Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

07 August 2021 Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल | Today’s Horoscope -07 August 2021 – आज का राशिफल

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

07 August 2021 Aaj ka Rashifal

07 August 2021 Aaj ka Rashifal

 

मेष राशि – मेष राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन मेष राशि वालों के लिए इतना अच्छा और सौभाग्य वर्धक नहीं रहेगा आपको अपने कामों को बनाने के लिए एफर्ट्स ज्यादा डालने पड़ेंगे। उसके बावजूद कई काम आपके अधूरे से रह जाएंगे। जो नौकरीपेशा लोग हैं उनको अपने बॉस से बात सुनने को मिल सकती है। काम सही समय पर पूर्ण न करने से खुद भी निराशा का शिकार हो जाएंगे। आज के दिन आपको अपने काम में थोड़ा सा ध्यान अधिक लगाना पड़ेगा तभी आप अपने काम को एकाग्र चित्त से कंप्लीट कर पाएंगे | वरना जो काम आपने कंप्लीट की है उसमें भी कई प्रकार की गड़बड़ियां आप महसूस करेंगे। आज का दिन आपके लिए हर तरीके से वर्क प्लेस पर सतर्क होकर चलने का रहेगा। पारिवारीक स्थिति भी आपके लिए अति बनी रहेगी। परिवार में कुछ तनाव की स्थिति किसी महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर बन जाएगी। जिस वजह से पारिवारिक सदस्यों के बीच में आप खिंचाव महसूस करेंगे पर आपका दायित्व है कि आप समझदारी और सूझबूझ से अपने परिवार के सदस्यों को मेल जोल बढ़ाने को एक दूसरे के साथ तालमेल बढ़ाने को कहें और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएं और ये आपका कर्तव्य भी है कि परिवार हमारे लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट है और आज आपको ऐसा ही करना पड़ेगा। किसान वर्ग के लिए आज का दिन इतना अच्छा नहीं है। खेती बाड़ी में अपेक्षाकृत आपको मेहनत का फल प्राप्त नहीं होगा | जिससे आपके मन में थोड़ी सी निराशा उत्पन्न हो सकती है परन्तु आपकी मेहनत बेकार भी नहीं जाएगी आज नहीं तो कल जब समय थोड़ा सा एक दो दिन बाद में चंद्रमा चेंज होगा और अनुकूल आएगा तब आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अपने मनमुताबिक परिणाम प्राप्ति जरूर होगी। वहीं दूध डेरी से रिलेटेड जो लोग काम कर  रहे है उनके लिए समय मौके वाला है अच्छे लाभ की स्थितियों को आप अपने जीवन में अर्जित करते हुए दिखाई देंगे | आज के दिन किसी से भी वाद विवाद की स्थिति में न पड़ें। थोड़ा सा वाद विवाद से बचे रहें ताकि आपकी समस्याएँ कम हो सके और आप अपने काम पर अधिक कंसंट्रेट करें ताकि आपका काम सही समय पर पूर्ण भी हो सके। यानि आज का दिन आप पर डिपेंड करता है आपके कर्म पर डिपेंड करता है कि समझदारी पर डिपेंड करता है। जितनी समझदारी धैर्य से और कर्मशील होकर आप अपने कार्यक्षेत्र में अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ेंगे उतनी ही समस्याओं को अपने जीवन में कम पाएंगे। आपका शुभ रंग रहेगा काला आपका शुभ अंक रहेगा 6 । 07 August 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि- वृषभ राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे  है अतः आज का दिन आपके लिए मेहनतकश जरूर  रहने वाला है परन्तु यथेष्ट पल आपको जरूर प्राप्त होगा। आज आप अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सभी लोग आपकी प्रतिभा को मानेंगे भी और समझेंगे। बॉस भी आपसे प्रभावित होने से नहीं चूकेंगे। आज के दिन आपके इंक्रीमेंट में वृद्धि हो सकती है और आज के दिन आपके प्रमोशन के चांस भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए भी बहुत ही अच्छा रहने वाला है | कुछ महत्वपूर्ण डिसीजन लेंगे और जो महत्वपूर्ण डिसीजन आप आज के दिन लेंगे उनका भविष्य में बहुत अच्छा लाभ आपको देखने को मिलेगा। आपके सामाजिक मान सम्मान में आज के दिन वृद्धि होगी वहीं | आज के दिन अगर राजनीति में आपका इंट्रेस्ट बताया कोई नेता कोई बड़ा डिसीजन लेने जा रहे हैं तो आज के दिन वो डिसीजन आपके लिए सकारात्मक साबित होगा आप उस डिसीजन को बेझिझक ले सकते हैं। आज के दिन बड़े भाई बहनों के साथ भी गुजरने वाला है कजन भाई बहनों के साथ गेट टुगेदर के प्रोग्राम्स में शरीक रहेंगे और अपने भाई बहनों के साथ कजिन्स के साथ रहने से आप अपनी पुरानी यादों को तरोताजा कर पाएंगे। आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए बहुत ही खास रहेगा और आपको खास फील भी करवाएगा। आपका शुभ रंग रहेगा। रानी आपका शुभ अंक 1 रहेगा। 07 August 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि– मिथुन राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपकी पारिवारिक स्थितियों के हिसाब से पारिवारिक दृष्टि से बहुत अच्छा रहने वाला है | आपके कुटुम्ब में भी आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी किसी रिश्तेदार के साथ आपके मनमुटाव चल रहे तो वो मनमुटाव अब खत्म हो जाएंगे। पारिवारिक स्थितियां फेवरेबल होने से आपके घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी बन सकती है | यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के बंधन में बंधने के लिए शादी सगाई जैसे न्योते आज के दिन आपको प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे जिससे घर का माहौल बहुत हैल्दी होता हुआ दिखाई देगा। वर्क प्लेस पर आज रोजमर्रा के लाभ में वृद्धि कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है निर्णायक साबित होगा आप अपने व्यापार में उन्नति करते हुए दिखाई देंगे और व्यापार में डेली रुटीन का लाभ प्राप्त करते है | उस लाभ में भी आप वृद्धि महसूस करेंगे। वही जो भी लोग नौकरी पेशा हैं उनके लिए यह समय जिम्मेदारियों से भरा रहेगा और आपको किसी बड़ी जिम्मेदारी के कारण कहीं दूरगामी यात्रा भी करनी पड़ सकती है परन्तु यह यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। कोई भी बड़े पारिवारिक मुद्दे है तो घर के बड़ों की मदद से ही आज के दिन सॉल्व हो जाएंगे और आप निश्चिंत होकर अपने कार्य में आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे ओर आज आपका दिन अच्छे लाभ की स्थिति के साथ ही शुभ और मंगलमय भी रहने वाला है। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी आपका शुभ अंक 8 रहेगा। 07 August 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि- कर्क राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहे है अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा मिलेजुले प्रभाव से आगे बढ़ेगा तो तुला फिफ्टी फिफ्टी वाला मामला आज के दिन रहने वाला है यानि आप अपने कार्यों को पूर्ण करेंगे परन्तु उन कार्यों में कुछ रुकावटें भी आएंगी। रुकावटों के बावजूद आपको अपने घर के बड़ों की मदद मिलेगी जिससे आप शाम तक अपने कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। आज के दिन वर्क प्लेस पर कुछ कन्फ्यूजन की स्थिति में डिसीजन लेने