Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

08 July 2021 Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल | Today’s Horoscope -08 July 2021 – आज का राशिफल

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

08 July 2021 Aaj ka Rashifal

08 July 2021 Aaj ka Rashifal

 

मेष राशि – मेष राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है अतः आज का दिन आपके लिए बेहद ही अच्छा और पराक्रम से भरा हुआ रहेगा। अब तक जो लोग आपको कम समझते थे कम आंकते थे | वे सभी आज आपकी पावर का लोहा मान ही जाएंगे। आज का दिन आपके सामाजिक मान सम्मान को बढ़ाएगा | वहीं राजनीति में भी आज आपका प्रभाव बढ़ने वाला है | कोई बहुत लम्बा सपना आपने देखा है बहुत लंबे टाइम से और उसे आप पूरा करने की तरफ काफी लंबे टाइम से प्रयासरत हैं। वो सपना आज आपका साकार हो जाएगा। आपके मित्रों की मदद से आप अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए कुछ नई प्लानिंग पूर्ण करते हुए कोई नई प्लानिंग को साकार रूप देते हुए दिखाई देंगे। वहीं जॉब में हैं तो आज आपके ऊपर कोई बड़े संकट को टालने में आपके बड़े भाई बहनों की पूरी मदद देखने को मिलेगी | पारिवारिक स्थितियां आपके फेवर में रहेंगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनती हुई दिखाई देगी वृहद रूप से आज का दिन प्रसिद्धि दायक रहेगा। राजनीति में वर्चस्व को बढ़ाएगा काम में भी सफलताओं के नए आयाम आज के दिन आप तय करते हुए दिखाई देंगे। जो टीचिंग लाइन से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही बेहतरीन और प्रसिद्धि दायक रहेगा। 08 July 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि- वृषभ राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज के दिन आपके कोई पारिवारिक विवाद का निपटारा हो जाएगा। घर के बड़ों की सहायता से आप इस विवाद से निकल जाएंगे इस विवाद से मुक्ति मिल जाएगी। वही वाणी से आप सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे। कुटुम्ब में आपके एक पॉजिटिव छवि बनती हुई दिखाई देगी। सामाजिक मान सम्मान आज आपका बढ़ता हुआ दिखाई देगा। घर में मेहमानों के आवागमन से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी और खुशनुमा होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपकी कोई बड़ी इच्छा पूर्ण होने की संभावना भी बनी हुई है। वर्क प्लेस पर बॉस से कुछ बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती और उन जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और टारगेट को समय से पहले पूर्ण करने की वजह से आपको आज के दिन बॉस की प्रशंसा भी प्राप्त होती हुई दिखाई देगी। आज के दिन बैंकों में धन जमा कराने में व्यस्त रहेंगे और कुछ जमा पूंजी आज के दिन आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर इन्वेस्ट कर सकते हैं और वो जो आप इन्वेस्टमेंट करेंगे थोड़ा सा सोच समझकर कीजिएगा। अपने पारिवारिक सदस्यों से सलाह मशविरा करके कीजिएगा इससे आपका ये इन्वेस्टमेंट आपके लिए सकारात्मक साबित होगा| 08 July 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि– मिथुन राशि से चन्द्रमा आज के दिन आपकी खुद की राशि में गोचर भ्रमण करेंगे सूर्य बुध के बुधादित्य योग और सूर्य चंद्र कामों से दोनों ही बने हुए हैं तो एक पॉजिटिव और नेगेटिव योग की वजह से आज का दिन आपके लिए मिलेजुले प्रभावों से ही आगे बढ़ेगा। वर्क प्लेस पर दिक्कतें आएंगी। काम करने में आप असमर्थ अपने आपको महसूस करेंगे। काम समय पर पूर्ण नहीं होने से बॉस सुनने को मिल सकती है परंतु आज के दिन आपके पारिवारिक सदस्यों का आपको मोरल फाइनेंशियली और फिजिकली हर तरीके से सपोर्ट रहेगा। आज के दिन आपकी बड़ी जिज्ञासा शांत हो जाएगी | दादा दादी का साथ और आशीर्वाद मिलेगा। पैतृक संपत्ति में कुछ हिस्सा आज के दिन आपको मिलता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आप धर्म कर्म के कार्यों में अधिक रुचि दिखाएंगे। आध्यात्मिकता में आज आपकी प्रवृति और अधिक मजबूत होगी। वर्क प्लेस पर थोड़ा सा काम में दिक्कतें जरूर आ सकती है परंतु व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है | अच्छा लाभ की स्थितियां आप अपने जीवन में अर्जित करते हुए दिखाई देंगे क्योंकि बुध स्वग्रही होकर मिथुन राशि में बैठा है इसलिए जो भी बिजनसमेन है उनके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा बुद्धि से रिलेटेड जो भी काम करते है चाहे एकाउंटिंग का हो चाहे सीए सीएस या गणितीय योग्यताओं से रिलेटेड कुछ भी काम कर रहे है तो उन सभी कामों में आपको अच्छी सफलता आज के दिन प्राप्त होगी |  08 July 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि- कर्क राशि का आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन आपके खर्चों से भरा हुआ रहेगा। जो समस्याएं आपके जीवन में आ सकती है लाभ की स्थितियों में थोड़ा सा और कॉंफिडेंट दिखाई देंगे इस वजह से खर्चे अनर्गल बढ़ जाएंगे। घर के रख रखाव में आपके खर्चे अचानक से उत्पन्न हो जाएगा और आपको रख रखाव का कार्य पूरा करना ही पड़ेगा यानि ये आपके लिए आवश्यक रहेगा | आज का दिन आपके सहकर्मियों के साथ भी तालमेल में कमी को दर्शाएगा। यानि आज के दिन आप ईगो प्रॉब्लम की वजह से अकेले ही अपने कार्यों पर निकलेंगे और उस वजह से सही समय पर आपके काम पूर्ण न होने से बॉस की डांट भी सुनने को मिल सकती है। आपके सहयोगियों का सहयोग आपको नहीं मिलेगा। आज के दिन आपको अकेले ही अपने कार्य को पूर्ण करना पड़ेगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपकी उन्नति और तरक्की प्राप्त करेंगे आज के दिन विदेशी कंपनियों के साथ आपका टाइअप हो सकता है या विदेशी करंसी आपको अपने व्यापार में प्राप्त होती हुई दिखाई देगी। बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट आपके भविष्य को संवारता हुआ दिखाई देगा। वहीं लॉटरी शेयर मार्केट जुआ सट्टा ऐसी किसी भी आदत से आप जितना दूर रहेंगे उतना ही आप लाभ को संचित कर पाएंगे अन्यथा नुकसान को और अधिक बढ़ा देंगे। 08 July 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि- सिंह राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके लिए अब तक जो मेहनत की है उसका परिणाम प्राप्त करने का है | आज आपको बहुत अच्छे परिणाम अपने कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत के देखने को मिलेंगे। अच्छे लाभ की स्थितियों को आप बनाने में सफल होते दिखाई देंगे लेवल और सर्कल दोनों ही बढ़ता दिखाई देगा। आज आपकी पोस्ट भी बढ़ती हुई दिखाई देगी। आज आप गोवेर्मेंट सर्वेंट है तो प्रमोशन के चांसेस बनेंगे मनचाही ट्रांसफर के भी योग आज के दिन बन रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर में है तो आज आप अपने बॉस के चहेते बनेंगे | इंक्रीमेंट के चांस आज आपके बन रहे है | कोई बड़ा प्रोजेक्ट आप कंपनी को दिलवाएंगे या कोई बड़ा फायदा आज के दिन आपकी कंपनी का होता हुआ दिखाई देगा वो भी आपकी वजह से जिससे आपका आने वाला भविष्य और संवरता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपके सामाजिक मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जा सकती है। धार्मिक अनुष्ठानों में आज आप अपने परिवार के साथ में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। 