[vc_row][vc_column][vc_column_text]
12 July – 18 July Saptahik Rashifal
12 July – 18 July Saptahik Rashifal
मेष राशि- मेष राशि की आपकी राशि से चंद्रमा चौथे पांचवें छठे और सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे |सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बेहद ही अच्छे तरीके से होने वाली है। देखिए सप्ताह की शुरुआत में कुछ मिक्स रिजल्ट आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। आप मेहनत जितनी करेंगे उतना ही आपको रिजल्ट प्राप्त होगा | यदि आप मेहनत में लापरवाही करेंगे तो आपका रिजल्ट भी उससे प्रभावित होगा यानि जो भी कार्य करें उसमें पूरी जी जान आप अपनी झोंकदे अपनी मेहनत और लगन से उस कार्य को सिद्ध करने का प्रयास करें। इस समय प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट से आपको बचना चाहिए। वहीं वाहन चलाते समय भी आपको इस समय सावधानी रखनी चाहिए | सप्ताह का मीड आपके लिए मिले जुले प्रभावों से आगे बढने वाला है। इस समय आपको अपने संतान की तरफ से सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए ये समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। ग्रुप स्टडी में की गई पढ़ाई आपके लिए सकारात्मक परिणामों और अधिक बढाती हुई दिखाई देगी। यह समय साहित्य से जुड़े हुए लोगों के लिए भी अच्छा रहेगा। वर्क प्लेस पर आपको थोड़ा सा संभलकर चलना पड़ेगा क्योंकि इस समय आपके गुप्त शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। इस समय आपको अकेले ही अपने कार्य को पूर्ण करना पड़ेगा। किसी का सहयोग आपको अपने कार्य में नहीं मिलेगा परंतु इन सभी बाधाओं के बावजूद आप अपने लक्ष्य को जरूर अर्जित कर देंगे | वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करते हुए दिखाई देंगे। परिवार के साथ हंसी खुशी वाला समय आपका रहेगा। यह समय आपके लिए फैमिली टाइम का रहेगा। इस समय आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ में कोई छोटी मोटी पिकनिक प्लैन कर सकते हैं। उनके साथ गेट टुगेदर के प्रोग्राम्स आपके बनते हुए दिखाई देंगे। घर का माहौल बहुत ही खुशनुमा होता हुआ दिखाई देगा। घर में भाई भतीजे भतीजियों बहन और भांजे भांजियों के आगमन की वजह से घर का माहौल होता हुआ दिखाई देगा। इस समय आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपको पुनः प्राप्त हो सकती है जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन आपकी शुभ दिशा रहेगी दक्षिण दिशा आपका शुभ अंक 7 रहेगा । 12 July – 18 July Saptahik Rashifal
वृषभ राशि- वृषभ राशि से चंद्रमा तीसरे चौथे पांचवें और छठे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए पराक्रम से भरी हुई रहेगी। देखिए ये समय आपके सामाजिक मान सम्मान को बढ़ाएगा। आपके विशिष्ट कार्यों को पूर्ण करने में आपको पूर्णतया सहायता मिलती हुई दिखाई देगी। आप अपने कार्यों में प्रगति करेंगे और उसमें आप आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। यह समय आपकी अच्छी ग्रोथ का रहेगा। इस समय आपको अपने बॉस से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है और इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। नेताओं के लिए यानि जो राजनीति से जुड़े है उनका प्रभाव क्षेत्र इस समय बढ़ता हुआ दिखाई देगा | वीक का आपके लिए मिलेजुले परिणामों के साथ आगे बढ़ेगा। इस समय आपके जीवन में कुछ घटनाएं स्ट्रगलिंग घटती हुई दिखाई देगी। जो काम आप करेंगे उस काम को आपको बार बार पूर्ण करना पड़ेगा वो काम फिर भी आपके लाख प्रयासों के बाद में भी पूर्ण नहीं हो पाएगा। ये थोड़ी सी निराशा भरा समय आपके लिए हो सकता है। थोड़ा सा इस समय आपको अपने आत्मबल को बनाए रखना है। ये समय आपके प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी कार्यों को करने का नहीं है। नए भवन की खरीदारी करने जा रहे है | कोई प्रॉपर्टी का सौदा करने जा रहा है तो थोड़ा सा रुक जाए उसके बाद ही करें उचित समय देखकर करें। यह समय आपके लिएसतर्कता से आगे बढने का मिलेगा। घर में कलह का वातावरण हो सकता है। मां के साथ कुछ अनबन और बहस हो सकती है पर आप इस बैलेंस को बढ़ाएंगे और समय रहते उनके साथ अपना रिश्ते सामान्य करने की तरफ अग्रसर रहेंगे। संतान की तरफ से आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वही ये समय आध्यात्मिकता के कार्यों में भी आपका मन लगाएगा यानि घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनती हुई दिखाई देगी। जो भी कलाकार हैं उनके लिए विशेष प्रसिद्धि वाला यह समय देने वाला है पर भी आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा । इस समय आपको स्वास्थ संबंधी किसी समस्या से गुजरना पड़ सकता है। कोई बड़ा नुकसान आपको रुपए पैसे से संबंधित हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति डांवाडोल हो सकती है। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना है । यदि आपका स्वास्थ विपरीत परिणाम देना प्रारंभ कर दिया तो आपको हॉस्पिटलों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं और समस्या विकराल रूप ले सकती है और जब हम स्वस्थ होते हैं तब हमारे दिमाग में कई अच्छे आइडियाज सकारात्मक आइडिया आते हैं और हमारी समस्याओं का बहुत जल्दी सॉल्यूशन ढूंढ लेते हैं परन्तु जब हम अस्वस्थ होते हैं तब हमारे में नकारात्मकता आती है। हर चीज में हम नेगेटिव ज्यादा सोचते हैं और किसी परिणाम पर नहीं पहुंच पाते समस्याओं को ओर अधिक बढ़ा देते हैं। इसीलिए इस समय आपको अपनी समस्याओं पर विराम लगाना है। अपनी समस्याओं को बढ़ने नहीं देना है । आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर आपकी शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा आपका शुभ अंक रहेगा 3 | 12 July – 18 July Saptahik Rashifal
मिथुन राशि– मिथुन राशि से चन्द्रमा आज से दूसरे तीसरे चौथे और पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए वाणी से सबको मोहित करने की रहेगी। कुटुंब में यानि रिश्तेदारों से आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी और अगर आपके अविवाहित हैं और शादी सगाई जैसे कार्यक्रम चल रहे है उसके हत्यारे तो आपको किसी अपने रिश्तेदार से अच्छा संबंध प्राप्त होने की संभावनाएं बनी हुई हैं और इस संबंध के प्राप्त होने के कारण आपको अपने लिए एक अच्छा लाइफ पार्टनर भी इस समय मिलता हुआ दिखाई देगा। सप्ताह का मीड आपके लिए पराक्रम से भरा हुआ रहेगा। वही इस समय कुछ चिंताएं भी आपके मन में घर कर जाएगी देखिए जब हम पराक्रमी होते हैं जैसे जैसे आप उन्नति करते हैं उससे हम कई बार इनसिक्योर भी हो जाते हैं और वो इनसिक्योरिटी आप पर हावी न हो इसलिए आपको अपने परिवार का सहयोग अपने सभी कार्यों में लेना चाहिए अपने कॉन्फिडेंस को इस समय आपको बनाए रखना है ये समय आपकी किसी बड़ी इच्छा को पूर्ण करने का भी है परन्तु इस समय आपको सजगता भी रखनी पड़ेगी कोई भी बड़ा इन्वेस्टमेंट करना है तो पहले उसके बारे में पूरा सोचे उसके बाद ही उस इन्वेस्टमेंट पर आपको आगे बढ़ना चाहिए | ये समय छात्रों के लिए इतना अनुकूल नहीं रहेगा आपके लिए परिणाम सकारात्मक नहीं होंगे। आपको अपनी मेहनत का फल अपने मनमुताबिक नहीं मिलेगा। थोड़ी सी निराशा आपको उत्पन्न हो सकती है परन्तु मेहनत का फल कभी भी बेकार नहीं जाता। आज नहीं तो कल आपको अपनी मेहनत का यथेष्ट फल जरूर प्राप्त होगा। सप्ताह का एन्ड यानि वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आप आध्यात्मिकता की तरफ अग्रसर होंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। आध्यात्मिक कार्यों यानी धार्मिक कार्यों में आपकी रूचि और अधिक बढ़ेगी। आप अपने परिवार के साथ कोई धार्मिक यात्रा का भी आयोजन करते हुए दिखाई देंगे। यह समय आत्म मंथन का भी रहेगा। इस समय आप अपने भूत काल के बाद में अपनी गलतियों के बारे में अपने किए गए कार्यों के मंथन के बारे में सोचते हुए विचार करते हुए दिखाई देंगे और जब हम हमारे लिए हमारे किए गए कार्यों के बारे में कुछ मंथन करते हैं तब हम हमेशा कुछ सकारात्मक परिणाम की तरफ आगे बढ़ते हैं। कुछ गलतियों से सबक लेते हैं और ऐसा ही कुछ आपके साथ भी इस वीकेंड पर होने वाला है। आपका शुभ रंग रहेगा काला आपकी शुभ दिशा रहेगी उत्तर दिशा आपका शुभ अंक 5 रहेगा। 12 July – 18 July Saptahik Rashifal
कर्क राशि- कर्क राशि से चंद्रमा आपको खुद की राशि में दूसरे भाव में तीसरे भाव में और चौथे भाव में गोचर भ्रमण करते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए आत्ममंथन से भरी हुई रहेगी। इस समय आप अपने बारे में सोचेंगे और अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे। अपने व्यवहार में भी कुछ चेंजेस लाने का प्रयास करेंगे | सौम्यता लाएंगे सकारात्मकता लाएंगे जिससे सभी आपके आसपास जुड़े हुए लोग जो कि आपसे जुड़े हैं आपकी चिंता रखते हैं वे सभी आपके इस व्यवहार से इस बड़े बदलाव से प्रसन्न होते हुए दिखाई देंगे। इस समय आप जो भी कार्य करेंगे | अपने पारिवारिक सदस्यों से पूछकर करेंगे। अपने घर के बड़ों का आशीर्वाद लेकर करेंगे जिससे आप कोई भी कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं होगी | सप्ताह का मीड आपके लिए बहुत ही अच्छा बना हुआ है। इस समय आप वाणी से सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। आप अपने व्यवसाय में अच्छी उन्नति करेगें अच्छे लाभ की संभावनाएं और अधिक बढ़ाते हुए दिखाई देंगे | रोजमर्रा का लाभ बढ़ेगा और आपकी गति आपके व्यवसाय में और अधिक बढती हुई दिखाई देगी। इस समय आपके सामाजिक मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। किसी रिश्तेदार से आपके मनमुटाव की स्थितियां खत्म होती हुई दिखाई देंगी आपका पराक्रम बढेगा। आपके भाई बहनों के साथ आपकी ट्यूनिंग और अधिक सुदृढ़ होती हुई दिखाई देगी। घर में कोई पारिवारिक मुद्दे है तो घर के बड़ों की मदद से वो पारिवारिक मद्दे सॉल्व हो जाएंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद है तो आपके भाई बहन और आप लोग आपसी बातचीत के द्वारा उस विवाद का भी हल ढूंढते हुए दिखाई देंगे | सत्ता का एन्ड आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। इस समय आपके किसी से वाद विवाद की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है पारिवारिक कलह का वातावरण बढ़ सकता है। आपकी बोली पर आपको ध्यान देना पड़ेगा। आपको अपने गुस्से पर इस समय कंट्रोल करना पड़ेगा। अगर आपने कंट्रोल नहीं किया तो ये स्तिथिया और अधिक विपरीत आपके लिए बनती चली जाएंगी और रिश्तों में दूरियां आपको नुकसान दिलवा सकती है आपके भविष्य को थोड़ा सा खराब कर सकती है इसलिए इस समय आप जितना तोल मोल कर बोलेंगे अपने गुस्से और अग्रेशन पर जितना कंट्रोल करेंगे उतना ही आप सक्सेस उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ेगी और आपकी समस्याओं को खत्म करते हुए दिखाई देंगे। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद आपकी शुभ दिशा रहेगी पश्चिम दिशा आपका शुभ अंक 2 रहेगा।
सिंह राशि- सिंह राशि से चन्द्रमा इस वीक 12वें आपकी खुद की राशि दूसरे भाव और तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है | सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं होगी। अनर्गल खर्चे आपके ऊपर आकर खड़े हो जाएंगे। जिम्मेदारियां थोड़ी अधिक बढ़ जाएगी। इस वजह से आपकी आर्थिक स्थिति भी थोड़ी सी डांवाडोल होगी । आपका बजट बिगड़ता हुआ दिखाई देगा। इस समय आपको अपने वर्क प्लेस पर भी थोड़ा सा ध्यान अधिक देना पड़ेगा। आपके स्टाफ में आपसी झगड़े मनमुटाव की वजह से आपका काम प्रभावित होगा और इस वजह से आप टाइम पर अपने ऑर्डर पूरे नहीं कर पाएंगे जिससे नुकसान की स्थितियां और अधिक बढ़ सकती है इसलिए इस समय सजग हो जाइए अपने स्टाफ पर पूरी पूरी नजर आपको इस समय रखनी पड़ेगी सप्ताह का मीड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम में कुछ बदलाव की स्थितियों को उत्पन्न करेंगे अपना बिहेवियर भी थोड़ा सा बदलेंगे जिससे आप और अधिक सजग हो जाएंगे। आप सकारात्मकता की तरफ आगे बढ़ेंगे। अपने कार्यक्षेत्र में कुछ अधिक ध्यान देते हुए और ध्यान केन्द्रित करते हुए अपने कार्य को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। आपके घर के बड़ों की वजह से आपके मन की जिज्ञासाएं शांत हो जाएंगी। इस समय आप मानी से सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। चुटकी में आपके काम पूरे होंगे। कोई विशेष मीटिंग है तो वो मीटिंग आपके इस समय सक्सेसफूली पूर्ण होती हुई दिखाई देगी और आपको इस समय कोई बड़ा ऑर्डर अपने कार्यक्षेत्र में देखने को मिल सकता है। यदि आप रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो इस समय आपकी वो तलाश भी खत्म हो जाएगी। आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपके कार्यों को सराहा जाएगा। आपका सामाजिक मान सम्मान और अधिक बढ़ता हुआ दिखाई देगा। प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा जिससे कई लोग आपको आइडियल के रूप में देखेंगे और आपसे प्रभावित होकर आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों का संचालन करने का प्रयास करेंगे। यानि वीकेंड आपके लिए हर तरीके से आपके व्यक्तित्व को और अधिक प्रभावशाली बनाता हुआ दिखाई देगा। आपका शुभ रंग रहेगा काला आपकी शुभ दिशा रहेगी उत्तर पश्चिम दिशा आपका शुभ अंक रहेगा 4। 12 July – 18 July Saptahik Rashifal
कन्या राशि- कन्या राशि से चन्द्रमा 11वें 12वें आपकी खुद की राशि और दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छे लाभ से होगी आकस्मिक धनलाभ आपको लॉटरी के माध्यम से या फिर शेयर मार्केट के माध्यम से प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। आपका कॉन्फिडेंस लेवल इस समय बहुत ही पॉजिटिव रहेगा बहुत ही चरम पर रहेगा | आप पॉजिटिविटी के साथ सभी कार्यों का संचालन करेंगे एकदम फिट रहेंगे | तंदुरुस्त रहेंगे और जब हमारा मन और तन दोनों ही स्वस्थ होता है तो हम कई नए आयडियाज को अपने कार्यक्षेत्र में अप्लाई करते हैं। कुछ नया सोचते हैं और कुछ नई सोच के साथ आगे बढ़ते हैं। ऐसा ही कुछ आपके साथ भी समय होता हुआ दिखाई देगा। सप्ताह का मिड आपके लिए थोड़े से मिले जुले प्रभाव से आगे बढेगा। इस समय आपके खर्चे थोड़े से बढ़ सकते हैं पर आप समय रहते इन खर्चों पर कंट्रोल कर लेंगे। उनको आर्गनाइज वे में आप पूर्ण करेंगे जिससे आपका बजट न बिगड़े। इस समय आपको विदेशों से अच्छे लाभ की संभावनाएं भी देखने को मिलेगी। वहीं यह समय आप आध्यात्मिकता की तरफ भी थोड़ा सा अग्रसर होते हुए दिखाई देंगे। भगवान की भक्ति भगवान का पूजन बड़ों का आदर सम्मान आपके गुणों में शामिल हो जाएगा और इस वजह से आप अपने जीवन में और अधिक सफलता के आयाम तय करते हुए दिखाई देंगे क्योंकि जब बड़ों का आशीर्वाद हमारे साथ होता है तो हम किसी भी कठिनाई को पार कर जाते हैं। इस समय आपका थोड़ा सा काम में कन्फ्यूजन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है पर कन्फ्यूजन भी लंबा नहीं रहेगा क्योंकि आपके घर के बड़ों की मदद से आप इस कन्फ्यूजन का हल भी ढूंढते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का एन्ड आपके लिए विशिष्ट रहने वाला है। इस समय आप इस इदारों से मेल मिलाप के कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक गतिविधियां आपकी ओर अधिक बढ़ जाएंगी। घर में मेहमानों के आगमन से घर का माहौल और भी अधिक हेल्दी और खुशनुमा होता हुआ दिखाई देगा। आप घर की महिलाओं को खुश करने के लिए कुछ गिफ्ट की खरीदारी भी इस समय कर सकते हैं यानी करते हुए दिखाई देंगे | वीकेंड आपके लिए फुल इंज्वाय वाला रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद। आपकी शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पश्चिम दिशा आपका शुभ अंक रहेगा 3।
तुला राशि- तुला राशि से चंद्रमा दसवें 10वें 11वें 12वें और आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके बहुत अधिक कार्य से होगी यानि बहुत सारे कार्य एक साथ इकट्ठे हो जाएंगे और की शुरुआत में आप पर प्रेशर भी अधिक रहेगा। कार्यक्षेत्र में यानि जो नौकरीपेशा लोग हैं उनके ऊपर बहुत ज्यादा वर्कलोड की वजह से थकान और कमजोरी का अनुभव करेंगे। इस समय आप दुविधा में रहेंगे कि आप कहां से शुरू करें। पर इस समय आपके पिता का दर्शन आपके बहुत काम आएगा। वह आपका मार्गदर्शन करेंगे आपको मोटिवेट करेंगे और आपको कुछ सही रास्ता अपने कार्यों को सही तरीके से पूर्ण करने के लिए बताएंगे और जो सलाह वो आपको दे उस सलाह पर यदि आप चले तो निश्चित रूप से आप निश्चित समयावधि से पहले ही अपने कार्यों को पूर्ण करके बॉस की प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं। सप्ताह का मिड आपके लिए थोड़ा सा मिले जुले प्रभाव से आगे बढ़ेगा। आकस्मिक धनलाभ भी होगा परंतु ओवर कॉन्फिडेंस में खर्चे भी अधिक लेंगे। यानि न्यूट्रल स्थिति आपके आर्थिक रूप से आपके लाभ की रहने वाली है। यानी जितना लाभ हुआ उतना खर्च अपने कर लिया जिस वजह से आपकी स्थितियां न्युट्रल हो जाएगी तो थोड़ा सा खर्चो पर कण्ट्रोल करेंगे तो लाभ की स्थितियों को आप और अधिक अपने जीवन में बढ़ा पाएंगे। इस समय अगर आप किसी बड़ी इंडस्ट्री के मालिक हैं तो अपनी इंडस्ट्री में कुछ नई मशीनरी की खरीदारी आप कर सकते हैं अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए अपने व्यापार को विस्तार रूप देने के लिए पर यह समय जो नौकरीपेशा लोग हैं उनके लिए बहुत ही सोच समझकर संभलकर आगे बढ़ने करेगा। क्योंकि इस समय आपके खर्चे अनर्गल विस्तार रूप ले सकते हैं सहकर्मियों के साथ आपकी ट्यूनिंग बिगड़ सकती है और बॉस की डांट भी सुनने को मिल सकती है आपके खिलाफ कोई कार्रवाई हो सकती है इसलिए इस समय आपको किसी से भी उलझने की आवश्यकता नहीं है | अपने कार्यों पर कंसंट्रेशन बढ़ाइए और अपने कार्यों को समय पर पूर्ण कीजिए | यदि आप अपने कार्य को सही व्यवस्थित रूप से पूर्ण करेंगे तो आपके बॉस की नाराजगी आपको नहीं झेलनी पड़ेगी और कोई बड़ी समस्या आपके जीवन में उत्पन्न नहीं होगी। सप्ताह का यह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आप अपने ददिहाल वालों के संपर्क में रहेंगे। कजिन्स के साथ में कुछ गेट टुगेदर के प्रोग्राम आपके चल सकते हैं। वहीं दादा दादी का बहुत अच्छा सानिध्य और आशीर्वाद प्राप्त होगा और उनकी मदद से आप आर्थिक लाभ की संभावना और अधिक बढ़ती हुई दिखाई देगी। इस समय आप धर्म कर्म के कार्यों में लगे रहेंगे समाजसेवा जैसे कार्यों में आपकी भूमिका अग्रणी रहेगी और ऐसे कार्यों में आप सबका सहयोग यानि सभी पारिवारिक सदस्यों का भी सहयोग प्राप्त होगा जिससे इन अच्छे कार्यों में आपका मन और अधिक लगता हुआ दिखाई देगा। आपका शुभ रंग रहेगा लाल। आपकी शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पूर्व दिशा आपका शुभ अंक रहेगा। 5
वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि से चन्द्रमा वीक नवम दशम एकादश और द्वादश यानि 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके भाग्य में वृद्धि से होगी आपका लक बहुत अच्छा आपका साथ देगा। इसलिए इस समय आपको लॉटरी शेयर मार्केट से अच्छे लाभ की संभावनाएं देखने को मिलेगी। ये समय आपके अधूरे पड़े हुए सभी कार्यों को पूर्ण करने का है तो सजगता से अपने सभी अधूरे पड़े हुए कार्यों को पूर्ण कर लीजिए। कोई बहुत बड़ा कार्य आपका इस समय संपन्न होता हुआ दिखाई देगा जोकि आप बहुत लंबे टाइम से प्रयास कर रहे थे उस कार्य को पूर्ण करने का उस वजह से आप अब रिलैक्स महसूस करेंगे। सप्ताह का मीड आपके लिए और भी इस में काम को और अधिक विस्तार रूप देने के लिए आप भरकस प्रयास करेंगे। बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे और युवा वर्ग के लिए ये समय मौत या चलने वाला है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपकी वो तलाश खत्म होती दिखाई देगी | वहीं जो युवा अपना खुद का कोई काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भी कई अपॉर्चुनिटी इस समय आपको मिलती हुई दिखाई देगी | आपके लिए समय बहुत ही उत्तम है अपने नए कार्य की शुरुआत के लिए और अगर आप नए काम को शुरू करेंगे तो नए काम की शुरुआत भी आपको अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी तो आप अपना काम निर्विघ्न शुरू कर सकते हैं। इस समय ट्रेडिंग जैसे कार्यों से आप जुड़ सकते हैं उसमें अच्छे लाभ की संभावनाएं है वहीं शेयर मार्केट में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वहीं अगर आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो आपका उधार चुका देगा जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। सप्ताह का एन्ड आपके लिए इतना अच्छा नहीं रहेगा। इस समय आपके अनर्गल शत्रु खड़े हो जाएंगे। जो पहले आपने कभी सोचा भी न होगा कि ये भी मेरी शत्रु बन सकता हैं। वो ईर्ष्या और जलन के मारे आपके जीवन में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। आपके पारिवारिक स्तिथिया भी इतनी अच्छी रहेगी घर में पारिवारिक सदस्यों के बीच में अच्छा तालमेल न होने की वजह से घर का वातावरण भी थोड़ा सा दूषित होता हुआ दिखाई देगा। इस समय आप कोई भी कार्य बड़ा और रिस्की करने से बचें। कोई बड़ा इंवेस्टमेंट करने से बचें बल्कि ये समय आपकी बचत योजनाओं को और अधिक बढ़ाने का है इसलिए पारिवारिक सदस्यों के साथ में बैठकर विचार विमर्श के द्वारा कुछ हद तक बचत योजनाओं के बारे में विचार करें और उसमें इन्वेस्टमेंट करने की योजना बनाएं ताकि आपका भविष्य सिक्योर हो सके। आपका शुभ रंग रहेगा पीला आपकी शुभ दिशा रहेगी। उत्तर पूर्व दिशा आपका शुभ अंक रहेगा। 4। 12 July – 18 July Saptahik Rashifal
धनु राशि- धनु राशि से चन्द्रमा दसवें आठवें नंबर दसवें और ग्यारहवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं होगी। इस समय आपको जानवरों से बचकर रहना है क्योंकि जानवरों से चोट लग सकती कोई एक्सीडेंट की संभावना भी बनी हुई है। इसलिए वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। सप्ताह का मीड आपके लिए थोड़ा सा रिलैक्सिंग रहने वाला है। जो समस्या अब तक आप झेल रहे थे डेली रुटीन आपका बिगड़ा हुआ था वह अब व्यवस्थित हो जाएगी। आपकी लाइफ में छोटे छोटे काम चल निकलेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। आपके अटके हुए कार्य भी अपूर्ण होते हुए चले जाएंगे। इस समय आप आउटिंग पे जाकर लोगों की सहायता करने में रूचि दिखाएंगे। कार्य में भी आप बिल्कुल भी लापरवाही नहीं करेंगे। बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे पिता का साथ और सानिध्य आपको इस समय भरपूर देखने को मिलेगा और उनके सहयोग से आप अपने काम में कई बड़े ऑर्डर लेने कई बड़े प्रोजेक्ट करेंगे। गवर्नमेंट से भी आपको इस समय सहायता मिलने की संभावना बनी हुई है। यदि आप गवर्नमेंट जॉब से जुड़े हुए है तो आपकी मनचाही ट्रांसफर के भी योग इस समय बनते हुए दिखाई देंगे वीकेंड आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति होगी। यानि अगर वीकेंड पर आपकी कोई लॉटरी खुल सकती है तो इस समय आपकी लॉटरी खुलने के चांसेज हैं। यदि आपने किसी को उधार दे रखा है तो वो आपका पैसा चुकाकर जाएगा जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। इस समय आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी बढ़ाएंगे और किसी सामाजिक समारोह में आपको सम्मानित भी किया जा सकता है यानी ये पीके आपके लिए बहुत ही अच्छे परिणाम लेकर आपका शुभ रंग आएगा नीला आपकी शुभ दिशा रहेगी दक्षिण दिशा आपका शुभ अंक रहेगा 1|
मकर राशि– मकर राशि से चन्द्रमा से सप्तम अष्टम नवम और दशम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है पारिवारिक सुख का भरपूर प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन और अधिक मधुर होता हुआ दिखाई देगा यदि अभी आपके सगाई हुई है तो आपके पार्टनर के साथ आप बहुत अच्छा समय व्यतीत करते हुए दिखाई देंगे आपका मन केवल उनसे बातें करने में उनके साथ रहने में लगेगा और आप ज्यादा से ज्यादा समय उनके साथ व्यतीत करना पसंद करेंगे | सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आप मिले जुले परिणामों के साथ आगे बढेंगे। आपको कोई भी बड़ा रिस्की काम नहीं करना है | इस समय सतत प्रक्रिया से आपके जो काम चल रहे हैं उन्हीं आज सम्पन्न करें | आर्थिक स्थिति थोड़ी सी डांवाडोल हो सकती है पर आप समय रहते अपनी आर्थिक स्थिति को ठीक कर लेंगे | इस समय आपके काम अधूरे रहेंगे उस कामों को पूर्ण करने में कठिनाई जरूर आएगी परंतु उन कामों को अंतत आप पूर्ण कर ही लेंगे। यह समय आपके लिए कोई विशेष कार्य के संदर्भ में दूरगामी यात्रा का भी देगा। आप किसी विशेष कार्य को सम्पन्न करने के लिए दूरगामी यात्रा कर सकते हैं। इस समय युवा वर्ग के लिए जॉब की हायर एजुकेशन मे आगे ट्राय कर रहे है कुछ अच्छा कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं। उन सबके लिए समय बहुत ही सकारात्मक बना हुआ है और आप कोई बड़ा प्रोजेक्ट कर रहे है तो इस प्रोजेक्ट में आपको बहुत अच्छी सफलता इस समय देखने को मिलेगी। सप्ताह का अंत आपके लिए और भी अच्छा करने वाला है | इस समय आप अपने पिता के स्वास्थ पर थोड़ा सा ध्यान केन्द्रित करेंगे | उनका स्वास्थ्य थोड़ा डांवाडोल होगा। माता पिता की सेवा में निकालेंगे। उनके साथ टाइम स्पेंड करेंगे और जब हमारे बड़ों के साथ समय व्यतीत करते हैं तब उनसे काफी चीजें सीखते भी हैं और इस समय का लाभ आपको अपने फ्यूचर में जरूर देखने को मिलेगा। आपके व्यवहार में चेंज जाएगा। काम करने के तौर तरीकों में आपको प्रेरणा मिलेगी। आपको कोई कार्य सिद्ध करना है कोई लक्ष्य साधना है तो आपको अपने माता पिता की सहायता प्राप्त होती हुई दिखाई देगी। आपका शुभ रंग देगा बैंगनी आपकी शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा आपका शुभ अंक रहेगा। 2। 12 July – 18 July Saptahik Rashifal
कुम्भ राशि – कुम्भ राशि से चंद्रमा छठे सातवें आठवें और नौवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं रहेगी। थोड़ा सा स्वास्थ्य आपका ढीला रहेगा यानि स्वास्थ्य संबंधित कुछ समस्याओं से आप घिरे रहेंगे | खास खासकर आपको पेट से रिलेटेड कुछ प्रॉब्लम हो सकती है जिस वजह से दस्त उल्टी जैसी शिकायत आपको हो सकती है इसलिए इस समय थोड़ा संभल कर रहे अपने खान खानपान का विशेष रूप से ध्यान रखें और लापरवाही बिल्कुल भी ना करें। अगर आपको गड़बड़ी ज्यादा लगती है तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लेकर अपना इलाज करें अन्यथा बात ज्यादा बिगड़ सकती है और हॉस्पिटल में एडमिट होना पड़ सकता है इसलिए थोड़ा सा आपको इस समय संभलकर ही चलना चाहिए। सप्ताह का मीड आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको अपने दाम्पत्य सुख की प्राप्ति होगी जीवनसाथी का प्रसाद और समर्पण आपको प्राप्त होगा। उनकी सेवा भाव से आप जल्दी ही स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर अपने कार्यों को सम्पन्न करने की तरफ अग्रसर रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बहुत अच्छा और उन्नति दायक रहेगा। आप अपने व्यापार में बहुत अच्छी ग्रोथ करेंगे। कुछ बड़े और कुछ नया आर्डर आपको व्यापार व्यवसाय में प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे परन्तु इस समय आपको अपने कार्य को अकेले ही पूर्ण करना पड़ेगा थोड़ा सा स्टाफ की कमी आपको खलेगी। इस समय नौकरीपेशा लोगों के लिए भी थोड़ा सा चैलेंजिंग रहने वाला है। आपके मेहनत का फल कोई और लेने का प्रयास करेगा परंतु आप अपने बुद्धिबल और चातुर्य के द्वारा इन प्रयासों को विफल कर देंगे और बॉस की नजर में आप ही उस मेहनत का क्रेडिट ले पाएंगे। यह समय आपके लिए बहुत सतर्क होकर चलना है अपने कार्यों को किसी के ऊपर मत थोपे। अपने कार्यों को खुद करने का प्रयास कीजिए तभी आपके सभी कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। वीकेंड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा | इस समय आप सामाजिक कार्यों में संलग्न रहेंगे समाज सेवा जैसे कार्यों में रहेंगे। आप आउट ऑफ़ वे जाकर लोगों की सहायता करेंगे। धार्मिक के कार्यों में आपका मन अधिक लगेगा और किसी बड़े धार्मिक आयोजन का आप हिस्सा बनते हुए दिखाई देंगे। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी आपकी शुभ दिशा रहेगी पश्चिम दिशा आपका शुभ अंक 3 रहेगा।
मीन राशि- मीन राशि से चन्द्रमा इस वीक पांचवें छठे सातवें और आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। खासकर जो कलाकार उनकी प्रसिद्धि और अधिक बढ़ेगी। जो साहित्य जगत से जुड़े हुए हैं उनकी लेखनी और अधिक प्रभावशाली होगी। आप कोई भी काम जो कि आपकी रूचि का है अगर आप उसे अपना प्रोफेशन बनाते हैं तो निश्चित रूप से आप प्रसिद्धि प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। संतान की तरफ से आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वही जो कॉमर्स के छात्र हैं उन सभी के लिए समय बहुत ही बस अच्छा रिजल्ट आपको इस समय अपनी पढ़ाई के माध्यम से देखने को मिलेंगे। वही वीक का मीड आपके लिए मिले जुले प्रभाव से आगे बढ़ेगा। इस समय थोड़ा सा स्वास्थ संबंधी कोई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आपके ड्राइवर्स आपके कार्य में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे। इसलिए इस समय आपको अपनी गोपनीय बातों को अपने तक रखना है | गोपनीय दस्तावेजों को किसी के साथ शेयर नहीं करना है | उन्हें भी सुरक्षित स्थान पर रखना है और अपने कार्य को खुद खड़े रहकर पूर्ण करना है खासकर रुपये पैसे की कोई भी लेनदेन के कार्य तो उसमें बिल्कुल भी लापरवाही मत कीजिएगा। यह समय आपके जीवनसाथी के साथ आगे बढ़ने का रहेगा। उनकी भावनाओं को आपको समझना पड़ेगा और वो आपको आपके कार्यों में पूरा सपोर्ट करते हुए दिखाई देंगे। इस समय घर में मेहमानों का आवागमन हो सकता है जिससे घर का माहौल बहुत ही जल्दी होता हुआ दिखाई देगा। इस समय आपकी कोई प्रिय वस्तु आपके लाइफ पार्टनर की मदद से आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी जो कि बहुत लंबे एंव पहले खो चुकी है और उस वस्तु को प्राप्त करके आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा और आप लाइफ पार्टनर के प्रति आपका माधुर्य और अधिक बढ़ता हुआ दिखाई देगा। वीकेंड आपके लिए अच्छा नहीं है। इस समय आपको घर में रहना चाहिए और लंबी दूरी की यात्रा को आपको अवॉयड करना है वाहन चलाते समय बहुत ज्यादा सावधानी रखने की आवश्यकता है। पारिवारिक स्थितियां इतनी फेवरेबल नहीं रहेगी | ससुराल वालों से कुछ मतभेद हो सकता है इसीलिए ससुराल वालों से आपको तालमेल बनाने के लिए अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। कोई भी काम ऐसा न करें जिससे वे आहत हो जाए और आपको भी किसी बड़ी टेंशन का सामना करना पड़े। इसलिए पारिवारिक स्थिति को सामान्य रखने के लिए बहुत सजग होकर आपको अपने ससुराल के हिस्सों में आगे बढ़ना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी आपकी शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा आपका शुभ अंक 6 रहेगा |
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_video link=”https://youtu.be/KPp0zB38-sg” el_width=”70″ align=”center” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]