में हो सकती है परन्तु आपको अपने मित्रों की मदद से डिसीजन लेने में बहुत आसानी हो जाएगी। यानि आप अपने मित्रों की सहायता डिसिजन लेने में कर सकते है और किसी ऐसे मित्र की जिसपर आप बहुत ज्यादा ट्रस्ट करते है। हर व्यक्ति से सहायता मांगना आज आपके लिए ठीक नहीं है कि वो आपको सहायता की बजाय नीचे धकेल सकता है। आप के कामों में खलल डाल सकता है | किसी ऐसे व्यक्ति से सहायता ले जोकि आपको पूर्ण रूपेण चाहता हो आपकी मदद करे आपका भविष्य हो और आप को उस व्यक्ति पर पूरा पूरा विश्वास हो। आज के दिन आप आध्यात्मिकता से भी भरपूर रहेंगे यानि आध्यात्मिकता के भावों में आपके वृद्धि होगी और किसी धार्मिक ग्रंथ के दिन सत्यापन में भी आप अपनी निपुणता दिखाते हुए दिखाई देंगे। घर के बड़ों की सहायता से अपनी बड़ी जिज्ञासा का हल आज के दिन ढूंढ लेंगे। यानी आज का दिन आपका मन बहुत शांत रहेगा और शांत चित्त होकर परिवार के प्रेम से आप अभिभूत होकर अपने कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। आपका शुभ रंग रहेगा भूरा आपका शुभ अंक 6 रहेगा। 07 August 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि- सिंह राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है। थोड़ा सा मिले जुले परिस्थितियों का आपको सामना करना पड़ सकता है। वर्क प्लेस पर किसी से उलझ सकते हैं और यह उलझन और अधिक झगड़ा और अधिक बढ़ सकता है जिस वजह से आपको बॉस की डांट सुनने को मिल सकती है। इसलिए आज के दिन थोड़ा सा संभल कर रहें। जितना हो सके आपको संयम से ही काम अपने कार्यक्षेत्र में लेना चाहिए। आज के दिन किसी से उलझने की अपेक्षा यदि आप अपने कार्य को सुचारू रूप से करेंगे तो आपके काम निश्चित समयावधि में पूर्ण हो जाएंगे और आपके कामों में किसी भी प्रकार के नुकसान की स्थितियां नहीं बनेगी। अन्यथा आज के दिन आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है बॉस के द्वारा नौकरी से निकाला जा सकता है और जेल यात्रा का भी आपको सामना करना पड़ सकता है गवर्नमेंट जॉब से जुड़े लोगों को आज के दिन बहुत ही सावधान रहना चाहिए। किसी भी गलत मार्ग को अपनाने की अपेक्षा आप सही मार्ग पर चलें। ईमानदारी के पथ पर चलें तभी आप अपने जीवन में उन्नति कर पाएंगे इस बात का ध्यान रखिएगा। इसीलिए आज के दिन किसी से न उलझें अन्यथा आप जेल यात्रा का सामना आपको करना पड़ सकता है। बहुत बड़ी समस्या आपके जीवन में आ सकती है जिसे आप डील भी नहीं कर पाएंगे। आज के दिन व्यापारी वर्ग के लिए भी थोड़ा सा समझकर संभलकर आगे बढने का रहेगा हालांकि आपको पर चुनौती बहुत अच्छी मिलेगी आज के दिन आपको किसी बड़ी कंपनी के साथ टाइअप करने का मौका मिल सकता है परंतु पहले उस कंपनी की जांच परख करना भी बेहद आवश्यक है क्योंकि यदि आपने थोड़ी सी भी लापरवाही दिखाई तो उसका आपके साथ फ्रॉड हो जाए इसीलिए आज के दिन आपको संभलकर ही रहना चाहिए। आज का दिन आपके लिए कोई भी बड़ा या रिस्की इंवेसंटमेंट से बचने का रहेगा। आप सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करें। कोई भी ऐसा इन्वेस्टमेंट न करें जिससे आप बड़ी मुसीबत में फंसे आपका पैसा फस जाये और कर्ज लेने की स्थिति उत्पन्न हो जाए तो थोड़ा सा संभल कर रहने में आज आपके जीवन में समझदारी है तभी आप सक्सेसफुल अपने दिन को निकाल पाएंगे और समस्याओं को कम कर पाएंगे। आपका लकी कलर रहेगा पिंक और आपका लकी नंबर 3 रहेगा। 07 August 2021 Aaj ka Rashifal

 

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि- कन्या राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं तो आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा और शुभ मंगलमय रहने वाला है। आपका सामाजिक मान सम्मान तो बढ़ेगा ही साथ ही आपका लेवल और सर्कल दोनों ही बढ़ते हुए दिखाई देंगे। कोई भी कार्य करने जा रहे हैं तो उस कार्य में अच्छा लाभ भी आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। यानी काम करने से पहले जरूर सोचे परन्तु एक बार आपने काम कर लिया काम शुरू कर दिया उसके बाद मैं आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना है। तभी आप अपने जीवन में आगे बढ़ सकेंगे और अपने जीवन में उन्नति कर पाएंगे। रिस्क लिए बिना हमारे जीवन में आगे नहीं बढ़ सकते। इसलिए छोटे मोटे रिश्तों में आगे बढने के लिए अपने काम को उन्नति की ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए लेनी ही पड़ती है। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा होने वाला है | आकस्मिक धनलाभ आज के दिन आप प्राप्त करेंगे। शेयर मार्केट लॉटरी से आज आपको लाभ होने की संभावना बनी हुई है। वहीं जो नौकरीपेशा लोग हैं उनके लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा बॉस इंक्रीमेंट मिल सकता है। आपकी मेहनत और लगन के बदले वे आपको सराहेंगे भी और आपको इंक्रीमेंट भी देंगे। कुछ सुविधा जिसका इंतजार आप बहुत लंबे टाइम से अपनी कंपनी की तरफ से कर रहे थे वो सुविधा आज के दिन आपको प्राप्त हो जाएगी। आज के दिन आप लोगों के बीच में आपका उठना बैठना और अधिक होगा। कुछ सर्कल में ऐसे लोगों की एंट्री हो जाएगी जोकि आपके जीवन में मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकेंगे आपको आपके कार्यक्षेत्र में हेल्प करते हुए दिखाई देंगे। ओरल आज आपका दिन वर्क प्लेस के हिसाब से बहुत बढ़िया रहेगा और पर्सनल लाइफ में सामाजिक मान सम्मान को बढ़ाएगा। आपका शुभ रंग रहेगा लाल आपका शुभ अंक रहेगा 2। 07 August 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – तुला राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है आज का दिन आपके लिए कर्मशील रहने वाला है। काम की अधिकता तो बहुत रहेगी पर आपको उस कार्य को करने में मजा भी आएगा। आज के दिन आप अपने काम को इंज्वॉय करते हुए करेंगे जिससे आपके काम फटाफट से पूर्ण हो जाएंगे और आपका कॉन्फिडेंस लेवल चरम पर रहेगा। आज के दिन कोर्ट कचहरी से संबंधित कोई मुकदमें आपके चल रहे हैं। अगर उसका फैसला आना है तो वह फैसला आपके फेवर में जाएगा या फिर कोई हियरिंग है तो वो हियरिंग आपकी तरफ होती हुई दिखेगी यानि आपके पक्ष में होती हुई दिखाई देगी | आज के दिन आप अपने घर में कोई मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाएगे यानि अगर आपके भाई बहन कोई छोटे हैं तो उनकी शादी सगाई जैसे कोई मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा आज के दिन आपके घर में तय की जा सकती है। माता पिता का आशीर्वाद रहेगा और वहीं आज के दिन आप कर्मशील बनकर अपने कार्य को भी पूर्ण कर डालेंगे | आज के दिन बिजनेस करने वाले लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। स्टाफ में कुछ फेरबदल कर सकते हैं और काम करने के तरीकों में भी कुछ फेरबदल आज के दिन आप करते हुए दिखाई देंगे जिससे आपका काम और अधिक उन्नति और प्रगति करेगा और आप अपने जीवन में सक्सेसफुल होते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन जो भी बैंकिंग सेक्टर से जुड़े में उनके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। अगर आप बैंकिंग सेक्टर की तैयारी भी कर रहे उसके कोई एग्जाम आपने दिए हैं या फिर आज के दिन कोई एग्जाम होना है तो एग्जाम बहुत ही सार्थक सिद्ध होगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपनी पढाई में बहुत अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। कोई बड़े एंट्रेंस एग्जाम्स की तैयारी आप कर रहे थे और आज अगर आपका पेपर या कोई रिजल्ट आना है तो वो रिजल्ट आपके फेवर में जाएगा। 07 August 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज का दिन वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा और खास रहने वाला है। जो काम आपके अधूरे रह गए थे वे काम आज के दिन द्रुत गति से पूर्ण होंगे यानि आपका कोई बड़ा अधूरा पड़ा काम जो कि बहुत लंबे टाइम से दूर पड़ा था आप उसे पूर्ण करना चाहते थे वो काम का दिन पूर्ण हो जाएगा जिससे आपका कॉन्फिडेंस प्रबल होता हुआ दिखाई देगा | युवावर्ग के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता आज के दिन अर्जित करते हुए दिखाई देंगे। आपके जीवन में जो भी अभिलाषाएं मनोकामनाएं उनकी तरफ आप एक कदम आगे बढ़ाते हुए अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने का आज के दिन खुद भरकस प्रयास करेंगे | इसी दौड़ भाग के दौरान आज के दिन आप अनायास ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करेंगे जिससे आपको खुशी की अनुभूति होगी। आपको मन में एक सेटिस्फेक्शन होगा कि आपने अपने समाज के लिए अपने देश के किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता की है और हटकर कुछ आज के दिन किया है जोकि आपकी लाइफ से जुड़ा नहीं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा एनर्जेटिक रहने वाला है। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। यदि हायर एजुकेशन या पढाई करने के लिए कहीं बाहर यात्रा करना चाहते हैं कोई बाहर का कॉलेज देख रहे हैं तो उस कॉलेज से आज आपको इनविटेशन मिल सकता है और आज आपका दिन बहुत अच्छा व्यतीत होगा इसलिए आप लॉटरी में भी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपका शुभ रंग रहेगा नारंगी आपका शुभ अंक रहेगा 7 |

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि– धनु राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे  है। आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है मिलेजुले प्रभाव से आपको आगे बढना पड़ेगा | सबसे पहले तो कोई भी बड़ा रिस्की इन्वेस्टमेंट आज के दिन आपको नहीं करना चाहिए कोई भी काम जो आपकी बहुत लंबे टाइम सेट करवाया और आप उसमें ही एफर्ट्स डाले जा रहे है तो आज उस काम को छोड़ दीजिए अपने रूटीन के काम में उनके ऊपर आपका ध्यान अधिक रहना चाहिए क्योंकि उस कार्य की वजह से आपके रूटीन के कार्य भी खराब हो सकते हैं वो भी अपूर्ण रह सकते हैं। इसलिए आज के दिन आपको अपने रूटीन के कार्यों पर कंसंट्रेट करना चाहिए | आज के दिन शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट आपके लिए ठीक नहीं रहेगा इसलिए ऐसे जिसकी इन्वेस्टमेंट से आज आपको बचना है। वही आज के दिन आपको जानवरों से भी चोट लग सकती है जानवरों से थोड़ा संसाधन सादा अपनी गोपनीय बातों को अपने तक और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें। आज के दिन गुप्त शत्रु आपके खिलाफ कोई संयंत्र रचेंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा इसलिए आज के दिन ऐसे लोगों को पहचानकर उनसे बचना आपके लिए बेहद आवश्यक रहेगा अपने काम में खुद को ही खड़े रहकर अपने कार्य को पूर्ण करना पड़ेगा अन्यथा आपके काम और भी अधिक बिगड़ सकते हैं और उसमें नुकसान की स्थितियां भी आपको अधिक देखने को मिल जाएंगी। इसलिए आज के दिन आपको जितना हो सके संभल कर सतर्कता के साथ ही अपने कर्मक्षेत्र में आगे बढ़ना है |  पारिवारिक स्थितियां आपके लिए अनुकूल रहेगी परंतु आपको ससुराल से थोड़ा सा सपोर्ट आज के दिन कम मिलेगा | आपको अकेले ही अपने ससुराल के कोई भी कार्य मुद्दे हैं तो उनको पूर्ण करना पड़ेगा। उनमें उनका सहयोग आज आपको नहीं देखने को मिलेगा परंतु उन पर खीज निकालने की अपेक्षा अपने कार्य को चुपचाप कर डालिये क्योंकि आज के दिन यदि आपने किसी भी बात को लेकर वाद विवाद की स्थितियां अपने सुसराल वालों के साथ उत्पन्न की तो ये स्थितियां विकराल रूप ले सकती है इसीलिए आज के दिन आपको संभलकर ही हर क्षेत्र में चलना चाहिए चाहे वो प्रोफेशनल लाइफ हो और चाहे आपकी पर्सनल लाइफ हो। आपका शुभ रंग सफेद और आपका शुभ अंक रहेगा 4 ।

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – मकर राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है अतः आज का दिन आपके पारिवारिक सदस्यों के सबसे बेहद खास और अच्छा रहने वाला है। नये दम्पति आज के दिन एक दूसरे के साथ में ज्यादा रहना पसंद करेंगे एक दूसरे को समय देंगे और कुछ रोमैंटिक पल आज के दिन आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ बिताते हुए दिखाई देंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के बंधन में बंधने के लिए आपके पास में एक सही लाइफ पार्टनर आज के दिन आपको मिल जाएगा कि वो तलाश भी खत्म हो जाएगी। वहीं घर में मेहमानों के आवागमन से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। अगर वर्क प्लेस की बात करे तो आज के दिन व्यापारी वर्ग के लिए बहुत अच्छा दिन रहने वाला है व्यापार अच्छी उन्नति और प्रगति करता हुआ दिखाई देगा। कोई बड़ा असाइनमेंट आज के दिन आपको मिल सकता है या फिर अगर आपको गवर्मेंट से टेण्डर की अभिलाषा है तो आज के दिन वह आप की पूर्ण हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन थोड़ी सी मशक्कत का अधिक रहेगा परंतु कार्य में मसक्कत के बाद आपको रिजल्ट भी सकारात्मक प्राप्त होगा यानी आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप सुकून और शांति की अनुभूति प्राप्त करेंगे। आज का दिन कलाकारों के लिए भी बहुत विशेष रहने वाला है। कला के क्षेत्र में आज आप अच्छी प्रसिद्धि और उपलब्धि हासिल करते हुए दिखाई देंगे। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और आपका शुभ अंक रहेगा 3 |

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – कुम्भ राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन आपके लिए मिलेजुले प्रभाव से ही आगे बढने वाला है। सबसे पहले तो आप अपने स्वास्थ पर विशेष ध्यान देना होगा। आज के दिन आपको पेट से संबंधित कुछ प्रॉब्लम होने की संभावना बनी हुई है। इसलिए आज के दिन आप अपने खाने पीने का विशेष ध्यान रखें। थोड़ा सा वजन पर भी आपको इस समय गौर करना चाहिए। इन दिनों में आपका वजन थोड़ा सा बढ़ सकता है और वजन बढ़ने से कई और समस्याएं आपके जीवन में उत्पन्न हो सकती है इसलिए आज के दिन आपको अपने स्वास्थ पर विशेष रूप से ध्यान देना पड़ेगा। आज के दिन वर्क प्लेस पर भी आपको उतना ही ध्यान देना पड़ेगा क्योंकि आज के दिन आपके शत्रु यानी आपके राइवल जो कि आपके समान कार्य कर रहे है और आपके कार्य में कुछ व्यवधान डालने का प्रयास कर रहे हैं वे आज के दिन अपने मंसूबों में कामयाब न हो उसके लिए आपको प्रयासरत रहना पड़ेगा। स्टाफ पर पूरी नजर रखेगा क्योंकि स्टाफ में से ही कोई घर का भेदी हो सकता है। इसलिए आज के दिन आपको अपने स्टाफ पर थोड़ी सी नजर रखकर ही आगे बढ़ना है । आज के दिन आपको अपने गलत मित्रों से भी बचकर रहना है जोकि आपके अंदर गलत आदत डाले या फिर आपको गलत आदत की तरफ गलत मार्ग की तरफ प्रेरित करे। ऐसे मित्रों से जितना हो सके दूर है उतना ही आपके लिए ठीक रहेगा | वहीं रकम के लेनदेन के कोई भी कार्य यानि रुपए पैसे से संबंधित कोई भी के कार्य हैं उन सभी कार्यों को आप थोड़ा सा समझकर कीजिएगा | खुद खड़े रहकर ऐसे कार्यों को पूर्ण की जगह के कार्यों को किसी और पर डाला तो वो आपके कामों में कुछ भुगतान की स्थितियां ला सकते नुकसान की स्थितियां आपको देखने को मिल सकती एनिया से पूरा सपोर्ट और नाना नानी का प्यार और आशीर्वाद आज के दिन आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आपका शुभ रंग रहेगा हरा और आपका शुभ अंक 6 रहेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – मीन राशि से चन्द्रमा के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं और उस मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रम में आपकी धार्मिकता और आध्यात्मिकता में रूचि और अधिक बढती हुई दिखाई देगी। आज के दिन आप आत्ममंथन करते हुए अपनी गलतियों से सबक लेकर अपने व्यक्तित्व में भी कुछ सुधार लाने का प्रयास करेंगे और ये सुधार आपके आसपास के लोगों को भाएंगे । आज का दिन साहित्य जगत से जुड़े लोगों के लिए भी बहुत चलने वाला है। आप अच्छा सम्मान या कोई मैडल हासिल करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन छात्र वर्ग के ग्रुप स्टडी या ग्रुप डिस्कशन में आपको आज के दिन सफलता प्राप्त होगी। कुछ डिबेट कॉम्पिटिशन है तो उसमें आज आप जीत सकते हैं इसलिए उसकी तैयारी में किसी भी प्रकार की कमी मत रखेगा और कॉन्फिडेंस के साथ में आप उस मैदान में उतरेंगे क्योंकि आज के दिन आपको कोई नहीं हरा सकता है। संतान की तरफ से आज आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वही जो भी नौकरीपेशा लोग हैं उनके लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहेगा परंतु आज आप अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। खासकर जो टेक्निकल फील्ड से जुड़े हुए मैकेनिक का कोई काम कर आपको खुद का गैराज है या फिर आप इंजीनियरिंग से रिलेटेड कोई काम कर रहे हैं या आपका जो भी टेक्निकल कंप्यूटर से रिलेटेड कोई काम है तो आज के दिन आपको उसमें सफलता अर्जित होगी और अच्छा लाभ भी आज के दिन आप अर्जित करते हुए दिखाई देंगे | आज आपका दिन हर दृष्टि से सुयोग्य और अच्छा लाभदायक परिस्थितियों को उत्पन्न करेगा। आपका शुभ रंग रहेगा नीला और आपका शुभ अंक रहेगा 5।

उपाय

यदि आप बहुत पुराने कर्ज से परेशान हैं आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ नहीं कर पा रहे हैं। उस कर्ज को चुकाने में बहुत लंबा टाइम जा चुका है और अब आप थक चुके हैं तो आपको सावन मास में छोटा सा उपाय करना है | भोजपत्र पर आपको अनार की कलम से अष्ट गंध से मंगल यंत्र बनाना है और उस यंत्र को पूजा कक्ष में सामने रखते हुए ओम भोमाय नमः का जाप करना है | 108 बार यह जाप करना है। उसके बाद में चांदी की डिब्बी के अंदर उस भोजपत्र पर बनाए वही यंत्र को डालकर अपनी दाहिनी भुजा या फिर अपने गले में धारण कर लेना है । अगर आप ऐसा करने में थोड़ा सा झिझक रहे है | आप नहीं करना चाहते हैं तो आप उसे रेशम के कपड़े में बांधकर अपने पर्स में भी रख सकते हैं। इससे देखेगा पूराने से पुराना कर्ज भी आपका बहुत जल्दी चुकता हो जाएगा। कुछ ही दिनों में आपको उस कर्ज से मुक्ति मिल जाएगी और आर्थिक स्थिति भी और अधिक उन्नत और समृद्ध होती हुई दिखाई देगी तो इस उपाय को आपको जरूर अपनाना चाहिए। सावन का महीना है इसलिए इस उपाय को जरूर कीजिएगा क्योंकि सावन के महीने में किया गया हर उपाय बहुत जल्दी फलीभूत होता है और उसका कई गुना अधिक सकारात्मक परिणाम हमें हमारे जीवन में देखने को मिलता है।

 

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_video link=”https://youtu.be/HCoDaKCrsME” el_width=”70″ align=”center” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row][vc_row][/vc_row][vc_column][/vc_column][vc_column_text]

I am text block. Click edit button to change this text. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo.

[/vc_column_text]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *