Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

सिंह राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi | Singh Rashi Guru Transit | Leo Prediction गुरु बृहस्पति

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

सिंह राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi


This image has an empty alt attribute; its file name is singh-rashi-leo-300x267.png

 

 

ज्योतिष एक विज्ञान है और इसे गहराई से समझा जाए तो जीवन में बदलाव संभव है। तो आइये हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान नमस्कार स्वागतम आज हम आपके सामने देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन की जानकारी लेकर उपस्थित हुए है और अब तक हमने आपको मेष राशि से लेकर कर्क राशि वालों पर देवगुरु बृहस्पति के इस राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव रहेगा उसके बारे में जानकारी दी। आज हम आपको बताएंगे कि सिंह राशि वालों के लिए देव गुरु बृहस्पति के इस राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव देखने को मिलेगा। वैसे भी हमने हमारे वार्षिक राशिफल के दौरान आपको बताया कि अप्रैल माह में तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने वाला है। उसमें राहु का आल रेडी राशि परिवर्तन की जानकारी मेष से लेकर मीन राशि वालों तक बता चुके है | देवगुरु बृहस्पति राहु के जस्ट एक दिन बाद यानि 13 अप्रैल को मॉर्निंग में यानि सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर कुंभ राशि से मीन राशि में पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और लगभग एक वर्ष तक यानि 22 अप्रैल वर्ष 2023 तक वे मीन राशि में स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे। गुरु का स्वग्रही होकर मीन राशि में बैठना आपके जीवन में उत्तम परिणाम दायक रहेगा क्योंकि गुरु उत्तम परिणाम दायक ग्रह है शुभ कार्यों में गुरु का आधिपत्य प्रभाव अधिक रहता है। गुरु विद्वानों के प्रति ग्रह माने गए हैं और वैसे भी जैसा कि इनके नाम में है गु यानी अज्ञान और रु यानि नाशक यानी अज्ञान के नाशक ग्रह के रूप में इन्हें हम देखते हैं। ये पुरुष ग्रह है | सयम नम्रता गंभीरता न्याय धन और उत्तम भाग्य के कारक ग्रह भी माने गए हैं। गुरु धन और पुत्र संतान की प्राप्ति कराने वाले ग्रह है और विवाह कारक ग्रह के रूप में भी इनको देखा जाता है। यानी यदि आपकी कुंडली में संतान प्राप्ति को देखना हो तो गुरु ग्रह को हम सबसे पहले देखते है | विवाह के लिए शुक्र और गुरु की पोजीशन दोनों को देखा जाता है। विवाह के समय गुरु के बल को अवश्य देखा जाता है। गुरू ग्रह प्रातः काल के स्वामी है । उत्तर दिशा वृद्ध व्यक्ति और व्यापारी वर्ग पर इनका अधिकार माना गया है। अगर कुंडली में गुरु पुरुष राशि में विराजमान हो तो जातक प्रारंभ से ही स्वतंत्र व्यापार करता है। 10 मस्त गुरु नौकरी करवाता है वैसे भी केन्द्र स्थान में गुरु के रिजल्ट बहुत ही बेहतर देखने को मिलते हैं। लग्न से सुख स्थान में सुख से सप्तम और सप्तम से दशम भाव में गुरु के उत्तरोत्तर उत्तम परिणामों की प्राप्ति होती है। गुरु ग्रह धनु और मीन राशि के स्वामी है | कर्क में उच्च के और मकर राशि में नीच के माने गए हैं। गुरु केन्द्र स्थान में स्वग्रही या फिर अगर उच्च का हो तो हंस नामक महापुरुष योग का निर्माण करता है और चंद्रमा के साथ गजकेसरी योग भी बनाता है। गुरु का लीवर त्वचा और मोटापा पर अधिकार होता है। बयालिश वे वर्ष के पश्चात वाले आयु वाले लोगों पर गुरु का अधिकार अधिक रहता है यानी उनके जीवन पर गुरु का प्रभाव बहुत अधिक देखने को मिलता है। गुरु की दृष्टि शुभ मानी गई है और पंचम सप्तम और नवम दृष्टि जिस स्थान पर पड़ती है वो स्थान शुभ परिणाम देते हैं। सिंह राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi

जानते हैं कि सिंह राशि वालों के लिए गुरु क्या प्रभाव लेकर आया यानी गुरु का राशि परिवर्तन है ये सिंह राशि पर क्या प्रभाव डालेगा तो हम आपको बता दे की सिंह राशि के लिए गुरु पंचमेश और अष्टमेश है और अष्ठम भाव में स्वग्रही होकर बैठा है बहुत ही उत्तम परिणामों की प्राप्ति गुरु करवाएंगे । वैसे तो अष्टम भाव अच्छा भाव नहीं माना जाता और उसमें कोई भी सौम्य ग्रह बैठे है तो उसके अच्छे परिणाम नहीं मिलते। चूंकि गुरु अपने ही घर में बैठा है और कोई भी व्यक्ति अपने घर का बुरा नहीं चाहता। इसलिए गुरु स्वग्रही होकर अष्टम भाव को ठीक करेंगे। आईक्यू लेवल बढ़ाएंगे। आपके विरोधियों से आपकी रक्षा करेंगे काम में आपको उत्तम परिणामों की प्राप्ति करवाएंगे। गुप्त धन की प्राप्ति करवाएंगे। गुप्त शत्रुओं का नाश करेंगे। धर्म कर्म के कार्यों में यात्राएं करवाएंगे। धर्म के कार्यों में खर्च करवाएंगे। ज्ञान प्रदान करेंगे। इन क्षेत्रों में आपको बहुत ही उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी। डेली रूटीन की लाइफ को और अधिक इम्प्रूव और अच्छा करते हुए दिखाई देंगे। गुरु चूंकि आपके पंचमेश भी है और स्वग्रही होकर बैठा है इसलिए पंचम भाव के भी उत्तम परिणाम आपको देखने को मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय बहुत ही बढ़िया रहेगा बैस्ट रिजल्ट वाला रहेगा यदि आप बोर्ड के एग्जाम दे रहे है तो उसमें आप उत्तम परिणामों की प्राप्ति करेंगे और यदि आप अपने जीवन में किसी भी प्रकार की समस्या से घिरे हुए है, पढ़ाई में मन नहीं लगता, अपने लक्ष्य से वंचित है तो अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में आपको सफलता प्राप्त होगी। करियर बनाने वाले युवक युवतियों के लिए यह समय बहुत ही बेहतरीन रहेगा। गुरु के उत्तम परिणाम आपको प्राप्त होंगे और आप जो भी करियर सलेक्ट करेंगे अगर आप करते हैं मैनेजमेंट का काम या फिर आप एमबीए कर रहे हैं या फिर आप करियर के रूप में कोई रिसर्च का काम करना चाहते हैं। मेडिकल लाइन का अगर आप कोई भी काम करना चाहते हैं या फिर शिक्षण व्यवसाय से आप जुड़ना चाहते हैं। इन सभी क्षेत्रों में गुरु के उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी। संतान प्राप्ति में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी और संतान से संबंधित हर चिंता का अंत हो जाएगा। साहित्य और लेखनी के क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए यह समय प्रसिद्धि वाला रहेगा और सोशल मीडिया पर आप छाए रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अत्यधिक उत्तम परिणाम दायक रहेगा। सिंह राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi

बात करते है गुरु की दृष्टियों की गुरु अपने आप में कितने शुभ ग्रह माने गए हैं। गुरु स्वग्रही होकर बेठ रहे है तो बहुत अच्छे परिणाम दे रहे है और साथ ही गुरु की दृष्टि भी अच्छी है। जोकि सभी राशिवालों के लिए बहुत ही अच्छे परिणाम लेकर आ रही है। गुरु की पंचम दृष्टि आपके 12th हाउस पर पड़ रही है। यानि खर्च पर पड़ रही है जोकि खर्चों में कमी लेकर आएगी। विदेश में जाकर काम करने के सपने को पूर्ण करेगी। विदेश यात्रा में आ रही बाधाओं को दूर करेगी। वीजा की अगर प्रॉब्लम चल रही है तो उसे खत्म करेगी। नौकरी में आ रही दिक्कतों को दूर करेगी। कर्ज से मुक्ति दिलवाएगी। वहीं अगर आपको कोई झूठे आरोप में फंसाया गया है तो अब आपको उसमें भी क्लीन चिट मिलती हुई दिखाई देगी। व्यापारी वर्ग के लिए समय बहुत ही बढ़िया रहेगा क्योंकि गुरु की पंचम दृष्टि आपके 12th हाउस पर पड़ रही है तो विदेशी कंपनियों के साथ आपका कोलोग्रेशन हो सकता है। विदेश में जाकर काम करने का सपना आपके काम को विदेशों में फैलाने का सपना आपका पूरा होता हुआ दिखाई देगा। इम्पोर्ट एक्सपोर्ट जैसे जो भी काम हैं उनको गति मिलेगी।

गुरु की सप्तम दृष्टि की बात करें तो सप्तम दृष्टि आपके 2nd हाउस यानि वाणी और धन के स्थान पर पड़ रही है जोकि आपकी वाणी को और अधिक प्रभावशाली बनाएगी। आप से जुड़े लोग आपसे प्रभावित होते हुए दिखाई देंगे आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करेंगे। वाणी से आप सबको मोहित करेंगे। सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी और कुटुम्ब में आप अपना एक अलग स्थान बनाते हुए पॉजिटिव छवि बनाते हुए दिखाई देंगे। इस समय बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हुए काम आपके द्रुत गति से हो जाएंगे। यदि आपको लोन लेना और अब तक आपका लोन अटका हुआ तो वो पास हो जाएगा। कोर्ट कचहरी से संबंधित कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। अगर पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद है तो वो भी दूर हो जाएगा। स्थायी संपत्ति आप इस समय प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। शिक्षण व्यवसाय रिसर्च सेंटर मीडिया कर्मी नेता अभिनेता इन सभी के लिए समय बहुत अच्छा और उन्नति दायक रहेगा। प्रसिद्धि को बढ़ाने वाला रहेगा। यानी अगर आपके बोलने का काम ज्यादा रहता है अपने व्यवसाय में अपनी नौकरी में तो इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों को बहुत ही अच्छी सफलता इस वर्ष हासिल होगी। दैत्य गायन संगीत कोरियोग्राफर डांसर लेखक पेंटर इन सभी क्षेत्रों से जुड़े हुए लोगों को यह समय प्रसिद्धि के नए आयाम सिखाता हुआ दिखाई देगा। यदि आप अपनी प्रसिद्धि में चार चाँद लगाएंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। घर की महिलाओं के द्वारा आप सम्मान प्राप्त करेंगे। सिंह राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi

गुरु की नवम दृष्टि की बात करते है जो सुख स्थान पर पड़ रही है ये आपके सुखों को आपकी लग्जरी को बढ़ा रही है आपकी फाइनेंसियल कंडिशन को और अधिक इम्प्रूव कर रही है। यदि आपकी फाइनेंसियल कंडिशन उतार चढ़ाव से चल रही थी तो अब वो इंप्रूव हो जाएगी। मां के साथ संबंध और अधिक सुदृढ़ होते हुए दिखाई देंगे। सुखों में वृद्धि होगी लग्जरी में वृद्धि होगी घर में नए नए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स लग्जीरियस और सुख सुविधा के साधन आप जुटाते हुए दिखाई देंगे। नए वाहन का सपना आपका पूरा हो जाएगा। यदि आप किसी लग्जरी वाहन भी खरीददारी का सपना देखें तो वो भी इस वर्ष पूरा होता हुआ दिखाई देगा। गुरु के राशि परिवर्तन के बाद में आपके नए घर का सपना भी पूरा हो जाएगा। नए घर में भी दिक्कतें आ रही थी तो वो दूर होते हुए दिखाई देगी। वहीं प्रॉपर्टी के क्रय विक्रय में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी और नई प्रॉपर्टी बनाते हुए भी दिखाई देंगे। यानी ओवरआल गुरु के शानदार रिजल्ट्स से यह राशिवालों को देखने को मिलेंगे। सिंह राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi


उपाय

  • गुरु को मजबूत करने के लिए ॐ ग्राम ग्रीन ग्रो सह गुरुवे नमः इस मंत्र का उच्चारण आपको गुरूवार के दिन करना है। अगर आप रोज करें तो बहुत अच्छा है पर अगर गुरूवार के दिन अगर आप केवल गुरूवार के दिन कर रहे है तो आप 2, 3, 5 या 16 माला ही करें | प्रातः काल के समय आपको पीले आसन पर बैठ कर पीले वस्त्र धारण करके और गुरु की माला से यानि स्पटिक की माला से आपको गुरु के मंत्र का जाप करना है।
  • भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी पर दक्षिणावर्ती शंख में चावल भरकर उसे अभिषेक करें।
  • भगवान विष्णु को पीले वस्त्र भेंट करें। मंदिर में पुजारी जी को वस्त्र भेंट करें।
  • गुरुवार के दिन आटे में हल्दी मिलाकर चने की दाल मिक्स करके गाय को जरूर खिलाएं।

 

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/Xqic5ob2SdQ” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *