[vc_row][vc_column][vc_column_text]
होलिका दहन 2022 Upaay in Hindi
मेष राशि – मेष राशि वालों को जटा वाला एक नारियल लेना है अपनी समस्या मन ही मन बोलते हुए उसके चारों तरफ कलेवा यानि मोली से उसको लपेटना है। अब इसे अपने घर के मंदिर में होलिका दहन के दिन सुबह रखते हैं। इसके बाद में कुमकुम अक्षत और बतासे से इसकी पूजा विधि विधान से आपको करनी है और होलिका दहन की रात्रि पर आप जब भी होलिका दहन के लिए निकले इस नारियल को लेकर निकले। इसे होलिका दहन की अग्नि में चढ़ा दें। इससे आपको उत्तम स्वास्थ की प्राप्ति होगी और आपकी सारी समस्याएं दूर हो जाएगी। साथ ही धुलंडी के दिन यानि 18 मार्च को जो कि रंगों की होली का दिन है। इस दिन आपको पीले और गुलाबी रंगों से होली खेलनी चाहिए। होलिका दहन 2022 Upaay in Hindi
वृषभ राशि – वृषभ राशि वाले जातकों को एक गुलाबी कपड़े में 11 पूजा सुपारी जोकि साबुत सुपारी होती है और 5 कौड़िया लेकर उस गुलाबी कपड़े में बांध दें। इस पोटली पर चंदन का इत्र आपको छिड़कना है और अपने ऊपर से 7 बार घुमाकर होलिका की अग्नि में होलिका की रात्रि पर प्रवाहित कर देना। इससे रोजगार और व्यापार से संबंधित सभी समस्याएं आपके खत्म हो जाएगी। जो वृषभ राशि वाले विवाहित लोग हैं वो 18 मार्च को रंगों की होली वाले दिन अपने पार्टनर को गुलाबी रंग जरूर लगाएं। इससे उनके दाम्पत्य जीवन में मिठास सदैव बनी रहेगी और साथ ही इस राशि के जातकों को सामान्य रूप से सिल्वर कलर से होली जरूर खेलनी चाहिए।
मिथुन राशि – मिथुन राशि के जातकों को भगवान श्री गणेश के समक्ष शुद्ध घी का दीपक होलिका दहन के दिन प्रज्वलित करना और 27 मखाने भगवान श्री गणेश को अर्पित करना है। इसके बाद में गणेश जी और चंद्र देव की विधि विधान से पूजा आराधना करें और मखाना को अपनी समस्या बोलते हुए होलिका दहन की रात्रि पर होलिका की अग्नि में चढ़ा दें। इससे नौकरी से संबंधित जो भी समस्या आपके जीवन में है वह खत्म हो जाएगी। साथ ही सुख सौभाग्य और समृद्धि में आपके निरंतर वृद्धि होगी। साथ ही 18 मार्च यानि रंगों की होली वाले दिन आपको नारंगी पीले और गुलाबी रंग से होली खेलनी चाहिए। होलिका दहन 2022 Upaay in Hindi
कर्क राशि – कर्क राशि वाले जातकों को अपनी समस्याओं से मुक्ति प्राप्त करने के लिए होलिका दहन के दिन गेहूं और चावल के आटे का चौमुखा दीपक आपको बनाना है फिर इसमें तिल्ली का तेल या फिर सरसों का तेल जरूर डालें और अपने घर के मुख्य द्वार पर प्रज्वलित कर लें। इससे घर के ऊपर जो भी नकारात्मक ऊर्जा है वह खत्म हो जाएगी सकारात्मकता आपके घर के प्रत्येक सदस्य के बीच में स्थापित हो जाएगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और आपके जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाएगी। साथ ही यदि आप 21 जौ के दाने होलिका की अग्नि में प्रवाहित करते हैं तो आपके संबंध अगर कोई बिगड़े हुए हैं तो वो और अधिक सुदृढ़ हो जाएंगे और संबंधों में मधुरता के भाव उत्पन्न हो जाएंगे। इस दिन आपको शिवलिंग पर गुलाल जरूर चढ़ाना चाहिए। रंगों वाली होली यानि 18 मार्च के दिन आपको सफेद रंग का उपयोग निश्चित रूप से करना चाहिए। कोई भी रंग खेलें परन्तु सफेद रंग उसमें जरूर मिला दें।
सिंह राशि – आपको एक साबूत पान का पत्ता लेना है उसके ऊपर आपको साबुत सुपारी जो की खंडित नहीं हो उस सुपारी को आपको रखना है। इसके साथ एक बताशा और दो लॉन्ग आपको देसी घी में डुबो कर इस पान के पत्ते पर रखने है | इस सभी सामग्री को अपने ऊपर से 7 बार घुमाकर आपको होलिका दहन की रात्रि पर होलिका की अग्नि में प्रवाहित कर देनी है | इससे आपके बिगड़े काम सभी बनने लगेंगे और आपके जीवन में आ रही समस्या दूर हो जाएगी। साथ ही दूसरे दिन यानि 18 मार्च को रंगों की होली के दिन आपको पीले नारंगी हल्के हरे कलर का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए। होलिका दहन 2022 Upaay in Hindi
कन्या राशि – कन्या राशि के जातकों को 11 लौंग के जोड़े 11 दूर्वा की गांठें लेकर दूर्वा लेले उनकी गांठें बना लें पहले ही और वो 11 गांठें आप बनाएं। अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों का हाथ उन दोनों पर रखवाकर उसके बाद इसे अपने पूजा स्थान में रख दे । बाद में इस सामग्री को होलिका की अग्नि में आप रात्रि के समय जला दें। इससे आपके बच्चे और पारिवारिक सदस्यों पर बुरी नजर का प्रभाव खत्म हो जाएगा और एक पॉजिटिविटी और संबंधों में मजबूती आपके जीवन में उत्पन्न हो जाएगी। अगर आप रंगों के होली वाले दिन अपने संबंधों को और अधिक मजबूत करना चाहते हैं। दाम्पत्य जीवन में मधुरता के भाव उत्पन्न करना चाहते हैं तो पीले कलर का वो भी हल्का पीला कलर आपको रंग के रूप में उपयोग में लेना चाहिए।
तुला राशि – तुला राशि के जातकों को होलिका दहन के दिन पीपल के साबूत पत्ते को लेकर उसके ऊपर अक्षत एक पूजा का जायफल और कुछ मिश्री के दाने रख देना है फिर अपने घर में चारों तरफ आपको सात बार घूम के और गुमाना है। इससे आपके घर के पारिवारिक सदस्यों पर भी एक तरह से परिक्रमा हो जाएगी। फिर इस सामग्री को आपको होलिका दहन की रात्रि पर होलिका की अग्नि में प्रवाहित कर देना है। इससे आपके जीवन में मिठास घुलेगी और आपके जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाएगी। इसके साथ आपको होलिका दहन की रात्रि पर मोली या कुमकुम से ॐ का चिह्न अपने घर के मुख्य द्वार पर जरूर बनाना चाहिए इससे पारिवारिक कलह का वातावरण आपके परिवार से सदैव के लिए खत्म हो जाएगा और घर में खुशियों का आगमन होगा साथ ही आपको रंगों के होली वाले दिन हल्के नीले और आसमानी रंग का उपयोग अधिक से अधिक करना चाहिए।
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि के जातकों को एक पान का पत्ता ले लेना चाहिए और उसके ऊपर पूजा की साबुत सुपारी आपको रखनी है। 5 कमल गट्टे को आपको शुद्ध घी में डुबोकर रखना। इसके बाद हनुमान जी के बीज मंत्र ॐ हं हनुमते नमः का 21 बार आपको जाप करना है | जाप जब पूर्ण हो जाए तो इन चीजों को होलिका की अग्नि में आप प्रवाहित कर दें। इससे शनि के दोष से मुक्ति मिलेगी। साथ ही क्रूर ग्रहों का प्रभाव जो आपके जीवन पर पड़ रहा है वो खत्म हो जाएगा और आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन निरंतर बढ़ता चला जाएगा आपके व्यापार में आ रही समस्याएं दूर हो जाएगी। रंगों वाली होली के दिन यानी 18 मार्च को आपको पीले और गुलाबी रंगों का उपयोग होली खेलते समय जरूर करना है। होलिका दहन 2022 Upaay in Hindi
धनु राशि – धनु राशि वालों को होलिका दहन के दिन सात रंग के अनाज सात तरह के अगर आप सप्त धान जिसे हम कहते है वो ले लें। एक मुट्ठी भर ये सप्त धान आपको लेने चाहिए फिर सूखा नारियल लेकर उसे ऊपर से काट लें। फिर इस सात धान को आपको उस नारियल के अंदर भर देना है। इसे अपने पूजा कक्ष में रख लें। फिर रात्रि के समय आपको होलिका दहन के टाइम पर होलिका की अग्नि में इस नारियल को जला देना है इससे आपके नव ग्रहों से संबंधित सभी समस्याएं दूर हो जाएगी | इस राशि के लोगों को हरे गुलाबी और रानी कलर के रंगों से होली जरुर खेलनी चाहिए |
मकर राशि – मकर राशि वालों को इस दिन पीपल का एक पत्ता आपको लेना है। आधा मुट्ठी काले तिल आपको पीपल के पत्ते पर रख देने है | अपने घर के पश्चिम दिशा में इस पत्ते को आपको रखना है। संध्या काल पर जब होलिका दहन का समय हो तब इस पत्ते को अपने ऊपर से सात बार घुमाए और उसके बाद होलिका दहन की अग्नि में आप इसे प्रवाहित कर दें। इससे बुरी नजर और पारिवारिक जीवन से संबंधित जो भी समस्या है वो खत्म हो जाएगी या व्यापारिक संबंधों में मजबूती आएगी और मित्रों से आपका अच्छा जुड़ाव रहेगा। आप अपने जीवन में उन्नति और समृद्धि प्राप्त करेंगे साथ ही आपको बैंगनी और नारंगी रंगों का उपयोग होली खेलते समय करना चाहिए। होलिका दहन 2022 Upaay in Hindi
कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातक अपनी आयु के वर्ष के बराबर साबुत उड़द पान के पत्तों पर रखें और इसके बाद में इन पत्तों को होलिका की अग्नि में प्रवाहित कर दें। इससे आपके धन धान्य में वृद्धि होगी साथ ही आपके आयु में भी वृद्धि होगी। धन संपत्ति जैसे विवाद अगर आपके जीवन में चल रहे हैं तो इन विवादों से आपको मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही इस राशि के जातकों को पीले नीले और हरे कलर के रंगों से होली खेलनी चाहिए।
मीन राशि – मीन राशि वाले जातक हवन सामग्री एक हल्दी की गांठ साबूत सुपारी और कपूर लेकर इस सभी सामग्री को पान के पत्ते पर रखें। इसके बाद में इसे आप अपने पूजा कक्ष में दिन में ही रख दें। जब रात्रि में आप होलिका दहन के लिए जाएं तब होलिका की अग्नि में इन पत्तों को अपने हाथ में लेकर सात फेरे लेवें और उसके बाद उस अग्नि में आपको इस पत्ते को प्रवाहित कर दे। इससे आपको अपने शारीरिक मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलेगी और धन धान्य में आपके वृद्धि होगी। साथ ही इस राशि के जातकों को मजेंटा रानी और लाल कलर के रंगों का उपयोग होली खेलते समय करना चाहिए |
[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/vNBUhZPdi8w” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]