[vc_row][vc_column][vc_column_text]
AAJ KA RASHIFAL 11 December in Hindi
मेष राशि -आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारहवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। मेष राशि वाले बड़ों का आदर करने में आज के दिन अग्रणी रहेंगे। परिवार में किसी समारोह के आयोजन की वजह से आप आज के दिन विशेष उत्साहित रहेंगे। पारिवारिक जीवन में होने वाली समस्याओं का आज के दिन अंत हो जाएगा। वाणी पर थोड़ा सा संयम और काबू रखें। कुछ लोगों के व्यावसायिक और शैक्षणिक स्तर पर लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। आज के दिन बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना भी बन रही है। अगर आप चीजों का ध्यान नहीं रखेंगे तो उनके खोने की संभावना या चोरी होने की संभावना आज के दिन बनी हुई है इसलिए अपनी चीजों का थोड़ा सा विशेष रूप से ध्यान रखें। गायत्री मंत्र का आज आप जाप करें। परिवार में सामंजस्य इससे बना रहेगा। जीवनसाथी से आज के दिन धनलाभ की स्थितिया आपको देखने को मिलेगी। आज के दिन अपने love partner के साथ अनावश्यक विवाद से भी आपको बचना चाहिए। किचन के लिए घर के दक्षिण पूर्व दिशा यानि आग्नेय कोण सर्वश्रेष्ठ माना गया है। आपका शुभ रंग रहेगा पिच आपका शुभ अंक रहेगा 5। 11 December 2021 AAJ KA RASHIFAL in Hindi
वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आपके लिए आज का दिन अच्छा बना रहेगा। पैसों से जुड़े हुए काम आज के दिन आपके फटाफट से पूर्ण होते दिखाई देंगे। पिता का पूरा मार्गदर्शन आज के दिन आपको प्राप्त होगा। नई बातों को जानने के लिए अपनी उत्सुकता को बनाए रखेंगे। आज के दिन आपके किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जो आपके जीवन की दिशा को बदलने में मुख्य भूमिका आने वाले समय में निभाता हुआ दिखाई देगा। staff में कुछ amendments करने की संभावना भी आज के दिन बनी हुई है। किसी नुकसान की भरपाई आज के दिन हो सकती है। भाइयों दोस्तों के साथ में काम करने वालों से मदद आज के दिन मिल सकती है। गौ माता का आशीर्वाद आज के दिन जरूर लें। आर्थिक स्थिति इससे मजबूत होगी। आज के दिन की व्यस्तता के चलते जीवन साथी को आप ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। आज के दिन आपके बच्चों से कुछ वाद विवाद की स्थितियां उत्पन्न हो सकती है इसलिए थोड़ा सा बच्चों को शांति से handle करें। जिस घर में रसोईघर दक्षिण पूर्व या आग्नेय कोण में नहीं होता वह वास्तु दोष को दूर करने के लिए रसोई के उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण में सिंदूरी गणेशजी की तस्वीर जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा काला आपका शुभ अंक रहेगा 8। 11 December 2021 AAJ KA RASHIFAL in Hindi
मिथुन राशि -आपकी राशि से चंद्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगे और कैरियर में तरक्की के सुनहरे अवसर आज के दिन आपको प्राप्त होंगे। वरिष्ठ अधिकारियों का विशेष सहयोग आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। business के सिलसिले में abroad यात्रा आज के दिन करनी पड़ सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा आज के दिन होती हुई दिखाई देगी आपका मन प्रसन्नचित रहेगा। नई तकनीक से आप अपने धन में वृद्धि करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन ब्राह्मण को भोजन कराएं इससे कारोबार में वृद्धि होगी। आज आपको अपने जीवन साथी का मार्गदर्शन और सानिध्य प्राप्त होगा। आज से अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत आप करते हुए दिखाई देंगे। थोड़ा सा वाणी पर नियंत्रण रखें। आज के दिन love relationship पर आप अपने partner को अपनी बोली की वजह से नाराज कर सकते हैं। आज के दिन घर में अन्नपूर्णा या अनाज के भरे हुए गणेशजी लाना बहुत ही शुभ रहता है। इससे घर में बरकत रहती है आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी और आपका शुभ अंक रहेगा 2। 11 December 2021 AAJ KA RASHIFAL in Hindi
कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्ट्म भाव में गोचर भ्रमण करेगे। आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहेगा। कारोबार में अचानक उतार चढ़ाव आ सकता है। अपने कुछ कामों में फेरबदल करना आज आपको पड़ सकता है निश्चित समयावधि पर काम पूर्ण न होने की वजह से आपके मन में भी थोड़ी सी खिन्नता के भाव रहेंगे। आज के दिन मोबाइल की बैटरी चार्ज करके रखें। आज किसी जरूरी व्यक्ति का आज के दिन फोन आ सकता है। जल्दबाजी में कार्यों को अंजाम न दें। नए शादीशुदा जोड़ों को अपने जीवनसाथी का ध्यान आज के दिन रखना चाहिए। स्वास्थ के प्रति थोड़ा सा सजग रहना चाहिए। गणेश जी को लड्डू जरूर चढ़ाएं। इससे स्वास्थ में सुधार बना रहेगा नया रिश्ता आज आपका किसी से बन सकता है। आपके प्रेमी या प्रेमिका के साथ में आज शानदार समन्वय होता हुआ दिखाई देगा। उनके साथ यात्रा पर भी जाने का program बन सकता है। मनोरंजन के उद्देश्य से आप दोनों का ही एक साथ आज के दिन यात्रा कर सकते हैं। चूल्हा आग्नेय कोण में रसोई में स्लैब पूर्व या दक्षिण दिशा में लगना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और आपका शुभ रंग रहेगा 1 | 11 December 2021 AAJ KA RASHIFAL in Hindi
सिंह राशि -आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगे अतः आज के दिन आपके कामकाज की व्यस्तता की वजह से थोड़ी सी नाराजगी आपके पारिवारिक सदस्यों की आपको झेलनी पड़ सकती है। आज के दिन शाम तक आपकी सभी समस्याओं का अंत हो जाएगा और आप अपने लक्ष्य को निर्धारित करने में सफल होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपके business में आपको कोई आकस्मिक धनलाभ की भी संभावना बनी हुई है। कलाकारों के लिए आज का दिन विशेष प्रसिद्धि दायक रहेगा। life partner का पूरा साथ और सहयोग आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। आज के दिन property के खरीदने के लिए बहुत ही अच्छा बना हुआ है। हनुमान जी को बूंदी का भोग जरूर लगाएं इससे पारिवारिक रिश्ते और अधिक मजबूत होंगे। परिवार में नोकझोक हो सकती है। थोड़ा सा समझदारी से काम लें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और आपका शुभ अंक रहेगा 4।
कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज के लिए आपको अपने कार्यों में सतर्कता रखनी पड़ेगी। शत्रुपक्ष आप पर हावी होने का प्रयास कर सकता है। आज के दिन दूरगामी यात्रा से भी बचें क्योंकि वाहन दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। काम काज में कोई भी गलत तरीका अपनाने का प्रयास न करें क्योंकि धन प्राप्त करने के लिए या धन कमाने के लिए अगर आप किसी भी गलत तरीके से गए तो आपको जेल यात्रा का भी आज के दिन सामना करना पड़ सकता है। ननिहाल से आर्थिक मदद की संभावना बनी हुई है। कामकाजी महिलाओं के लिए आज का दिन सामान्य रूप से आगे बढ़ने का रहेगा। जो युवक युवतियां अपने career में आगे बढ़ना चाहते हैं कुछ नया करना चाहते हैं उनके लिए आज का दिन थोड़ा सा tough आने वाला है भोजन बनाते समय मुख पूर्व की ओर हो और उत्तर दक्षिण दिशा में बिलकुल भी नहीं होना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर आपका शुभ अंक रहेगा। 1। 11 December 2021 AAJ KA RASHIFAL in Hindi
तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। अतः आज का दिन आपके मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। कई कई नए अवसर आपको अपने कार्यक्षेत्र में प्राप्त होते दिखाई देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है किसी बड़ी राजनीतिक पार्टी का हिस्सा आज के दिन आप बन सकते हैं और दिन सामान्य तरीके से बीतेगा। काम की अधिकता थोड़ी सी ज्यादा हो सकती है। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा जिससे घर का माहौल बहुत जल्दी होता हुआ दिखाई देगा। गणेशजी की आरती आज के दिन जरूर करें। इससे आपके बनते काम सफलतापूर्वक और अधिक तेजी से बनने लगेंगे। मीठी वाणी से आज आप सबका मन मोह लेंगे। नए मित्र आज के दिन आपके बनेंगे और साथी की भावनाओं को समझने से आज आपके बीच में understanding और अधिक बढ़ सकती है। रसोई घर में पीने का पानी उत्तर पूर्व दिशा में रहना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा गोल्डन और आपका शुभ अंक रहेगा 3 |
वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ाने का रहेगा पर आज के दिन आपको थोड़ा सा यथार्थवादि योजनाओं को अपने जीवन में उतारना चाहिए। workplace पर काम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा tough रहने वाला है। अधिकारियों के द्वारा काम का pressure अधिक रहेगा जिससे थकान और कमजोरी का अनुभव भी आज के दिन आप करते हुए दिखाई देंगे। property से संबंधित कोई भी कामकाज है तो थोड़ी सी थकान आज के दिन आपको ऐसे कार्यों में देखने को मिल सकते है | आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है पर आप सभी चुनौतियों को Accept करते हुए अपने जीवन में सशक्त रूप से आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे। रसोई गैस दक्षिण पूर्व दिशा में रहने चाहिए आज आपका शुभ रंग रहेगा मैहरून और आपका शुभ अंक रहेगा 6 ।
धनु राशि -आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज आप अच्छी उन्नति करेंगे आपका रुतबा और सोहरत दोनों बढ़ेगी। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिल जाएगी। घर के चारों तरफ खुशियां ही खुशियां आज आपको महसूस होगी। व्यापार और नौकरी में आपको बहुत सारी सफलताएं आज के दिन देखने को मिलेगी। किसी यात्रा पर आज आपके जाने का प्रोग्राम बन सकता है। धन के मामलों में उतार चढ़ाव की स्थिति आ सकती है यदि आपने सोचे समझे बिना कही पर भी अपने पैसों को invest किया या खर्च किया तो इसलिए सोच समझकर आगे बढ़ने में ही समझदारी आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें जिससे आपके पारिवारिक सदस्यों के बीच में आपसी तालमेल और दिख पड़ेगा। आज के दिन प्रेमी या पति पत्नी के बीच में झगड़ा हो सकता है बात को ज्यादा तूल ना लेने देर शाम तक स्थिति अपने आप ही ठीक हो जाएगी microwave mixer और अन्य धातु उपकरण को दक्षिण पूर्व दिशा में जरूर रखें। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद। आपका शुभ अंक रहेगा 9 । 11 December 2021 AAJ KA RASHIFAL in Hindi
मकर राशि– आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज के दिन आपको थोड़ा सा आराम करके अपने कार्यों को करना चाहिए वरना श्वास संबंधी समस्या से गुजरना पड़ सकता है। किसी योजना में अगर काम करना है तो पैसों की स्थिति में सुधार होने की संभावना बनी हुई है क्योंकि वो योजना आपकी चल निकलेगी। जीवनसाथी के साथ में छोटा मोटा गिफ्ट की खरीददारी आज के दिन आप करते हुए दिखाई देंगे। निजी परेशानी को सुलझाने में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। थोड़ा सोच समझकर और विचार बातचीत के द्वारा आप अपने रिश्तों में सुलह करते हुए दिखाई देंगे। करियर में अच्छा फायदा होने के योग बने हुए हैं। नई शुरुआत के लिए आज का दिन बहुत अच्छा हो सकता है कामकाज में बेहतर ढंग से आज आप आगे बढ़ेंगे जिससे आपको कई नई योजनाओं पर काम करने के मौके प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन बहुत अच्छा, मन खुश रहेगा। सहजता से लोगों को अपनी ओर आप आकर्षित कर लेंगे। नए रिश्ते आज के दिन आप के कायम हो सकते है | लोगों से संपर्क आज के दिन आपका बढ़ेगा refrigerator या fridge उत्तर पश्चिम दिशा में रख सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी और आपका शुभ अंक रहेगा 8।
कुंभ राशि -आपकी की राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण करेगा तब दिन में फेरबदल रहेगा। जीवनसाथी से संबंध मजबूत रहेंगे। कार्य क्षेत्र में कुछ अच्छे लोगों का पूरा सहयोग आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। इनकम के नए रास्ते आज के दिन आप तय करते हुए दिखाई देंगे। कुछ दिनों से रुका हुआ काम आज के दिन आपका पूर्ण हो जाएगा और इसमें मन की बात रखने से लोगों का सहयोग आज आपको प्राप्त होगा। बहते हुए जल में तिल प्रवाहित करें। इससे कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। दोस्तों के साथ अपना दुख दर्द आज के दिन आप बांटेंगे। प्रेम को विवाह में परिवर्तित करने का समय आज के दिन आ गया है अतः आप अपने पारिवारिक सदस्यों से अपने मन की बात कह सकते हैं। रसोई में दीवारों पर रंग पीला नारंगी या गेहुंआ रखें। आपका शुभ रंग लाल और आपका शुभ अंक रहेगा 1।
मीन राशि– आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रह सकता है। थोड़ा सा अपने खर्चों पर control करने का प्रयास करें। आज के दिन आपके कुछ नए दोस्त आपके circle में जुड़ेंगे जोकि आपको नए new path पर ले जाने का प्रयास करेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ आज आपकी tuning अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा tough रहने वाला है। नौकरी में थोड़ा सा उतार चढ़ाव की स्थितिया आपको देखने को मिलेगी वहीं व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन सामान्य तरीके से गुजरेगा। कोई बड़ी opportunity अगर आपको मिलती है तो आज आपको उसपर विचार विमर्श जरूर करना चाहिए। रसोईघर के पास बाथरूम या शौचालय बिलकुल भी नहीं बनाएं। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और आपका शुभ अंक रहेगा 3 । 11 December 2021 AAJ KA RASHIFAL in Hindi
[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/Nz_c45hqA9c” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]