08 July 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि- कन्या राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है | आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए कठिन परिश्रम का रहेगा। थोड़ी थकान कमजोरी महसूस हो सकती है परन्तु आप अपने काम में बहुत अच्छी प्रगति करते हुए दिखाई देंगे। थोड़ा सा काम जिम्मेदारियां आपकी बढती हुई दिखाई देंगी परंतु इन जिम्मेदारियों को भी आप बखूबी निभाएंगे। आपको अपने पिता का पूरा साथ और सहयोग प्राप्त होगा। आपके सभी काम जो बाधित हो रहे हैं वो आपके पिता के सहयोग से पूर्ण हो जाएंगे। कोई भी बड़ा डिसीजन लेना हो तो उनसे बिना पूछे कोई भी डिसीजन पर मत पहुँचेगा। आज के दिन आपको कोई बड़ी कंपनी से टाइअप हो सकता है। गवर्नमेंट से अच्छे लाभ की संभावनाएं भी बनी हुई है गोवेर्मेंट से टेंडर मिलने की संभावना आज आपकी बन रही है। 08 July 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – तुला राशि से चन्द्रमा के नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज आपका दिन बहुत ही अच्छा और दूसरों की हेल्प करने में निकलेगा। लोगों की सहायता से आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी आपके अधूरे काम पूर्ण होते चले जाएंगे। आज के दिन आपकी कोई बड़ी इच्छा भी पूर्ण हो सकती है जिससे आपके मन में और अधिक कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई दे। युवा वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा चलने वाला है। आज आप अपने नए काम की शुरुआत कर सकते हैं जो नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनके लिए आज तलाश खत्म हो जाएगी। आज आपको अच्छी नौकरी मिलने के चांसेस भी बनते हुए दिखाई देंगे। हायर एजुकेशन से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा करने वाला है। अब तक जो आप स्ट्रगल कर रहे थे जिसमें इस सब्जेक्ट में आप निपुणता हासिल करना चाहते हैं कुछ स्पेशल डिग्री हासिल करना चाहते हैं। उन सभी छात्रों के लिए आज का दिन पॉजिटिव रहेगा। आज आपको अपने इस पढ़ाई के अंदर कुछ शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि से चन्द्रमा के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज के दिन अपने सुसराल वालों से थोड़ा सा संभल कर रहेगा क्योंकि उनसे मतभेद उभर सकते हैं। छोटी छोटी बातों पर झगड़ा हो सकता है। विस्तार रूप ले सकता है। आज के दिन जानवरों से भी सावधान रहें क्योंकि जानवरों से चोट लगने की संभावना बनी हुई है। आज के दिन अपनी फाइनेंशल कंडीशन को भी थोड़ा सा ध्यान में रखते हुए खर्चों पर अंकुश रखते हुए आगे बढ़ें। बचत योजनाओं में इन्वेस्टमेंट कर सकते है | कोई भी रिस्की और बड़ा इन्वेस्टमेंट आज आपको नहीं करना चाहिए। सतत रूप से जैसे आपके काम चल रहे हैं ऐसे ही आपको अपने कार्य को करते चले जाए | किसी और पर अपने कार्य को बिल्कुल भी न छोडें अन्यथा आपके कार्यों में नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती है | आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है इसलिए जितना संभलकर चलेंगे उतना ही आप समस्याओं को कम करते चले जाएंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि- धनु राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है । आज का दिन आपके दाम्पत्य सुखों में और अधिक वृद्धि करेगा। यदि आप दोनों पति पत्नी मिलकर कोई काम कर रहे है तो इस काम में आपको बहुत लाभ की स्थिति आज के दिन देखने को मिलेगी। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा जिससे घर का माहौल बहुत हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। कलाकारों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि भरा रहेगा। आपकी प्रसिद्धि में चार चांद लगाते हुए दिखाई देंगे। आपकी कोई खोई हुई वस्तु आपके लाइफ पार्टनर की मदद से आपको मिल जाएगी जिससे आपके मन में उनके प्रति सम्मान की स्थिति और अधिक उत्पन्न होगी। आज का दिन लव रिलेशनशिप के लिए भी बहुत अच्छा रहने वाला है | आप अपने पार्टनर को थोड़ा सा समय देंगे और उनकी सभी शिकायतों को दूर करते हुए एक अच्छी पार्टनरशिप का उदाहरण देते हुए दिखाई देंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – मकर राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। आज का दिन आपके स्वास्थ पर केन्द्रित रहेगा यानि आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा अन्यथा स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती आज के दिन आपके कार्य में कुछ ऐसे शत्रु उत्पन्न हो जाएंगे जो कि आपके कार्यों में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे और आप उन्हें पहचानेंगे भी नहीं इसलिए आज के दिन बहुत सतर्क होकर आपको कार्यों में भी आगे बढ़ना पड़ेगा। कोई भी बड़ा रिस्क के बिल्कुल भी न करें और वहीं रुपए पैसे के लेन देन के में हो तो आपको खुद को ही करना चाहिए किसी और पर। ऐसे कार्यों को डालना आज के दिन ठीक नहीं। नाना नानी का पूरा साथ और साहित्य आज आपको प्राप्त होगा। मामा की मदद से आप अपनी फाइनैंशल कंडिशन को और अधिक इम्प्रूव करते हुए दिखाई देंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – कुंभ राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन संतान की तरफ से शुभ समाचारों से भरा रहेगा वहीं छात्रों के लिए आज का दिन थोडा सा चैलेंजिंग रहने वाला है परन्तु इस चैलेंज को आप निभाएंगे भी और इसमें आप जीतेंगे भी। यानि जीत आज के दिन आपकी होगी। आज का दिन आपका आध्यात्मिकता से भरा हुआ रहेगा। भजन पूजन कीर्तन व भक्ति भाव जैसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। साहित्य जगत से जुड़े लोगों के लिए और कलाकारों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा और प्रसिद्धि दायक रहेगा |  वही वर्क प्लेस पर आज के दिन आपको कोई बड़े प्रोजेक्ट के सिलसिले में दूरगामी यात्रा करनी पड़ सकती है परंतु ये यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – मीन राशि  से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर  रहे है | आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा समस्याओं से भरा रह सकता है | दिन की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं होगी। प्रॉपर्टी से सम्बंधित कोई भी कार्य में बेड न्यूज़ आज के दिन आपको मिल सकती है आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है। आज के दिन वाहन चलाएं तो थोड़ा सा सावधानी से चलाएं। लंबी दूरी की यात्रा को टाले और सीट बेल्ट हेलमेट का प्रयोग करें ताकि आपके एक्सीडेंट की संभावनाएं कम हो जाए और एक्सिडेंट हो तो चोट ज्यादा न लगे क्योंकि आज के दिन एक्सीडेंट होने का खतरा बना हुआ है इसलिए बहुत सतर्क होकर आपको घर से बाहर निकलना चाहिए। पारिवारिक स्थितियों में आपके लिए फेवरेबल नहीं रहेगी माता के साथ में कुछ खास वातावरण हो सकता है जिस वजह से आज का दिन आपके लिए बुरा और भी बुरा साबित होता दिखाई देगा। आज के दिन आपको जितना शांत और ठंडे रखकर आप अपने कार्य को करेंगे शांत दिमाग से आप अपने कार्य का संचालन करेंगे उतना ही आपके काम फटाफट से होते चले जाएंगे। घर में सामान्य स्तिथियों को लाना है तो अपने  ईगो को साइड रखें और अपने माता से माफी मांग लें कोई भी बात की कहासुनी हुई तो फटाक से इस बात को बातचीत के द्वारा सॉल्व कर लें ताकि स्थितियां विकराल रूप न ले सके। आज का दिन किसानों के लिए निराशा भरा रहेगा क्योंकि आज के दिन आपको अपनी मेहनत का यथेष्ट फल प्राप्त नहीं होगा तो दिन अच्छा नहीं बना हुआ है इसलिए संभलकर चलने में ही समझदारी है |

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Connect with us at Social Network:-

Find us on Youtube     Find us on Facebook     Find us on Instagram     Find us on Twitter    Find us on Linkedin

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_video link=”https://youtu.be/qjwlgsXUwdE” el_width=”70″ align=”center” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *