13 February 2023 सूर्य राशि परिवर्तन प्रभाव HIndi blog
मेष राशि – आपकी राशि के लिए सूर्य पंचम भाव के स्वामी है और सूर्य एकादश स्थान में जाकर विराजमान हो रहे यानि लाभ भाव में बैठ रहे हैं। मेष राशि वालों के लिए ये स्थान लाभ का होगा। इसीलिए इस भाव में व्यक्ति के आय और संचार के बारे में जाना जाता है। दोनों ग्रहों की संयुक्त दृष्टि पंचम भाव पर रहेगी और सूर्य अपने घर को सप्तम दृष्टि से देखेंगे। साथ में शनि भी देखेंगे तो थोड़ा न्यूट्रल होती हुई दिखाई देगी। सूर्य की खुद की दृष्टि भी अपने घर पर पड़ रही है। इस युति के कारण मेष राशि वालों को राजयोग जैसे परिणामों की प्राप्ति होती हुई इस माह दिखाई देगी। यानि जो लोग गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं और मन में कोई काम आपके अटके हुए हैं तो वे इस समय द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। इस समय आपको अपने भाई और दोस्तों का भी साथ और सहयोग देखने को मिलेगा। खासकर आपके बड़े भाई बहन आपके लिए हमेशा खड़े रहेंगे और विद्यार्थी वर्ग भी परीक्षा में अच्छे परिणामों के लिए प्रयासरत रहेंगे और उस वजह से रिजल्ट भी आपको सकारात्मक दिखाई देगा। 13 February 2023 सूर्य राशि परिवर्तन प्रभाव HIndi blog
वृषभ राशि – आपकी राशि के लिए सूर्य चतुर्थ भाव के स्वामी है और कर्म भाव में जाकर विराजमान हो रहे हैं। वृषभ राशि में दो ग्रहों की युति के कारण कार्य स्थान और कौशल पर विचार किया जा सकता है। इस युति के कारण इस समय कार्य क्षेत्र में भी सम्मान आपको प्राप्त होगा। अधिकारियों के द्वारा आपकी मेहनत को आपके कार्यों को सराहा जाएगा। लंबे समय से अटके हुए काम आपके पूर्ण होते हुए दिखाई देंगे। आर्थिक स्थिति ठीक होगी और आप अपने आप को स्टेबल महसूस करेंगे। हालाँकि कठिनाइयाँ जरुर आएंगी पर आप लक्ष्य प्रधान बनते हुए अपनी फाइनेंशियल कंडीशन को लगातार इम्प्रूव करने का प्रयास करेंगे।
मिथुन राशि – मिथुन राशि वालो के लिए सूर्य तृतीय स्थान के स्वामी हैं भाग्य स्थान में शनि के साथ युति कर के विराजमान हो रहे हैं और अपने ही घर को देख भी रहे हैं। अब इस युति के कारण भाग्य, धर्म और गुरू का विचार किया जायेगा। इस युति के कारण आपका भाग्य आपका पूर्ण रूपेण साथ देगा। इस समय छोटे मोटे काम के सिलसिले में की गयी यात्रा आपके लिए शुभ फलदायक रहेगी। अगर आपके भाई बहन हैं और कोई प्रोपर्टी से सम्बंधित विवाद चल रहा है तो उस विवाद का भी निपटारा हो जाएगा। हालांकि मशक्कत बहुत अधिक करनी पड़ेगी पर उसके बावजूद आप अगर हारेंगे नहीं थकेंगे। नहीं तो निश्चित रूप से अपने सकारात्मक परिणामों को अपने लिए फेवरेबल बना पाएंगे। 13 February 2023 सूर्य राशि परिवर्तन प्रभाव HIndi blog
कर्क राशि – आपकी राशि के लिए सूर्य द्वितीय स्थान के स्वामी है और अष्टम भाव में शनि के साथ युति करके विराजमान हो रहे हैं और सप्तम दृष्टि से सूर्य और शनि आपके द्वितीय भाव को देख रहे हैं। सूर्य अपने ही घर को देख है। इसीलिए अच्छा पर शनि की दृष्टि के कारण कुछ दिक्कतें और परेशानियां आ सकती हैं। आप अपनी बोली को थोड़ा सा तोल मोल कर बोलें। शब्दों के चयन पर विचार करना बेहद आवश्यक है क्योंकि यदि शब्दों का चयन सही नहीं होगा तो दिक्कतें परेशानियां बढ़ सकती है। बड़ो का अनादर बिल्कुल भी ना करें। अब ये दोनों अष्टम भाव में बैठे हैं और अष्टम भाव में दोनों मारकेश की भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए इस समय यात्रा करते समय विशेष रूप से ध्यान रखें। ऐक्सिडेंट होने की संभावना बनी हुई है। कर्क राशि वालों को तो वैसे भी विशेष सावधान रहे हैं क्योंकि शनि की ढैया भी आपको चल रही है। इसलिए इस समय संभल कर रहें धन संबंधी समस्याएं थोड़ी थोड़ी रुकावटें आपके जीवन में जरूर लाएगी पर आपके लिए ये बड़ी समस्या नहीं उत्पन्न करेगी। संभलकर गाड़ी चलाएं और यात्रा के समय अपने सामान का विशेष रूप से ध्यान रखें।
सिंह राशि – आपके राशि स्वामी सूर्य है। अपने सप्तम जाकर बैठे हैं यानि सप्तम भाव में विराजमान हैं। शनि के साथ युति कर रहे हैं। शनि यहां पर शश नामक महापुरुष योग भी बना रहे हैं। इन दोनों की दृष्टियाँ आपके लग्न पर पड़ रही हैं जो कि थोड़ा सा पर्सनालिटी को स्ट्रेट पकड़ बना सकती है। छोटी छोटी बातों पर अग्रेशन गुस्सा आपके लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। रिश्तों में आपको संभलकर रहना है। ददिहाल के रिश्तों में बहुत ज्यादा सावधानी रखें, पर यहां पर सप्तम भाव में सूर्य और शनि जो जाकर बैठे हैं वो व्यापार में आपको उन्नति और प्रगति दिलवाते हुए दिखाई देंगे। पार्टनर के लिए ये समय बहुत अच्छा लाभ देने वाला है। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती हैं। थोड़ा सा संभलकर रहें। ईगो को अपने और अपने दांपत्य जीवन के मध्य न आने दें। छोटी छोटी बातों पर ईगो को बीच में ना लाएं और बातचीत के द्वारा हल निकालने का प्रयास करें। 13 February 2023 सूर्य राशि परिवर्तन प्रभाव HIndi blog
कन्या राशि – आपकी राशि के लिए सूर्य द्वादश स्थान के स्वामी हैं और रोग भाव में जाकर विराजमान हो रहे हैं। यहां पर कन्या राशि के लिए सूर्य और शनि की युति शुभ फलदायक रहेगी। व्यापार करने वाले लोगों को अधिक मुनाफा प्राप्त होगा। दूसरी तरफ नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। विदेश में कार्यरत जातकों को बड़ी सफलता इस समय हासिल होती हुई दिखाई देगी। कर्ज की स्थितियों से मुक्ति मिल जाएगी और यहां पर बड़ी बड़ी स्वास्थ संबंधी समस्याओं से भी आप इस समय मुक्त होते हुए दिखाई देंगे।
तुला राशि – आपकी राशि के लिए सूर्य एकादश भाव के स्वामी हैं और पंचम भाव में जाकर बैठ रहे हैं। पंचम में शनि के साथ विद्यार्थी को पढ़ाई में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। संतान की तरफ से थोड़ी सी टेंशन हो सकती है, परंतु उसके बावजूद आपको अपनी मेहनत का फल जरूर प्राप्त होगा। इस समय मेडिकल के स्टूडेंट जुडिशरी से संबंधित जो लोग काम कर रहें। पढ़ाई कर रहे हैं, उन स्टूडेंट्स के लिए समय बहुत ही अच्छा है। मई उत्तरोत्तर लाभ की स्थितियां आपके जीवन में बनेगी। अचानक लाभ आप प्राप्त करेंगे परंतु निवेश करते समय सावधानी रखें। जल्दबाजी में कोई भी निवेश ना करें। 13 February 2023 सूर्य राशि परिवर्तन प्रभाव HIndi blog
वृश्चिक राशि – आपकी राशि के लिए दशम भाव के स्वामी हैं और आपके चतुर्थ भाव यानि सुख स्थान में जाकर विराजमान हो रहे हैं। सूर्य का सुख स्थान में बैठना सूर्य और शनि की युति के कारण जातक को मानसिक बल और शारीरिक सुख प्राप्त होगा। इस समय माता के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। साथ ही शनि की ढैय्या भी आपको चल रही है। इसीलिए मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। वर्क प्लेस पर अधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है। थोड़ा सा सावधानी के साथ आगे बढ़ें। अपने स्टाफ पर नजर रखें क्योंकि कोई आपको धोखा दे सकता है और आपको पता भी नहीं चलेगा और ये अंदरूनी मामला है। इसीलिए थोड़ा सा सतर्क रहें।
धनु राशि – आपकी राशि के लिए सूर्य नवम भाव के स्वामी है और पराक्रम भाव में जाकर बैठे हैं। ये सूर्य के स्थान है और यहां पर शनि और सूर्य की युति आपके पराक्रम में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगी। छोटे भाई बहनों का साथ और सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। राजनीति में आपकी पकड़ मजबूत होगी और गवर्नमेंट जॉब में आप अच्छा प्रदर्शन करते हुए दिखाई देगी। अटका हुआ प्रमोशन इंक्रीमेंट मिलता हुआ दिखाई देगा पर यहां। अगर भाग्य का विचार करें तो थोड़ा सा कर्म प्रधान आपको बनना पड़ेगा। पराक्रम के दम पर आप अपने कार्यों को कर सकते हैं, इसलिए अपने आप को कर्मशील बनाने का प्रयास करें। यात्रा करते समय थोड़ी सी सावधानी रखें। 13 February 2023 सूर्य राशि परिवर्तन प्रभाव HIndi blog
मकर राशि – आपकी राशि के लिए सूर्य सप्तम भाव के स्वामी हैं और द्वितीय स्थान में बैठकर सप्तम दृष्टि से अष्टम भाव को देख रहे हैं। यहां पर सूर्य की जो सप्तम भाव पर दृष्टि पड़ रही है। ये आपके इस स्थान को ठीक करेगी। रोजमर्रा के लाभ में वृद्धि होगी जो लाइफ बैलेंस करती हुई दिखाई देगी। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा, परंतु किसी भी रिश्तेदार के साथ किसी भी बात को लेकर आपको अड़ना नहीं है। उनके साथ बहस आदि में न पड़ें। इस समय अपनों की वाणी से आपको प्रसिद्धि प्राप्त होगी। कंपनी में किया गया निवेश आपके धन में वृद्धि करेगा।
कुम्भ राशि – आपकी राशि के लिए सूर्य सप्तम भाव के स्वामी हैं और लग्न में आकर बैठे हैं। सूर्य का लग्न में लग्न में बैठना आपके तेज में वृद्धि जरूर करेगा। आपके पराक्रम में वृद्धि करेगा पर साथ में अग्रेशन में भी वृद्धि करेगा। इस समय खोने की बजाय लोगों की बातों को सुनकर विनम्र रहकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करें। हालांकि लोग आपसे प्रभावित रहेंगे और आपसे पूछकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करेंगे। इस समय दाम्पत्य जीवन में उथल पुथल हो सकती है। व्यापारी वर्ग के लिए समय इतना अच्छा नहीं है। व्यापार में कुछ दिक्कतें परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। चूंकि सूर्य बैठे हैं, शनि की राशि में और शनि खुद अपनी राशि में बैठे हैं। इन दोनों में शत्रुता भी है। इसीलिए सोच समझ कर आपको अपने रिश्तों को हैंडल करना पड़ेगा। 13 February 2023 सूर्य राशि परिवर्तन प्रभाव HIndi blog
मीन राशि – आपकी राशि के लिए सूर्य सप्तम भाव के स्वामी है और द्वादस स्थान में जाकर विराजमान हो रहे हैं। दोनों ग्रहों की युति मीन राशि के जातकों के लिए व्यय विदेश एकांत पर विचार करवाती है। इस समय आपको विदेश के मामलों में अच्छी सफलता प्राप्त होगी। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना यदि आपका है तो वो पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा। इस गोचर के कारण कोई बड़ी और अच्छी नौकरी का ऑफर आपको विदेश में मिल सकता है। परंतु इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का भी विशेष रूप से ध्यान रखना है। खासकर नेत्रों का विशेष रूप से ध्यान रखें। अपने शत्रुओं पर थोड़ा सा नजर बनाए रखें। उनकी बातों में ना आएं और अपने कर्मपथ पर आगे बढ़ते हुए अपने काम में एकाग्रता लाने का प्रयास करें। इससे आप चारों तरफ सफलता प्राप्त करेंगे और शत्रुओं के मनसूबे नाकामयाब हो जाएंगे।
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali