[vc_row][vc_column][vc_column_text]
04 August 2021 Aaj ka Rashifal
04 August 2021 Aaj ka Rashifal
मेष राशि – मेष राशि से चन्द्रमा आज के दिन दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे और दोपहर करीब 3 बजकर 9 मिनट पर वे दूसरे भाव से आपके तीसरे भाव में गोचर भ्रमण करना प्रारंभ कर देंगे | आज का दिन आपके लिए मिक्स रिजल्ट लेकर आएगा। वैसे दिन पूरा बहुत ही अच्छा बना हुआ है। आपके काम सिद्ध होते चले जाएंगे वाणी से आप सपोर्ट करते चले जाएंगे । आज के दिन आपको वर्कप्लेस पर अच्छा लाभ देखने को मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। अच्छा लाभ आप अपने व्यापार में अर्जित करते हुए दिखाई देंगे वहीं नौकरी पेशा व्यक्ति जो भी है वो आज के दिन काम की अधिकता की वजह से थोड़े से परेशान रहने वाला है परन्तु आज फिर भी आप अपने टारगेट को शाम तक अचीव जरूर कर लेंगे वाणी से आप सभी को प्रभावित करेंगे। वहीं वाणी का जिनका काम रहता है यानी जो पब्लिक पर्सनैलिटी बोलने का काम अधिक रहता है उन सभी के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दायक रहेगा। आपकी प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। आपके प्रेम में वृद्धि होगी लोग आपको फॉलो करने की कोशिश करेंगे। कई लोगों के लिए आज के दिन आप आइडियल बनते हुए दिखाई देंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद है तो वो किसी की सहायता से शुरू होता हुआ दिखाई देगा। वही आपको आज के दिन भाई बहनों के साथ में माधुर्य प्राप्त होगा और बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा | जिससे आज आप अपने कार्य में कोई बड़ा अचीवमेंट करते हुए दिखाई देंगे। आपका शुभ रंग रहेगा गुलाबी और आपका शुभ अंक रहेगा 4। 04 August 2021 Aaj ka Rashifal
वृषभ राशि- वृषभ राशि में आज के दिन चंद्रमा गोचर भ्रमण कर रहे है और आपके दूसरे भाव में गोचर भ्रमण करते हुए दिखाई देंगे यानि आज का दिन आपके लिए मिलेजुले प्रभावों से आगे बढ़ेगा। दिन की शुरुआत में आप आत्ममंथन की तरफ प्रेरित रहेंगे। जो कार्य आपने हाथ में लिया है उस कार्य को करने का प्रयास करेंगे। कोई दिक्कते काम में जरूर आएगी परंतु दोपहर के बाद आपके वो सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे | आपके मित्रों का आज के दिन आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। दादा दादी का मार्गदर्शन मिलेगा | आध्यात्मिकता में आपकी रुचि आज के दिन बढ़ती हुई नजर आएगी। आज के दिन जो काम आप करें उसमें थोड़ी सी एकाग्रचित्त रखें। मन को भटकाने का प्रयास न करें अन्यथा वो काम आपका अटक कर रह जाएगा और आपके कई इम्पोर्टेन्ट काम आज के दिन पूरे होने हैं इसलिए आज के दिन आपको मन को एकाग्र रखना बेहद आवश्यक है। कॉन्फिडेंस को बनाए रखे और पूरे कॉन्फिडेंस से आप आगे बढ़े परिवार का पूरा सपोर्ट आज के दिन आपको देखने को मिलेगा | कुटुंब में मान सम्मान बढ़ेगा। आपके एक पॉजिटिव छवि के रूप में कुटुंब में आप व्यक्तित्व के रूप में बढ़ते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आउट ऑफ़ वे जाकर लोगों की सहायता करेंगे। किसी बहुत दूर के रिश्तेदार के आप सहायता करेंगे | उससे उसको भी प्रसन्नता अनुभूति होगी और आपके मन में भी प्रसन्नता के भाव उत्पन्न होंगे। आपका शुभ रंग रहेगा लाल और आपका शुभ अंक रहेगा 7 । 04 August 2021 Aaj ka Rashifal
मिथुन राशि– मिथुन राशि से चन्द्रमा आज के दिन 12वें भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। दिन आज के दिन आजकल आपके लिए दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रहेगी परंतु दिन बढ़ते बढ़ते आपके काम सार्थक होते चले जाएंगे यानि आप अपने कामों को पूरा करते हुए दिखाई देंगे। आज के दिन आपको किसी से उलझना नहीं है बस अपने कामों में कंसंट्रेशन से आगे बढ़ते चले जाना है। इससे आपके बॉस से आपको बहुत एप्रिसिएशन मिलेगा और उनका सपोर्ट भी आज के दिन आपके साथ रहेगा। आपका व्यक्तित्व बहुत आकर्षक रहेगा जिससे लोग आपकी तरफ आकर्षित होते हुए नजर आएंगे | जो आपसे जलन ईर्ष्या रखते है वे भी आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे आपसे कुछ सीखने का प्रयास करेंगे और जब हम किसी के लिए आइडियल बन जाते हैं तो हमारी भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। समाज के प्रति हमारे खुद के प्रति हमारा दायित्व बढ़ जाते हैं। आज का दिन आपके लिए आत्ममंथन के साथ साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भागीदारी का भी रहेगा। घर के बड़ों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। दादा दादी का दुलार प्राप्त होगा और आज आप अपनी शंकाओं का समाधान करते हुए अपने प्रश्नों के हल ढूंढने का प्रयास करेंगे और काफी हद तक आप उसमें सफल भी होते हुए दिखाई देंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है | आज आपके व्यापार में आप अच्छी उन्नति की तरफ अग्रसर होते हुए दिखाई देंगे। किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी से आज आपका कोलेबोरेशन हो सकता है कुछ करार या फिर कोई बड़ा ऑर्डर आज के दिन आपको उस कंपनी से प्राप्त हो सकता है। आपका सपना पूर्ण हो जाएगा | जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल अब होता हुआ दिखाई देगा। आपका शुभ रंग देगा काला आपका शुभ अंक 6 रहेगा। 04 August 2021 Aaj ka Rashifal
कर्क राशि- कर्क राशि से चन्द्रमा आज के दिन ग्यारहवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है | दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होने वाली है। आकस्मिक धन लाभ आज के दिन आप प्राप्त करेंगे आपकी अटकी योजनाएं चल निकलेगी। आपका कॉन्फिडेंस लेवल चरम पर रहेगा और कभी कभी जब हम कॉंफिडेंट अपने जीवन में आगे बढ़ते हैं तो वो कॉन्फिडेंस धीरे धीरे ओवर कॉन्फिडेंस में बदल जाता है। ऐसा ही कुछ आपके साथ भी होने वाला है। दिन की शुरुआत में जो कॉन्फिडेंस आपके अंदर देखने को था वो दिन चढ़ते चढ़ते वो ओवर कॉन्फिडेंस में बदल जाएगा और जो लाभ आपने कमाया वो गलत इन्वेस्टमेंट की जगह नुकसान की स्थितियां ला सकता है इसलिए आज के दिन आपको बहुत सजगता रखनी है और कॉन्फिडेंस बिल्कुल भी मत होइए और एक आत्मविश्वास के साथ थोड़ा सा शांति से और समझदारी से इन्वेस्टमेंट अपने कार्यक्षेत्र में कीजिए। आप अपने काम में जितना कंसंट्रेशन से आगे बढ़ेंगे जितना सोच समझकर इन्वेस्टमेंट करेंगे उतना ही आप फायदेमंद स्थितियों में रहेंगे अन्यथा नुकसान की स्थितियां अधिक देखने को मिलेगी। आज के दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए थोड़ा सा संभलकर चलने का रहेगा | वाद विवाद की स्थिति से दूर होकर आप अपनी प्रगति के ऊपर कंसंट्रेट कीजिए। कुछ सहकर्मी ऐसे हैं जो आपके काम में व्यवधान डालने का प्रयास करेंगे परंतु आपको उनकी बातों को उनके क्रिया कलापों को अनसुना अनदेखा करना है तभी आप अपने कार्य में प्रगति कर पाएंगे। किसी भी बात के लिए ज्यादा विचार करने की आवश्यकता नहीं है | बस अपने आत्मबल पर चलते चले जाइए। आपके लिए परिस्थितियां सकारात्मक होती चली जाएंगी। पारिवारिक स्थिति आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा आज के दिन बन सकती और घर का माहौल खुशनुमा होता हुआ दिखाई देगा। आपका शुभ रंग रहेगा सफेद आपका शुभ अंक रहेगा 3। 04 August 2021 Aaj ka Rashifal
सिंह राशि- सिंह राशि से चन्द्रमा आज के दिन दसवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहे हैं अतः आज का दिन आपके लिए काम की अधिकता से शुरू होगा। काम में बहुत ज्यादा पेंडिंग वर्क रहेगा आपको लगेगा आप अपने काम कैसे पूरे करेंगे। पर एक अच्छी स्ट्रैटेजी और प्लानिंग से आपके घर के किसी बड़े सदस्य के मार्गदर्शन से आप बहुत अच्छे से प्लानिंग के द्वारा अपने कार्य पूर्ण करेंगे और शाम तक समय से पहले आप अपने सभी कार्य को पूर्ण कर लेंगे जिससे आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। बॉस से मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए अच्छा लाभ शाम तक अर्जित करने का समय है इसलिए आप अपने मेहनत के दम पर शाम तक अच्छे लाभ की स्थितियों को खड़ा कर लेंगे। आपके पिता का पूरा सानिध्य और मार्गदर्शन आज आपके साथ रहेगा | जिससे आप अपने मार्ग में आए कठिनाइयों का सामना कर पाएंगे। एक सशक्त पर्सनैलिटी के रूप में आप अपने वर्क प्लेस पर दिखाई देंगे। आज का दिन छात्रों के लिए भी बहुत अच्छा रहने वाला है। छात्र वर्ग को अच्छा लाभ होने की संभावना बनी हुई है | आपके सर्कल में कुछ ऐसे लोग जुड़ेंगे जोकि आने वाले टाइम में आपके लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाएंगे। आपके कार्यक्षेत्र में आपकी स्थितियां लेकर आएँगे। घर में मेहमान का आवागमन रहेगा जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा आपका शुभ रंग रहेगा पूरा आपका शुभ अंक रहेगा 5 | 04 August 2021 Aaj ka Rashifal
कन्या राशि- कन्या राशि से चन्द्रमा आज के दिन नवम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। भाग्य आपका साथ देगा। आपके अधूरे पेंडिंग पड़े हुए काम फटाफट से पूर्ण हो जाएंगे और नए कार्यों के भी आप आज के दिन रूपरेखा बनाते हुए दिखाई देंगे आपका कोई भी काम आज के दिन अपूर्ण नहीं रहने से आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ता हुआ दिखाई देगा | आज के दिन शेयर मार्केट और लॉटरी में इन्वेस्टमेंट आपको फायदा दिला सकता है और दिन के अंत तक आप किसी बड़ी योजना का क्रियान्वयन करते हुए भी दिखाई देंगे। यदि आप व्यापार कर रहे है तो आज के दिन आप अपने स्टाफ की मीटिंग बुलाएंगे और उसमें कुछ मुद्दों का डिस्कशन करेंगे और अपने काम करने के ढंग को थोड़ा सा चेंज करने की कोशिश करेंगे। ये चेंज निश्चित रूप से आपके लिए सकारात्मक सिद्ध होगा। आज के दिन आप थोड़ा सा धर्म कर्म के कार्यों में मानव सेवा जैसे कार्यों में भी संलग्न रहेंगे और आउट ऑफ़ वे जाकर लोगों की सहायता करने में आपको प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आपका शुभ रंग रहेगा बादामी। आपका शुभ अंक रहेगा 8 |
तुला राशि – तुला राशि से चन्द्रमा आज के दिन अष्टम भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है । दिन की शुरुआत आपके लिए उतनी अच्छी नहीं होगी। आपके छोटे छोटे काम आज के दिन अटकेंगे जिससे निराशा आपके मन में जरूर उत्पन्न होगी पर फिर भी आप अपनी निराशा को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे और आपके परिवार के मोटिवेशन की वजह से आप जल्दी ही इन समस्याओं पर काबू पा लेंगे। शाम तक स्थिति आपके लिए सकारात्मक रूप लेगी और भाग्य आपका साथ देगा जो काम बहुत ज्यादा आपके भटकाव की स्थिति में थे जिन कामों में बाधाएं उत्पन्न होती वो सारी बाधाएं खत्म हो जाएगी और आपके काम निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। आज आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं देगा आज आपके किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपकी पुरानी यादों को तरो ताजा कर जाएगा पर वर्क प्लेस पर आपको अकेले ही अपने कार्यों का संचालन करना पड़ेगा। किसी की सहायता आज के दिन आपको नहीं मिलेगी पर आप अपने आत्मबल पर सभी कार्यों को पूर्ण कर देंगे और इससे आपको पता चलेगा कि आपके अंदर कितना स्टैमिना है आपके अंदर कितनी स्ट्रेंथ आप अकेले ही 10 के बराबर हैं तो इस कॉन्फिडेंस के साथ ही अपने जीवन में आगे बढ़िए ताकि कोई व्यक्ति आपको डिपेंडेंट न बना पाए और आप हमेशा इंडिपेंडेंट रहें। आपका शुभ रंग रहेगा जामुनी आपका शुभ अंक रहेगा 2 |
वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि से चन्द्रमा आज के दिन सप्तम भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। दिन की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी होने वाली है | दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव रहेंगे | वहीं लव रिलेशनशिप में आप अपने लव पार्टनर के साथ में बहुत अच्छी बॉन्डिंग से आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे | आपके जीवन में जो काम अधूरे रह गए हैं वो आपके पार्टनर की मदद से पूर्ण हो जाएंगे। लाइफ पार्टनर के साथ एक अच्छा समय आप व्यतीत करते हुए अपने काम में कंसंट्रेशन से आगे बढ़ेंगे। यदि बिजनेस आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ कर रहे है तो उसमें भी अच्छे लाभ की संभावनाएं देखने को मिलेगी। परंतु शाम को काम के इंजेक्शन की वजह से थोड़े से श्वास संबंधी गड़बड़ी का सामना करना पड़ सकता है। थकान कमजोरी और अनिद्रा की प्रॉब्लम आपको रहेगी। इस समय आपको अपने सभी कार्यों को त्याग देना केवल आपको रिलैक्स होना है और अपना ध्यान देना है | अपने शरीर का जितना ध्यान रखेंगे उतना ही आप अपने कामों में सजगता से आगे बढ़ पाएंगे। आज के दिन आपको अपने हेल्थ को इग्नोर नहीं करना है शाम को कोई अशुभ समाचार भी अपने मित्रों की तरफ से आपको मिल सकता है। इसलिए थोड़ा सा आपको तटस्थ रहना पड़ेगा। थोड़ा सा अपने आपको मजबूत बनाना पड़ेगा ताकि आप अपने मित्रों को भी संभाल सकें तो थोड़ा सा संभलकर रहिएगा। विपरीत समय में जो मित्र काम आए वही सच्चा मित्र है इसलिए आज के दिन आपको अपने दायित्व को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है अपने व्यक्तित्व को और अधिक निखारना है। आपका शुभ रंग रहेगा फिरोजी आपका शुभ अंक 1 रहेगा।
धनु राशि– धनु राशि से चन्द्रमा आज के दिन छठे भाव में गोचर भ्रमण कर रहे है । दिन की शुरुआत आपके लिए इतनी अच्छी नहीं होगी | स्वास्थ के प्रति आप लापरवाही कर देंगे जिससे आपको पेट दर्द और थोड़ी सी माइग्रेन की प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए आज के दिन अपने स्वास्थ्य को बिल्कुल भी इग्नोर न करें। अगर थोड़ी सी भी श्वास संबंधी समस्या है तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें ताकि आप टाइम पर रेस्ट करके अपने काम को सजगता से पूर्ण कर पाएं। वरना आज का दिन खराब हो जाएगा और आपके काम अधूरे ही रह जाएंगे। आपके जीवनसाथी की मदद से आप जल्दी स्वास्थ लाभ प्राप्त करेंगे और शाम को आप अपने आपको बिल्कुल फिट महसूस करेंगे आपके अधूरे पड़े काम भी उनकी मदद से जल्दी से जल्दी पूर्ण हो जाएंगे। व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन इन्वेस्टमेंट नया करने का नहीं है बल्कि जो रूटीन से जो काम चल रहे हैं उन्हीं कामों को पूर्ण करने का है | रुपए पैसे के कोई भी लेन देन के कार्य थोड़ी सी सजगता से कीजिएगा और ऐसे कार्यों को आप खुद कीजिएगा अन्यथा उसमें नुकसान की स्थिति। देखने को मिल सकती है तो थोड़ा सा संभल कर आज के दिन आपको चलना पड़ेगा। आपका शुभ रंग रहेगा मैरून और आपका शुभ अंक 7 रहेगा।
मकर राशि – मकर राशि से चन्द्रमा आज के दिन पांचवें भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है। अतः आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा जाने वाला है। दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। आप अपने सभी कार्य को फटाफट से पूर्ण कर लेंगे नौकरी में भी आपको अपने बॉस का प्रशिक्षण मिलेगा सहकर्मी आपको अपनी प्रेरणा बनाते हुए दिखाई देंगे। वहीं अगर आप बिज़नेस मेन है तो आज के दिन अच्छा दिन की शुरुआत में ही आप प्राप्त कर लेंगे और अपनी कंपनी में कुछ नई योजनाओं का क्रियान्वयन करते हुए दिखाई देंगे परन्तु शाम तक आपके कार्य में कुछ अटकाव की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। आपकी योजनाएं अटक जाएगी इसलिए आज के दिन आपको एक योजना पर काम करना चाहिए और उसी योजना को आगे ले जाने का प्रयास करना चाहिए | एक से अधिक योजनाओं पर काम करने से नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती है और उन पर आपका पूरा कंसंट्रेशन भी नहीं रहेगा इसलिए आज के दिन थोड़ा सा संभलकर चलें। शाम के समय गलत मित्रों से आपको बचना है वरना वो पथभ्रस्ट करेंगे और आपके आपके लक्ष्य से आप भ्रमित होते हुए दिखाई देंगे। इसलिए आज के दिन ऐसे मित्रों से भी आपको सावधान रहना पड़ेगा। संतान की तरफ से आज आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। वही विद्यार्थी वर्ग का रिजल्ट आज के दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपका शुभ रंग रहेगा रानी और आपका शुभ अंक रहेगा 2।
कुम्भ राशि – कुंभ राशि से चन्द्रमा आज के दिन चौथे भाव में गोचर भ्रमण करेंगे। अतः आज का दिन आपके लिए थोड़ा सा कुंभ राशि वालों के लिए संभलकर चलने का है । दिन की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं होगी। आज के दिन आपको दिन की शुरुआत में कोई नुकसान की स्थिति देखने को मिल सकती है | वाहन पर कर जाने की वजह से आर्थिक स्थिति थोड़ी सी डांवाडोल नजर आएगी परंतु आप अपनी मेहनत के दम पर अपनी आर्थिक स्थिति को पुनः अपने लिए फेवरेबल करते हुए दिखाई देंगे | आज के दिन आपको किसी से भी वार्तालाप करते समय सोच समझकर वार्तालाप करना है अन्यथा आपकी पारिवारिक स्थितियां थोड़ी सी तालमेल में कमी और मिसअंडरस्टैंडिंग की वजह से खराब हो सकती है तो थोड़ा सा आज के दिन आपको अपने रिश्तों में सजगता दिखानी पड़ेगी बहुत ठंडे दिमाग से शांति से हेंडल करना है और क्रोध और आवेश में आपको नहीं आना आज आपको अपने क्रोध का त्याग करना पड़ेगा तभी आप अपने रिश्तों को हैंडल कर पाएंगे और रिश्ते आपके नॉर्मल रह पाएंगे। आज के दिन आपको बिजनेस के सिलसिले में कोई दूरगामी यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। शाम तक आपको कोई शुभ समाचार अपने परिवार की तरफ से प्राप्त होंगे और घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनती हुई दिखाई देगी। दिन का इनकी शुरुआत आपके लिए अच्छी होगी परंतु दिन का अंत आपके लिए बहुत ही अच्छा होता हुआ शुभ होता हुआ दिखाई देगा। आपका शुभ रंग रंग हल्का पीला अथार्थ निम्बू पीला आपका शुभ अंक रहेगा 9 |
मीन राशि – मीन राशि से चन्द्रमा आज के दिन तीसरे भाव में गोचर भ्रमण कर रहा है | दिन की शुरुआत आपके लिए बहुत अच्छी रहने वाली है। आपके पावर में वृद्धि होगी लोग आपकी पावर का लोहा मानेंगे | आपके कार्यक्षेत्र में बॉस भी आपसे प्रभावित होंगे आज के दिन आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है परंतु और कॉन्फिडेंस के चक्कर में आप कुछ गलतियां कर जाएंगे और शाम तक आपकी वो जिम्मेदारी आपसे पुनः वापस ले ली जाएगी क्योंकि आपका ध्यान आपके कामों में कम रहेगा। आज के दिन आप अपनी हॉबी को निखारते हुए दिखाई देंगे। आपको अपने काम में आज के दिन बढ़ाना चाहिए ताकि आप अपने काम में अच्छी सफलता प्राप्त कर सकें। खर्च से संबंधित कोई भी लेन देन के कार्य हों उनको थोड़ा करना चाहिए। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई भी इन्वेस्टमेंट आज के दिन आपको करने से बचना है | शेयर मार्केट में आप इन्वेस्टमेंट मत कीजिए। परंतु यदि आप ट्रेडिंग करते हैं तो ट्रेडिंग में भी सोच समझकर आपको आगे बढ़ना चाहिए तभी आप लाभ की स्थितियों को अपने जीवन में ला पाएंगे। ट्रेडिंग से अच्छा लाभ प्राप्त कर पाएंगे अन्यथा नुकसान की स्थिति आज के दिन ज्यादा बनी हुई है। आज के दिन आपको अपने कोई भी कागजात साइन करने से पहले उसे पढ़ लेना है और उसके बाद उन पर साइन करना है अन्यथा फ्रॉड का शिकार भी आप हो सकते हैं इसलिए थोड़ा सा सतर्कता रखेगा। सतर्कता रखेंगे तो किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। वैसे आपकी समस्याओं को सुलझाने में आपके भाई बहनों का सहयोग आपको प्राप्त हो सकता है इसलिए अपने बड़े भाई बहनों की मदद आपकी समस्या के लिए जरूर लें। आपका शुभ रंग रहेगा। आपका शुभ पिस्ता ग्रीन अंक 7 रहेगा |
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_video link=”https://youtu.be/_ASyL7BAaUY” el_width=”70″ align=”center” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row][vc_row][vc_column][vc_column_text]
[/vc_column_text][/vc_column][/vc_row]