Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

06 July 2021 Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल | Today’s Horoscope -06 July 2021 – आज का राशिफल

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

06 July 2021 Aaj ka Rashifal

06 July 2021 Aaj ka Rashifal

 

मेष राशि – मेष राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके लिए वैभव समृद्धि लाभ की स्थितियों को दिलवाने वाला है। वाणी से आज आप सभी को मोहित करते हुए नजर आएंगे आज आपके अधूरे पड़े हुए काम आपके परिवार के सदस्यों की मदद से पूर्ण हो जाएंगे | वहीं कुटुम्ब में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। कोई अधूरा सपना आपका आज के दिन पूरा होता हुआ दिखाई देगा। घर में मेहमानों का आवागमन रहेगा जिससे घर का माहौल बहुत ही खुशनुमा होता हुआ दिखाई देगा। वर्क प्लेस पर आज के दिन आप अच्छे लाभ की स्थिति को प्राप्त कर पाएंगे और बैंकों में धन जमा कराने में आज आपका कुछ समय व्यतीत होने वाला है। आज के दिन आपके रोजमर्रा के लाभ में भी वृद्धि होती हुई दिखाई देगी। वही आप अच्छी ग्रोथ की तरफ़ आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा और आप सशक्त पर्सनैलिटी के रूप में समाज में भी अपना स्थान बनाने में सफल होते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन प्रसिद्धि सुख सौभाग्य और समृद्धि सभी एक साथ लेकर आया है।

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि- वृषभ राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहे है बुध राहू भी आपकी ही राशि में विराजमान हो रहे हैं। राहु और चंद्र का भी ग्रहण योग बन रहा है | बुध राहु का जड़त्व योग भी बन रहा है | आज का दिन आपके लिए इतना कन्फ्यूजन की स्थिति काम में कोई बड़ी समस्या आज के दिन आ सकती है। किसी भी बड़े संकट से आज के दिन आपको सावधान रहना चाहिए। कोई झूठे आरोप लग जाना या फिर नौकरी में कुछ गड़बड़ी कुछ दिक्कतें आना। सहकर्मियों के द्वारा षड़यंत्र रचना | राइवल से आपके कार्यों में व्यवधान डालना ऐसी कई समस्याएं आज के दिन आपको पेश करने को मिल सकती है इसलिए आज के दिन बहुत ही संभलकर और सतर्क होकर अपने जीवन में आपको आगे बढ़ना पड़ेगा। वहीं आज के दिन आपके अधूरे पड़े हुए कामों को भी पूर्ण करने में आपको अपने परिवार के सदस्यों के सहयोग की आवश्यकता रहेगी और उनका भरपूर सहयोग भी आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। दादा दादी के स्वास्थ को लेकर कुछ चिन्ता के भाव आपके मन में उत्पन्न हो सकते हैं परन्तु आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है | आपकी सेवा से और तुरंत उनके उपचार की वजह से वो जल्दी ही स्वास्थ लाभ को भी प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे | आज के दिन आपका मन भी विचलित रहेगा शांत नहीं रहेगा। आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। काम में टैंशन परेशानी की वजह से मेंटल प्रेशर भी आप अपने ऊपर महसूस करेंगे परन्तु शांत रहिए | शांति से अपने मुद्दों को सुलझाइये । कहीं पर भी विचलित होने की आवश्यकता नहीं है समय कभी भी एक सा नहीं रहता इसके लिए विचलित न हों विचार करें चिन्तन करें ताकि आप अपनी समस्याओं का उचित हल निकाल पाएं। 06 July 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि– मिथुन राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा हुआ रहेगा | बहुत ज्यादा अनर्गल खर्चों की वजह से आज आपका बजट बिगड़ जाएगा। रोजमर्रा के बजट के बिगड़ने के कारण आज के दिन आपको किसी से उधार लेकर अपने कार्यों को आगे बढ़ाना पड़ेगा। आज के दिन वर्क प्लेस पर भी स्थिति आपके अनुकूल नहीं है। सहकर्मियों के द्वारा आपको झूठे आरोपों में फंसाया जा सकता है। ईर्ष्या और जलन के कारण आपके कार्यों में कुछ व्यवधान डाला जा सकता है। बॉस के कान भरे जा सकते हैं। इसलिए आज के दिन बहुत सतर्क होकर चलेगा। इमानदारी से अपने काम को आगे बढ़ाइए। काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही आज के दिन अगर आपने किताब के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। नौकरी से भी हाथ धोना पड़ सकता है। आज के दिन अगर आप अपना खुद का कोई कार्य करते हैं तो विदेशों से अच्छे लाभ की संभावना आपको देखने को मिलेगी कोई बड़ा प्रोजेक्ट बड़ा असाइनमेंट या बड़ा ऑर्डर आज के दिन आपको विदेशों से मिल सकता है। दिन मिले जुले प्रभाव से आगे बढ़ेगा। जितना शांति से जितना बुद्धिमत्ता से आप अपने मुद्दों को सुलझाएंगे चतुराई रखेंगे काम में ईमानदारी रखेंगे उतना ही आप अपने दिन को सरल बनाते चले जाएंगे। 06 July 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि- कर्क राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन आपके लाभ की स्थितियों को और अधिक बढ़ाएगा। आकस्मिक धनलाभ भी आज के दिन आपको लॉटरी और शेयर मार्केट से प्राप्त होने की संभावना बनी हुई है। ट्रेडिंग जैसे कार्यों में संलग्न है तो उसमें आप आज के दिन आप ग्रहण करते हुए दिखाई देंगे वहीं आपका खुद का कोई व्यवसाय है तो वो भी आज के दिन नई ऊंचाइयों पर जाएगा। आप अपने काम को एक्सटेंड करने की प्लानिंग करते हुए दिखाई देंगे। कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन भी आज के दिन आप कर सकते हैं। कुछ ऐसे लोगों की आपके जीवन में एंट्री होगी जोकि आने वाले समय में आपके कार्यों में आपकी मदद कर आपको अच्छे लाभ की स्थितियां दिलवाने में सक्षम होते हुए भी दिखाई देंगे। आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। घर में भी मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। घर में आपके भाई और दामाद से आपको अच्छे लाभ की स्थितियां भी देखने को मिलेगी | उनसे पूरा मोरल सपोर्ट भी आज के दिन आपको मिलेगा | आज के दिन आप सामाजिक मान सम्मान को भी प्राप्त करेंगे। चारों तरफ से हर तरफ से आपको खुशखबरी भरा वातावरण मिलेगा। कॉन्फिडेंस लेवल आज के दिन आपका अपना होता हुआ दिखाई देगा। 06 July 2021 Aaj ka RashifalThis image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि- सिंह राशि से चन्द्रमा आज के दिन दशम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है । दसवां भाव कर्म का स्थान है अतः आज के दिन आपके काम में बहुत अच्छी तेजी और स्रोत आप महसूस करेंगे। वही पारिवारिक सदस्यों की मदद से आपके काम समय से पहले ही पूर्ण हो जाएंगे। पिता का बहुत अच्छा साथ और सानिध्य आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। आपके कार्यों में आए रुकावटों का अंत आज के दिन हो जाएगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। पढ़ाई में आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी वहीं घर में अगर आपके कोई छोटे भाई बहन या फिर आपकी संतान विवाह योग्य है तो उसके शादी सगाई जैसे वार्तालाप आज के दिन जारी रहेंगे जिससे घर का माहौल और भी हेल्दी और खुशनुमा होता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आपको कर्म प्रधान रहना है | काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करनी है। पहले अपना काम करें उसके बाद में आप अपने शौक के जो भी काम हैं वो आप अपनी दिनचर्या में कर सकते है पर पहले अपने कर्तव्यों की तरफ अग्रसर होंगे। तो आज के दिन आप बहुत ही अच्छा लाभ और अपने काम को आगे बढ़ाने की और एक बड़ा कदम उठाते हुए दिखाई देंगे। 06 July 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि- कन्या राशि से चन्द्रमा के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है भाग्य का ये स्थान है |  अतः आज के दिन आपका भाग्य आपका पूर्णरूपेण साथ देगा | भाग्य के सहयोग से आप अपने सभी काम फटाफट से पूर्ण कर डालेंगे |  आज के दिन अधूरे पड़े हुए काम भी आज आपके पूर्ण हो जाएंगे और नए कार्य की शुरुआत के लिए भी आज आप सजग होते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन आपके लिए खासकर युवा वर्ग के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। रोजगार की प्राप्ति आपको होगी | अगर आप नौकरी पेशा व्यक्ति हैं तो आज के दिन प्रमोशन के चांसेज भी बनते हुए दिखाई देंगे। शेयर मार्केट लॉटरी में इन्वेस्टमेंट करके अपने पैसे दुगना करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ बना हुआ है। आज का दिन आपके रोजमर्रा के कार्यों से हटकर कुछ विशेष कार्यों में भी संलग्न रहने का रहेगा यानि आज आउट ऑफ़ वे जाकर लोगों की सहायता करने में आपको आत्मिक शांति की अनुभूति होगी। दिन मिक्स रिजल्ट लेकर आया कर्म प्रधान रखना पड़ेगा तभी भाग्य आपका साथ देगा और लोगों की मदद की वजह से आपको मन में शांति का अनुभव होगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि –  तुला राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है | आज का दिन आपके लिए बहुत ही सामान्य बना हुआ है। काम में दिक्कतें आ सकती है। नए कार्य की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है इसलिए आज के दिन आपको रोजमर्रा के जो काम हैं उन्हीं को पूर्ण करना चाहिए | आज के दिन कोई दूरगामी यात्रा भी हो सकती है पर आपके उस यात्रा में बिल्कुल सतर्क रहिएगा कोरोना अभी तक गया नहीं है। आज के दिन सुसराल वालों से मतभेद होने की संभावना बनी हुई है इसलिए सुसराल के मामले में बहुत शांति से अपने मुद्दों को सुलझाए | पारिवारिक विवाद की स्थिति अगर हो तो शांति से बातचीत के द्वारा उसका हल निकालने का प्रयास करें वरना वो विवाद बढ़ जाएगा और आपको नुकसान की स्थितियां देखने को मिलेगी। इसलिए थोड़ा संभलकर चलें। आज का दिन आपके लिए हर दृष्टि से स्ट्रगलिंग रहेगा। इसलिए जितना शांत रहकर आप अपने कार्यों को करेंगे उतना ही आप समस्याओं को कम करते हुए चले जाएंगे। नित्य कर्म के कार्यों में ज्यादा ध्यान दीजिएगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः दाम्पत्य जीवन आज आपका मधुरता से भरा रहेगा। आज आपके पारिवारिक सदस्यों के बीच में एक अच्छा तालमेल देखने को मिलेगा | कोई बात आपके मन में है तो आज के दिन आप अपने बड़ों की सहायता से उस बात का उस समस्या का उस जिज्ञासा का हल प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपके घर में भाई भतीजे बहन भांजे की आगमन होने की वजह से घर का माहौल बहुत ही अच्छा और खुशनुमा हो जाएगा। जीवन साथी की मदद से आप अपने अधूरे पड़े हुए सभी कार्यों को फटाफट से पूर्ण कर देंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। व्यापार में अच्छे लाभ की स्थितियां आज आप अर्जित करते हुए दिखाई देंगे। वहीं नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा हुआ रहेगा।

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि- धनु राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा संभलकर रहने का ही है। वर्क प्लेस पर कुछ दिक्कतें आ सकती है। काम में दिक्कतों की वजह से आप मेंटली टेंशन में रहेंगे। आज के दिन रुपए पैसे के कोई भी काम हैं तो वो आप खुद संपन्न करें। किसी के भरोसे यदि ऐसे काम आपने छोड़े तो वो आपके कार्यों में व्यवधान की स्थितियां लाने में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखेगा इसीलिए आज के दिन आपको अपने कार्यों को अकेले और खुद ही पूर्ण करना चाहिए। आत्मविश्वास को बनाए रखें। आज के दिन गलत संगति से भी आपको बचना पडेगा। अपनी टेंशन और अपनी कमजोरी किसी के सामने व्यक्त न करें वरना वो व्यक्ति आपकी कमजोरी का लाभ जरूर उठाएगा। आज के दिन शत्रु भी आप पर प्रबल होने का प्रयास करेंगे। वही स्वास्थ संबंधी कोई बड़ी समस्या भी आज के दिन आपको देखने को मिल सकती है इसलिए थोड़ा सा सजग होकर चलेंगे तभी आप अपनी समस्याओं का अंत कर पाएंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – मकर राशि से चन्द्रमा आज के दिन पंचम भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। संतान की तरफ से आज के दिन आपको शुभ समाचार प्राप्त होंगे | यदि आप संतान विहीन है यानि संतान का सुख आपको प्राप्त नहीं है तो आज के दिन आपको गुड न्यूज भी मिल सकती है। आज का दिन साहित्यकारों के लेखनी को और अधिक सशक्त बनाने वाला है। आज आप अपनी लेखनी के माध्यम से प्रेम प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे आध्यात्मिकता में आपकी रूचि और अधिक बढ़ेगी और आध्यात्मिक कार्यों में आप अपना मन लगाते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन वर्क प्लेस पर भी चुनौतियों से भरा रहेगा पर आप इन सभी चुनौतियों को पार कर अपने लक्ष्य को अर्जित करेंगे और बॉस की प्रशंसा भी आज के दिन आपको अपने कार्यों में देखने को मिलेगी। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए भी तालमेल बनाकर आगे बढने का रहेगा। व्यापारिक स्थल पर आपको अपने सहकर्मियों के साथ अपने स्टाफ के साथ में ट्यूनिंग बनाकर काम करना पड़ेगा तभी आप सही तरीके से सभी कार्यों को निश्चित समयावधि में पूर्ण कर पाएंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – कुम्भ राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके लिए खासकर विद्यार्थी वर्ग के लिए अच्छा नहीं है। रिजल्ट आपके फेवर में नहीं आएंगे | थोड़ा सा निराशाजनक प्रदर्शन रहेगा | आपकी मेहनत का यथेष्ट फल नहीं मिलने से थोड़ी सी निराशा के भाव भी आपके मन में उत्पन्न हो सकते हैं पर इन भावों को एकाग्रचित होकर अपने शरीर में मत लीजिएगा इन भावों को जितना हो सके जल्दी निकाल दीजिए सकारात्मक रहिए पॉजिटिविटी से आगे बढ़ेंगे तभी आप अपने परिणामों को सकारात्मक बना पाएंगे। आज का दिन प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी कार्यों के लिए अच्छा नहीं है। इसलिए प्रॉपर्टी से संबंधित लेन देन के कार्यों में आप थोड़ा सा सजग रहें। आज के दिन कोई भी पेपर साइन करने से पहले उसे जरूर पढ़ लें उसके बाद ही साइन करें अन्यथा आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है। आज का दिन किसान वर्ग के लिए अच्छा है। दूध डेयरी से रिलेटेड जो भी लोग काम कर रहे है उनके लिए भी आज का दिन विशेष लाभ की स्थितियां लेकर उत्पन्न होगा। पारिवारिक मुद्दों को आपको बहुत बुद्धिमत्ता से सॉल्व करना पड़ेगा। सायकोलॉजिकली अपने परिवार के सदस्यों को ट्रीट करना पड़ेगा खासकर आपको अपनी मां के साथ तालमेल बनाकर ही आगे बढ़ना चाहिए ताकि आप सही परिणामों की तरफ अग्रसर हो सकें। अगर मां को नाराज किया तो घर का वातावरण बहुत खराब हो जाएगा और इसका इंपैक्ट आपके काम पर भी पड़ेगा। थोड़ी सी सजगता रखेंगे तो आप अपने रिश्तों को भी मजबूत कर पाएंगे और अपने कार्यों में सावधानी से आगे बढ़ पाएंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – मीन राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके पराक्रम से भरा हुआ रहेगा। भाई बहनों का बहुत अच्छा साथ और सहयोग आज के दिन आपको देखने को मिलेगा | कोई काम आपके अधूरे रह गए हैं तो आज के दिन आज वो काम भी आपके पूर्ण होते चले जाएंगे। कोई भी कसर आज आप अपनी मेहनत में नहीं रखेंगे। आज आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी जिससे लोग आपसे प्रभावित होकर आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों का संचालन करने का प्रयास करेंगे। राजनीति में आपकी पकड़ और अधिक मजबूत होती चली जाएगी। आज के दिन आपकी कोई बड़ी महत्वाकांक्षा भी पूर्ण हो सकती है। आज का दिन वर्क प्लेस पर जो इंजीनियरिंग से जुड़े हुए आईटी सेक्टर से जुड़े हुए हैं या फिर मेडिकल लाइन से जुड़े हुए है इन सभी क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है उन्नति दायक रहने वाला है तो आज के दिन में आपको सजगता रखते हुए अपने कार्य रखते हुए अपने दिन का लाभ उठाते हुए अपने कर्तव्यों को पूर्ण करना है | साथ ही अपने इच्छाओं को भी पूर्ण करने की तरफ अग्रसर होना है | दिन आपके लिए सर्व कार्य सिद्धि वाला रहेगा।

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Connect with us at Social Network:-

Find us on Youtube     Find us on Facebook     Find us on Instagram     Find us on Twitter    Find us on Linkedin

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_video link=”https://youtu.be/EPybuPdjsYg” el_width=”70″ align=”center” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *