Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

मेष राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi | Shani ka Rashi Parivartan 2022 Aries

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

मेष राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi


 

 

 

ज्योतिष एक विज्ञान है और इसे गहराई से समझा जाए तो जीवन में बदलाव संभव है तो आइए हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान। नमस्कारआज हम आपके सामने शनि देव के राशि परिवर्तन की जानकारी लेकर उपस्थित हुए है । आगामी 29 अप्रैल को शनि देव राशि परिवर्तन करते हुए अपनी खुद की राशि से पुनः अपनी खुद की राशि यानी मकर राशि से कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और लगभग ढाई महीने का यह कार्यकाल शनि का रहेगा। जब वे कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे। पुनः 12 जुलाई को वे वक्रीय होकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और वर्ष पर्यन्त वे मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। शनि ग्रह के बारे में हर व्यक्ति आज के दिन जानता है एवं आज के टाइम में अगर कोई ग्रह सबसे अधिक बलवान है और लोग जिस ग्रह से डरते हैं वो है शनि ग्रह परंतु शनि न्याय प्रिय देवता के रूप में जाने जाते है। वो व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से हर व्यक्ति को प्रतिफल प्रदान करते हैं। यानि अगर आपने अच्छे कर्म किए हैं तो शनि के रिजल्ट आपको बहुत ही अच्छे मिलेंगे पर यदि आपने गलत कर्म किए हैं। बुरे कर्मों के साथ आप अपने जीवन में आगे बढ़े हैं तो शनि आपको दंड इसी जन्म में प्रदान करेंगे। यानि व्यक्ति के इस जन्म में किए गए कर्मों का हिसाब उसे इसी जन्म में शनि देव ही देते हैं। इसलिए आज की तारीख में हर व्यक्ति सबसे ज्यादा शनि देव से डरते हैं। शनि, मकर और कुम्भ राशि के स्वामी हैं। और तुला में उच्च के होते है  और मेष राशि में नीच के परिणाम वे देते हैं। इस बार शनि की ढैया कर्क और वृश्चिक राशि वालों को लगेगी जो कि 29 अप्रैल के बाद में लगने वाली है और मिथुन तुला राशिवालों के ऊपर से शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा। वहीं मकर कुम्भ और मीन राशि वालों को शनि की साढ़े साती लगेगी । परंतु ये जो  साढ़े साती और ढैया है ये करीबन दो ढाई महीने के लिए ही रहने वाली है। उसके बाद में पुनः मकर राशि में आ जाएंगे। तो पुरानी स्थिति में वापस शनि के प्रभाव हर राशि पर पड़ना प्रारंभ हो जाएंगे। शनि महात्म्य नामक ग्रन्थ में शनि की दृष्टियों को महाविनाशकारी बताया गया। है और सभी जानते हैं कि शनि की तृतीय सप्तम और दशम दृष्टि जिस भाव पर भी पड़ती है उस भाव पर बहुत ही दुष्प्रभाव शनि के देखने को मिलते हैं। हालांकि हम किस भाव पर शनि की दृष्टि पड़ रही है, उसका भी मूल्यांकन करते हैं और उसके अकॉर्डिंग शनि के परिणाम हमें देखने को मिलते हैं। ये तुला राशि मकर राशि और कुम्भ राशि में जोकि मकर और कुम्भ उनकी खुद की राशि है और तुला राशि में वे उच्च के होते हैं। स्त्री स्थान में विश्व के दक्षिण अयन में देश कांड कुण्डली में स्वग्रही अवस्था में शनिवार के दिन अपनी ही दशा में राशि के अंतिम भाग में युद्ध के समय कृष्ण पक्ष में और अगर शनि वक्री हो तो उस समय यदि वे किसी भी स्थान में हों शनि बलवान ही माने जाते हैं। ये एक पुरुष ग्रह हैं और पृथ्वी तत्व के स्वामी हैं। शनि अधिकृत स्थानों से यानि रेगिस्तान, जंगल, अज्ञात घाटियां, गुफाएं, पर्वत कब्रिस्तान खंडहर, कोयले की खदानें मैली और बदबूदार जगह और कार्यालय आदि का समावेश रहता है। शनि को केवल एक ही ग्रह पराजित कर सकता है वो है मंगल ग्रह यानि जब भी शनि की कोई दृष्टियां हमें प्रभावित कर रही हो या शनि की ढैय्या या साढ़े साती का दुष्प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ रहा हो तब हमें मंगल ग्रह को प्रबल करना चाहिए ताकि शनि के इन दुष्प्रभावों से हमें मुक्ति मिल सके तो ये है शनि का संक्षिप्त विवरण जो कि हमने अभी आपको बताया  | मेष राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi 

अब हम आते है मेष राशि पर क्योंकि मेष राशि वालों पर शनि का क्या प्रभाव पड़ने वाला है। उसकी जानकारी आज हम आपको बताएंगे | आपकी राशि में शनि अब तक आपके दशम भाव में जाकर विराजमान हो रहे थे और वहां पर वे शश नामक महापुरुष योग भी बना रहे थे। परंतु 29 अप्रैल को शनि आपके दसम भाव से आपके एकादश भाव में यानि कुम्भ राशि में मुलान्त्रिक होकर जो कि उनके मूल त्रिकोण की राशि है, उसमें विराजमान होंगे। और शनि जब कुम्भ राशि में विराजमान होंगे आपके लाभ भाव में बैठेंगे। लाभ भाव में वैसे भी सभी ग्रहों के उत्तम परिणाम हमें देखने को मिलते हैं और शनि तो स्वग्रही होकर लाभ भाव में बैठा है। इसलिए शनि के बहुत ही अच्छे परिणाम आपको इस समय देखने को मिलेंगे। आप के दसम और लाभ भाव के स्वामी होकर लाभ में स्वग्रही होना आपके लाभ की स्थितियों में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगा। जो लोग नौकरी पेशा हैं जो किसी के अधीनस्थ काम कर रहे हैं या फिर सरकारी सेवाओं में कार्यरत हैं। उन सभी के लिए यह समय उत्तम परिणामदायक रहेगा। प्रमोशन के चांसेज बनेंगे। अधिकारियों से तालमेल अच्छा बैठेगा। यदि आप इस समय ट्रांसफर के प्रयास बहुत लंबे टाइम से कर रहे हैं तो इस समय आपको अपनी मनचाही जगह पर ट्रांसफर मिल ही जाएगी। यह समय व्यापारी वर्ग के लिए खासकर जो किराणे के व्यापारी हैं जो खनिज पदार्थों से संबंधित कार्य करते हैं या फिर भूमि से निकलने वाले तेलीय पदार्थों का काम करते हैं। उन सभी के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया रहने वाला है । और शनि के उत्तम परिणाम आपको देखने को मिलेंगे। साथ ही जो न्याय प्रक्रिया से रिलेटेड क्षेत्रों में कार्यरत हैं, यानि न्यायालय में कार्यरत हैं चाहे वो वकील हो चाहे जज जो चाहे न्यायालय में किसी भी स्थान पर आप कार्य कर रहे हो। आपको इस समय उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी। यह समय धनु राशि वालों को बहुत रिलैक्स कर देगा क्योंकि धनु राशि पर से शनि की साढ़े साती का प्रभाव हट जाएगा। साथ ही मेष राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही कल्याणकारी रहेगा। इस समय आपका लेवल और सर्कल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। और कुछ ऐसे vip आपके सर्कल में जुड़ेंगे जो कि आने वाले समय में आपको आपके कार्यों में आपकी प्रगति में उन्नति दायक रहने वाले हैं। सामाजिक मान सम्मान में भी यह समय वृद्धि करवाएगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। समाज कल्याण जैसे कार्यों से आप जुड़ेंगे। इस समय लोगों में आपकी छवि और भी अधिक प्रभावशाली बनती हुई दिखाई देगी। लोगों पर आपका प्रभाव बहुत अधिक और उत्तम प्रकार से बढ़ेगा। यानि आप। अपनी बातों को स्पष्ट रूप से रख पाएंगे और लोगों पर आपकी बातों का गहरा प्रभाव भी देखने को मिलेगा। मेष राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi 

अब शनि की दृष्टियों की बात करें तो शनि की तृतीय दृष्टि आपके लग्न पर शनि की पंचम दृष्टि, सप्तम दृष्टि आपके पंचम भाव पर और शनि की दशम दृष्टि आपके अष्टम भाव पर पड़ रही है जो कि इन स्थानों को थोड़ा सा प्रभावित करेगी। इसलिए आपको थोड़ा सा पर्सनैलिटी वाइज थोड़ा ध्यान रखना है। खासकर छात्रों के लिए ये समय थोड़ा सा संभलकर चलने का है। मेहनत में बिल्कुल भी लापरवाही आपको नहीं करनी है। अपना डिस्ट्रक्शन कहीं और नहीं ले जाना है वैसे ये जो हमने आपको परिणाम बताए हैं। ये परिणाम गोचर के आधार पर हमने आपको बताया है। मेष राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi 


 

उपाय

 

  • सुबह शीघ्र उठकर स्नान आदि कर्मों से निवृत्त होकर एक कटोरी में तेल लेकर उसमें अपना चेहरा देखें। उसके बाद उस तेल को किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे और भाग्य संबंधी जो भी बाधाएं आपके जीवन में हैं वो खत्म हो जाएगी।
  • सुबह स्नान करने के बाद में रोजाना पीपल को जल जरुर अर्पित करें। इसके साथ ही उसकी सात परिक्रमा भी दें।
  • सूर्यास्त के बाद सुनसान स्थान में यदि पीपल का वृक्ष हो तो उसके नीचे दीपक प्रज्ज्वलित करें। अगर ऐसा नहीं है तो मंदिर में लगे पीपल के वृक्ष के नीचे भी आप दीपक प्रज्वलित कर सकते हैं।
  • लोहे की चीजों का दान आप को विशेष रूप से करना चाहिए। इससे शनि की दृष्टि ठंडी रहेगी और शनि के सकारात्मक परिणाम आपको अपने जीवन में देखने को मिलेंगे।

 

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/CBavERoZUhU” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *