सिंह राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
[vc_row][vc_column][vc_column_text]
सिंह राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
ज्योतिष एक विज्ञान है और इसे गहराई से समझा जाए तो जीवन में बदलाव संभव है तो आइए हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान। नमस्कारआज हम आपके सामने सिंह राशि वालो के लिए शनि देव के राशि परिवर्तन की जानकारी लेकर उपस्थित हुए है । आगामी 29 अप्रैल को शनि देव राशि परिवर्तन करते हुए अपनी खुद की राशि से पुनः अपनी खुद की राशि यानी मकर राशि से कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और लगभग ढाई महीने का यह कार्यकाल शनि का रहेगा। जब वे कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे। पुनः 12 जुलाई को वे वक्रीय होकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और वर्ष पर्यन्त वे मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। शनि ग्रह के बारे में हर व्यक्ति आज के दिन जानता है एवं आज के टाइम में अगर कोई ग्रह सबसे अधिक बलवान है और लोग जिस ग्रह से डरते हैं वो है शनि ग्रह परंतु शनि न्याय प्रिय देवता के रूप में जाने जाते है। वो व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से हर व्यक्ति को प्रतिफल प्रदान करते हैं। यानि अगर आपने अच्छे कर्म किए हैं तो शनि के रिजल्ट आपको बहुत ही अच्छे मिलेंगे पर यदि आपने गलत कर्म किए हैं। बुरे कर्मों के साथ आप अपने जीवन में आगे बढ़े हैं तो शनि आपको दंड इसी जन्म में प्रदान करेंगे। यानि व्यक्ति के इस जन्म में किए गए कर्मों का हिसाब उसे इसी जन्म में शनि देव ही देते हैं। इसलिए आज की तारीख में हर व्यक्ति सबसे ज्यादा शनि देव से डरते हैं। शनि, मकर और कुम्भ राशि के स्वामी हैं। और तुला में उच्च के होते है और मेष राशि में नीच के परिणाम वे देते हैं। इस बार शनि की ढैया कर्क और वृश्चिक राशि वालों को लगेगी जो कि 29 अप्रैल के बाद में लगने वाली है और मिथुन तुला राशिवालों के ऊपर से शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा। वहीं मकर कुम्भ और मीन राशि वालों को शनि की साढ़े साती लगेगी । परंतु ये जो साढ़े साती और ढैया है ये करीबन दो ढाई महीने के लिए ही रहने वाली है। उसके बाद में पुनः मकर राशि में आ जाएंगे। तो पुरानी स्थिति में वापस शनि के प्रभाव हर राशि पर पड़ना प्रारंभ हो जाएंगे। शनि महात्म्य नामक ग्रन्थ में शनि की दृष्टियों को महाविनाशकारी बताया गया। है और सभी जानते हैं कि शनि की तृतीय सप्तम और दशम दृष्टि जिस भाव पर भी पड़ती है उस भाव पर बहुत ही दुष्प्रभाव शनि के देखने को मिलते हैं। हालांकि हम किस भाव पर शनि की दृष्टि पड़ रही है, उसका भी मूल्यांकन करते हैं और उसके अकॉर्डिंग शनि के परिणाम हमें देखने को मिलते हैं। ये तुला राशि मकर राशि और कुम्भ राशि में जोकि मकर और कुम्भ उनकी खुद की राशि है और तुला राशि में वे उच्च के होते हैं। स्त्री स्थान में विश्व के दक्षिण अयन में देश कांड कुण्डली में स्वग्रही अवस्था में शनिवार के दिन अपनी ही दशा में राशि के अंतिम भाग में युद्ध के समय कृष्ण पक्ष में और अगर शनि वक्री हो तो उस समय यदि वे किसी भी स्थान में हों शनि बलवान ही माने जाते हैं। ये एक पुरुष ग्रह हैं और पृथ्वी तत्व के स्वामी हैं। शनि अधिकृत स्थानों से यानि रेगिस्तान, जंगल, अज्ञात घाटियां, गुफाएं, पर्वत कब्रिस्तान खंडहर, कोयले की खदानें मैली और बदबूदार जगह और कार्यालय आदि का समावेश रहता है। शनि को केवल एक ही ग्रह पराजित कर सकता है वो है मंगल ग्रह यानि जब भी शनि की कोई दृष्टियां हमें प्रभावित कर रही हो या शनि की ढैय्या या साढ़े साती का दुष्प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ रहा हो तब हमें मंगल ग्रह को प्रबल करना चाहिए ताकि शनि के इन दुष्प्रभावों से हमें मुक्ति मिल सके तो ये है शनि का संक्षिप्त विवरण जो कि हमने अभी आपको बताया | सिंह राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
अब जानते हैं कि आपकी राशि पर शनि के इस राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव रहेगा तो आपकी राशि से शनि अब तक षष्टम भाव यानि रोग भाव में जाकर विराजमान थे और 29 अप्रैल को वे आपके सप्तम भाव में शश नामक महापुरुष योग बनाते हुए केंद्र में आकर विराजमान हो जाएंगे। शनि के बहुत ही बेहतर रिजल्ट आपको इस समय देखने को मिलेंगे। वैसे शनि रोग भाव में बैठकर आपके रोगों में कमी ला रहे थे। शत्रु आपको जो बहुत लंबे टाइम से परेशान कर रहे थे, उन शत्रुओं पर भी आप इस समय विजय प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। इस समय आपके धन संबंधी समस्याओं से आपको मुक्ति मिल जाएगी। ननिहाल का पूरा साथ और सहयोग आपको प्राप्त होगा। नाना नानी का आशीर्वाद आपको देखने को मिलेगा। व्यापारिक वर्ग के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया और उन्नति दायक रहने वाला है। व्यापार में आप अच्छी उन्नति और प्रगति करते हुए अपने व्यापार को बढाने के लिए कई नए तरीके अपनाते हुए दिखाई देंगे और काफी हद तक उसमें आप सफल भी नजर आएंगे। इस समय विवाह में सारी बाधाएं दूर हो जाएगी और दाम्पत्य जीवन आपका सुखमय रहेगा। लव रिलेशनशिप में भी अगर आप किसी को अपने मन की बात बताना चाहते हो तो अपनी भावनाओं को व्यक्त करना चाहते हैं तो यह समय उसके लिए एकदम परफेक्ट रहने वाला है। इस समय पार्टनरशिप में किया गया काम आपको नई ऊँचाइयाँ दिलवाएगा। वहीं अच्छी ग्रोथ आपको अपने व्यापार में देखने को मिलेगी। यदि आप कोयले से संबंधित लोहे से संबंधित या कोई बड़ी इंडस्ट्री के मालिक हैं। कोई बड़ी मशीनरी से संबंधित आप कोई भी काम करते हैं। उन कार्यों में आपको बहुत अच्छी सफलता और उन्नति प्रगति देखने को मिलेगी। वहीं अगर आपको न्याय संबंधी प्रक्रियाओं से गुजर रहे है और फैसला अपने पक्ष में चाहते है तो ये अवसर आपको इन प्रक्रियाओं में भी सकारात्मक परिणाम दिलवाएगा। इस समय आपके लाइफ पार्टनर का आपको विशेष सहयोग प्राप्त होगा और यदि उनके नाम से आपने कोई भी इन्वेस्टमेंट कर रखा है। आप शेयर मार्केट में करें। चाहे ट्रेडिंग में करें चाहे आपकी कोई विशेष योजना उनके नाम से हो या फिर कोई सेविंग उनके नाम से हो। इन सभी क्षेत्रों में निश्चित रूप से लाभदायक परिस्थितियां आपको देखने को मिलेगी। यह समय मान सम्मान प्रसिद्धि में भी वृद्धि करेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय बहुत ही अच्छा और कल्याणकारी परिणाम से भरा रहेगा। यदि अब तक आपको फाइनैंशली कुछ प्रॉब्लम चल रही थी और आपने यदि किसी से कर्ज या फिर लोन ले रखा है तो आप इस समय अपना लोन चुकता कर लेगें और एकदम रिलैक्स हो जाएंगे। यह समय आपको शनि के बेस्ट रिजल्ट प्रदान करने वाला है तो इस दो ढाई महीने का आपको विशेष रूप से लाभ प्राप्त करना चाहिए। अपने प्रयासों को जरूर तेज करें क्योंकि शनि उन्हीं का ही साथ देते हैं जो कर्म करते हैं। जो मेहनत करते हैं मेहनत में अगर आपने कमी नहीं रखी तो यह समय आपको उत्तम परिणामदायक रहने वाला है और इस साल का सबसे बेस्ट टाइम पीरियड आपके लिए रहेगा। सिंह राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
अब शनि की दृष्टियों की बात कर लेते हैं तो शनि की तीसरी दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर पड़ रही है। सप्तम दृष्टि आपके लग्न पर और दशम दृष्टि आपके सुख स्थान पर पड़ रही है। इन तीनों स्थानों को भी प्रभावित करेगी। इसीलिए थोड़ा सा इन स्थानों के प्रति आपको अवेयर रहना है। आपकी सत्यनिष्ठा पर अगर किसी भी प्रकार के प्रश्न उठे तो आपका आत्मविश्वास इतना प्रबल होना चाहिए कि आप इन सबको करारा जवाब दे सकें। भाग्य आपका साथ देगा, परंतु आपको कर्म करने ही पड़ेंगे। बैठे बिठाये भाग्य आपका साथ नहीं देगा। सुखों में फ्लक्चुएशन हो सकता है। घर के रख रखाव पर खर्चा आ सकता है तो थोड़ा सा आपको इस मामले में भी संभलकर रहना। एक बजट तय करके चलें और उस बजट में अपने कार्यों को निर्धारित रूप से करेंगे तो किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आएगी। शनि की दृष्टियों के लिए हमारे पास में उपाय भी हैं जो कि हम आपको बताने वाले है , परंतु गोचर और जन्मकुण्डली दोनों चीजों को देखा जाता है। मतलब दोनों कुंडलियों को देखकर आपको शनि के बेहतरीन रिजल्ट मिल सकते हैं तो यदि आप शनि के परिणामों के बारे में जानना चाहते हैं और ग्रहों की युति के बारे में जानना चाहते हैं। कौनसे योग आपकी कुण्डली में बन रहे हैं। उनके बारे में जानना चाहते हैं या फिर आपके मन में किसी भी प्रकार के प्रश्न हैं तो आप घर बैठे ही हमसे कुंडली विश्लेषण का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। सिंह राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
उपाय
- सुबह उठकर पीपल के वृक्ष को जल जरूर अर्पित करें। नहा धोकर यह कार्य आपको करना है। साथ ही जल अर्पित करने के बाद सात परिक्रमा पीपल की जरूर लगाएं।
- सूर्यास्त के बाद सुनसान स्थान में यदि पीपल का वृक्ष है तो उसके नीचे तेल का दीपक जरुर प्रज्वलित करें। हो सके तो सरसों के तेल का उपयोग करें और अगर ऐसा ना कर सकें तो मंदिर में अगर कोई पीपल का वृक्ष लगा हुआ हो तो वहां पर भी आप ये कार्य कर सकते हैं।
- शनि संबंधी बाधाओं से मुक्ति प्राप्त करने के लिए आपको काले घोड़े की नाल की अंगूठी या नाव की कील से बनी अंगूठी को मध्यमा अंगुली में धारण करना चाहिए और ये कार्य आपको शनिवार के दिन करना है।
- जरूरतमंद लोगों में चिमटा, तवा, अंगीठी का दान जरूर करें।
- आपको काले कुत्ते को रोटी खिलानी है। अगर हो सके तो आप काले कुत्ते को पालें और उसकी सेवा करें।
- मछलियों को दाना और चावल डालना लाभकारी रहेगा।
[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/RUA0o2V6vDo” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]