[vc_row][vc_column][vc_column_text]
शुक्र का राशि परिवर्तन 13 जुलाई 2022
आज हम आपके सामने शुक्र की राशि परिवर्तन की जानकारी लेकर उपस्थित हुए हैं | चमकीले ग्रह के रूप में हम इसे जानते हैं। शुक्र लग्जरी का कारक ग्रह है। सुखों का कारक ग्रह है। साथ ही अगर विवाह में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न होती है तो सबसे पहले कुण्डली में शुक्र ग्रह की स्थिति को देखा जाता है। शुक्र ग्रह दाम्पत्य जीवन के सुखों को बढ़ाने वाला और जीवन में हर प्रकार के सुख संसाधनों को बढ़ाने वाला ग्रह माना जाता है। शुक्र, वृषभ और तुला राशि का स्वामी ग्रह है और शुक्र मकर राशि में उच्च का और कन्या राशि के अंदर नीच के प्रभाव दिखाता है। यदि किसी की कुण्डली में शुक्र उच्च का हो तो वो व्यक्ति भोग विलास से परिपूर्ण होता है। उसके जीवन में लग्जरी की कोई कमी नहीं होती। आकर्षक व्यक्तित्व होता है। सजना संवरना घूमना फिरना उसे बहुत पसंद होता है। कला के क्षेत्र में महारथ हासिल होती है। किसी भी प्रकार की कला उसके अंदर पायी जाती है। कलाओं से परिपूर्ण होता है। कलाकार हो सकता है कोई बड़ा अभिनेता हो या कोई रंगमंच कलाकार हो। कोई वाद्य यंत्र बजाता हो, अच्छा डांसर हो। फिजीशियन हो तो आप जरूर देखें कि उसकी कुण्डली के अंदर शुक्र की स्थिति अच्छी होगी तो शुक्र के इस राशि परिवर्तन का क्या इफेक्ट आपको अपने जीवन पर देखने को मिलेगा क्योंकि हाल फिलहाल वर्तमान की स्थिति में शुक्र अपनी ही राशि वृषभ में स्वग्रही होकर विराजमान हो रहे हैं और वृषभ राशि वालों के लिए तो यह अच्छा ही है। परन्तु सभी राशियों के लिए ये अच्छे परिणाम देने वाले हैं क्योंकि खुद की राशि में बैठे हैं। खुद के घर में कोई भी व्यक्ति नुकसान नहीं करता है। अच्छे ही रिजल्ट देता है। शुक्र वृषभ राशि में वर्तमान में सभी राशियों को अच्छे रिजल्ट दे रहा है। सुखों में वृद्धि कर रहा है। लग्ज़री में वृद्धि कर रहें हैं । हालांकि थोडा सा जिसकी राशि में शुक्र उच्च के हो या फिर जिसके राशि स्वामी वो व्यक्ति और अपने ही राशि में स्वग्रही होकर बैठे तो वो व्यक्ति थोडा सा लेजी हो जाता है। आलसी प्रवृति का होता है काम को टालने की प्रवृति उसमें बहुत होती है। आरामतलबी होता है पर उसके बावजूद अगर शुक्र अच्छा हो और व्यक्ति कर्मठ हो तो वो राजा को भी रंक को भी राजा बना सकता है। जीवन में सब प्रकार की उन्नति सभी प्रकार के सुख सुविधा के साधन उसके पास होते हैं तो चलिए जान लेते हैं कि शुक्र का ये राशि परिवर्तन कम होने वाला है तो वर्तमान में हमने आपको बताया कि वृषभ राशि में स्वगृही होकर शुक्र विराजमान है और 13 जुलाई को वो अपनी अति मित्र राशि मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे। 13 जुलाई से लेकर 7 अगस्त तक वे मिथुन राशि में ही विराजमान रहेंगे और ये जो टाइम पीरियड रहेगा। ये टाइम पीरियड भी आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा क्योंकि आपके राशि स्वामी या फिर वृषभ राशि के जो स्वामी ग्रह है वो अपने से एक घर आगे जाकर बैठेंगे। कुण्डली में शुक्र यदि कमजोर हो। जाये। तो वो व्यक्ति कंगाल और हर तरीके के मादक पदार्थों को सेवन करने वाला बहुत आलसी प्रवृति का और कामचोर होता है। जीवन में हमेशा वो मांग करके ही खाने में विश्वास रखता है। कर्मठ नहीं बनता तो ये हैं शुक्र के फैक्ट | शुक्र का राशि परिवर्तन 13 जुलाई 2022 in Hindi
मेष राशि – आपकी राशि के लिए शुक्र दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी हैं और आपके पराक्रम भाव में जाकर विराजमान हो रहे हैं। सबसे पहले तो अगर हम बात करें तो द्वितीय स्थान की तो द्वितीय स्थान के हिसाब से शुक्र के रिजल्ट बहुत शानदार रहने वाले हैं, क्योंकि धनभाव के स्वामी अपने से घर जाकर बहुत बढ़िया रिजल्ट देंगे। कुटुंब में मान सम्मान बढ़ेगा। आपकी छवि बहुत पॉजिटिवली लोगों के सामने आएगी। समाज के लिए कुछ अच्छा करने का मन बनाते हुए दिखाई देंगे। अपने स्टाफ के लिए लग्जरी बढाने में आप प्रयास करेंगे। वहीं अगर आप खुद नौकरी कर रहे तो अपनी कंपनी के लिए कुछ अच्छा कार्य करने की तरफ तत्पर रहेंगे। इस समय आपके अगर कोई गहनों से रिलेटेड या रुपए से रिलेटेड कोई पारिवारिक विवाद चल रहे हैं तो उन विवादों का फैसला भी आपके पक्ष में जाएगा। शुक्र अपनी अति मित्र राशि में जाकर बैठें। परंतु धन भाव के हिसाब से शुक्र के रिजल्ट बहुत अच्छे मिलेंगे तो जो लोग शुक्र से रिलेटेड काम करते हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही अच्छा है। अगर आप कहीं होटेल में नौकरी कर रहे हैं। रेस्टोरेंट में नौकरी कर रहे हैं या फिर कोई बड़ी इंटीरियर डिजाइनर कंपनी में या डेकोरेटिव पीस वाली कंपनी में नौकरी कर रहे हैं तो निश्चित रूप से यह समय आपके लिए उन्नति दायक और प्रमोशन वाला रहेगा। सैलरी बढ़ने के भी योग आपके मन है। अब शुक्र आपके सप्तमेश में है। और सप्तम भाव के स्वामी पराक्रम में जाकर बैठे हैं। बहुत बढ़िया इस समय आपके दांपत्य जीवन का भरपूर सुख प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी आपकी स्ट्रेंथ बनकर आपके साथ खड़े रहेंगे। आप अपने आपको लव पार्टनर के साथ बहुत लकी महसूस करेंगे। आप बहुत लकी हैं कि आपको इतना अच्छा जीवनसाथी मिला वही अगर अविवाहित है तो इस समय आपको अपना मनचाहा लाइफ पार्टनर मिल ही जाएगा। यह समय आपके लिए बहुत सकारात्मक परिस्थितियां व्यापार में भी पैदा करेगा। बिजनस वालों के लिए यह समय पराक्रम से भरा रहेगा। अपनी एक ब्रैंडिंग करते हुए दिखाई देंगे या फिर अगर कोई बड़ी चीज की या अपनी खुद की कोई कॉस्मेटिक आइटम या कपड़ों का कोई ब्रैंड खोलना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है और अगर ऑलरेडी खोल चुका है और उसे आप बढ़ाना चाहते हैं। एक बड़ा ब्रैंड बनाना चाहते हैं तो यह समय उसके लिए बहुत ही उचित है। इस समय आपके रोजमर्रा के कार्यों में आपको अच्छी उन्नति और प्रगति देखने को मिलेगी। वहीं शादी सगाई जैसे वार्तालाप आपके इस समय चर्चा में रहेंगे। लव रिलेशनशिप में हैं तो जिसको भी अपने मन की बात कहना चाहते हैं। उसे बेझिझक कह डालिए आपकी बातों को व्यक्ति जरूर समझेगा और आपके साथ आगे भी बढ़ेगा। आप हर शुक्रवार को मेष राशि वालों को सफेद वस्तु, जैसे दूध, मोती, दही, चीनी, आटा, दूध, घी आदि चीजों का दान करना चाहिए या फिर इनसे बनी हुई मिठाइयों का दान कर सकते हैं।
वृषभ राशि – आपकी राशि के लिए शुक्र आपकी राशि स्वामी और सप्तम भाव के स्वामी और धन भाव में विराजमान है। यानी द्वितीय भाव में बैठे हैं। यानी राशि स्वामी का अपने से एक कर आगे जाकर बैठना क्योंकि ये जो राशिफल चंद्र गणनाओं पर आधारित हैं और लग्न और राशि दोनों के हिसाब से समान रूप से प्रभावशाली है तो अपने लग्न से पर्सनैलिटी के भाव से एक घर आगे जाकर बैठना बहुत बढ़िया आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद लग जाएंगे। इस समय आपके काम द्रुत गति से संपन्न होंगे। आपके व्यक्तित्व के चर्चे चारों तरफ होंगे। कलाकार अपनी प्रतिभा का डंका आप चारों तरफ बजाते हुए दिखाई देंगे। लोग आश्चर्य चकित हो जाएंगे कि व्यक्ति में कितनी कला है कला से आप अच्छी प्रसिद्धि हासिल करेंगे। सोशल मीडिया हो गया टीवी हो गया सिनेमा गया। इसके माध्यम से आपकी कला और अधिक निखरेगी और आपकी प्रसिद्धि और अधिक बढ़ेगी। कुटुम्ब में मान सम्मान मिलेगा। इस समय आपके ध्यान वालों से आपके संबंध और अधिक मजबूत होंगे। पारिवारिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। वहीं अगर हम शुक्र को भाव के हिसाब से तो सप्तम भाव के स्वामी धनभाव में जाकर बैठे तो ठीक है पर इस समय आपको अपनी पर्सनल हाइजीन का विशेष रूप से ध्यान रखना है। मौसम भी वर्षा का है तो दाद खाज, खुजली, फोड़े फुंसी ऐसी समस्याएं हो सकती है। थोड़ा सा संभलकर रहें। बस इस मामले में आप सावधान रहें। लेडीज को विशेष रूप से सावधान रहना है। बाकी किसी भी प्रकार की समस्या आपको नहीं होगी। शत्रु पर चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा। आप अपने प्रत्येक क्षेत्र में विजय की प्राप्ति करेंगे। लाभ की स्थिति अभी आपको अच्छी देखने को मिलेगी, परंतु किसी और पर अपने कार्यों को न डालें। खासकर रुपए पैसे से संबंधित कार्यों को तो बिल्कुल नहीं। ऐसे कार्यों को खुद संपन्न करें तो आपको लाभ दुगुना देखने। को मिल जाएगा। अब शुक्रवार के दिन आपको सफेद चंदन और सफेद चावल, सफेद वस्त्र, सफेद फूल और अन्य सफेद चीजों का दान। करना चाहिए। और किसी कन्या को दक्षिणा जरूर दें। यानी उसके लिए कोई गिफ्ट रुपए जरूर दान करें। शुक्र का राशि परिवर्तन 13 जुलाई 2022 in Hindi
मिथुन राशि – आपकी राशि के लिए शुक्र, 12वें और पंचम भाव के स्वामी है और आपकी राशि में जाकर विराजमान हो रहे शुक्र के लिए मित्र राशि में शुक्र के रिजल्ट आपकी राशि के लिए बहुत अच्छे। रहेंगे। तो अपने अनर्गल खर्चों से अब आपको मुक्ति मिलेगी। जब मन बार बार विचलित होता है ये भी घरेलू होने। उसमें अब आपको थोड़ा सा विराम देना पड़ेगा और विराम अपने आप लग जाएगा। थोड़े से मितव्ययी हो जाएंगे। विदेशों से बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा जो लोग जाकर विदेश यात्रा करना चाहते हैं। उनका सपना पूरा होगा और जो लोग विदेश जाकर अपना कुछ काम करना चाहते हैं, परंतु वो काम शुक्र से रिलेटेड होना चाहिए। तब आपको बहुत अच्छी सफलता मिलेगी तो उनके लिए ये समय बहुत ही उचित रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा। अधिकारियों का साथ और सहयोग आपको भरपूर देखने को मिलेगा। वहीं आपके पंचमेश भी शुक्र है तो छात्रों के लिए भी यह समय बहुत ही अच्छा है। कला वर्ग के छात्र उत्कृष्ट प्रदर्शन अपनी पढ़ाई में करते हुए दिखाई देंगे। टीचर और पेरेंट्स को गौरवान्वित महसूस करेंगे। यदि आपके बच्चे कला में अच्छे हैं। यानी अपनी कुछ अच्छी एबिलिटी से आगे बढ़ना चाहते हैं तो निश्चित रूप से सपोर्ट कीजिए क्योंकि यह समय उनके लिए बहुत अच्छा है जितना अच्छा उनका प्रदर्शन रहेगा और आपका सपोर्ट रहेगा। वो उतना ही आगे बढ़ेंगे। साहित्य जगत से जुड़े वे लोग कलाकारों के लिए समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कार्यों के लिए सराहा जा सकता है। वहीं धर्म कर्म के कार्यों में आध्यात्मिक भावों में आपके रूचि और अधिक बढ़ती हुई दिखाई देगी। इसमें आप भगवान की भक्ति में लीन रहेंगे और परिवार के साथ में किसी धार्मिक अनुष्ठान की रूपरेखा बनाते। हुए दिखाई देंगे। नियमित रूप से ॐ शुक्राय नमः मंत्र का जाप जरूर करें। कम से कम एक माला ये जाप आपको करना चाहिए। आगे और जानते हैं।
कर्क राशि – आपकी राशि के लिए शुक्र 11वें और चतुर्थ भाव के स्वामी है और 12वें भाव में विराजमान है। लेकिन वैसे तो कोई भी मित्र अगर उसमें खर्च भाव में बैठ जाए तो वो इतने अच्छे रिजल्ट नहीं देता पर शुक्र के रिजल्ट आपको अच्छी मिलेगी। शुक्र अपवाद स्वरूप है। इस बार वे हमें बहुत अच्छे रिजल्ट देता है तो लाभ की संख्या बहुत अच्छी रहेगी और इसमें पैसा कमाना बहुत आसान है। हम पैसा खर्च कैसे करना है और हमें जीवन का आनंद कैसा है वो भी आना चाहिए। तो शुक्र आपको जीवन का आनंद दिलवाएगा। यानी आपके पैसे को आप अपने शौक के लिए अपने आनंद के लिए खर्च करेंगे और करना भी चाहिए। हम पैसा कमाते किसलिए केवल संचित करने के लिए पुण्य कमाते हैं तो लाभ आपको इस समय बहुत अच्छी देखने को मिलेगी। कुटुंब में मान सम्मान बढ़ेगा। दूर देशों की यात्रा संपन्न हो सकती है और वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। सर्कल बढ़ेगा। सर्कल में कुछ वीआईपी आपके जुड़ेंगे और इस समय अगर आप अविवाहित हैं तो आपकी लाइफ में कोई ऐसा व्यक्ति एंट्री करेगा जो कि आपके जीवन की सोच को और भी अधिक सुंदर बना देगा। यानी आप बहुत रोमेंटिक जोन में चले जाएंगे। अब शुक्र आपके सुखेश भी है। सुख स्थान के स्वामी है, उसमें जाकर बैठे हैं। सुखों में वृद्धि तो होगी। लग्जीरियस आइटम की आप खरीदारी कर सकते हैं। अपने सारे सुख सुविधा के साधनों को जुटाने का। प्रयास करेंगे। पर ये आपके घर के बड़ों को नागवार गुजर सकती है। मां से बहस हो सकती है। इसीलिए उनसे बहस न करें। वो बुजुर्ग है और उन्होंने अपने जीवन में बहुत कुछ एक्सपीरियंस लिया है। इसीलिए वो अगर आपको कुछ कहते हैं तो उनकी बातों को सुनें और जहां आपको लगता है कि थोड़ा आपको करना चाहिए तो उनकी बातों पर गौर भी करें। समाज में मान सम्मान में बढोतरी होगी। आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी और उन्नत रहेगी। इस समय प्रॉपर्टी से संबंधित कार्यों में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। नए और लग्जीरियस घर का सपना आपका पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा तो कर्क राशि वालों के लिए शुक्र के बहुत अच्छे रिजल्ट रहेंगे। प्रत्येक शुक्रवार को आटे में चीनी मिक्स करके चीटियों को भोजन जरूर कराएं।
सिंह राशि – आपकी राशि में शुक्र दशम और तृतीय भाव के स्वामी हैं। और लाभ भाव में जाकर बैठा है। लाभ भाव में शुक्र के रिजल्ट बहुत ही अच्छे मिलेंगे। कर्मेश का अपने से एक घर आगे जाकर बैठना बहुत लंबे टाइम से अगर कोई प्रमोशन अटका हुआ है या कोई इंक्रिमेंट अटका हुआ है तो नौकरीपेशा लोगों के लिए समय बहुत शानदार है। द्रुत गति से आपका सपना पूरा होगा। अधिकारियों का भी साथ और सुयोग को भरपूर देखने को मिलेगा और कोई भी काम के सिलसिले में अगर कोई भी यात्रा संपन्न हो तो वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। मई यह समय व्यापारी वर्ग को भी नई नई योजनाओं को लागू करने के कई अवसर प्रदान करेगा और इस समय आप इन अवसरों का भी लाभ प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। पिता के साथ आपकी ट्यूनिंग और भी अधिक बेहतर होती हुई दिखाई देगी और अगर मतभेद चल रहे हैं तो वो खत्म हो जाएंगे। अब शुक्र चूंकि आपके पराक्रम और पराक्रम भाव के स्वामी अपने से नवम जाकर बैठा है। त्रिक भाव के स्वामी का त्रिक भाव में जाकर बैठना बहुत अच्छा है। इस समय आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई बहनों का साथ और सहयोग मिलेगा। कुटुम्ब आपके साथ परिवार आपके साथ और आपके सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। इस समय आपकी स्ट्रेन्थ बढ़ती हुई दिखाई देगी। एक अंदर की सकारात्मक ऊर्जा को आप चारों तरफ फैलाते हुए दिखाई देंगे, जिससे लोग आपकी तरफ खिंचे चले आएंगे। आप से प्रभावित होंगे और आपसे सलाह लेकर अपनी समस्याओं को सॉल्व करने का प्रयास करेंगे। कई लोगों के लिए आप आइडियल बन जाएंगे। बिज़नस में अच्छा लाभ प्राप्त होगा और नौकरी पेशा लोगों के लिए भी ये समय बहुत ही बढ़िया और उन्नतिदायक रहेगा। शुक्रवार के दिन आपको मीठा खाना यानि नमक के सेवन से बचें और शुक्रवार के दिन व्रत करें और केवल मीठा भोजन ग्रहण करें।
कन्या राशि – आपकी राशि के लिए शुक्र नवम् और द्वितीय भाव के स्वामी हैं और दशम भाव में जाकर विराजमान हो रहे हैं। शुक्र तो उसमें यानी कर्म भाव में जाकर बैठना बहुत ही अच्छा भाग्य को आपके और भी बेहतर करेगा। इस समय शेयर मार्केट लॉटरी या फिर कोई ऐसी कंपनी में आप इन्वेस्टमेंट करते हैं जो शुक्र से रिलेटेड काम करती है उसमें आपको बहुत अच्छा लाभ प्राप्त होगा। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे उनकी वो तलाश खत्म हो जाएगी। इस समय आप अपने परिवार के साथ दूरगामी स्तरों की यात्रा संपन्न कर सकते हैं। रहने के स्थलों की यात्रा संपन्न होगी। वहीं धर्मकर्म के कार्यों में और मानव सेवा जैसे कार्यों में भी आप संलग्न रहेंगे। इस समय पिता का सानिध्य आपको भरपूर देखने को मिलेगा और उनके सहयोग से आप अपने कार्यों में सारी दिक्कतों को दूर करेंगे। शुक्र आपके धन भाव के भी स्वामी है और धन भाव के स्वामी कर्म भाव में जाकर बैठे बहुत बढ़िया बैठे हैं। अपने से नवम जाकर बैठना बहुत अच्छा रोज़मर्रा के प्रतियोगी अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा और कामों में सारी दिक्कतें दूर हो जाएगी। यानी कन्या राशि वालों के लिए शुक्र के रिजल्ट बहुत ही अच्छे रहेंगे। अपनी कुण्डली में सभी प्रकार के शुक्र ग्रह के दोषो से छुटकारा पाने के लिए आपको शुक्र ग्रह की शांति पूजा करवानी चाहिए। श्रीसूक्त का पाठ शुक्रवार के दिन जरूर करें और श्रीयंत्र के सामने बैठकर करें। शुक्र का राशि परिवर्तन 13 जुलाई 2022 in Hindi
तुला राशि – शुक्र आपकी राशि स्वामी है और अष्टम भाव के स्वामी भी हैं। सप्तमेश का अपने से घर आगे जाकर बैठना बहुत अच्छा भाग्यस्थान में बैठना उससे भी बढ़िया। चूंकि आपकी राशि स्वामी है। लग्नेश लग्नेश का त्रिकोण में जाकर बैठना शानदार रिजल्ट देगा। आपको पर्सनैलिटी पावरफुल हो जाएगी। डिसिजन मेकिंग सुधरेगी। इस समय आलस्य को त्याग आप अपने जीवन में जो भी काम मन में सोचेंगे वो काम जरूर पूरा होगा जो इच्छा भी आपके मन में रहेगा। नौ उन इच्छाओं को पूर्ण करने की तरफ अपने कदम बढ़ाइए क्योंकि वो आपकी जरूर पूर्ण होगी। परिवार से योग तो आपको मिलेगा ही। पर महत्वाकांक्षी बनना आपके लिए बहुत उचित रहेगा। इस समय आपको कोई भी रिस्की काम में लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। गुप्त धन की प्राप्ति के पूर्ण योग बने हुए हैं और परिवार में अगर कोई मतभेद चल रहा है। खासकर ससुराल में तो वो मतभेद समाप्त हो जाएंगे। सफेद गाय को रोज सुबह आटे की रोटियां खिलाएं।
वृश्चिक राशि – आपकी राशि के लिए शुक्र सप्तम और द्वादश भाव के स्वामी हैं और अपने से एक घर आगे जाकर बैठे हैं। परंतु शुक्र अष्टम भाव में समय शुक्र आपको घुमाएंगे बहुत अधिक परंतु थोड़ा सा आपको संभल कर भी रहना है गलत डिसीजन से बचें। रिस्की इन्वेस्टमेंट से बचें और रूटीन में जो काम चल रहे उन्हीं कार्यों को करने का प्रयास करें। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें जो आपके सामने बन रहे हैं, परंतु आपकी पीठ पीछे आपके खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। ऐसे शत्रुओं से थोड़ा सा बचकर रहें। मांग चलाते समय थोड़ी सी सावधानी रखें। सीटबेल्ट हेलमेट का प्रयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। शुक्र उसके भी खर्चे बढ़ सकते हैं। इसलिए खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण करके अपने जीवन में आगे बढ़ें। कोई भी डिसीजन जल्दबाजी में न लें। इस समय आपको विदेश यात्रा का योग आपका सपना है तो वह पूर्ण हो सकता है। परंतु इस समय खर्चों की स्थितियों की वजह से कर्ज की स्थिति भी बढ़ सकती है। थोड़ा संभलकर रहें। आपको क्या। करना चाहिए? मंदिर में दूध और चावल का दान जरुर करें। शुक्र का राशि परिवर्तन 13 जुलाई 2022 in Hindi
धनु राशि – आपकी राशि के लिए शुक्र सिस्टम और एकादश भाव के स्वामी सप्तम भाव में विराजमान हो हैं। सप्तम भाव में शुक्र कारको भाव को नाश की स्थिति लाते हैं। वैवाहिक जीवन में थोड़ा सा संभलकर रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ खटपट हो सकती है। मतभेद हो सकते हैं। इस समय अगर आपको विवाह के योग्य पार्टनर ढूंढ रहे हैं तो थोड़ी सी निराशा हो सकती है। महिलाओं के लिए यह समय इतना अच्छा नहीं है। इसलिए इस समय अपनी पर्सनल हाइजीन का अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ध्यान रखें। पीरियड की प्रॉब्लम से जो गुजर रही है जो मेनोपॉज की प्रॉब्लम से गुजर रही है। पीसीओडी से गुजर रही है उन सभी लेडीज के लिए समय थोड़ा सा संभलकर चलने का है। परंतु इस समय आपके जो भी विरोधी हैं वो शांत हो जाएंगे। आप अपने कार्यों को बहुत सिस्टमेटिक ढंग से करेंगे। गलत मित्रों की संगति छूट जाएगी। अच्छे मित्र आपकी संगति में आ जाएंगे। जिनसे आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। बहुत अच्छी समय हो सकती है। आपका आकस्मिक धनलाभ की परिस्थिति बढ़ सकती है। यानि कहीं से अटका हुआ पैसा आ गया। किसी अटकी योजना से जिसे आप को उम्मीद थी, वहां से पैसा मिल गया। किसी को आपने पैसे उधार दे रखे थे तो वो आपका उधार चुकाते जा रहे हैं। ऐसी परिस्थितियां आपको देखने को मिलेगी। सर्कल लेवल बढ़ेगा। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आपको चाहिए शुक्र यंत्र को अपने घर और कार्यालय में पूजा और स्थापना करके आप स्थापित करें और रोजाना इसके दर्शन जरूर करें।
मकर राशि – आपकी राशि के लिए शुक्र, पंचम और दशम भाव के स्वामी हैं और सिस्टम भाव में जाकर बैठे है। संभलकर रहने की आवश्यकता है। शुक्र से रिलेटेड अगर आप कोई भी काम करें चाहे आप फूड का काम करें। टिफिन सर्विस का रेस्ट्रो का होटल व्यवसाय का फ्लावर का परफ्यूम कार ट्रैवल का उन सभी लोगों को सतर्क रहना। यह समय आपके लिए शुक्र के अच्छे रिजल्ट नहीं लाएगा। नौकरीपेशा लोगों को इस समय अपने बॉस से डांट सुननी मिल सकती है। उनसे उनकी नाराजगी झेलनी पड़ सकती है क्योंकि काम में कहीं न कहीं आपके झोल रहेगा। आलस्य की प्रवृति अधिक रहेगी। काम को टालने की प्रवृति अधिक रहेगी और उससे आपको कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए काम को टालने की प्रवृति से बचें। विद्यार्थी वर्ग के लिये समय थोड़ा सा डिस्ट्रक्शन से भरा हुआ है। अपने कॉन्सनट्रेशन को बनाये रखें और पढ़ाई पर अधिक ध्यान दें। साहित्य जगत के लोगों के लिए यह समय थोड़ा सक्सेसफुल होने का है। गलत डिसीजन आपके बदनामी को बढ़ा सकता है। मानहानि हो सकती। है। इसलिए कोई भी रिस्की डिसीजन ना लें और कोई कंट्रोवर्सियल बयान न दें। वाणी पर संयम और क्रोध पर नियंत्रण रखना भी बेहद आवश्यक है। अब मकर राशि वालों के लिए शुक्र के परिणाम इतने अच्छे नहीं हैं तो क्या करना चाहिए। आपकी कुण्डली में शुक्र कमजोर है तो आपकी कुण्डली में यदि शुक्र कमजोर है तो आपको स्फटिक की माला धारण करनी चाहिए। इससे शुक्र के बेहतर रिजल्ट आपको देखने को मिलेंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन 13 जुलाई 2022 in Hindi
कुम्भ राशि – आपकी राशि के लिए शुक्र चतुर्थ और नवम भाव के स्वामी हैं। और पंचम भाव में जाकर बैठे हैं। बहुत बढ़िया बैठे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लिए तो यह समय बहुत ही अच्छा है। खासकर कला वर्ग के छात्रों के लिए बहुत अच्छा है। वहीं आर्थिक स्थिति लग्जरी में वृद्धि होगी। घर में कोई लग्जीरियस आइटम ला सकता है या फिर घर का रिनोवेशन करा सकते हैं। घर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अपने घर को अपग्रेड कर सकते हैं। यानी नए घर का सपना पूरा हो सकता है। प्रॉपर्टी का सपना पूरा होता हुआ दिखाई देगा। मां के साथ आपके संबंध और भी अधिक बेहतर होंगे। माता से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना भी ओर अधिक बेहतर होती चली जाएगी। भाग्येश अपने से नवम जाकर आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। इस समय आपका प्रभाव बढ़ता हुआ दिखाई देगा। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनकी तलाश खत्म हो जाएगी। जो लोग अपना खुद का नया स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय बहुत ही उचित परिणामदायक रहेगा। शुभ फलों से परिपूर्ण रहेगा। आपको क्या करना चाहिए। एक ब्रेसलेट अपने हाथ में पहनें और एक फायर ओपल जरूर धारण कर लें।
मीन राशि – आपकी राशि में शुक्र तृतीय और अष्टम भाव के स्वामी है और चतुर्थ भाव में जाकर विराजमान हो रहे हैं। पराक्रमेश अपने से घबराकर जाकर बैठा और केंद्र में बैठा बहुत बढ़िया पराक्रम में वृद्धि होगी। लग्जरी में वृद्धि होगी। भाई बहनों के साथ मनमुटाव की स्थितियां खत्म हो जाएगी। सामाजिक मान सम्मान बढ़ेगा। मित्र का मित्रों का दायरा बढ़ता हुआ दिखाई देगा। आपकी इच्छाएं महत्वाकांक्षाएं पूर्ण हो जाएगी, जिससे आपके मन में प्रसन्नता के भाव रहेंगे और इसमें आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी हाई रहेगा। अष्टमेश शुक्र अपने से नवम जाकर बैठ है। यह समय आपके डेली रूटीन की लाइफ में जो उथल पुथल मचती रहती है। छोटी छोटी चीजें आप अनऑर्गनाइज्ड में रख देते हैं। अब ये चीजें खत्म हो जाएगी और इस बीच में आप अपने कार्यों को करेंगे। आपकी कोई प्रिय वस्तु जो बहुत लंबे टाइम से घुमी हुई थी, वो आपको पुनः प्राप्त हो जाएगी। ससुराल वालों से आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपके गुप्त शत्रु समाप्त हो। जाएंगे। और आप अपने कार्य में अच्छी सफलता भी प्राप्त करेंगे। गुप्त धन की प्राप्ति के पूर्ण योग इस समय बने हुए हैं। आपको क्या करना चाहिए। मीन राशि वालों को शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी पर दक्षिणावर्ती शंख में चावल भरकर श्रीसूक्त का पाठ करते हुए अभिषेक करें और लक्ष्मी नामावली का पाठ जरूर करें। निश्चित रूप से आप सुखद परिणामों को प्राप्त करेंगे। शुक्र का राशि परिवर्तन 13 जुलाई 2022 in Hindi
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali
[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/CcRNjeEvSrw” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]