शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023
नमस्कार। स्वागतम वेलकम वर्ष 2023 आने वाला है और साल के प्रथम माह में ही साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने जा रहा है। जी हाँ, शनि देव 17 जनवरी को राशि परिवर्तन करते हुए मकर राशि से अपनी मूल त्रिकोण की राशि में प्रवेश कर जाएंगे। और उसके बाद वे लगभग ढाई वर्ष तक वही पर ही यानि कुम्भ राशि में अपनी मूल त्रिकोण की राशि में विराजमान रहेंगे। शनि देव कर्मफल दाता हैं और व्यक्ति को अपने कर्मों के हिसाब से रिजल्ट देते हैं। यदि आप ने बहुत अच्छे कर्म किए तो शनि के रिजल्ट आपको बहुत बेहतरीन मिलेंगे। परंतु यदि आपने अच्छे कर्म नहीं किए हैं तो आपको दंड भी भोगना पड़ेगा। कलियुग में यदि व्यक्ति किसी ग्रह से डरता है तो वो है शनि देव। शनिदेव मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह हैं। नीच राशि में नीच के प्रभाव दिखाते हैं। वहीं ये तुला राशि में बहुत उच्च के प्रभाव दर्शित करते हैं। शनि की तीसरी सातवीं और 10वीं दृष्टि अच्छी नहीं मानी गई है। और शनि ग्रह अगर वक्री हो जायें तो और भयंकर परिणाम उस व्यक्ति को जीवन में देखने को मिलते हैं। शनि की ढैया और शनि की साढ़े साती का प्रभाव भी व्यक्ति के जीवन पर बहुत अधिक रहता है। तो यदि अगर कलयुग में सबसे अधिक प्रभावशाली ग्रह शनि देव हैं तो ये अतिश्योक्ति नहीं होगी। शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
वृषभ राशि वालो को शनि के इस राशि परिवर्तन के क्या परिणाम देखने को मिलेंगे। सबसे पहले आपको ये बता दे कि ये जो hum आपको राशिफल दे रहे है ये चंद्र गणनाओं पर आधारित है। और आपकी राशि के हिसाब से ये प्रभावशाली भी है। शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
अब आते हैं आपके यानि वृषभ राशि के हिसाब से शनि के परिणामों के बारे में। अब आपकी राशि के लिए शनि भाग्य स्थान के स्वामी हैं। और अब तक वे भाग्य में स्वग्रही होकर बैठे थे और 17 जनवरी को रात्रि 08:10 बजे पर वे राशि परिवर्तन करके आपके कर्म भाव में आ जाएंगे और वृषभ राशि वालों की तो बल्ले बल्ले है क्योंकि वृषभ राशि वालों को। शनि के सहस नामक महापुरुष योग का अब लाभ मिलना प्रारम्भ हो जाएगा। क्योंकि शनि अपनी मूल त्रिकोण की राशि में आपके कर्म भाव में सहस नामक महापुरुष योग का निर्माण करेंगे। ये शनि का राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा और उन्नतिदायक रहेगा। अब तक शनि आपके भाग्य स्थान में बैठकर आपके भाग्य को बढ़ा रहे थे। आपके अधूरे कार्यों को पूर्ण कर रहे थे। अब भाग्य शक्ति से एक घर आगे चला जाएगा और वहां पर भी सहस नामक महापुरुष योग से आपके भाग्य में निरंतर वर्दी करेगा। आपका भाग्य पूर्ण रूपेण आपका साथ देगा। रिस्की कामों में इनवेस्टमेंट आपके लिए लाभदायक रहेगा। वही इस समय आपके जो भी छोटे छोटे अधूरे काम थे, उन्हें आप पूरा कर लेंगे। कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं का क्रियान्वयन भी आप करते हुए दिखाई देंगे। जो युवक युवतियां रोजगार की तलाश कर रहे हैं, उनकी वो तलाश खत्म हो जाएगी और एक अच्छी नौकरी आपको प्राप्त होती हुई दिखाई देगी। शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
शनि चूंकि सेवक हैं कर्म भाव में बैठे हैं और शश नामक महापुरुष योग बना रहे है तो ये जो ढाई वर्ष का टाइम पीरियड रहेगा। ये नौकरीपेशा लोगों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में आप उत्तरोत्तर उन्नति करेंगे। अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा। आपके जीवन में आ रही समस्याएं खत्म हो जाएगी। प्रमोशन अटका हुआ इंक्रीमेंट या फिर स्थानान्तरण सारे सपने आपके इस समय पूर्ण होंगे। उन्हें बड़ी बड़ी जिम्मेदारियां भी समय। आप अपने वर्क प्लेस पर फेस करते हुए दिखाई देंगे और इन जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे जिससे इस समय आपका कॉन्फिडेंस लेवल भी बढ़ता हुआ दिखाई देगा। अगर आप अपने पिता का सानिध्य और साथ पाएंगे तो इस समय उनका पूरा मार्गदर्शन और सपोर्ट आपको मिलेगा। छोटी छोटी बातों और छोटी छोटी कठिनाइयों का हल उनके माध्यम से आपको प्राप्त हो जाएगा। और इस समय आपके कार्य धीमी गति से ही सही पर स्थायी रूप से प्रभावशाली ढंग से आपको सफलताएं दिलवाएंगे। और ये सफलता दीर्धकालीन होगी। लघुकालीन नहीं होगी। पर अगर आते हैं शनि की दृष्टियों पर। तो शनि की दृष्टियाँ। इतने अच्छे परिणाम नहीं लेकर आती है। ये सभी आप जानते है शनि तीसरी दृस्टि से आपके खर्चे भाव को देखेंगे। शनि सप्तम दृष्टि से आपके सुख स्थान को देखेंगे और शनि दशम दृष्टि से आपके सप्तम भाव को देखते हुए दिखाई देंगे। शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
अब शनि की तीसरी दृष्टि की। अगर बात करें तो वे खर्च स्थान पर पढ़ रही है। और खर्च भाव शनि का ही कारक भाव माना जाता है। चूंकि शनि अपने ही कारक भाव पर दृष्टिपात कर रहे हैं, इसीलिए ये समय। आपके खर्चों में निरंतर कमी लेकर आएगा। कर्ज की स्थिति और फाइनेंशियल पोजीशन अगर बिखरी हुई थी। तो अब ठीक होती हुई दिखाई देगी। कर्ज की स्थितियों से आपको मुक्ति मिल जाएगी। वर्क प्लेस पर एक टीमवर्क की तरह काम करते हुए दिखाई देगी। सहकर्मियों का साथ और सहयोग भरपूर मिलेगा। साथ ही विदेशों से बहुत अच्छा लाभ आप प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। अगर आपका सपना विदेश में जाकर नौकरी का है तो लंबे समय तक आप विदेशों में नौकरी कर पाएंगे। विदेशी कंपनी के साथ कॉल्वरीड काम करने का सपना भी आपका इस समय पूर्ण हो सकता है। शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
अब सप्तम दृष्टि की बात करें जो कि आपके सुख स्थान पर पड़ रही है तो थोड़ा सा सुखों में फ्लक्चुएशन लेकर आएगी। माता के साथ वाद विवाद की स्थितियों से आप थोड़ा सा इस समय बचें। फाइनैंशली छोटी छोटी समस्याएं आपको घेरेगी। इस समय आपको कोई भी प्रॉपर्टी से संबंधित विवादों में नहीं पड़ना है। क्योंकि ये विवाद विकराल रूप ले सकता है। अपने कार्यों को थोड़ा सा बैलेंस करके चलने का प्रयास करें। खर्चों को थोड़ा सा नियंत्रित करे । वरना अनियंत्रित रूप से खर्चे आपके जीवन में कई कठिनाइयां लेकर आ सकते हैं। यह समय किसानों के लिए भी थोड़ा स्ट्रगल से भरा होगा। खेती बाड़ी का सही मूल्यांकन आपको प्राप्त नहीं हो पाएगा। थोड़ी सी मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। दूध, डेरी और पशुपालन से संबंधित जो लोग काम करते हैं उनके लिए भी यह समय उतार चढ़ाव भरा रहेगा। शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
अब यदि शनि की दशम दृष्टि की बात करें तो वे आपके दाम्पत्य जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। और शनि 17 जून से लेकर 4 नवंबर तक वर्ष 2 हज़ार 23 में वक्री भी होने वाले हैं। तो इस समय आपको विशेष रूप से ध्यान रखना है। अगर आपका रिश्ता ऑलरेडी खराब चल रहा है तो बहुत ज्यादा केयरफुल रहें क्योंकि रिश्ता टूट सकता है। लव रिलेशनशिप में प्रेम संबंधों में निराशा उत्पन्न हो सकती है। इस समय आपके काम अटक अटक कर होंगे। व्यापारी वर्ग को काम को पूर्ण करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। पार्टनर के साथ किसी प्रकार की खींचतान हो जाना योजनाएं अटक जाना। फंड की व्यवस्था काम के लिए नहीं हो पाना। ऐसी समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसीलिए बिजनेस क्लास लोगों को और खासकर दामपत्य जीवन का। जो लोग आनंद प्राप्त कर रहें उनको विशेष रूप से सावधान होकर चलने की आवश्यकता है। जब शनि 17 जून से लेकर 4 नवंबर तक वक्री होंगे तब उस टाइम पीरियड के दौरान आपको बहुत ज्यादा केयरफुल रहना। भूमि संबंधी विवादों से आप बचे बहुत सावधानी से अपने कार्यों को करें। अधिकारियों को विश्वास में लेकर चलें। उनसे अलग हटकर किसी भी प्रकार का कार्य न करें। यानी उनसे छुपा कर कुछ भी न करें। तब ही आप इस अच्छे समय का लाभ प्राप्त कर पाएंगे। शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
उपाय:-
- आपको शनिवार को काले चने भिगोनेहै उसके अंदर एक कील डाल दें। उसे एक काले कपड़े में बांधकर किसी भी पवित्र नदी या सरोवर जहां पर मछलियां हों, वहां पर आप डाल दें।
- ॐ शं शनैश्चराय नमः इस मंत्र का जाप जरूर करें।
- कामों को अधूरा ना रहने दें। अपने कार्यों को रूटीन से पूरा करें।
- मेहनत में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही न करें। कर्मप्रधान बनने का प्रयास करें।
- शनि गायत्री मंत्र का आपको जाप करना चाहिए। इससे शनिदेव सदैव आप पर प्रसन्न रहेंगे।
- शनिवार के दिन अगर हो सके तो काली कंबल का दान जरुर करें।
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali