Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

1 – 7 August Saptahik Rashifal in Hindi | Weekly Horoscope | Nidhi Ji Shrimali

1– 7 August Saptahik Rashifal 


 

 

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक पांचवें, छठे, सातवें और आठवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। इस समय विद्यार्थी वर्ग को जो कि आईटी फील्ड से जुड़े हुए हैं या फिर आपको कॉमर्स की पढ़ाई करनी है। उन सभी के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए लोगों के लिए यह समय करियर में कुछ नया और विशेष करने वाला रहेगा। सप्ताह का मिड आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। अपने कार्यों में थोड़ी सी सजगता आपको बनाकर चलना पड़ेगी। फाइनेंशल इस स्थिति को देखकर आपको अपने निवेशों में आगे बढ़ना है वरना कर्ज की समस्या बढ़ सकती है। इस समय आपके पार्टनर के साथ खींचतान का वातावरण बन सकता है। अत अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण करते हुए अपने जीवन में आगे बढ़ें। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय थोड़ा सा कठिन रहने वाला है। वहीं जीवनसाथी के साथ भी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। यात्रा संपन्न करते समय अपने सामान का ध्यान रखें को ड्राइव करके कहीं न जाएं और जानवरों से थोड़ा सा वीकएंड पर सावधान रहें। मीन राशि वाले जातकों को नाग पंचमी पर रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा लाल, शुभ अंक करेगा 1 और शुभ दिशा रहेगी पश्चिम दिशा | 1 – 7 August Saptahik Rashifal in Hindi |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि -आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक चौथे पांचवें, छठे और सातवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही उत्तम मिक्स रिजल्ट लेकर आएगी। थोडा सा अपने फायनेंशियल स्थिति को देखकर आपको आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि मां से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। सप्ताह का मिड आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको विद्यार्थी वर्ग के हिसाब से यह समय थोड़ा सा आपके लिए परिश्रम वाला रहेगा। परन्तु परिश्रम का ये फल भी आप जरूर प्राप्त करेंगे। संतान के करियर को लेकर कुछ चिंता हो सकती है, परन्तु यह चिंता थोड़े अल्पकाल के लिए है। आपके बच्चे अपनी दिशा को ढूंढ ही लेंगे और इस एक सप्ताह के मिड में आपको अपने मित्रों से थोड़ा सा सावधान रहना है क्योंकि वो आपको गलत आदत डाल सकते हैं और गलत आदत की वजह से आपका भविष्य बर्बाद हो सकता है। थोड़ा सा समय ननिहाल पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपने मन को थोड़ा सा कठोर बनाकर अपने नाना नानी के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ख्याल रखें। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी की तलाश कर रहे लोगों के लिए समय बहुत ही अच्छा है। आपको इसमें अपना मनचाहा लाइफ पार्टनर मिल ही जाएगा। वहीं आप अगर शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन का भरपूर आनंद आप वीकेंड पर प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। इस राशि के लोग नाग पंचमी के दिन 40 दिनों तक नियमित रूप से रोजाना एक ताम्बे का टुकड़ा बहते हुए जल में प्रवाहित करें तो निश्चित दान नाग पंचमी के दिन से ये कार्य आपको शुरू करना है तो निश्चित रूप से आपके जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो जाएगी। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद और शुभ अंक रहेगा 3 और शुभ दिशा रहेगी दक्षिण दिशा।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

 

मिथुन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक तीसरे, चौथे पांचवें और छठे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। अतः सप्ताह की शुरुआत आपके लिए पराक्रम से भरी होगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा और कुछ बैंकिंग सेक्टर से अटके हुए काम आपके द्रुत गति से संपन्न हो जाएंगे। कोई भी काम आपके अगर अटके हुए हैं तो वह काम भी द्रुतगति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस समय मां से बहस से बचें। थोड़ा सा क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें। वर्क प्लेस पर भी किसी सहकर्मी के साथ में आपको तालमेल कम नजर आए तो शांत रहकर अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। इससे आपकी समस्याएं जल्दी ही सॉल्व हो जाएगी। आपको अपने संतान की तरफ से कुछ चिंता हो सकती है। करियर को लेकर कुछ चिंता आपके मन में भी उत्पन्न हो सकती है। इस समय नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा सा संभलकर रहना है। कोई भी ऐसा डिसीजन जल्दबाजी में ना लें। ऐसा कार्य न करें जिससे आपके अधिकारी आपसे रुष्ट हो जाए। सप्ताह का एंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आपके विरोधी आपके खिलाफ जो भी काम करने का प्रयास करेंगे, वो अपने मंसूबों में स्वतः ही नाकामयाब हो जाएंगे। इस समय आपको अपने परिवार का पूर्ण सपोर्ट देखने को मिलेगा। ननिहाल से आपको आर्थिक मदद मिलती हुई दिखाई देगी। मिथुन राशि वाले जातक नागपंचमी वाले दिन से शुरू करके 40 दिनों तक रोजाना कुछ रोगी को मूली का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी, शुभ अंक रहेगा 7 और दिशा रहेगी उत्तर पूर्व |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

 

कर्क राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी और मंगलकारी रहेगी। कुटुम्ब में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। कोई फाइनेंशल चीजें आपके अटकी हुई हैं तो वो अब द्रुत गति से संपन्न हो जाएगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होगा। कोर्ट कचहरी में यदि कोई मामले आपके लंबित चल रहे हैं और उनका फैसला है तो वो फैसला आपके पक्ष में जाएगा। सप्ताह का मिड आपके लिए मिलाजुला रहेगा। भाई बहनों का साथ और सहयोग जरूर मिलेगा। उनकी मदद से आप कोई बड़े संकट से निकल जाएंगे। वहीं मां के कारण आपको कुछ हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। यानी उनके स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी और श्वास संबंधी समस्याओं से घिरे रहेंगे। कुछ अकस्मात खर्चे भी इस समय आपके जीवन में आएंगे। इसलिए फाइनैंशली थोड़ा सा स्ट्रगल इस समय आपको करते हुए दिखाई देंगे। थोड़ा सा बजट देकर चलेंगे तो किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप उसे मैनेज कर ही लेंगे। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। संतान की तरफ से सुख समाचारों की प्राप्ति होगी। बच्चों के साथ और फैमिली के साथ आप वीकएंड को इंजॉय करते हुए उनके साथ कहीं पिकनिक का प्लैन बनाते हुए दिखाई देंगे। कर्क राशि वाले लोग नागपंचमी के दिन से लेकर आठ दिनों तक बहते हुए जल में नारियल प्रवाहित जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा मेहरून, शुभ अंक रहेगा 9 शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा। 1 – 7 August Saptahik Rashifal in Hindi |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

 

सिंह राशि – आपकी राशि से चंद्रमा आपकी खुद की राशि, दूसरे, तीसरे और चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। ससुराल वालों से मतभेद खत्म हो जाएंगे। वहीं आपको अपने देवदयाल से विशेष रूप से सहयोग की प्राप्ति होगी। आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आपकी याददाश्त और बुद्धिमता के चर्चे चारों तरफ होते हुए दिखाई देंगे। आप अपने कार्यों को बहुत अच्छे तरीके से मैनेज करते हुए उनको पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। जिससे आपको अपने वर्क प्लेस पर भी विशेष लाभ की परिस्थितियां देखने को मिलेगी। सप्ताह का मिड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। वहीं आपको इस समय कोई भी कार्य करना है तो अपने बड़े बुजुर्गों की सलाह लेकर आगे बढ़ें। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय नुकसान दिलवा सकता है। कलाकारों के लिए समय थोड़ा स्ट्रगलिंग रहेगा। सप्ताह के मिड में राजनीति से जुड़े हुए लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलती हुई दिखाई देगी। आपको कोई भी विवाद की स्थितियां अगर उत्पन्न हों तो अपने भाई बहनों के साथ में थोड़ा सा तालमेल बनाकर चलें क्योंकि पारिवारिक विवादों की वजह से आपके संबंध खराब हो सकते हैं। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने पैरंट्स के साथ में अच्छा समय व्यतीत करेंगे और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। सिंह राशि वाले लोगों को एक लाल कपड़े में नारियल और चार बादाम बांधकर किसी गड्ढे में नाग पंचमी के दिन गाड़ देनी चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा सिल्वर, शुभ अंक रहेगा 4, शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पूर्व दिशा।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

 

कन्या राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक 12वें, आपकी खुद की राशि, दूसरे भाव और तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगी। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए थोड़ी सी मिलीजुली रहने वाली है। हालांकि आईटी फील्ड से जुड़े लोगों को विदेशों से अच्छा लाभ या फिर अच्छे जॉब के ऑफर मिल सकते हैं। वहीं व्यापारी वर्ग अपने काम के विस्तार की योजनाएं बनाते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए मिलाजुला रहेगा। थोड़ी सी समस्या याद रखने की आपकी रहेगी। यानी छोटी छोटी चीजों को भूलने की वजह से कई कठिनाइयों का सामना आपको करना पड़ सकता है। इसमें आपके पारिवारिक सदस्यों का भरपूर सहयोग आपको देखने को मिलेगा। वहीं इस समय आपको अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। कुटुम्ब में मान सम्मान अगर आप प्राप्त करना चाहते हैं तो रिस्तेदारों के साथ मेल जोल रखें। थोड़ा सा इंट्रोवर्ट न होकर एक्स्ट्रोवर्ट बनें ताकि आप अपने जीवन में अच्छी प्रसिद्धि और अपने गुणों को व्यक्त करके लोगों को लोगों के सामने अपनी पर्सनैलिटी को स्ट्रॉन्ग बना सकें। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आप अपने भाई बहनों के साथ में मेलजोल के कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। उनके साथ आपका क्वॉलिटी टाइम बीतेगा और कजंस और भाई बहनों के साथ में वीकेंड पर कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। कन्या राशि वाले लोग नागपंचमी के दिन पाँच दिनों तक शिव मंदिर में खोपरा और मिश्री का प्रसाद जरुर अर्पित करें। आपका शुभ रंग रहेगा पीच, शुभ अंक रहेगा 3 और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पूर्व दिशा | 1 – 7 August Saptahik Rashifal in Hindi |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

 

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा एकादश, द्वादश, आपकी खुद की राशि और दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी और कल्याणकारी रहेगी। फाइनेंशल कंडीशन बहुत ही इंप्रूव रहेगी और उस वजह से आप अपने कार्यों में अच्छी सफलता भी हासिल करेंगे। आपका सर्कल लेवल इस समय बढ़ता हुआ दिखाई देगा। मैन्युफैक्चरर्स के लिए यह समय बहुत ही अच्छा और उत्तम लाभ की स्थितियों को लेकर आएगा। सप्ताह का मिड आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। इस समय कुछ यात्राएं संपन्न हो सकती हैं, परंतु यात्राओं में आपको थोड़ा सा सजग रहना पड़ेगा। अपने सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर चलें। किसी प्रकार की समस्या हो तो आपको अपने बड़ों के साथ में अपने अधिकारियों के साथ में समस्याएं शेयर करनी चाहिए। सप्ताह के मिड में आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी और इस समय यात्राएं अधिक होंगी। सप्ताह का एंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय आपको अपने फैमिली के साथ में यानी पूरे ध्यान ननिहाल या रिश्तेदारों के साथ में कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। वहां पर आपको अपने अपनों के साथ में अच्छी बॉन्डिंग बनाने का मौका मिलेगा। नागपंचमी के दिन से दिन पहली रात को जौ के दाने अपने सिरहाने रखकर सोएं और नागपंचमी वाले दिन सुबह उठकर ये दाने पक्षियों को डाल दें। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी, शुभ अंक रहेगा 2, शुभ दिशा रहेगी दक्षिण दिशा।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

 

वृश्चिक राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक 10वीं, 11वीं, 12वीं और आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं है। संभलकर रहें। आपके कार्यों में थोड़ी सी अधिकता की वजह से थकान और कमजोरी का अनुभव करना पड़ सकता है। कठिनाइयां आपके मार्ग में आएंगी परंतु आपकी बुद्धिमत्ता और पिता के मार्गदर्शन से आप इन कठिनाईयों को पार जरूर कर लेंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस समय आपका सर्कल और लेवल बढ़ेगा और कुछ गणमान्य व्यक्तियों की सूची आपके मित्रों में बन जाएगी। जिसकी वजह से आप आने वाले समय में उनकी सहायता अपने बिजनेस में लेते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह के मिड में आपकी यात्रा संपन्न हो सकती है और धर्म कर्म के कार्यों पर कुछ खर्च भी हो सकता है। सप्ताह का एंड आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इस समय धार्मिक प्रवृति से ओत प्रोत रहेंगे। बदलाव वालो के साथ में अच्छा और क्वॉलिटी टाइम बिताते हुए दिखाई देंगे। नागपंचमी के दिन नागों की पूजा के साथ साथ गणेश जी की भी पूजा करें। उन्हें लड्डुओं का भोग जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा आसमानी, शुभ अंक रहेगा 4 और शुभ दिशा रहेगी। उत्तर पूर्व दिशा | 1 – 7 August Saptahik Rashifal in Hindi |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

 

धनु राशि – आपकी राशि से चंद्रमा नवम, दशम, एकादश और द्वादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। भाग्यवर्धक रहेगी। इस समय आप अपने कार्यों को सजगता से पूर्ण कर लेंगे। अधूरे पड़े हुए कार्य भी द्रुत गति से पूर्ण होते चले जाएंगे। इस समय धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें आपके परिवार का भी पूर्ण सहयोग आपके साथ रहेगा। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश इस समय खत्म हो जाएगी। सप्ताह का मिड आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस समय आपके जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आप अथक प्रयास में लगे रहेंगे और आपके प्रयास सक्सेसफुल तरीके से आपके सामने भी आएंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी। अधिकारियों की प्रशंसा आपको प्राप्त होगी। प्रमोशन के चांसेस बनते हुए दिखाई देंगे। विरोधी अपने कार्यों में खुद ही असफल होते हुए दिखाई देंगे। इस समय आपका मान सम्मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ती हुई दिखाई देगी और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। थोड़ा सा फाइनेंशल कंडीशन डावांडोल रहेगी। इस समय अपने खर्चों को नियंत्रित करने के लिए आप कुछ बचत योजनाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकते हैं। सपेरों से नाग को खरीद कर उन्हें मुक्त आप को नाग पंचमी के दिन कराना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा स्काई ब्लू, शुभ अंक रहेगा 8, और शुभ दिशा रहेगी उत्तर पश्चिम दिशा।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

 

मकर राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा अष्टम, नवम, दशम और एकादश भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। गुप्त धन की प्राप्ति के स्त्रोत आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। वहीं आपके गुप्त शत्रु भी समाप्त हो जाएंगे। आप अपने कार्यों में कर्मठ तरीके से अपने कार्यों को करते हुए कार्यों में सफलता अर्जित करते हुए दिखाई देंगे। किसी विशेष उद्देश्य से आपकी जो भी यात्रा संपन्न होगी वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। सप्ताह का मिड आपके लिए मिलाजुला रहेगा। इस समय आप अपने कार्यों में थोड़ी सी सजगता रखें। लक के भरोसे न बैठें। कर्मप्रधान बनने का प्रयास करें। आपके पिता के स्वास्थ को लेकर कोई चिंता आपके मन में उत्पन्न हो सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर कुछ डिस्प्यूट भी हो सकता है। इस समय व्यावसायिक तौर पर भी कुछ नए बदलाव की आवश्यकता है। उन बदलावों को आपको अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए। तभी आप अपने कार्य को आगे और द्रुतगति से बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस समय सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। नाग पंचमी से हर शनिवार को 11 दिनों तक तिल और जौ का दान जरूर करें। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा और शुभ अंक रहेगा 9, शुभ दिशा रहेगी उत्तर दिशा |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

 

कुम्भ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा, सप्तम, अष्टम नवम और दशम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। सप्ताह की शुरुआत आपके लिए बहुत ही अच्छी रहने वाली है। धनधान्य में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का साथ और सहयोग मिलेगा। उनके नाम से जो भी इन्वेस्टमेंट करेंगे उसमें आपको फायदा भी प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। व्यापारी वर्ग नई योजनाओं का क्रियान्वयन अपने व्यापार में करते हुए दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। सप्ताह का मिड आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहेगा। थोड़ा सा आपको भावावेश में आकर अपनी गोपनीय बातों को किसी के साथ शेयर नहीं करना है। अपने गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखना और थोड़ा सा प्रैक्टिकल होकर सोचेंगे। तभी आप अपने जीवन में सक्सेस पाएंगे। इस समय आपको थोड़ा सा शेयर मार्केट और लॉटरी में नुकसान हो सकता है, इसलिए ऐसे कार्यों में इन्वेस्टमेंट करने से आपको बचना चाहिए। पहले पुराने कार्यों को जो आपके अधूरे पड़े हुए हैं, उन कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करें। उसके बाद नए कार्य की शुरुआत करें। अगर आप नए कार्यों को पुराने कार्यों को छोड़कर पहले ही शुरू कर देंगे तो वो कार्य भी आपके पैंडिंग होते हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पेरेंट्स के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पिता से आपको कुछ अच्छा मार्गदर्शन प्राप्त होगा जो कि आने वाले भविष्य में आपके बहुत काम आएगा। नाग पंचमी के दिन कोयले को बहते हुए जल में प्रवाहित करना चाहिए। ये आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा मैजेंटा, शुभ अंक रहेगा 5 और शुभ दिशा रहेगी पूर्व दिशा | 1 – 7 August Saptahik Rashifal in Hindi |

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

 

मीन राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा इस वीक छठे, सातवें, आठवें, नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः ये समय आपके लिए थोड़ा सा और टिपिकल रहने वाला है। कुछ चैलेंजेस आपको फेस करने पड़ सकते हैं, परंतु उन चैलेंजेस को आप सहर्ष स्वीकार करेंगे और सफलता के झंडे गाड़े हुए दिखाई देंगे। सप्ताह का मिड आपके लिए मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर टकराव संभव है। इसलिए आपको अपनी वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। पार्टनरशिप में किए गए काम में भी आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए स्वतंत्र रूप से बिजनस करें। स्वतंत्र रूप से अपना कोई भी काम करें। सप्ताह के मिड में आपको कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए अपने कार्यों को किसी और पर डालने की अपेक्षा अपने कार्यों को खुद खड़े रहकर पूर्ण करें। सप्ताह का एंड यानी वीकेंड आपके लिए अच्छा रहेगा। इसमें आप अपनी फैमिली के साथ। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। नाग पंचमी के दिन अष्टधातु से बना हुआ कड़ा भगवान शिव को अर्पित करने के पश्चात अपने हाथ में धारण कर लें। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और शुभ अंक रहेगा 2 , शुभ दिशा रहेगी दक्षिण पश्चिम दिशा |

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *