[vc_row][vc_column][vc_column_text]
10 July 2021 Aaj ka Rashifal
10 July 2021 Aaj ka Rashifal
मेष राशि – मेष राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है अतः आज का दिन आपके लिए मिक्स रिजल्ट लेकर आया है । पराक्रम में वृद्धि होगी। काम में अड़चनें आएंगी पर कामों को भी आप पूरा कर देंगे। आज के दिन आप अपने लक्ष्य को साधने में सफल होंगे। प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। वही राजनीतिक प्रभाव में आज के दिन आपका बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन कोई बड़ा काम आपको अटक सकता है परंतु उस काम को आपको पूर्ण करना है तो आज के दिन आपको अपने बड़े भाई बहनों की सहायता लेनी पड़ेगी अगर उनका सहयोग और मार्गदर्शन रहा तो आप बहुत ईजिली उस काम को पूर्ण कर पाएंगे। आज का दिन आपके लिए अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने का भी रहेगा। कभी कभी आपको लगेगा कि आपकी इच्छा पूर्ण नहीं हो पाएंगे पर अंततः आप अपनी इच्छा को पूर्ण कर ही लेंगे। लाभ की स्तिथिया भी कभी कभी आपके फलुकचुएशन भरी रहेगी पर शाम तक आप अच्छे लाभ की स्थितियों को सफलतापूर्वक अर्जित कर लेंगे। मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत से और कठिनाईयों को पार करते हुए लक्ष्य को हासिल करने का रहेगा। 10 July 2021 Aaj ka Rashifal
वृषभ राशि- वृषभ राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज के दिन आप कुटुम्ब में मान सम्मान को प्राप्त करेंगे। वाणी से आप सभी को मोहित करते हुए नजर आएंगे परन्तु कभी कभी ऐसे शब्द भी बोल जाएंगे जिससे लोग थोड़ा सा कन्फ्यूज हो जाएंगे कि आप क्या कहना चाह रहे हैं। इसीलिए आज के दिन आप अपने शब्दों पर विशेष रूप से ध्यान दीजिएगा। आज का दिन टीचर लेक्चरर मीडिया कर्मी इन सभी के लिए अच्छा रहने वाला है। पर वर्क प्लेस पर आपको बड़ी अपॉर्च्युनिटी मिल सकती और उसमें कठिनाईयां भी आएगी पर आप उन कठिनाइयों को अर्जित करते हुए अच्छे लाभ की स्थितियां अपने कार्यक्षेत्र में अर्जित करेंगे। बैंकों में धन जमा कराने में भी आपका कुछ समय व्यतीत होगा यानि दिन आपके लिए लाभदायक परिस्थितियां जरूर लेकर आएगा। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है जिससे घर का माहौल बहुत खुशनुमा रहेगा तो आपका आज का दिन मिक्स रिजल्ट लेकर आएगा इसलिए आज के दिन आप अपने कार्यों को सिद्ध करने का भरकस प्रयास करें और प्रयत्नशील रहे। 10 July 2021 Aaj ka Rashifal
मिथुन राशि– मिथुन राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहे है | शाम तक बैठने वाला है इसलिए आज का दिन आपके लिए प्रसिद्धि दायक रहेगी पर आत्म मंथन से भरा हुआ भी रहेगा। थोड़ी सी रिश्तो में दिक्कतें आज आप महसूस जरूर करेंगे। काम में भी आपको अकेले ही अपने कार्य को पूर्ण करना पड़ेगा। पर आपकी सजगता बुद्धिमत्ता से आप अपने कामों में अच्छे लाभ की स्थिति जरूर लेकर आएंगे। आज आप विचलित नहीं होंगे भ्रमित नहीं होंगे और इस वजह से आप सही निर्णय ले पाएंगे और उस वजह से लाभ की स्थितियां भी आपके जीवन में जरूर उत्पन्न होगी परंतु आपको रिश्तों में सोच समझकर आगे बढ़ना पड़ेगा विशेषकर आपको अपने ददिहाल के रिश्तों में बहुत संभलकर चलना पड़ेगा। आज के दिन कोई भी ऐसी बात न करें जिससे आपके ददिहाल के रिश्ते बिगड़े। आपके बड़े आपकी बातों से हर्ट हो जाए वहीं कजिन्स के साथ भी कुछ मनमुटाव की स्थितियां हो सकती हैं परन्तु कहासुनी की बातों को इतना ज्यादा आगे नहीं बढ़ाये । छोटी छोटी बातों को छोटे छोटे ही काट देना ठीक है। ज्यादा विस्तार रूप देंगे तो रिश्तों में दूरियां इतनी बढ़ जाएगी कि आप उसे वापस ठीक नहीं कर पाएंगे। इसीलिए आज के दिन आपको रिश्तों में सोच समझकर आगे बढ़ना पड़ेगा। आज के दिन किसी बड़ी जिज्ञासा का अंत भी हो जाएगा और आपके घर के बड़ों की सहायता से ही होगा। इसीलिए अपने घर के बड़ों को प्रसन्न रखें। उनका सम्मान कीजिए। 10 July 2021 Aaj ka Rashifal
कर्क राशि- कर्क राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। खर्च की स्थितियां बहुत ज्यादा बढ़ सकती है इसलिए आज के दिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करना पड़ेगा। जरूरत से ज्यादा खरीदारी भी ठीक नहीं है। आपके बजट को बिगाड़ सकती है सोच समझकर खरीदें और अपनी चादर जितनी हो उतने ही व्यक्ति को पांव पसारने चाहिए। इस मुहावरे को तो आपने सुना ही होगा। इसीलिए जितनी जरूरत हो उतना ही आप खरीदारी करें उतनी ही वस्तुओं का उपयोग करें। अंटशंट खरीदारी करना आपके बजट के लिए नुकसानदायक हो है और आर्थिक स्थिति को बहुत ज्यादा हिला सकता है। आज के दिन कोई भी बड़ा और रिस्की इन्वेस्टमेंट आपको अपने कार्यक्षेत्र में भी नहीं करना है। वहीं अगर जॉब हैं तो आप अपने साथ के कॉलीग्स के साथ में ट्यूनिंग बनाकर चलिए ट्यूनिंग को मत निकालिए। अगर आप उनको कुछ भी गलत कहेंगे गलत भाषा का उपयोग करेंगे। थोड़े से रूड हो जाएंगे तो वो आपके कार्यों में आपका सहयोग नहीं करेंगे और आपको अकेले ही अपने कार्यों को पूर्ण करना पड़ेगा। अकेला व्यक्ति कभी भी बहुत दूर तक नहीं जा सकता। उन्नति नहीं कर सकता है। हमें हमेशा साथ की जरूरत होती है चाहे रिश्तों में और वर्कप्लेस पर हो एकता में ही शक्ति है इसीलिए सबके साथ मिल जुलकर तालमेल बनाकर ही आगे बढ़ने में समझदारी है। 10 July 2021 Aaj ka Rashifal
सिंह राशि- सिंह राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। आज के दिन आपको आकस्मिक धनलाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपके अटके हुए सभी कार्य पूर्ण हो सकते हैं। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी वहीं सर्कल लेवल भी बढ़ेगा। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जोकि आपके जीवन की दिशा को बदल देगा। आज का दिन आपके लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट रहने वाला है | वर्क प्लेस पर भी आप कुछ इम्पोर्टेंट डिसीजन लेंगे और वो डिसीजन आपके भविष्य की दिशा को तय करेंगे। इसलिए बहुत सोच समझकर और समझदारी से डिसीजन लीजिएगा। आज के दिन अगर आपको किसी की जरूरत पड़ती तो आप अपने भाई की मदद ले सकते है अपने दामाद की सलाह ले सकते हैं। आपको सकारात्मक सलाह ही प्राप्त होगी और सही एडवाइस से ही व्यक्ति आगे बढता है इसीलिए सही व्यक्ति की एडवाइज लेना बहुत आवश्यक है। आज के दिन सोच समझकर किया गया कार्य आपके भविष्य में बहुत अच्छे लाभ की स्थितियां दिलवाएगा। आज का दिन घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने में जाएगा। आप किसी सामाजिक समारोह में अपने परिवार के साथ में हिस्सा ले सकते है और उसमें आपको चीफ गेस्ट बनाकर बुलाया जा सकता है तो आज का दिन आपके लिए विशेष है। इसीलिए आज के दिन में बहुत संभलकर सोच समझ कर आपको आगे बढ़ना चाहिए। 10 July 2021 Aaj ka Rashifal
कन्या राशि- कन्या राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन आपके लिए कर्म प्रधान रहेगा यानि बहुत ज्यादा कामकाज की वजह से थोड़ी सी थकान और कमजोरी का अनुभव आपको हो सकता है परन्तु आप अपने मार्ग से विचलित नहीं होंगे और डटे रहेंगे और अगर आप कर्मशील रहे तो निश्चित तौर पर शाम को आपको बहुत अच्छे लाभ की संभावना बन सकती है। आपके बॉस आपके कार्यों से खुश हो सकते हैं। आपका इंक्रीमेंट लग सकता है। आपके प्रमोशन के चांसेस और अधिक सुदृढ़ होते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन आपके लिए वैसे भी कई कार्यों को विशेष रूप से करने का रहेगा और कठिनाइयां जरूर आएंगी। पर आप उन कठिनाइयों से सबक लेते हुए अपने कार्यों में आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक तौर पर आपको आज के दिन अपने पिता के स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखना है । यदि उनका स्वास्थ्य डांवाडोल हो तो आपको सभी कार्य छोड़कर उनका ध्यान देना है क्योंकि उनकी सबसे बढ़ी तो आप की समस्याएं भी बढ़ जाएंगी और पिता का ख्याल रखना आपका दायित्व भी है इसलिए उनका पूरा ख्याल रखें। जो विद्यार्थी वर्ग है उनके लिए आज का दिन मिक्स रिजल्ट लेकर आया है यदि आपने अच्छी मेहनत की है। परीक्षाओं के लिए मिश्रित परिणाम आपके लिए सुखद और सकारात्मक रहेगा। आपका लक भी आज के दिन आपके परिणामों में आपका साथ देगा।
तुला राशि – तुला राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज का दिन आपके लिए अब आगे जाकर लोगों की सहायता करेगा। कुछ विशेष कार्य आज आप अपने जीवन में करेंगे और यह कार्य केवल धन लाभ कमाने के लिए नहीं करेंगे। आप लोगों का आशीर्वाद कमाने के लिए करेंगे। पुण्य में वृद्धि करने के लिए करेंगे और इससे आपको आत्मिक शांति की अनुभूति होगी। आपके ऐसे कार्यों में आपके पारिवारिक सदस्यों की भी सहायता आपको भरपूर देखने को मिलेगी और उनके सहयोग से आप अपने अटके हुए दायित्वों को भी पूर्ण कर देंगे। आज का दिन युवा वर्ग के लिए विशेष रहने वाला है। यदि आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपकी वो तलाश खत्म हो जाएगी और आपको अच्छी नौकरी मिल जाएगी और जो युवा वर्ग आपका अपना खुद का कोई काम शुरू करना चाहते हैं उनके लिए भी आज का दिन उत्तम बना हुआ है। भगवान श्री गणेश का नाम लेते हुए उस काम की शुरुआत कर डालिए। आपके काम में कोई भी अटकाव की स्थिति नहीं आएगी।
वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि का हाल आपकी राशि से चन्द्रमा के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। संभलकर चलने में ही समझदारी है। आज के दिन जानवरों से चोट लग सकती है। काम भी आपको अकेले ही करना पड़ सकता है। अगर आपने आज के दिन आलस्य के चलते किसी और पर अपने दायित्व को डाला तो वो आपके कार्यों में नुकसान की स्थितियां ला सकता है। आज के दिन आपको फाइनैंशली भी संभलकर चलना चाहिए क्योंकि फाइनैंशल कंडिशन डावांडोल हो सकती है। किसी से उधार लेना पड़ सकता है इसलिए सोच समझकर खर्च कीजिएगा। आज के दिन कोई भी बड़ा रिस्की इन्वेस्टमेंट करने से बचें और जो डेली रूटीन में आपके काम आप करते हैं वैसे ही काम की चीज शेयर मार्केट लॉटरी जुआ सट्टा ऐसे सभी कार्यों से जितना हो सके दूर रहिए। आज का दिन आपके लिए तभी सुखद और मंगलमय रहेगा जब आप सोच समझकर और सतर्कता के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे।
धनु राशि– धनु राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज का दिन आपके लिए दाम्पत्य जीवन की मधुरता को बढ़ाएगा। पर कभी कभी तकरार की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसलिए वाणी पर थोड़ा सा संयम रखिएगा। अपने जीवनसाथी की भावनाओं का ध्यान रखिएगा। छोटी छोटी बातों को इग्नोर करके चलिए ईगो एक दूसरे के बीच में मत आने दीजिए। तभी आप दाम्पत्य जीवन का भरपूर आनंद आज के दिन प्राप्त कर पाएंगे। आज का दिन आपकी कोई खोई वस्तु को पुनः दिलाने का रहेगा और वो भी जीवनसाथी की मदद से आपको प्राप्त होगी। इससे आपका दाम्पत्य जीवन और अधिक सुदृढ़ होगा। लव रिलेशनशिप में यदि आप किसी को मन चाहते हैं आप उसके साथ रिलेशनशिप को बढ़ाना चाहते हैं। अपने रिश्ते में आगे बढ़ना चाहते हैं तो आप प्रपोज कर डालिए। वो आपके प्रपोजल को नहीं ठुकराएगा । आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए भी बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में अच्छे लाभ की स्थितियां आप अपने जीवन में अर्जित कर पाएंगे और इस लाभ की वजह से आपका व्यापर और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचेगा और व्यापार में आर्थिक दिक्कत दूर हो जाएंगी। फाइनैंशल कंडीशन और अधिक सुधरेगी।
मकर राशि – मकर राशि का आज आपकी राशि में चंद्रमा छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। छठे भाव वाला चंद्रमा इतना अच्छा नहीं होता। स्वास्थ के प्रति बहुत जागरूक रहने की आवश्यकता है। अगर आपने लापरवाही की तो आपको बहुत बड़े नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं और आप रोगों में घिरे रहेंगे। आपके काम भी बाधित होंगे और काम जब लेट होते हैं तब ऐसे लोगों को उन कामों को और ज्यादा नुकसान करने में मौका मिल सकता है जो कि आपके शत्रु है। आपके कार्यों से ईर्ष्या जलन द्वेष भाव आपसे रखते हैं वो सभी सजग हो जाएंगे। इसीलिए आज के दिन अपने कार्यो पर ध्यान रखने के लिए पहले अपनी काया का ध्यान रखें। अपने शरीर का ध्यान रखें। थोड़ी सी भी लापरवाही बिल्कुल भी नहीं करनी है अगर हल्का सा भी आपको स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव महसूस होता है तुरंत गोली ले लें मेडिसिन ले डॉक्टर से परामर्श लें जो भी करें पर स्वास्थ का ध्यान रखें। आज के दिन रुपए पैसे के कोई भी लेन देन के कार्य को सावधानी रखनी पड़ेगी। ऐसे कार्यों में भी नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं यदि आपने किसी और पर छोड़ा तो | इसलिए ऐसे कार्यों को खुद संपन्न करें। आज के दिन आपको किसी भी व्यक्ति से मित्रता करने से पहले बहुत ज्यादा तोल मोल कर ही आगे बढ़ना है क्योंकि ऐसा न हो कि वो व्यक्ति आपके लिए गलत निकल जाए। आपको पथ भ्रस्ट करे और आपके जीवन में आप बर्बादी की तरफ आगे बढ़ जाए क्योंकि मित्रता बहुत इम्पोर्टेन्ट है और वो व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा इफेक्ट डालती है। इसलिए आज के दिन आपको तोल मोल कर की सोच समझ कर ही अपने मित्र बनाना है।
कुम्भ राशि – कुम्भ राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन संतान सुख में वृद्धि करेगा। अगर आप संतान की प्राप्ति की अभिलाषा रखते हैं तो आज आपको शुभ समाचार मिल सकता है और अगर आपके बच्चे से संबंधित संतान से संबंधित कोई समस्या चल रही है तो उसका समाधान आज के दिन आपको मिल जाएगा। आज का दिन छात्रों के लिए भी बहुत अच्छा रहने वाला है। पढ़ाई के माध्यम से आप अपने टीचर्स को अपने प्रिंसिपल को प्राउड फील करवाएंगे वहीं आपके पैरंट्स की नजर में भी आप अप होते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन समझदारी से आगे बढ़ने का करेगा। कर्म पथ पर भी आपको कई अपॉर्चुनिटी मिलेगी परन्तु आप पर डिपेंड करता है कि आप इन अपॉर्चुनिटी को कैसे ग्रहण करते हैं इसीलिए इन अपॉर्चुनिटी को अपने हाथ से मत जाने दीजिए क्योंकि ये अपॉर्चुनिटी अगर आप साकार हो गई तो आपका बड़ा सपना साकार होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आप आध्यात्मिकता से भी भरे रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में आपका मन अधिक लगेगा। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा भी आज के दिन आप बना सकते हैं।
मीन राशि – मीन राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है । आज का दिन आपके लिए मिक्स रिजल्ट लेकर आया है। किसानों के लिए थोड़ा सा मेहनत का ज्यादा दिन रहेगा और मेहनत के मुताबित आपको आमदनी नहीं होगी। थोड़ी सी निराशा उत्पन्न होगी परन्तु निराशा को अपने ऊपर हावी मत होने दीजिएगा क्योंकि आज की मेहनत आज नहीं तो कल जरूर रंग लाएगी। वही जो वे जो पशुपालन और दूध डेरी से रिलेटेड काम कर रहे हैं। उन सभी के लिए आज का दिन उत्तम बना हुआ है। अच्छा लाभ आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। रुपए पैसे का थोड़ा सा ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति में थोड़ा सा सजग होकर चलें। बजट देखकर ही खर्च करें। आज के दिन आपके वाहन का खर्चा आ सकता है। वाहन के रख रखाव पर आपको खर्च करना पड़ सकता है पर यह जरूरी है। इसलिए करना ही पड़ेगा। पर अतिरिक्त खर्च न करें। आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी कार्य हो तो टाल दें। क्योंकि आज का दिन उसके लिए शुभ नहीं है। अच्छा समय अच्छा मुहूर्त देख कर ही प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य करना ठीक रहेगा अन्यथा उस प्रॉपर्टी में आपको नुकसान देखना पड़ सकता है। नए घर का सपना भी है तो थोड़ा सा समय रुक जाएं। थोड़ा सा संभले और अच्छा समय देखकर ही नए घर के सपने को साकार करें। आज का दिन माता से मतभेद हो सकता है इसलिए वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखना बेहद आवश्यक है। अगर आपने ये सावधानी नहीं रखी तो समस्या बढ़ सकती है और मां का सानिध्य आप खो सकते हैं। मां का सानिध्य हर व्यक्ति के लिए बहुत इम्पॉर्टेंट है। मां से बड़ा कुछ भी नहीं होता। ईश्वर से उच्च स्थान मां को मिला है इसलिए आप अपनी मां का सानिध्य प्राप्त करने के लिए अपनी वाणी पर संयम जरूर रखेगा।
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_video link=”https://youtu.be/Q5ux1XUAw3Y” el_width=”70″ align=”center” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]