Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

08 December 2021 Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल | Today’s Horoscope -08 December 2021 – आज का राशिफल

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

08 December 2021 Aaj ka Rashifal

 

 

मेष राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा तो आज का दिन आपके लिए बहुत अनुकूल रहेगा। दिन की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। माहौल आपके लिए आपके मनोनुकूल रहेगा। आप अपने कामों से दूसरों को impress करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के अध्यापकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा, teaching line में आपके लिएआपकी प्रसिद्धि में चार चांद लगाते हुए दिखाई देंगे आपकी मेहनत रंग ला सकती है घर परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा वही career-related हुए कुछ फैसले आज आपको लेने पड़ सकते हैं परंतु ये फैसले आपके लिए बहुत ही सकारात्मक आने वाले भविष्य में साथ देंगे । ये  फैसले लेते समय आपको अपने प्रिय जनों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। आज के दिन आपके घर में आपके किसी प्रिय के आगमन से आपके घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता दिखाई देगा। love relationship वालों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। अपने प्रेमी या प्रेमिका को खुश करने के लिए आज आपके लिए कोई gift  की खरीदारी कर सकते हैं। वहीं आज का दिन दांपत्य जीवन के माधुर्य को भी बढ़ाएगा और एक दूसरे के साथ में एक बेहतर tuning से आप आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे। मेष राशि वालों को घर के उत्तर दिशा में देवी लक्ष्मी के कमलासन पर विराज होने या सोने की मुद्राओं वाली तस्वीर लगानी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहेगा आपका शुभ रंग रहेगा light blue और आपका शुभ अंक रहेगा 1 | 08 December 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेगा आकस्मिक मुनाफे और सट्टेबाजी के जरिए आज आपकी आर्थिक स्थिति और अधिक सुदृढ़ होगी। युवक युवतियों के लिए आज के दिन नौकरी के बेहतर विकल्प मिलते हुए दिखाई देंगे। यदि आप already job में हैं और अपनी job को change करना चाहते हैं तो आज आपको उसके भी कई मौके प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। वहीं धर्म कर्म के कार्यों से आज आप जुड़ेंगे। धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा आज के दिन आप अपने घर में बनाते हुए दिखाई देंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी आज के दिन हो सकती है। आज के दिन आपके अधूरे पड़े हुए सभी काम ध्रुत गति से पूर्ण हो जाएंगे। stock market में अच्छा लाभ आज के दिन आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा वहीं love relationship में आपकी तलाश आज के दिन जारी रहेगी। घर के मुखिया को भगवान शिव और चंद्र देव के मंत्रों का प्रतिदिन जाप करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहेगा। आपका शुभ रंग रहेगा silver  और आपका शुभ अंक रहेगा 8। 08 December 2021 Aaj ka Rashifal

 

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि -आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन आठवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है । आज जो भी फैसले लें सोच समझ कर उन फैसलों में आगे बढ़ें क्योंकि हो सकता है कि ये फैसले आपके लिए नकारात्मक निकल जाएं। इसलिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। आज के दिन कोई भी risky  काम में हाथ डालना भी आपके लिए ठीक नहीं है। जो routines में  काम चल  रहे है केवल उन कार्यों को करने का प्रयास करें। जरूरी नहीं है कि आपके विचारों से दूसरे भी सहमत हो इसलिए  दूसरों पर अपने विचार को थोपने की कोशिश आज के दिन ना करें बस आप अपने कार्यों को खुद खड़े रहकर पूर्ण करते चले जाएं तो आपके काम  one by one पूरे होते चले जाएंगे। आज के दिन आपको दूरगामी यात्रा से भी बचना चाहिए क्योंकि यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं रहेगी। जानवरों से चोट लग सकती है इसलिए जानवरों से भी थोड़ा सा सतर्क और सावधान होकर ही आगे बढ़ें। आज के दिन आपको अपने life partner का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और उनके सहयोग से आपके अटके काम बनने शुरू हो जाएंगे। उनके नाम से किए गए काम में आपको आज के दिन अच्छे लाभ स्थितिया भी देखने को मिलेगी। शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए और शनि की साढ़े साती और ढैया से राहत के लिए मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पश्चिम दिशा में शनि यंत्र की स्थापना जरूर करें और धन की पोटली को आप अपने उत्तर पूर्व यानी ईशान कोण में छुपाकर रखे। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी और आपका शुभ अंक रहेगा 9 । 08 December 2021 Aaj ka Rashifal

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि -आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेगे  अतः आज के दिन आपके लिए जीवन साथी और बच्चों पर पैसे खर्च करने का हो सकता है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप थोड़ा गंभीर होते दिखाई देंगे। छात्र अपनी पढ़ाई समाप्त कर नौकरी की तलाश आज के दिन शुरू कर सकते हैं। परिवार और जीवनसाथी का पूरा सहयोग आज के दिन आपको मिलेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ा सा सजग होकर आगे बढ़ें। जो लोग अपना खुद का कोई business establish करना चाहते हैं उनके लिए आज समय अनुकूल नहीं है। योजनाओं को थोड़ा सा सोच विचार कर अपने जीवन में उतारें। जो भी करना चाहते हैं उसके लिए strategy planning करके उसके बाद आप आगे बढ़ें उसमें आपको जल्दबाजी करने की आवश्यकता नहीं है। partner से अपने मन की बातों को खुल कर आज के दिन आप व्यक्त करेंगे जिससे आपकी bonding और अधिक बेहतर दिखाई देगी। अगर miss understanding चल रही है तो miss understanding भी cleared हो जाएगी। घर में उन्नति और शांति का वास हो इसके लिए घर के दक्षिणी भाग को हमेशा ऊंचा रखें। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और आपका शुभ अंक  रहेगा 4। 08 December 2021 Aaj ka Rashifal

 

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि -आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण करेगे  आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा सामान्य  बना हुआ है । रिश्तों को संजोने की कोशिश आज के दिन आप करेंगे पर फिर भी आप अपने रिश्तों में मनमुटाव की स्थितियों को दूर करने में नाकामयाब हो जाएंगे। थोड़ी निराशा आपके मन में होगी परंतु सतत प्रयास से ही सफलता मिलती है। इसलिए प्रयासरस रहिये  आप जल्दी ही अपने रिश्तों को बेहतर करते हुए दिखाई देंगे। आपके कार्य क्षेत्र में आज के दिन कुछ बाधाएं आ सकती है। बाधाओं का सामना करने के लिए अपने आपको mentally थोड़ा सा Prepare रखें। जो लोग restaurant या food related काम करते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। आपको अपने काम में नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती है इसलिए ऐसे कार्यों में सजग रहें। स्वास्थ के प्रति लापरवाही न करें क्योंकि स्वास्थ संबंधी समस्या से गुजरना पड़ सकता है इसलिए आज के दिन अपने स्वास्थ का पहले ध्यान रखें उसके बाद दूसरे कामों को समय दें। आपको मकान के दक्षिण पश्चिम दिशा में यदि कोई पीला या चट्टान हो तो वो बड़ा ही लाभदायक माना जाता है। आपका शुभ रंग रहेगा golden  और आपका शुभ अंक  रहेगा 5 । 08 December 2021 Aaj ka Rashifal

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि -आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज के दिन आप अपने कुछ अनुभवी व्यक्तियों के साथ में कुछ महत्वपूर्ण फैसले अपने कार्यक्षेत्र के लिए ले सकते हैं। संतान की तरफ से भी आपको सुख समाचारों की प्राप्ति होगी वहीं छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। पढ़ाई और जो मेहनत आपने  अब  तक की है उस मेहनत का फल प्राप्त करेंगे। खासकर कला के क्षेत्र से। यानि कला वर्ग के छात्रों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। पर मन थोड़ा सा एकाग्रचित होकर आगे बढ़ेंगे तो रिजल्ट और भी अधिक उत्तम पाएंगे। तरक्की के लिए पूर्वा मुखी  घर में मुख्य द्वार के बाहर ऊपर की तरफ सूर्य भगवान का चित्र जरूर लगाएं। आपका शुभ रंग रहेगा पिच  और आपका शुभअंक  रहेगा 8 ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके आर्थिक fluctuation से भरा रहेगा। माता के स्वास्थ को लेकर कोई चिंता हो सकती है। कोई भी काम अगर आप करने जा रहे हैं तो उसमें अटकाव की स्थिति आपको देखने को मिलेगी। boss  की डांट आपको कार्यों में लापरवाही की वजह से मिल सकती है वहीं आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को आज के दिन तरोताजा कर देगा। थोड़ा सा  hectic माहौल में आप अपने आपको relaxed और ताजा महसूस करेंगे। आज के दिन आपको बहुत शांति से अपने मुद्दों को सुलझाना है। property-related कामकाज को थोड़ा आज के दिन टाल दे क्योकि आज का दिन ऐसे कार्यों के लिए उत्तम नहीं है। घर में रचनात्मक ऊर्जा का वास हो सके इसके लिए घर के मध्य भाग को हमेशा खाली रखना चाहिए क्योंकि उसे हम बह्रम  स्थान मानते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और आपका शुभ अंक  रहेगा 7 ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि -आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा। गणेशजी की कृपा से आपके घर में धन से जुड़ी हुई सभी प्रकार की समस्याओं से आज आपको मुक्ति मिल जाएगी। आपको अपने बच्चे की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आज के दिन आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और मन पसन्द कोई चीज की खरीददारी आज के दिन आप करते हुए दिखाई देंगे । आज के दिन संतान सुख में वृद्धि होगी सावधानी से आज के दिन आपको अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ना पड़ेगा। आज के दिन आपको अपने hobby के प्रति रुझान और अधिक पड़ता दिखाई देगा। थोड़ा सा समय आप अपनी hobby को भी देते हुए दिखाई देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन राजनीति में पकड़ बनाने का है इसलिए आज के दिन आपको प्रयासों में तेजी करते हुए राजनीति में पकड़ को और अधिक मजबूत करना चाहिए। आज के दिन life  partner से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। love relationship में भी आप अपने partner को सही समय नहीं दे पाएंगे जिससे उनकी नाराजगी का आपको सामना करना पड़ सकता है। घर के उत्तर दिशा में दर्पण लगाएं लगाने से आय और धन में वृद्धि होगी। ध्यान रखें कि पूरे घर में एक ही मुख्य दर्पण होना चाहिए। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी और आपका शुभ अंक रहेगा  3 ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः कुटुम्ब में मान सम्मान बढ़ेगा। वाणी से आप सबको मोहित करते नजर आएंगे। research से related यदि आप कोई भी काम करें तो ऐसे कार्यों में आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। banking sector में अटके हुए  कामकाज आज द्रुत गति से पूर्ण हो जाएगे। वहीं आज के दिन आपके यश कीर्ति सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपके रिस्तेदारों से आज आपको कोई good news मिलने की संभावना बनी हुई है वही पारिवारिक सदस्यों के बीच में सौहार्द का माहौल रहेगा। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा जिससे घर का माहौल बहुत ही अधिक उतावला दिखाई देगा। घर की महिलाओं के लिए आप अच्छे गिफ्ट्स की खरीददारी भी आज के दिन करते हुए दिखाई देंगे। घर के मुख्य द्वार पर काले घोड़े की नाल लगाना शुभ माना जाता है। आप शुभ रंग रहेगा पीला और आपका शुभ अंक रहेगा 2 | 08 December 2021 Aaj ka Rashifal

 

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि– आपकी राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहे हैं। आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा confusion की स्थितियां लेकर आ सकता है निर्णय करते समय आपको अपने पारिवारिक सदस्यों को भी सम्मिलित करना चाहिए ताकि आप confusion की स्थितियों से बच सकें। आज के दिन दूरगामी  यात्रा को भी Avoid करें क्योंकि ये यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं रहेगी। धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन अध्यापन में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। दादा दादी का आशीर्वाद आज के दिन आपको पूर्ण रूप से प्राप्त होता दिखाई देगा। cousins के साथ कोई नया business खोलने के आज आप planning करते हुए दिखाई देंगे। सभी बाधाओं से मुक्ति के लिए घर के मुख्यद्वार के अंदर और बाहर की तरफ गणेश जी की दो प्रतिमाएं इस तरह से स्थापित करनी चाहिए कि उनके पेट एक दूसरे से जुड़े हुए हों। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और आपका शुभ अंक रहेगा 6 ।

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुंभ राशि – आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा मिलेजुले प्रभाव से आगे बढेगा। नौकरीपेशा लोगों को मशक्कत करनी पड़ सकती अपने कार्यों को पूर्ण करने में कई अधिकारियों की नाराजगी आज के दिन आपको झेलनी पड़ सकती है। नए कार्य की शुरुआत से बचें। गलत तरीके से धन कमाने की चेष्टा आज के दिन बिल्कुल भी न करें। वरना आपके ऊपर कोई भी कार्रवाई हो सकती और आपको जेल यात्रा का भी सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कुछ बड़ी opportunities आज आपको विदेशों से प्राप्त होती हुई दिखाई देगी। घर के ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाकर प्रतिदिन उसमें जल जरूर चढ़ाएं। आपका शुभ रंग रहेगा  बैंगनी और आपका शुभ अंक रहेगा 1। 08 December 2021 Aaj ka Rashifal

 

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि– आपकी राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण करेगा। आज के दिन आपको बेवजह किसी पर भी भड़कने की आवश्कता नहीं है अपने कार्य को सतत रूप से करते चले। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। वहीं किसी समारोह में आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज के दिन आकस्मिक धन लाभ की प्राप्ति से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। वही कार्य के अंदर आप काम को बढ़ाने के लिए कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन भी आज के दिन करते हुए दिखाई देंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए promotion और increment के द्वार आज के दिन खुल सकते हैं। वही घर में आपके छोटे भाई बहन हैं तो उनके साथ भी सगाई जैसे न्यौते प्राप्त होंगे और घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बनती हुई दिखाई देगी। वास्तु के अनुसार धार्मिक ग्रंथों को हमेशा पश्चिम दिशा की तरफ रखना चाहिए। किसी दूसरी दिशा में बैठ के अंदर या गद्दे या तकिए के नीचे धार्मिक पुस्तकों को रखना शुभ नहीं होता। आपका शुभ रंग रहेगा क्रीम और आपका शुभ अंक  रहेगा 9 |

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/-Yl9QvGzMHM” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *