Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

04 July 2021 Aaj ka Rashifal | दैनिक राशिफल | Today’s Horoscope -04 July 2021 – आज का राशिफल

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

04 July 2021 Aaj ka Rashifal

04 July 2021 Aaj ka Rashifal

 

मेष राशि – मेष राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज आपका दिन बहुत व्यवस्थित और अच्छा रहने वाला है | आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी को भाएगा और शत्रु भी आज के दिन आपके मित्र बनने का प्रयास करेंगे। आज का दिन आपके लिए सर्व कार्य सिद्धि दायक रहेगा साथ ही प्रसिद्धि में वृद्धि होगी | सामाजिक मान सम्मान आज के दिन आपका बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन आप आत्म मंथन और चिंतन में थोड़ा सा व्यस्त रहेंगे क्योंकि आप अपनी गलतियों को सुधारने का प्रयास करेंगे। जब भी व्यक्ति आत्ममंथन की तरफ अग्रसर रहता है तब वह अपने जीवन में कुछ आमूलचूल परिवर्तन करते हुए कुछ सुधार लाने का प्रयास करता है। अपनी गलतियों को सुधार कर अपने व्यक्तित्व को और अधिक निखारता है। आज के दिन आपको अपने दादा दादी का सानिध्य प्राप्त होगा। उनके मार्गदर्शन से आप अपने जीवन में सारी समस्याओं को दूर कर पाएंगे | अपने लिए एक अच्छा सॉल्यूशन आप अपनी कठिनाइयों का अपनी समस्याओं का प्राप्त कर पाएंगे। आज का दिन आपकी जिज्ञासाओं को भी शांत करने का रहेगा। उनकी मदद से आपकी कोई बड़ी जिज्ञासा का अंत भी हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में हालांकि थोड़ी सी कन्फ्यूजन की स्थितियां जरूर रहेंगी पर आपके परिवार के सदस्यों की मदद से आप सही डिसीजन पर पहुंच पाएंगे और अपने कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। आज के दिन आपको अपने बॉस से भी आपके कार्यों के लिए एप्रिसिएशन मिलने की संभावना बनी हुई है और दिन बहुत अच्छा बना हुआ है। कोई भी कार्य आज आपका नहीं अटकेगा | आपके कार्यों में यदि आपको कुछ भी दिक्कत महसूस हो और आपको ऐसा लगे कि आपको कार्य पूर्ण करने में दिक्कत आ रही है तो आज के दिन आपको अपने परिवार की मदद जरूर लेनी चाहिए। 04 July 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishabh-rashi-taurus-300x267.png

वृषभ राशि- वृषभ राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है | आपकी राशि में बुध राहु का जड़त्व योग की वजह से आज कुछ कार्यों में बाधाएं कठिनाइयां आपको फेस करनी पड़ सकती है। आर्थिक रूप से भी आज आपका दिन अच्छा नहीं रहेगा। लाभ की स्थितियां कम नुकसान की स्थितियां अधिक देखने को मिलेगी। बजट देखकर और संयमित होकर चलेंगे तभी आप अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ पाएंगे | अपनी समस्याओं को कम कर पाएंगे अन्यथा आज के दिन फाइनेंशल कंडीशन को ध्यान में रखते हुए आपको किसी से उधार लेने की नौबत आ सकती और उस उधार को चुकाने में बहुत सारा समय भी व्यय होगा और इस वजह से आपके क्रोध भी लगभग रुक सी जाएगी। इसलिए आज के दिन आपको मितव्ययता का परिचय जरूर देना चाहिए। नौकरी पेशा व्यक्ति हैं तो कार्यक्षेत्र के अंदर किसी से भी उलझने की अपेक्षा आज के दिन आप केवल अपने कार्यों पर ध्यान दें। यदि आप किसी से भी बहस का हिस्सा बनें यदि आपने किसी से लड़ाई की। किसी से मनमुटाव की स्थिति आपकी बन गई तो वर्क प्लेस पर बहुत सारी दिक्कतों का सामना आपको करना पड़ सकता है। आपके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है बॉस की डांट भी सुनने को मिल सकती है। वहीं जो गवर्नमेंट में हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही सतर्क होकर आगे बढने का करेगा। वैसे भी जितना ईमानदारी से आप अपने कर्म पथ पर आगे बढेंगे उतना ही आप अपने लक्ष्य के और अधिक करीब पहुँचते चले जायेंगे और अपने जीवन में प्रसिद्धि उन्नति शांति सभी चीजों को आप प्राप्त करेंगे। परन्तु यदि आपने रिश्वत लेने का प्रयास किया तो आज के दिन आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। जेल यात्रा का भी आपको सामना करना पड़ सकता है इसलिये थोड़ा सा आज के दिन आपको संभलकर चलना पड़ेगा | मिथ्या आरोप भी लग सकते हैं  इसलिये थोड़ा सा बचकर संभल कर सतर्क होकर अपने कार्यों में आगे बढें। कोई भी नया और रिस्की कार्य आज के दिन बिल्कुल भी ना करें | 04 July 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

मिथुन राशि– मिथुन राशि से चन्द्रमा आज के दिन 11वें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है और मिथुन राशि में सूर्य जोकि उनकी मित्र राशि है उसमें विराजमान है तो आज के दिन आपको बहुत अच्छे रिजल्ट अपनी पर्सनैलिटी में चार चांद लगाने के देखने को मिलेंगे। आपकी प्रसिद्धी में वृद्धि होगी | आपके प्रभाव क्षेत्र में प्रतियोगी पराक्रम बढ़ेगा। मकर आज के दिन आपके धन में और अधिक वृद्धि होती हुई दिखाई देगी। आकस्मिक धनलाभ भी आज के दिन आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे | जो अटके हुए योजनाएं चल निकलेगी। काम में आप और अधिक गति और तेजी से आगे बढ़ेंगे और अगर आप बिजनेस मैन हैं तो अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे आज के दिन आप कुछ नई प्लानिंग भी अपने बिजनेस के लिए कर सकते हैं। बिजनेस की नई ब्रांच खोलने की भी सोच सकते हैं कुछ नए नए आइडियाज आज के दिन आपके मन में आएंगे और उन आइडियाज को क्रियान्वित करने से पहले आपको अपने पारिवारिक सदस्यों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। उनकी सलाह के बाद आप उन आइडियाज पर काम कर सकते हैं। हो सकता है कि उन आइडियाज को और भी अच्छे ढंग से वो कुछ आपको आइडियाज दे सकें और अप्लाई करने का तरीका बता सकें | तो थोड़ा सा आज के दिन आप कोई भी कार्य करें तो पहले अपने विश्वसनीय लोगों से सलाह मशविरा करें और उसके बाद उन कार्यों में आगे बढ़ें | आज के दिन आपको अपने भाई से बात की संभावनाएं देखने को मिलेंगी | आपका लेवल और सर्कल दोनों ही बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आज के दिन कुछ ऐसे लोग आपके गिनती में आ जाएंगे जोकि आने वाले समय में आपके कार्यों में बहुत अच्छा लाभ दिलवाएंगे और वीआईपी होंगे तो आपका भी मान सम्मान और प्रतिष्ठा उनसे उनके साथ में जुड़कर बढ़ती नजर आएगी। 04 July 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is kark-rashi-cancer-300x267.png

कर्क राशि- कर्क राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है अतः आज का दिन आपके कर्म पथ पर बहुत अधिक कार्यों को संलग्नता से करने का रहेगा। काम की अधिकता अधिक होने की वजह से थोड़ी सी थकान और कमजोरी भी आज आप महसूस कर सकते हैं परन्तु आप फिर भी अपने कार्य के प्रति बहुत सजग रहेंगे और अपने कार्य को निश्चित समयावधि में पूर्ण करेंगे | जिससे आपको बॉस का प्रशिक्षण मिलेगा। यदि आप बिजनेस मैन हैं तो आज आप नई नई योजनाओं का क्रियान्वयन भी करते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन जो भी प्राइवेट सेक्टर से जुड़े वे लोग हैं उनके लिए बहुत अच्छा है। आज के दिन आपके प्रमोशन के चांसेस बनेंगे | इंक्रीमेंट लगने के भी योग आज के दिन बनते हुए दिखाई देंगे। वहीं आज के दिन आपके पिता का मार्गदर्शन भी आपको प्राप्त होगा। और पारिवारिक स्थितियां यदि आपके लिए कुछ नकारात्मक हो रही है तो उसमें आपके पिता का साथ आपके लिए बहुत ज्यादा सपोर्टिव रहेगा और वो उन नकारात्मक  परिस्थितियों से लड़ने का हौसला आपको प्रदान करेंगे जिससे आप जल्दी इन नकारात्मक स्थितियों पर विजय प्राप्त करेंगे और अपने पारिवारिक स्थिति को सामान्य करते हुए दिखाई देंगे। 04 July 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

सिंह राशि- सिंह राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं। अतः आज का दिन आपके लिए भाग्यवर्धक रहने वाला है। जो काम आप हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। उस कार्य में आपको लाभ की प्राप्ति भी होगी। इसलिए जो भी काम आपके बहुत लंबे टाइम से अटके हुए हैं उन कार्यों को आज के दिन छोड़िए और उन कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास कीजिए। ये प्रयास काफी हद तक आपके लिए सफल होते हुए दिखाई देंगे और इनसे अच्छा लाभ आज के दिन आप प्राप्त करते हुए भी दिखाई देंगे। पारिवारिक सदस्यों का पूर्णतया सपोर्ट आपके साथ रहेगा। आज के दिन आप आउट ऑफ़ वे जाकर लोगों की सहायता करेंगे। मानव सेवा जैसे कार्यों में संलग्न रहेंगे। इससे आपको आत्मिक संतुष्टि की भी प्राप्ति होगी। आज के दिन आपका कोई बड़ा सपना पूर्ण होने की संभावना बनी हुई है जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ेगा और आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। जो भी हायर एजुकेशन से जुड़े हुए छात्र हैं उनका आज के दिन बहुत ही अच्छा रिजल्ट आता हुआ दिखाई देगा। यानी आपने जो भी अपेक्षाएँ अपने स्टडी से कर रखी अपने फ्यूचर से कर रखी है उसकी तरफ आप एक कदम और आगे बढ़ाते हुए दिखाई देंगे जिससे आप श्योर हो जाएंगे कि आनेवाले भविष्य में आपका विजन क्लीयर होगा कि आप क्या करने वाले हैं और जिस भी पथ पर आप चलेंगे उस लक्ष्य को भी हासिल करने के लिए आप प्रयासरत हैं निश्चित तौर पर भविष्य में आप इस लक्ष्य को हासिल जरूर कर लेंगे। आज का दिन बेरोजगारों के लिए भी अच्छा है कि आज आपको नौकरी मिलने की संभावना भी बनी हुई है। थोड़ा सा कॉन्फिडेंस लेवल को बनाए रखेगा और जो भी आप नौकरी के लिए इंटरव्यू के लिए जाएं तो थोड़ा सा तैयारी के साथ जाएं। कोई कैसा भी प्रश्न हो उससे आगे कंपनी का या आप जहां पर भी नौकरी करें उन लोगों का जो भी प्रश्न हो उसके लिए आपको मेंटली भी पर्याप्त तैयार रहना और फिजिकली भी आपको इतना कॉन्फिडेंट रखना है कि वे लोग आपको सिलेक्ट जरूर करें। इसके लिए आपको आज के दिन अपने इष्ट देव का ध्यान करके ही किसी भी कार्य की शुरुआत करनी चाहिए। 04 July 2021 Aaj ka RashifalThis image has an empty alt attribute; its file name is kanya-rashi-virgo-300x267.png

कन्या राशि- कन्या राशि से चन्द्रमा के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है । अतः आज का दिन आपके लिए मिले जुले प्रभाव से आगे बढ़ेगा दिन इतना अच्छा नहीं है इसलिए आपको प्रयास अधिक करने पड़ेंगे अपने कार्यों को पूर्ण करने के लिए उसके लिए आपको सजगता भी दिखानी पड़ेगी आज के दिन आलस्य को बिल्कुल अपने जीवन में मत आने दीजिएगा और अपनी पर्सनैलिटी को कर्मशील बनाने का प्रयास कीजिए। जितना ज्यादा आप संलग्न होकर अपने कार्यों में आगे बढ़ेंगे उतना ही आपके कार्य आगे सफलतापूर्वक पूर्ण होते चले जाएंगे। परन्तु यदि आपने अपने कार्य को किसी और पर थोपने का प्रयास किया कि अरे यार मेरा काम आज तू कर लेना। अगर आपने किया तो आज के दिन आपको लाभ की जगह नुकसान की स्थितियां भी देखने को मिल सकती है और उसको रिकवर करने के लिए आपको किसी से उधार लेना पड़ सकता है। आज के दिन आपको सही मार्ग पर चलते हुए ही अपने कार्यों को पूर्ण करना है। गलत आरोप आज के दिन आप पर लग सकते हैं परन्तु उससे विचलित होने की आवश्यकता नहीं है। यदि आप सत्य के मार्ग पर है आप सही तरीके से अपने कार्यों को इमानदारी से कर रहे हैं तो आपको बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है वह अपने आप ही अपने मंसूबों में नाकामयाब हो जाएंगे। गुप्त शत्रुओं से तो आज के दिन आपको सावधान रहना ही चाहिए। आज का दिन आपके लिए हर दृष्टि से थोड़ा सा संभलकर चलने वाला है इसलिए जितना ध्यान से आप अपने कर्मक्षेत्र में आगे बढ़ेंगे पारिवारिक स्थितियों को कंट्रोल करेंगे उतना ही आप सफलतापूर्वक इस को निकाल पाएंगे। 04 July 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is tula-rashi-libra-300x267.png

तुला राशि – तुला राशि से चन्द्रमा के लिए सप्तम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज का दिन आपके दाम्पत्य जीवन को और अधिक मधुर बनाएगा। जीवनसाथी से मिलाप की संभावनाएं भी आज के दिन आपको देखने को मिलेगी। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। व्यापार में आपकी उन्नति और तरक्की करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन कोई बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है जिससे आपका व्यापार और आपके व्यापार में जो भी नुकसान अब तक नुकसान चल रहा था उस नुकसान की रिकवरी आप इस ऑर्डर से करते हुए दिखाई देंगे। आज का दिन आपके भाई भतीजे भतीजियों के आगमन से आपके घर का माहौल बहुत जल्दी होता हुआ दिखाई देगा। खुशी का वातावरण आज के दिन आपके घर में रहेगा। वहीं आज के दिन आपकी कोई खोई हुई वस्तु भी आपके जीवनसाथी की मदद से मिल जाएगी जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होते हुए दिखाई देंगे। कलाकारों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दायक रहने वाला है। इसीलिए कला के क्षेत्र में आप जो भी प्रयास करना चाहते हैं जो भी कार्य करना चाहते हैं उसमें आज आप भरकस प्रयास कीजिए | इन प्रयासों का फल आपको बहुत ही मीठा मिलता हुआ दिखाई देगा। 04 July 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is vrishik-rashi-scorpio-300x267.png

वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है। अगर रोग और शत्रु दोनों ही आज के दिन आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे। यदि आप सजग रहें चाहे वो आपका स्वास्थ्य हो आपका कार्य हो तो रोग और शत्रु दोनों दोनों ही आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप अपने बुद्धिबल और चातुर्य से अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे और अपनी सजगता से आप अपने रोगों पर भी विजय प्राप्त कर लेंगे। आज का दिन थोड़ा सा संभलकर चलने का रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके राइवल कुछ न कुछ व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे | आपके कार्यों मे कुछ न कुछ खलल उनकी तरफ से रहेगा परंतु आप आज के दिन जितनी सजगता दिखाएंगे उतना ही नुकसान की स्थितियों को कम पाएंगे। रुपए पैसे के कोई भी लेन देन के कार्य तो वो कार्य आप खुद ही खड़े कर पूर्ण कीजिएगा  ऐसे कार्य किसी और पर डालने से वो कार्य आपके नुकसान की स्थितियां दिलवा सकते हैं | उसमें आपके साथ फ्रॉड भी हो सकता है। आज के दिन आपको गलत संगति से भी बचना चाहिए क्योंकि गलत संगति आप में किसी गलत आदत का संचार कर देगी और उस गलत आदत की वजह से आपका भविष्य बर्बाद हो सकता है तो आज का दिन आपके लिए हर दृष्टि से सतर्क होकर चलने का ही रहेगा। जितनी सावधानी से आगे बढ़ेंगे उतना ही आप अपनी समस्याओं को कम करते चले जाएंगे। 04 July 2021 Aaj ka Rashifal

This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

धनु राशि- धनु राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज का दिन आपके लिए हर दृष्टि से बहुत ही अच्छा और सफलतादायक रहेगा। यानि जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं उनकी पढ़ाई उनके लिए आज के दिन सार्थक होती हुई दिखाई देगी। आप अपनी पढाई को अपने लक्ष्य को आज के दिन जो भी अपना टारगेट बनाएं है उसको सफलतापूर्वक पूर्ण कर पाएंगे। वहीं साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपनी ख्याति और प्रसिद्धि को और अधिक बढ़ाते हुए दिखाई देंगे। आपकी लेखनी में आज के दिन वजन रहेगा जिससे लोग आपकी लेखनी की तारीफ करते हुए भी दिखाई देंगे। संतान के भविष्य को लेकर कुछ चिंता आपके मन में हो सकती है परन्तु यदि आप शांति से अपने बच्चों को बैठकर समझाएंगे तो आपकी चिंता का अंत भी हो जाएगा और आपके बच्चों को सही मार्गदर्शन भी आपसे प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा जिससे वो अपने लक्ष्य पर कंसंट्रेट करते हुए आगे बढेंगे। आज का दिन वर्क प्लेस के हिसाब से भी आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को कोई बड़ी और नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना बनी हुई है खासकर जो एकाउंटिंग से रिलेटेड कोई भी काम करते हैं सीए या सीए है उन सभी लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी प्रोजेक्ट का प्रतिनिधित्व करेंगे और उस प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूर्ण करने में सफल होते हुए दिखाई देंगे।

This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

मकर राशि – मकर राशि से चन्द्रमा आज के दिन चतुर्थ भाव में गोचर भ्रमण करते हुए दिखाई देंगे इसलिए ये समय आपके लिए आज का अच्छा नहीं रहने वाला है। पारिवारिक कलह का वातावरण घर में मनमुटाव की स्थितियां माता के साथ बहस हो जाना पारिवारिक स्थितियां सुदृढ़ न हो पाना आर्थिक स्थिति भी डावांडोल होना। ऐसी परिस्थितियों का सामना आज के दिन आपको करना पड़ सकता है। कोई भी प्रॉपर्टी से संबंधित भूमि संबंधित विवाद है तो वो आज के दिन उभर कर आएगा। ऐसे विवादों से जितना दूर रहेंगे उतना ही आज के दिन आप फायदे में रहेंगे। आज का दिन वाहन चलाते समय सावधानी रखने का भी रहेगा क्योंकि एक्सीडेंट होने का खतरा भी बना हुआ है इसलिए वाहन चलाएं तो थोड़ी सी सावधानी के साथ आगे बढ़ें। किसानों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपकी अपनी मेहनत रंग लाएगी और आपके अपनी मेहनत का आपको बहुत अच्छा फल भी प्राप्त होगा। वहीं दूध डेरी से रिलेटेड जो भी लोग काम करते होंगे उनके लिए आज का दिन नुकसान की स्थितियां लेकर आ सकता है तो थोड़ा सा सतर्क होकर ही आज के दिन आप आगे बढ़ें। कोई भी पेपर साइन करने से पहले उन पेपर्स को आज के दिन जरूर पढ़ लें उसके बाद साइन करना है | आज के दिन आपके साथ धोखा होने की संभावना भी बनी हुई है तो थोड़ा सा सतर्क होकर ही आज के दिन आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने जीवन में अपनी पर्सनल लाइफ में हर जगह आगे बढना पड़ेगा। यदि सतर्कता आपने हटाई लापरवाही की तो आज के दिन आपको बहुत बड़ा नुकसान भी देखने को मिल सकता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is kumbh-rashi-aquarius-300x267.png

कुम्भ राशि – कुम्भ राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का बहुत अच्छा साथ और संयोग प्राप्त होगा | बड़े भाई बहनों की मदद से आप अपने जीवन में आर्थिक दुविधाओं को दूर करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल करने में भी सफल होते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपकी कोई इच्छा पूर्ण होने से आपके मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे। कॉन्फिडेंस लेवल बहुत अच्छा आपका आज के दिन देखने को मिलेगा। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लोग आपके कॉन्फिडेंस को देखकर आपसे प्रभावित होकर आपसे सलाह लेकर अपने जीवन में आगे बढने का प्रयास करेंगे। मित्रों का बहुत अच्छा साथ और सहयोग आज के दिन आपको देखने को मिलेगा। वर्क प्लेस पर भी आपके बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे आपके जो साथी सहकर्मी हैं वो भी आपको अपनी प्रेरणा स्त्रोत बनाकर आगे बढने का प्रयास करेंगे। आपके कार्यों में भी उनकी मदद कर उनका सहयोग भरपूर देखने को मिलेगा। आज आपका दिन हर दृष्टि से सफलता दायक बना हुआ है। लाभदायक परिस्थितियां उत्पन्न करने वाला है और आज सर्व कार्य सिद्धि वाला दिन है इसलिए आज के दिन आपको सजगता के साथ प्रयोग से अपने कर्म पर ध्यान देना और कर्म करते चले जाना है।

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

मीन राशि – मीन राशि से चन्द्रमा आज के दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेगा तो आज का दिन आपके लिए इतना अच्छा नहीं है इफेक्टेड नहीं है । आज के दिन कुटुम्ब से कुछ अशुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकते हैं। वहीं रुपए पैसे के कोई भी कार्य है तो बहुत सजग होकर कीजिएगा। हालांकि घर में माहौल बहुत अच्छा रहेगा। आपके घर में मेहमानों के आगमन से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा परन्तु लाभ की स्तिथि आज के दिन आपके जीवन में फलुकचुएट होती हुई दिखाई देगी। वाणी पर आपको बहुत ज्यादा ध्यान देना है । आज के दिन ऐसी कोई भी बात आपको मुंह से नहीं निकाल लिए जिससे आपके अपने हर्ट हो जाए या फिर कार्यक्षेत्र में आप बड़ी मुश्किल में फंस जाएं इसलिए तोल मोल कर बोलने में ही आज आपकी समझदारी रहेगी और जितना समझदारी से धैर्य से आज आप अपने कार्यों में मन लगाएंगे अपने रिश्तों को डील करेंगे उतना ही आप अपने जीवन में सफलतापूर्वक आगे बढ़ पाएंगे और आज के दिन की समस्याओं को पीछे धकेल कर आगे बढ़ जाएंगे तो आज का दिन थोड़ी सी सजगता से आपको आगे बढ़ाना पड़ेगा और जितना ज्यादा हो सके अपने काम पर ध्यान दीजिए कोई भी नया और रिस्की काम करने से आज आपको बचना है |

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Connect with us at Social Network:-

Find us on Youtube     Find us on Facebook     Find us on Instagram     Find us on Twitter    Find us on Linkedin

[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_video link=”https://youtu.be/cnlQBhvaogE” el_width=”70″ align=”center” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *