बछ बारस का महत्व – Importance of Bachh Baras
Importance of Bachh Baras – बछ बारस का महत्व गुरु माँ निधि श्रीमाली के अनुसार जन्माष्टमी के चार दिन बाद बछबारस का पर्व देश के ज्यादातर हिस्सों (राजस्थान में विशेष) में मनाया जाता है। यह पर्व भद्रपद की कृष्ण द्वादशी को मनाया जाता है इसे वत्स द्वादशी (Bach Baras Puja Vidhi) भी कहा जाता है।
इस दिन महिलाएं सुबह गौमाता की पूजा-अर्चना करके मिट्टी या गोबर से बनी मूर्ति का श्रृंगार करके उस पर कच्चा दूध और पानी चढ़ाकर उसकी कुमकुम, मौली, धूप दीप प्रज्वलित कर पूजा करते हैं। इसके बाद महिलाएं बछबारस की कहानी सुनती है। बछ बारस का व्रत संतान की लंबी उम्र और सुख-सौभाग्य की कामना के लिए किया जाता है। Importance of Bachh Baras
बछबारस के व्रत की हिन्दू धर्म में काफी मान्यता है। सुबह-शाम दोनों समय गाय माता की पूजा की जाती है। राजस्थान में इस पर्व को बहुत ही खास महत्व दिया जाता है। बछ बारस के दिन महिलाएं गाय-बछड़े की पूजा करती है। पूजा सामग्री में मुख्य रूप से जल, दही, मोठ-बाजरा, रोली, चावल, हरी दूब, बासी रोटी शामिल होती है। इस दिन कोई भी गाय के दूध, दही तथा चावल को खाने में शामिल नहीं करता है। महिलाएं व्रत रखकर बासी भोजन का सेवन करती है। तिलक में वैसे तो हम चावल का प्रयोग करते है लेकिन इस दिन तिलक के लिए खास तौर पर बाजरे का उपयोग किया जाता है। इस दिन चाक़ू का उपयोग नही किया जाता है Importance of Bachh Baras
गुरु माँ निधि श्रीमाली के अनुसार बछ बारस के दिन महिलाएं अपने बेटे की सलामती, लंबी आयु के लिए यह पर्व मनाती है। इस दिन घरों में विशेष कर बाजरे की रोटी और अंकुरित अनाज की सब्जी बनाई जाती है। इस दिन गाय की दूध की जगह भैंस या बकरी के दूध का उपयोग किया जाता है। हिन्दू धर्म में गौ माता को विशेष दर्जा दिया गया है। इस पर्व के माध्यम से गौ संरक्षण का भी सन्देश समाज को दिया जाता है। Importance of Bachh Baras
इस सितम्बर माह में होने वाला महालक्ष्मी व्रत एवं अनुष्ठान जों की 3 सितम्बर से 18 सितम्बर तक चलेगे यह 16 दिन माता लक्ष्मी के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहेगे अगर आप धन प्राप्ति चाहते है और माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद चाहते है तो इस अनुष्ठान में हिस्सा लीजिये
और अधिक जानकारी के लिए संपर्क कीजिये :- +91 9571122777
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-