शुक्र का राशि परिवर्तन 22 जनवरी 2023 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि के लिए शुक्र द्वितीय और सप्तम भाव के स्वामी और शुक्र आपके लाभ भाव में शनि के साथ युति कर रहे हैं। शुक्र का लाभ भाव में जाकर बैठना बहुत ही अच्छा आपके लाभ की स्थितियों में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगा। वैसे भी सप्तम भाव के स्वामी तो अपने से पंचम जाकर विराजमान हो रहे हैं और ये और धनभाव के स्वामी होकर वे खुद से दशम जाकर विराजमान हो रहें तो शुक्र का खुद से धन भाव से दशम जाकर बैठा और सप्तम भाव से पंचम जाकर बैठना दोनों ही परिस्थितियों में आपकी स्थिति बहुत ही सुंदर और पोजिटिव बन रही है। रिजल्ट बहुत ही अच्छे मिलते हुए दिखाई देंगे। शुक्र जोकि शनि के साथ युति करके बैठे हैं। शनि जिस स्थान में बैठे उस घर को बढ़ाते हैं, अपने घर में हैं तो और ज्यादा कल्याण अपने घर को और ज्यादा फायदा दिलवाएंगे। वहीं शुक्र भी लाभ में बैठकर लाभ की स्थितियों को उत्तरोत्तर बढ़ाएंगे। अचानक लाभ की पोजीशन को आपके जीवन में लाएंगे। द्वितीय स्थान के स्वामी हैं तो रोजमर्रा के लाभ में भी वृद्धि करेंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान मिलता हुआ दिखाई देगा। मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा घर में रखी जाएगी। उसके लोग अपने से पंचम जाकर इसीलिए शुक्र के हिसाब से भी बहुत अच्छे मिलेंगे। इस समय विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी। यदि आप विवाह योग्य हो तो आपको मनचाहा लाइफ पार्टनर मिल जाएगा। यदि दाम्पत्य जीवन से आप गुजरें तो निश्चित रूप से आपका दाम्पत्य जीवन अभी बहुत ही रोमांटिक मोड़ लेता हुआ दिखाई देगा। जीवनसाथी के साथ एक अच्छी बॉन्डिंग से बनते हुए दिखाई देंगे। शुक्र से रिलेटेड यदि आप कोई भी व्यापार करते हैं तो व्यापार में आप अच्छी उन्नति और तरक्की करेंगे। व्यापार की नई ब्रांच खोलने का प्लैन भी आपको इस माह बनाते हुए दिखाई देंगे। पुराना अटका हुआ धन भी आपको इस समय प्राप्त हो जाएगा। मेष राशि वालो को शुक्र के सकारात्मक परिणामों को और अधिक बढ़ाने के लिए श्रीयंत्र के सामने बैठकर शुक्रवार के दिन श्रीसूक्त का पाठ करना चाहिए। ये आपके लिए अति उत्तम रहेगा और शुक्र के पॉजिटिव रिजल्ट दिलवाएगा। शुक्र का राशि परिवर्तन 22 जनवरी 2023 in Hindi
वृषभ राशि – आपकी खुद की राशि और छठे भाव के स्वामी शुक्र हैं और आपके कर्म भाव में शनि के साथ युति कर के विराजमान हो रहे हैं। शुक्र का कर्म भाव में जाकर बैठना आपके लिए बहुत ही अच्छा लग्नेश अगर कर्म भाव में जाकर बैठे है केन्द्र में जाकर बैठना 10th हाउस में जाकर बैठना आपके सुखद परिणामों को और अधिक बढ़ाएगा। इस समय आप लग्जरी लाइफ जीते हुए दिखाई देंगे। शुक्र से रिलेटेड यदि आप कोई काम कर रहें तो उसमें आपको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों का साथ और सहयोग जरुर आपको इस समय प्राप्त होगा और मनचाही ट्रान्सफर के योग भी बनते हुए दिखाई देंगे। आपके आकर्षक व्यक्तित्व के चर्चे चारों तरफ होते हुए दिखाई देंगे। कलाकारों के लिए ये मान सम्मान और प्रसिद्धि से भरा समय रहेगा। शुक्र चूंकि आपके रोग भाव के स्वामी अपने से पंचम जाकर बैठे तो स्वास्थ संबंधी समस्याओं से आपको मुक्ति दिलवाएगी। खासकर जो लेडीस प्रॉब्लम होती है, पीरियड की प्रॉब्लम होती है, उसमें भी आपको आराम मिलेगा और शुक्र सम्बंधित समस्याएं जैसे इंटर्नल पार्ट पिंचिंग हो जाना, पाइल्स की समस्या की समस्या होना, फोड़े फुंसी हो जाना इन समस्याओं में भी आपको ये शुक्र के बेहतर परिणाम इस समय देखने को मिलेंगे। अब शुक्र के परिणामों को अगर आप और अधिक अच्छा और पॉजिटिव बनाना चाहते हैं तो आपको शुक्रवार के दिन सम्पूर्ण महा लक्ष्मी यंत्र के सामने बैठकर लक्ष्मी सूक्त का पाठ ज़रूर करना चाहिए। इससे आपकी हेल्थ इम्प्रूव होगी और खास कर आपके जीवन में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी।
मिथुन राशि – शुक्र द्वादश और पंचम भाव के स्वामी है और भाग्य स्थान में जाकर विराजमान हो रहे हैं। द्वादश भाव के स्वामी का भाग्य स्थान में जाकर बैठना आपको विदेश यात्राएं कराएगा। विदेश में अटका हुआ काम आपका इस समय पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा। कोई पैसे आपके अटके हुए हैं तो वो भी आपको पुनः प्राप्त हो जाएंगे। वहीं जो विद्यार्थी वर्ग हायर एजुकेशन के लिए अब्रॉड जाकर स्टडी करना चाहते हैं, उनका वो सपना पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा। इस समय आपकी यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। मित्रों का सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बहुत ही अच्छा और सुद्रढ़ होता हुआ दिखाई देगा। वहीँ शुक्र चूंकि पंचमेश और पंचम भाव के स्वामी अपने से पंचम जाकर बैठे हैं। त्रिकोण के स्वामी त्रिकोण में जाकर बैठे हैं। इसीलिए ये समय विद्यार्थी वर्ग के लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। खासकर कला वर्ग के छात्रों को मनचाही सफलता इस समय प्राप्त होगी। कलाकारों के लिए मान सम्मान और प्रसिद्धि भरा समय रहेगा। अगर आपकी संतान कला के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है तो आपको इस माह गौरवान्वित महसूस करवाएगी। इस समय आपके करियर में आ रही बाधाएं दूर हो जाएगी और आप अपने करियर में अच्छी उन्नति और प्रगति के रास्ते तय कर पाएंगे। शुक्र के पॉजिटिव रिजल्ट को बनाने के लिए आपको भगवान भोले शंकर पर सोमवार के दिन चावल अर्पित करने चाहिए। इससे माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आपको जरूर प्राप्त होगा। शुक्र का राशि परिवर्तन 22 जनवरी 2023 in Hindi
कर्क राशि – आपकी राशि के लिए शुक्र एकादश और चतुर्थ भाव के स्वामी हैं। यानि लाभ भाव और सुख स्थान के स्वामी का अष्ठम भाव में जाकर बैठना आपके लिए थोडा सा कष्टदायक हो सकता है। इस समय लाभ की स्थितियां थोड़ी सी उतार चढ़ाव भरी होती हुई दिखाई देगी। परन्तु अपने बजट को देखकर चलेंगे तो लाभ की स्थितियों को अपने लिए बेहतर पाते हुए दिखाई देंगे। इस समय आपकी इच्छाएं पूर्ण होंगी। वर्क प्लेस पर काम की अधिकता जरुर रहेगी। घर से दूर रहकर काम करना पड़ेगा परन्तु आप अपने लक्ष्य को जरूर हासिल कर पाएंगे। आपका लेवल और सर्कल बढता हुआ दिखाई देगा। किसी लग्जीरियस आइटम की खरीदारी आप इस समय करते हुए दिखाई देंगे। सुकेश शुक्र अपने से पंचम जाकर बैठे हैं, इसलिए सुखों में वृद्धि करेंगे। इस समय भूमि भवन, वाहन जैसे सुखों में आपके निरंतर प्रगति होती हुई दिखाई देगी। घर के रिनोवेशन का सपना आपका इस समय पूर्ण हो जाएगा। घर में आप लग्जीरियस आइटम्स की खरीददारी करते हुए दिखाई देंगे। मां के साथ आपकी स्थितियां और अधिक बेहतर होगी साथ ही संबंधों में माधुर्य बढ़ता हुआ दिखाई देगा। कई जिम्मेदारी के साथ साथ आपको कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। बजट को आपको निर्धारित करके अपने जीवन में आगे बढ़ना है वरना समस्याएं बढ़ सकती है। शुक्र के पॉजिटिव रिजल्ट के लिए आपको चावल और शक्कर का दान जरूर करना चाहिए। शुक्र का राशि परिवर्तन 22 जनवरी 2023 in Hindi
सिंह राशि – सिंह राशि वालो के लिए शुक्र, दशम और तृतीय भाव के स्वामी है और सप्तम भाव में जाकर विराजमान हो रहे हैं। कर्मेश का अपने से दशम जाकर बैठना और केन्द्र के अन्दर ही जाकर बैठना आपके लिए बहुत ही अच्छे रिजल्ट लेकर आएगा। इस समय विद्यार्थी वर्ग का कोई रिजल्ट आ रहा है तो आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। अगर होटल मैनेजमेंट से सम्बंधित आप कोई भी कार्य करते हैं या रेस्ट्रो आपकी खोलना चाहते हैं या कोई स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, उसके लिए फंड की व्यवस्था हो जाएगी। पिता का साथ और सानिध्य आपको भरपूर समय देखने को मिलेगा। कहीं आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आपकी जिज्ञासाओं का अंत होगा। विवाह में कुछ बाधाएं उत्पन हो सकती है। थोडा सा संभलकर रहें। गुप्त शत्रुओं से भी आपको इस समय थोडा सा बचकर रहने की आवश्यकता है। अब शुक्र के रिजल्ट अगर आप और अधिक बेहतर करना चाहते हैं तो शुक्रवार के दिन वैभवलक्ष्मी का व्रत करें और। साथ ही मां लक्ष्मी की स्तुति उनकी पूजा आराधना जरुर करें। शुक्र का राशि परिवर्तन 22 जनवरी 2023 in Hindi
कन्या राशि – कन्या राशि वालो के लिए शुक्र, नवम और द्वितीय भाव के स्वामी हैं। और जाकर बैठ रहे हैं रोग भाव में रोग भाव में शुक्र का बैठना आपके लिए इतना ठीक नहीं है। इस समय आपको थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है। हालाँकि भाग्य आपका पूर्ण रूपेण साथ देगा। आपके काम अधूरे द्रुत गति से संपन्न होते हुए दिखाई देंगे पर शत्रुओं में वृद्धि हो सकती है। शुक्र जनित समस्याओं से आप ग्रसित हो सकते हैं। प्रेम विवाह में बाधा उत्पन्न हो सकती है। कुटुम्ब का मान सम्मान आपको इस समय प्राप्त होगा और वाणी से आप सबको मोहित करते हुए दिखाई देंगे। शुक्र के बैटर रिज़ल्ट के लिए आपको पुरुष सूक्त का पाठ शुक्रवार के दिन जरूर करना चाहिए। शुक्र का राशि परिवर्तन 22 जनवरी 2023 in Hindi
तुला राशि – आपकी राशि के लिए शुक्र, अष्टम और खुद की राशि के स्वामी हैं और पंचम भाव में जाकर विराजमान हो रहे हैं। शुक्र का अपने से राशि स्वामी का अपने से पंचम जाकर बैठना आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपके मान सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि करेगा। लग्जरी में वृद्धि करेगा। अटके हुए पैसे अटके प्रॉपर्टी में जो डिस्प्यूट चल रहा है उसको खत्म करता हुआ दिखाई देगा और परिणाम आपको अपने लिए सकारात्मक प्राप्त होंगे। वहीं शुक्र चूंकि अष्टमेश का अपने से दसम जाकर बैठना आपको यात्राएं अधिक करवाएगा परन्तु वो यात्रायें आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में भी ये समय उत्तम माना जाएगा। अब अगर आपको शुक्र के रिजल्ट और अधिक बेहतर करने हैं तो आपको रोजाना मां लक्ष्मी पर चावल से दक्षिणावर्ती शंख में चावल भरकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी पर अभिषेक जरूर करना चाहिए। शुक्र का राशि परिवर्तन 22 जनवरी 2023 in Hindi
वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि वालो के लिए शुक्र, सप्तम और द्वादस स्थान के स्वामी हैं। और सुख स्थान में जाकर विराजमान हो रहे हैं। शुक्र का सुख स्थान में जाकर बैठना आपके सुखों में लग्जरी में वृद्धि करेगा। साथ ही आपके दाम्पत्य जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करेगा। अगर प्रेम विवाह में सारी बाधाएं हैं तो वो भी समाप्त हो जाएगी। व्यापारी वर्ग को नई नई योजनाओं का क्रियान्वयन करने का सुअवसर प्राप्त होगा। विदेशी कंपनियों के साथ आपका अच्छा टायप रहेगा। वहीं आपके कामों में सारी दिक्कतें परेशानियां खत्म हो जाएगी और सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप इस समय चल अचल संपत्ति खरीदने की योजना भी बना सकते हैं। शुक्र के बेहतर रिजल्ट के लिए आपको अपने पूजा कक्ष में मां लक्ष्मी के साथ उनके सहोदर दक्षिणावर्ती शंख को जरूर स्थापित करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी सदेव आपके घर में निवास करेगी।
धनु राशि – आपकी राशि के लिए शुक्र रोग भाव और लाभ भाव के स्वामी और पराक्रम भाव में जाकर बैठे है | लाभेश अपने से पंचम जाकर बैठा है। रोग भाव के स्वामी अपने से दशम जाकर बैठे हैं। यह समय आपके लिए बहुत ही अच्छा है परन्तु स्वास्थ संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। विरोधियों से थोड़ा सा सावधान रहें। लाभ की स्थितियां उत्तरोत्तर बढ़ेगी। आकस्मिक धनलाभ की वजह से आपका लेवल और सर्कल बढ़ता हुआ दिखाई देगा। कॉन्फिडेंस लेवल में भी वृद्धि होती हुई दिखाई देगी। वैवाहिक जीवन आपका सुखमय बनेगा और सुख सुविधा के संसाधनों से आप परिपूर्ण रहेंगे। शुक्र के बेहतर रिजल्ट के लिए आपको यानि धनु राशि वालों को शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का जाप बीज मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए। लक्ष्मी की नामावली का पाठ आप जरुर करें। शुक्र का राशि परिवर्तन 22 जनवरी 2023 in Hindi
मकर राशि – आपकी राशि के लिए शुक्र, पंचम और दशम भाव के स्वामी हैं और द्वितीय भाव में जाकर विराजमान हो रहे हैं। पंचमेश का अपने से दशम जाकर बैठना आपके काम में निरंतर प्रगति करेगा। करियर में आ रही समस्याओं को दूर करेगा। वाणी से आप सबको मोहित करते नजर आएंगे। दशम भाव का स्वामी अपने से पंचम जाकर बैठा है। इसीलिए अधिकारियों का साथ और सुयोग जरूर मिलेगा। अटका हुआ प्रमोशन आपको इस समय प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। शिक्षा के शिक्षा प्रतियोगिताओं में अगर आप भाग ले रहे हैं तो ये समय आपके लिए बहुत ही अच्छा है। विदेश यात्रा के अनुकूल योग इस समय बन रहा है। अब मकर राशि वाले जातकों को शुक्र के बेहतर परिणामों के लिए आपको मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की संयुक्त रूप से पूजा आराधना करनी चाहिए और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें। शुक्र का राशि परिवर्तन 22 जनवरी 2023 in Hindi
कुम्भ राशि – आपकी राशि के लिए शुक्र, चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी हैं और आपकी राशि में जाकर विराजमान हो रहे हैं। शुक्र का आपकी राशि में बैठना और सुखेश का अपने से दशम जाकर बैठना बहुत ही अच्छा आपके सुखों में वृद्धि करेगा। इस समय लग्जरी में वृद्धि होगी। इस समय आपके नए घर का सपना पूरा होता हुआ दिखाई देगा। नई नई , प्रॉपर्टी आप बनाते हुए दिखाई देंगे। मां के साथ आपकी बॉन्डिंग और अधिक बेहतर होती हुई दिखाई देगी। भाग्य आपका साथ देगा। अधूरे पड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे और इस समय आर्थिक रूप से आप लोगों की सहायता के लिए आगे आएंगे। अब आपको शुक्र के बेहतर परिणामों के लिए अपने पूजा कक्ष में एकाक्षी नारियल और साथ में लक्ष्मी चरण पादुका जरुर रखनी चाहिए। रोजाना मां लक्ष्मी का आप जाप उनके बीच मंत्र का जाप करें।
मीन राशि – मीन राशि वालो के लिए शुक्र, तृतीय और अष्टम भाव के स्वामी हैं और द्वादश स्थान में जाकर बैठे। शुक्र द्वादस स्थान के लिए भी बहुत बेहतर परिणाम दिलवाते हैं। विदेशी देशों से आपको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। वहीं पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनो का लाभ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। आपकी इच्छाएं पूर्ण होंगी। रमणीय स्थलों की यात्रा आपकी इस समय संपन्न होती हुई दिखाई देगी। मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हुए लोगों को सुख समाचार प्राप्त होंगे और ट्रेवल बिजनेस से जुड़े हुए लोग इस समय अपने ट्रैवलिंग बिजनस में आगे बढ़ते हुए अच्छा मुकाम हासिल करते हुए दिखाई देंगे तो यह समय शुक्र के बेहतर परिणाम मीन राशि वालो का भी जरूर दिलवाता हुआ दिखाई देगा। अब मीन राशि वालो को शुक्र के बेहतर परिणामों को और अधिक बेहतर बनाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए तो आपको शुक्रवार के दिन नौ कन्याओं को घर पे बुलाकर भोजन करवाना चाहिए और उन्हें दक्षिणा हर शुक्रवार के दिन जरुर दें तो ये कार्य आपके सुखों में वृद्धि करेगा माँ लक्ष्मी का आशिर्वाद आपको दिलवाएगा | शुक्र का राशि परिवर्तन 22 जनवरी 2023 in Hindi
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali