[vc_row][vc_column][vc_column_text]
11 July 2021 Aaj ka Rashifal
11 July 2021 Aaj ka Rashifal
मेष राशि – मेष राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है चौथे भाव वाला चंद्रमा इतना अच्छा और शुभ नहीं माना जाता। आज आपको अपने कार्यों में अटकाव की स्थितियां जरूर देखने को मिलेगी। बॉस से डांट सुनने को मिल सकती है। आज आप पर कार्यस्थल के दौरान यानि नौकरी में आपके सहकर्मियों के द्वारा ईर्ष्या वश झूठे आरोप भी लगाए जा सकते हैं परन्तु मिथ्या आरोपों की अवधि बहुत लंबी नहीं होती इसलिए अपने कॉन्फिडेंस को बनाए रखेगा। वे यही ताक में बैठे हैं कि कब आपका कॉन्फिडेंस हिले आप विचलित हो और इस मौके का फायदा वे उठा ले। आज आपको उनको किसी भी प्रकार के अवसर प्राप्त नहीं करवाना है। अपना कॉन्फिडेंस लेवल जितना बनाए रखेंगे आप अपनी समस्याओं को उतना ही कम करते चले जायेंगे। आज के दिन आपको अपनी मां के साथ में कुछ मिसअंडरस्टैंडिंग क्रिएट हो सकती है और उनके साथ कुछ तालमेल में कमी आप महसूस करेंगे। आज के दिन आप जो भी बात कहेंगे वो आपकी बातों को नहीं समझ पाएगी और आपकी बातों को विपरीत प्रकार से ग्रहण करेगी जिससे आपके और उनके बीच में दूरियां बढ़ सकती है और मां और बच्चे के बीच में कभी भी दूरियां नहीं आनी चाहिए मां का स्थान ईश्वर से ऊपर होता है इसलिए आज के दिन आप अपनी मां का मन बिलकुल भी न दुखाए | यदि कोई बात आप समझाना चाहते हैं वो समझ नहीं पाये तो उनको समय दें और शांति से उनके तरीके से जिस भी तरीके से समझ सके। उनको अपनी बात रखें। वो आपकी बातों पर आपकी भावनाओं को जरूर समझेंगे। आज का दिन किसान वर्ग के लिए भी अच्छा नहीं रहेगा। फसल जितनी भी आपने बोई है उसका सही मूल्यांकन आज के दिन आपको प्राप्त नहीं होगा। वही आज का दिन जो भी दूध डेरी से रिलेटेड काम करते हैं पशुपालन से रिलेटिड काम करते हैं उनके लिए भी थोड़ा सा मिले जुले प्रभावों से आगे बढ़ेगा। जितना रोजमर्रा का लाभ आप प्राप्त करते हैं उतना लाभ आज के दिन आपको नहीं देखने को मिलेगा। आज का दिन आपके लिए रुपए पैसे के लेन देन के कार्यों में भी सजगता दिखाने का है क्योंकि ऐसे कार्यों में नुकसान की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति आज के दिन डावांडोल हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग का कोई रिजल्ट आज के दिन आना है तो वो निराशाजनक हो सकता है इसलिए आज के दिन विद्यार्थी वर्ग को अपना हौसला मजबूत कर लेना चाहिए और निराशाजनक रिजल्ट के लिए भी मतलब नकारात्मक और सकारात्मक सभी परिस्थितियों के लिए आपको आज के दिन तैयार रहना चाहिए। वैसे भी व्यक्ति को अपने जीवन में हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि समय कभी भी एक सा नहीं रहता और हम कभी भी अच्छे समय के साथ अपना जीवन व्यतीत नहीं कर सकते। देखिए बुरा समय भी अब हर व्यक्ति के लिए बहुत इम्पॉर्टेंट होता है क्योंकि चुके बुरा समय हमें बहुत कुछ सिखाकर जाता है। हमारे आत्मबल को मजबूत करके जाता है कठिनाइयों से लड़ने का हौसला देकर जाता है। इसलिए बुरे समय से भी हर व्यक्ति को कुछ न कुछ जरूर सीखना चाहिए। आज का दिन हर दृष्टि से आपके लिए सोच समझकर आगे बढने का रहेगा इसलिए थोड़ा सा आप अपने कॉन्फिडेंस लेवल को बनाए रखें ताकि आप अपनी समस्याओं को कम करते चले जाएं शांति से अपने कार्य को पूर्ण कीजिए आज के दिन आपको नए कार्य की शुरूआत से बचना है। 11 July 2021 Aaj ka Rashifal
वृषभ राशि- वृषभ राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन आपके पराक्रम से भरा हुआ रहेगा और तीसरे भाव वाला चंद्रमा व्यक्ति को अच्छे लाभ की स्थिति में पहुंचाता है। यदि आप आईटी सेक्टर से जुड़े हैं। यदि आप टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए हैं या सीए सीएस की कोई पढ़ाई कर रहे हैं या फिर सीए सीएस बने हुए आपको कोई ऑफिस कंसल्टेंसी सर्विस इन सभी फील्ड से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। राजनीति क्षेत्र से आप जुड़े हुए हैं यानि आप नेता हैं तो आज आपकी प्रसिद्धी में वृद्धि होगी वहीं आज के दिन आपको अपने भाई बहनों और मित्रों का बहुत अच्छा साथ और सहयोग प्राप्त होगा। किसी नये मित्र से आपकी मुलाकात होगी और आज वो मित्र आपके जीवन में एक अहम भूमिका निभाता हुआ दिखाई आप उससे बहुत प्रभावित होंगे। आने वाले समय में आपके कार्य में वो अच्छे लाभ की स्तिथिया लाने में आपके साथ सहयोग की प्रवृति से आगे बढ़ेगा। आज का दिन आपकी इच्छाओं को भी पूर्ण करने का है | आपकी कोई बड़ी आज के दिन पूर्ण हो जाएगी जिससे आपके मन में संतोष के भाव भी उत्पन्न होंगे। घर परिवार में आपका दबदबा आपका रुबाब बढ़ेगा। आपके सम्मान को आपके प्रभाव क्षेत्र को हर व्यक्ति सराहेंगा आपकी जो भी बातें हैं जो भी क्रिया कलाप हैं उनको कई लोग फॉलो करने का प्रयास करेंगे और आपको आज के दिन कई लोग अपना आइडियल बनाने की कोशिश करेंगे। 11 July 2021 Aaj ka Rashifal
मिथुन राशि– मिथुन राशि का हाल आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपको अपनी वाणी से सब कुछ प्राप्त होने की ओर अग्रसर करेगा। व्यक्ति की वाणी सबसे महत्वपूर्ण होती है और हम कैसा बोलते हैं क्या बोलते हैं उस पर हमारे रिश्ते हमारा प्रोफेशन और हमारी लाइफ टिकी होती है। आज के दिन आप अपनी प्रोफेशनल लाइफ में भी सक्सेस हासिल करेंगे अपनी वाणी से और अपनी पर्सनल लाइफ में भी आप अपने रिश्तों को संवारने की तरफ अग्रसर रहेंगे। आपके कुटुंब में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। आपका प्रभाव क्षेत्र और अधिक बढ़ता हुआ दिखाई देगा। वाणी से संबंधित जो भी व्यक्ति कार्य कर रहे हैं चाहे वो टीचिंग लाइन का हो चाहे वो नेता हो चाहे अभिनेता हों उन सभी के लिए आज का दिन विशेष प्रसिद्धि दायक रहने वाला है। आज के दिन आप रोजमर्रा के लाभ में भी वृद्धि करते हुए दिखाई देंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही बेहतर स्थितियों को उत्पन्न करेगा वहीं कामकाजी लोगों के लिए आज का दिन कई नई संभावनाएं लेकर आएगा | आप अपने काम में आगे बढें उन्नति करें प्रगति करें उसके लिए आपको कई मौके आज के दिन मिलने वाले हैं और आप इन मौकों को बिल्कुल भी नहीं चूकेंगे। यानि आज का दिन विशेष रूप से आपके लिए उपलब्धियों भरा ही रहेगा। हर तरीके से आपका दिन बहुत ही अच्छा और सुखमय अनुभूतियों के साथ खत्म होगा। 11 July 2021 Aaj ka Rashifal
कर्क राशि- कर्क राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे अतः आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए आत्म मंथन का रहेगा | आप अपने बड़ों से कुछ सीखेंगे आज आप अपनी पर्सनैलिटी में कुछ अच्छा और पॉजिटिव बदलाव लाने का प्रयास करेंगे और ये बदलाव सभी के मन को भाएगा। आज के दिन सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। वहीं आज के दिन आप धार्मिक अनुष्ठान में बिजी रहने वाले है | आपके घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है। आज का दिन वैसे भी अच्छा है रवि पुष्य नक्षत्र है तो आज के दिन आप अपने घर की महिलाओं के लिए कुछ खरीदारी करते हुए दिखाई देंगे जिससे आपके घर की महिलाएं प्रसन्न हो जाएगी और घर की लक्ष्मी प्रसन्न होती है तो हमारे जीवन में कभी भी लक्ष्मी की कोई कमी नहीं रहती है। आज का दिन आपके ददिहाल से भी आपके रिश्तों को सुधारेगा दादा दादी का आशीर्वाद मिलेगा और उनकी सहायता से आपकी कल बड़ी जिज्ञासा का अंत होता हुआ दिखाई देगा। 11 July 2021 Aaj ka Rashifal
सिंह राशि- सिंह राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज का दिन आपके खर्च की स्थितियों को और अधिक कर सकता है। इसलिए अपने खर्च को कंट्रोल करने के लिए आपको बजट देखकर चलना पड़ेगा। हर चीज का एक व्यवस्थित बजट निर्धारित कीजिए | अनर्गल खर्चों से बचें। आज के दिन कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट भी आपको नहीं करना चाहिए क्योंकि उसमें आपको लाभ की जगह नुकसान हो सकता है आपका डिसीजन गलत निकल सकता है इसलिए गलत डिसीजन से बचने के लिए आज आपको इन्वेस्टमेंट से बचना पड़ेगा। अगर आप नौकरीपेशा व्यक्ति है तो आज के दिन आपको बहुत सतर्क रहकर अपने वर्क प्लेस पर भी चलना पड़ेगा। आपके सहकर्मी आपके साथ थोड़ा सा ईर्ष्या और द्वेष रखेंगे। किसी से मनमुटाव की स्थितियां बढ़ सकती है और मनमुटाव की स्थितियां झगड़े में परिवर्तित हो सकती है और उस झगड़े का दुष्प्रभाव आपको ही झेलना पड़ेगा। आपके बॉस के द्वारा आपको डांट लगाई जा सकती है। आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है और आपको नौकरी से भी निकाला जा सकता है। इसीलिए आज के दिन आपको बहुत संभलकर अपने वर्क प्लेस पर चलना पड़ेगा। किसी के साथ में उलझने की अपेक्षा अपने कार्यों को इमानदारी से और सतत प्रक्रिया से पूर्ण करते चले जाएं। आज के दिन आप विशेष लाभ की भी प्राप्ति कर सकते हैं पर उसके लिए आपको सजगता रखनी पड़ेगी। विदेशी कंपनियों के साथ आज आपका अच्छा टाइअप होता हुआ दिखाई देगा या फिर विदेशी करंसी आपको अपने कार्य में प्राप्त होती हुई दिखाई देगी | तो आज आपका दिन बहुत ही मिक्स रिजल्ट लेकर आया है इसलिए सावधानी से आगे बढ़ने में ही समझदारी है।
कन्या राशि- कन्या राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारहवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके लिए नई संभावनाओं भरा रहेगा। जो कार्य आज आपने अपने हाथ में लिए हैं उन कार्यों को आप बहुत सहजता से पूर्ण कर देंगे। आज के दिन आपको अपने भाई से विशेष सहायता प्राप्त होगी और विशेष लाभ की स्थितियां भी देखने को मिलेगी। आप अपने व्यापार के विस्तार की योजना आज के दिन बनाते हुए दिखाई देंगे और उसे मूर्त रूप की तरफ मूर्त रूप देने की तरफ अग्रसर होते हुए भी दिखाई देंगे। आज के दिन आपकी कोई अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। किसी सामाजिक समारोह में आपको अपने परिवार के साथ सम्मिलित किया जा सकता है और आपको सम्मानित भी वहां पर किया जा सकता है। आज का दिन जो भी बड़ी इंडस्ट्री के मालिक हैं उन सभी के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपनी इंडस्ट्री में कुछ नए मशीनरी की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपने काम का विस्तार कर सकते हैं आज के दिन बेकरी से रिलेटेड जो भी लोग काम करते हैं उनके लिए बहुत ही अच्छे और लाभदायक परिस्थितियों को उत्पन्न करने वाला दिन रहेगा।
तुला राशि – तुला राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। आज का दिन तुला राशि वालों के लिए कठिन परिश्रम का रहेगा परंतु परिश्रम के मुताबित आप अपने जीवन में सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति भी करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन कोई विशेष कार्य आपके घर में घटित हो सकता है। कोई विशेष घटना विशेष परिस्थितियां आपके घर उतपन्न में हो सकती है और ये परिस्थितियां बहुत ही सकारात्मक रहेगी। इसके लिए आपको टेंशन और चिंता की आवश्यकता नहीं है। आज के दिन आपको अपने पिता का बहुत अच्छा साथ पर सानिध्य प्राप्त होगा जिससे आपके काम जल्दी जल्दी पूरे हो जाएंगे और उनकी सहायता और उनके मार्गदर्शन से आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में भी सफल होते हुए दिखाई देंगे। युवावर्ग के लिए दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरी की तलाश खत्म हो जाएगी और अच्छी नौकरी आज आपको मिलती हुई दिखाई देगी। वही जो भी अपना खुद का कोई काम कर रहे है | कोई अपना बिजनस कर रहे है उनके लिए भी आज का दिन मेहनत भरा रहेगा पर मेहनत का यथेष्ट फल भी आप शाम तक प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आप कोई दूरगामी यात्रा अपने कार्य के सिलसिले में कर सकते हैं परंतु वो यात्रा भी सुखद और मंगलमय रहेगी। 11 July 2021 Aaj ka Rashifal
वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज के दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति आप सहजता से कर लेंगे। वहीं आज के दिन आप किसी की सहायता सबसे छुपकर बियॉन्ड द लेवल जाकर आप करेंगे जिससे वो आपके प्रति कृतज्ञ रहेगा परंतु ये सहायता आपकी तरफ से गुप्त रहेगी और इससे आपको ही प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आज के दिन आपके घर में शादी सगाई जैसे मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनती हुई दिखाई देगी क्योंकि आगामी 20 तारीख को देवशयनी एकादशी है और 18 को गुप्त नवरात्र का अंतिम दिन है तो गुप्त नवरात्रों के बाद देवशयनी एकादशी आएगी और जब देवता शयन करते हैं तब कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते तो उसके बाद में तीन चार महीने तक कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं रहेगा तो शादी सगाई जैसी क्रिया कलाप इस समय आपके घर में घटित हो सकता है और उसके लिए आप बहुत सारी अपने परिवार के साथ आज शॉपिंग भी कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए धर्म कर्म के कार्यों में संलग्न रहने का भी रहेगा। आज आप अपने परिवार के साथ किसी मंदिर की यात्रा कर सकते हैं। मंदिर में पूजा कर सकते हैं हवन रख पा सकते हैं तो इससे आपके मन में और आपके पारिवारिक सदस्यों के मन में पॉजिटिविटी आएगी मानसिक शांति की अनुभूति होगी।
धनु राशि– धनु राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके लिए मिले जुले प्रभावों से आगे बढेगा। कोई विशेष कार्य आज आपका सिद्ध होते होते रह जाएगा जिससे मन में निराशा के भाव जरूर उत्पन्न होंगे पर आज आपको अपना कॉन्फिडेंस लेवल बनाये रखना है। वक्त का पहिया कभी गलत चलता है कभी खुशी कभी गम ऐसी परिस्थितियां आती रहती है पर जब भी विपरीत परिस्थिति आती है तब वो व्यक्ति को आगे बढाने की ओर अग्रसर करती है और उसे मजबूत बनाती है। इसलिए इन परिस्थितियों से घबराने की जरूरत नहीं है। आज के दिन आपको जानवरों से सावधान रहना है कि जानवरों से चोट लगने की संभावना भी बनी हुई है। वहीं आज के दिन आपको कोई भी कार्य संपन्न करना है तो किसी और पर अपने कार्यो को न डाले। खुद ही अपने कार्यों को सम्पन्न करने की तरफ अग्रसर हों क्योंकि अगर आप खुद अपने कार्यो को पूर्ण करेंगे तो आपके काम सरलता से पूर्ण होते चले जाएंगे। 11 July 2021 Aaj ka Rashifal
मकर राशि – मकर राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज का दिन वैवाहिक संबंधों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। जिन युवक युवतियों के विवाह में कोई बाधा उत्पन्न हो रही है तो वो बाधा खत्म हो जाएगी और आज आपको बहुत अच्छा लाइफ पार्टनर मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। वही आज के दिन घर में भाई भतीजों भतीजियों के आगमन से घर का माहौल बहुत हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे। वहीं वर्क प्लेस पर कुछ चुनौतियां आज आपका इंतजार करती हुई दिखाई देंगी। आज के दिन व्यापारी वर्ग के लिए कुछ चुनौतियां खड़ी रहेंगी। परंतु इन चुनौतियों को आप दूर करने का भरपूर प्रयास करेंगे और उसके बाद आप अपने लक्ष्य को अर्जित भी करते हुए दिखाई देंगे। जोब से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन कुछ बड़ी जिम्मेदारी का रहेगा। आपको अपने बॉस से बड़ी जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है पर आप उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और उस जिम्मेदारी को समयावधि में पूर्ण करेंगे। आज के दिन आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को तरो ताजा कर देगी।
कुम्भ राशि – कुम्भ राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके रोगों में वृद्धि कर सकता है। इसलिए आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ख्याल रखना पड़ेगा खासकर आज के दिन आपका बीपी और शुगर फलुकचुएट हो सकता है। नर्वस सिस्टम से रिलेटेड कुछ प्रॉब्लम हो सकती है। कोई नस में खिंचाव की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है हेडेक हो सकता है ऐसी कुछ परेशानियां आज के दिन आपको देखने को मिल सकती है। इसलिए इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें क्योंकि आज के दिन एक्सीडेंट होने का खतरा भी बना हुआ है। आज के दिन आपको अपने राइवल से भी सावधान रहना पड़ेगा वो आपके कार्यों में व्यवधान डालने का भरपूर प्रयास करेंगे पर आपको इन प्रयासों को विफल करना है | इसके लिए आपको बहुत सजगता दिखानी पड़ेगी अपने बुद्धिबल और चातुर्य का इस्तेमाल करना पड़ेगा और अपनी मैच्योरिटी लेवल को बनाए रखना पड़ेगा। आप जितना धैर्य से अपने कार्यों को पूर्ण करेंगे उतना ही वे अपने कार्य में विफल होते चले जाएंगे। आज के दिन आपको किसी भी ऐसे मित्र से मित्रता करते हुए बचना है। किसी ऐसे व्यक्ति से मित्रता करते हुए बचना है जोकि आपको पथभ्रष्ट करने का प्रयास करे और हमें कैसे पता चलेगा कि हम पथभ्रष्ट हो रहे वो हमें गलत मार्ग पर अग्रेषित कर रहे हैं तो देखिए हमारी आत्मा हर व्यक्ति की बोलती है और कोई भी आज के समय में सही और गलत का मूल्यांकन करने की पूर्ण क्षमता रखता है तो आज आपको पहले अपनी आत्मा की आवाज की पुकार सुननी है और उसके बाद अपने कार्यों में आगे बढना है रूपये पैसे के कोई भी लेन देन के कार्य हैं तो थोड़ी सी सावधानी रखें। ऐसे कार्यों को खुद संपन्न कीजिए। किसी और पर यदि आपने ऐसे कार्य डाले तो नुकसान की स्थितियां बढ़ सकती और उस वजह से आपकी फाइनैंशल कंडीशन भी डांवाडोल हो सकती है। 11 July 2021 Aaj ka Rashifal
मीन राशि – मीन राशि से चन्द्रमा आज के दिन पंचम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन विद्यार्थी वर्ग के लिए थोड़ा सा कठिन रहने वाला है पर कठिनाई के बावजूद भी आप अपने हौसलों को बुलंद रखेंगे और अपने हौसलों के बदौलत आप अपने लक्ष्य को जरूर प्राप्त करेंगे। आज के दिन आपके कोई परिणाम आने है तो वो सकारात्मक रहेंगे | टीचर्स और प्रिंसिपल का पूरा सहयोग आज आपके साथ रहेगा | वहीं माता पिता के पूरी गाइडेंस आज आपके साथ रहने वाली है। उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा तो आप हर कठिनाई को पार कर अपने सफलता के नए आयाम तय करेंगे। आज के दिन जॉब वाले लोगों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। जो भी गवर्नमेंट जॉब से जुड़े हैं उनके इंक्रीमेंट लगने के चांसेस आज के दिन बन रहे हैं वहीं मनचाही ट्रांसफर के योग भी आज आपके बने हुए हैं। आज का दिन संतान की तरफ से चिंता जनक रहेगा उसके भविष्य को लेकर आज आप थोड़े से चिंतित होते हुए दिखाई देंगे। परंतु यदि आप बैठकर उसकी बातों को सुनेंगे उसकी समस्याओं को सुनेंगे और उन्हें सही गाइडेंस प्रदान करेंगे तो वो अपने मार्ग से नहीं भटकेंगे और अपने भविष्य की तरफ अग्रसर होते हुए अपने कैरियर की तरफ अग्रसर होते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन कलाकारों के लिए विशेष रहने वाला है | आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि होगी और जो साहित्य जगत से जुड़े हुए हैं उनकी लेखनी में आज के दिन वजन आएगा यानि आज आपकी लेखनी को और अधिक प्रभावशाली बनाते हुए दिखाई देंगे | हर दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मंगल में रहने वाला है।
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_video link=”https://youtu.be/iQe03vxystY” el_width=”70″ align=”center” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]