाहे वो क्रय का हो चाहे विक्रय को उन सभी क्षेत्रों में आपको आज के दिन सफलता हासिल हो सकती है परन्तु यह सफलता क्षणिक मात्र भी हो सकती है। इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले उनके पेपर्स को पहले पूरा पढ़ें। उसके बाद में उस पर विचार विमर्श करते हुए ही आपको आज के दिन आगे बढ़ना चाहिए। आज के दिन कोई जीवन में आपको कोई बड़ी अभिलाषा है इच्छा है तो वो पूर्ण हो सकती है पर फाइनैंशली स्ट्रगल आज के दिन आप करते रहेंगे। आज का दिन आपके लिए मिले जुले प्रभाव से आगे बढेगा और दिन कभी भी एक से नहीं रहते। इस बात को सोच कर अपने आत्मबल को बढा कर आपको आज के दिन आगे बढना पड़ेगा। 17 June 2021 Aaj ka Rashifal
मिथुन राशि – मिथुन राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके लिए सर्व कार्य सिद्धि दायक है कि आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे उस कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक मान सम्मान तो बढ़ेगा ही। राजनीति में यदि आपकी रूचि रहती हो राजनीति में आप एंट्री कर चुके तो उसमें भी आपकी पकड़ और अधिक मजबूत होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरोताजा कर देगी। वहीं कार्यक्षेत्र में चुनौतियां जरूर आयेगी पर आप उन चुनौतियों को पार कर अपने लक्ष्य को अर्जित करने में सफल होंगे और इस वजह से आप अपने बॉस की भी प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आज के दिन आपको मनचाही ट्रांसफर पर मिलने के योग भी बने हुए हैं। 17 June 2021 Aaj ka Rashifal
कर्क राशि – कर्क राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। अतः आज का दिन आपके कुटुंब को देने का है रिश्तेदारों को देने का है। आज आप फोन के माध्यम से चाहे आप उनको मिलने जाएंगे। गेट टुगेदर के माध्यम से अपने रिश्तेदारों से रूबरू होंगे। बहुत लंबे टाइम से आपसे मिलकर उन्हें भी खुशी होगी और आपको भी उनसे मिलकर प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आज का दिन आप अपने लाईफ में कुछ इम्पॉर्टेंट डिसीजन लेते हुए दिखाई देंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सहायता से पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद आज के दिन सॉल्व हो जाएगा। वर्क प्लेस पर आज आप अच्छे लाभ की स्थितियां उत्पन्न करने में सफल होते हुए दिखाई देंगे। बैंकिग कार्य में भी कुछ क्षण कुछ समय आपका आज के दिन व्यतीत हो सकता है बैंकों में धन जमा कराने में आप आज के दिन व्यस्त रहने वाले हैं। वाणी से संबंधित जो भी लोग काम करते है जिनका बोलने का कार्य अधिक रहता है। चाहे मीडिया कर्मी हो चाहे कलाकार हो चाहे अभिनेता हो चाहे रंगमंच कलाकार हो टीचर हो लेक्चरर हो या फिर नेता हो किसी भी क्षेत्र से जुड़े वे जो कि बोलने का कार्य अधिक रहता है जिनका उनके लिए आज का दिन विशेष उपलब्धि भरा रहेगा। आज आपको अपने क्षेत्र में बहुत अच्छी प्रसिद्धि हासिल होगी। आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ता हुआ दिखाई देगा | ओवरऑल आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है इसलिए इस दिन का सदुपयोग करते हुए इस दिन को और भी अच्छा बनायें अपने काम पर जोर रखिए और अपने बुद्धिबल और चातुर्य से अपनी समस्याओं को हल कर लीजिए | 17 June 2021 Aaj ka Rashifal
सिंह राशि – सिंह राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहे हैं इसलिए आज आपके व्यक्तित्व में एक अजीब सा आकर्षण होगा। लोग आपसे आकर्षित होंगे। शत्रु भी आपके मित्र बनने का प्रयास करेंगे परन्तु वर्क प्लेस पर कुछ बिजनेस आपके लिए बहुत मुश्किल हो जाएंगे और इन डिसीजन को लेने में आपको बहुत कठिनाई का अनुभव करना पड़ सकता है। आज के दिन आप अपने घर के किसी बड़े या आपके जीवन में जो आपके लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं आपके गुरू हैं उनसे सलाह लेकर अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ सकते हैं और डिसीजन ले सकते हैं। उनकी सलाह से आप जो भी डिसीजन लेंगे वो डिसीजन आपके लिए सकारात्मक साबित होंगे। आज के दिन आप चंचलता से भरे रहेंगे। यानि आपका मन किसी एक कार्य में नहीं रहेगा। एक काम को अधूरा छोड़ेंगे दूसरे को करेंगे दूसरे को दूर छोड़ेंगे तीसरे को करेंगे पर ऐसी प्रवृति में आपको आगे नहीं बढ़ना है क्योंकि बहुत सारे काम एक साथ पेंडिंग हो जाएंगे इसलिए ऐसी प्रवृति से आगे मत बढ़िए कंसंट्रेशन बढ़ाइए। विद्यार्थी वर्ग का कंसंट्रेशन आज के दिन थोड़ा सा लेक हो सकता है। उसका ध्यान भ्रमित हो सकता है और वो अपने मार्ग से हट सकता है। इसलिए विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत इम्पोर्टेन्ट है। अपने मार्ग से बिल्कुल भी भ्रमित हों जो रूटीन में आप पढ़ाई का काम कर रहे हैं वो पढाई कीजिए याद कीजिए उसके बाद मैं आपकी इच्छा हो जो आपकी रुचि का काम हो वो आप कर सकते हैं। आज का दिन मिले जुले प्रभावों से आगे बढेगा। इसलिए आपको भी थोड़ा सा सोच समझकर स्थिरता के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ना पड़ेगा। 17 June 2021 Aaj ka Rashifal
कन्या राशि – कन्या राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन खर्च की स्थितियों को बढ़ा सकता है। आज के दिन आपको कई कठिनाइयों का सामना अपने वर्क प्लेस पर एक साथ करना पड़ सकता है। झूठे आरोप लग सकते हैं। काम में लापरवाही की वजह से बॉस से डांट सुनने को मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ झगड़ा करने की वजह से आज आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। इसलिए गंभीरता रखें। छोटी छोटी बातों को अपने जीवन पर हावी मत करने दीजिए। काम में लापरवाही बिल्कुल भी मत कीजिए। नए कार्य की शुरुआत की अपेक्षा आज के दिन आपको अपने जो कार्य रूटीन में चल रहे हैं उन्हीं कार्यों को पूर्ण करना चाहिए। शेयर मार्केट और लॉटरी में इन्वेस्टमेंट से भी आज आपको बचना चाहिए। बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट से आपका भविष्य सिक्योर हो सकता है इसलिए अगर आपको इन्वेस्टमेंट करना है तो बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट करें। आज के दिन आपकी पारिवारिक स्थितियां भी इतनी फेवरेबल नहीं रहेगी। अकेले ही आपको अपने कार्यों को पूर्ण करना पड़ेगा। इसीलिए आज के दिन सोच समझकर और सूझबूझ के साथ आगे बढ़िएगा ।
तुला राशि – तुला राशि से चन्द्रमा आज के ग्यारहवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन आपके लिए आकस्मिक धनलाभ की स्थितियों को उत्पन्न करेगा। जीवन में लेवल और सर्कल दोनों बढ़ता हुआ दिखाई देगा। भाई और दामाद के साथ आपके रिश्ते और अधिक मजबूत होते चले जाएंगे। वही पारिवारिक स्थिति बहुत अच्छी और खुशनुमा रहेगी आज के दिन घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है। घर में छोटे भाई बहन है तो शादी सगाई जैसे वार्तालाप आज के दिन जारी रहेंगे। आज के दिन आपका लेवल और सर्कल बढ़ेगा साथ ही आपके कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात हो सकती है जो कि आने वाले समय में आपको अच्छे लाभ की स्थितियों में ला सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है आज आप अपने काम की नई ब्रांच खोलने की प्लानिंग बनाते हुए दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा है क्योंकि वो नौकरी के साथ साथ अपनी सूझबूझ से कुछ अपना काम शुरू करने का प्रयास करेंगे और उसकी प्लानिंग करते हुए दिखाई देंगे ओवरआल सभी लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा और मंगलमय रहने वाला है इसलिए आज के दिन का सदुपयोग करते हुए अपने कर्म पथ पर कुछ नए आइडियाज को अप्लाई कर दीजिए|
वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे अतः आज आपके कार्यों में कोई बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है इसलिए आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है परन्तु ये परिवर्तन आपके लिए सकारात्मक साबित होंगे | आज के दिन आपको ये चेंजेस थोड़े से कर आपके जीवन में कठिनाई उत्पन्न कर सकते है। परंतु जब हम किसी एक धारा में बहते चले जाते हैं तो उस धारा से अलग होकर अपनी एक अलग धारा बनाने में हमें थोड़ी सी कठिनाई का अनुभव जरूर होता है पर उसके परिणाम हमारे लिए बहुत ही सकारात्मक सिद्ध होते हैं। आज के दिन आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होने जा रहा है। अपने लिए अपनी धारा अलग बनाएंगे। अपने काम को आगे बढाने के लिए आज के दिन आप प्रयासरत रहेंगे। पिता का पूरा सानिध्य और साथ आज के दिन आपको प्राप्त होगा परंतु माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सी चिंता के भाव आज आपके मन में उत्पन्न होंगे | यदि आप उनकी सेवा करेंगे और उन्हें जल्दी से मेडिसिन्स देंगे उनका ट्रीटमेंट करवाएंगे तो जल्दी उन्हें स्वास्थ लाभ भी प्राप्त हो जाएगा। आज के दिन आपकी कोई बड़ी इच्छा पूर्ण होने की संभावना बनी हुई है। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनती हुई दिखाई देगी। घर में बहन और बुआ के आगमन की वजह से घर का माहौल बहुत ही अच्छा और खुशनुमा होता हुआ दिखाई देगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपके प्रमोशन के चांसेस बनते हुए दिखाई देंगे।व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अपने काम के विस्तार की योजनाएं बनाने में निकल जाएगा। आज का दिन आप अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए कुछ प्लानिंग कर सकते हैं। काम में कुछ बड़े अमेंडमेंट करते हुए दिखाई देंगे परंतु ये सभी आपके लिए सकारात्मकता की तरफ आगे बढ़ते हुए कदम है जो कि आपको अपनी मंजिल तक जरूर पहुंचाएंगे।
धनु राशि- धनु राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज का दिन आपके लिए खासकर जो युवा वर्ग के लिए है उनके लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट रहने वाला है। आज आप अपनी लाइफ में अपने कैरियर के हिसाब से कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाले हैं। यदि आप ऑलरेडी जॉब में और आपको कुछ बेहतर जॉब की अपोर्चुनिटी मिली है तो आज के दिन आप अपॉरचुनिटी को गेन करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आप कोई दूरगामी यात्रा भी अपने कार्यक्षेत्र के हिसाब से अपने काम को बढ़ाने के हिसाब से कर सकते हैं परन्तु ये यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी पर आपको पूरी सेफ्टी के साथ इस यात्रा को करना है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए इस यात्रा को आप जरूर करें और इस यात्रा में आप निश्चित रूप से सफल होते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन जो हायर एजुकेशन से जुडे छात्र हैं उनके लिए भी बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने अनुरूप सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ आज आप आउट ऑफ़ वे जाकर लोगों की सहायता भी करेंगे और इस सहायता में आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी।
मकर राशि – मकर राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके लिए मिले जुले प्रभावों से ही आगे बढेगा। आज के दिन किसी से भी वर्क प्लेस पर न उलझे क्योंकि अगर आप अपनी लड़ाई को बढ़ाया तो आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। आज के दिन आपको फाइनैंशली स्ट्रगल भी करना पड़ सकता है किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती है इसलिए आज के दिन बहुत सोच समझ कर किसी भी इन्वेस्टमेंट में आप आगे बढ़िएगा | कोई भी खर्च करते समय भी आपको अपने बजट को ध्यान में रखना है उसके बाद ही उस खर्च में आपको आगे बढ़ना चाहिए। आज का दिन आपके लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि को ला सकता है परंतु आज के दिन आपको नए कार्य की शुरुआत से बचना चाहिए तभी आप परिस्थितियों को सकारात्मक करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन जानवरों से सावधान रहें क्योंकि जानवरों से चोट लगने की संभावना बनी हुई है। गुप्त शत्रु भी आज के दिन आपको परेशान कर सकते हैं इसलिए ऐसे शत्रुओं को पहचानना भी जरूरी है और उनसे बचकर रहना भी जरूरी है अगर आप पहचान नहीं सकते हैं तो आज के दिन अपनी कोई भी इमोशनल बात को इमोशनल मूमेंट को या फिर अपनी गोपनीय बातों को उनके साथ शेयर न करें अन्यथा आप बहुत बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं तो दिन अच्छा नहीं है। समझदारी और सूझ बूझ से ही आपको चलना पड़ेगा तभी आप अपने दिन को फेवरेबल कर पाएंगे और अपनी समस्याओं को कम कर पाएंगे।
कुम्भ राशि – कुम्भ राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है अतः आज के दिन आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपके जीवन साथी की मदद से आपको मिल जाएगी जिससे आपके मन में कॉन्फिडेंस और प्रसन्नता के भाव उत्पन्न हो जाएंगे। कलाकारों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा चलने वाला है। कला के क्षेत्र में आप अच्छी उपलब्धियां आज के दिन हासिल करते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन आपके वर्क प्लेस के हिसाब से भी इम्पॉर्टेंट है। आज आपको अपने बॉस से कोई बड़ी ऑपर्च्युनिटी मिल सकती है इसलिए अपने कार्य को समय पर पूर्ण कीजिए बॉस के चहेते रहिए बॉस से कंसर्न रखिए और उनके बताए हुए मार्ग पर चलते हुए अपने कार्य को पूरी निष्ठा से खत्म कीजिए तभी आप इस अपॉर्चुनिटी को प्राप्त कर पाएंगे। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए भी बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापार गति पकड़ेगा। अब तक जो आप मंदी की मार झेल रहे थे वो अब खत्म हो जाएगी। पर स्वतंत्र रूप से काम कीजिए। साझेदारी में किया गया काम आज के दिन आपको नुकसान की स्थितियां दिलवा सकता है। इसीलिए साझेदारी में काम करने से आज आपको बचना चाहिए। अपने कर्म पथ पर आपको अडिग रहना पड़ेगा आगे बढ़ना पड़ेगा तभी आप अपनी उपलब्धियों को अपने जीवन में हासिल कर पाएंगे।
मीन राशि – मीन राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कदम फूंक फूंक कर रखने वाला होगा। अपने आंख नाक कान खुले रखे। थोड़ा सा सोच समझकर आगे बढ़िए क्यूंकि आपके दुश्मन इसी मौके की तलाश में है कि कब आप चूक करें और कब उस मौके का फायदा वो उठाएं। इसीलिए आज के दिन आपको अपने कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी है। किसी काम को आज आपको किसी के भरोसे नहीं छोड़ना है स्किप बिलकुल भी मत कीजिए आज आप प्रायोरिटी से अपने सभी कार्यों को पूर्ण करेंगे तो आपके काम एक के बाद एक पूर्ण होते चले जाएंगे। बड़े और नए इन्वेस्टमेंट से आज आपको बेचना पड़ेगा। रुपए पैसे के कोई भी कार्य है तो आप अपनी देख रेख में ही पूर्ण कीजिए ताकि ऐसे कार्यों में आपको नुकसान की स्थितियों से गुजरना न पड़े। आज के दिन आपको अपने नाना नानी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा और मामा की मदद से आप अपनी फाइनेंशल कंडीशन को और अधिक सुदृढ़ करते हुए दिखाई देंगे। कोई बड़े प्रोजेक्ट पर आपको उनकी सहायता मिलने की संभावना भी बनी हुई है पर आज के दिन आपको बुरी संगति गलत संगति से बचना पड़ेगा क्योंकि गलत संगति आप में गलत आदत का संचार कर सकती है और उस वजह से आप अपनी लाइफ में आगे नहीं बढ़ पाएंगे इसलिए आज के दिन आपको गलत संगति से बचना ही पड़ेगा | थोड़ा सा सूझबूझ से आप आगे बढ़ेंगे तो अपनी समस्याओं को सॉल्व कर पाएंगे |
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali Whatsapp No. 9929391753,E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_video link=”https://youtu.be/jq4xZvUPAw8″ el_width=”70″ align=”center” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]