शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
नमस्कार स्वागतम वेलकम वर्ष 2023 प्रारंभ होने जा रहा है और साल की शुरुआत में ही इस वर्ष 2023 का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन शनि का होने जा रहा है। शनि 17 जनवरी को मंगलवार के दिन रात्रि 08:02 बजे पर अपनी साधारण राशि मकर से अपनी मूल त्रिकोण की राशि कुम्भ में प्रवेश कर जाएंगे और वहां पर वे लगभग ढ़ाई वर्ष तक विराजमान रहेंगे। शनि जो कि कर्मफलदाता है और हर व्यक्ति के कर्मों का हिसाब रखते हैं। यदि आपने बहुत अच्छे कर्म किए हैं तो शनि के रिजल्ट भी आपको अच्छे मिलेंगे। परंतु यदि आपने कुकर्म किया है, कुकर्म किया है तो उसका परिणाम शनि आपको इसी जन्म में देंगे और आपको उन परिणामों के लिए तैयार रहना होगा। शनि, मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह हैं और वे मेष राशि में नीच के और तुला राशि में उच्च के परिणाम दिखाते हैं। शनि की तीसरी सातवीं और 10वीं दृष्टि अच्छी नहीं मानी जाती है और यदि शनि वक्री हो जाए जैसा कि वर्ष 2023 में 17 जून से लेकर 4 नवंबर तक शनि वक्री ही है, तब उनकी दृष्टियां और अधिक घातक हो जाती है। शनि के रिजल्ट वक्री होने पर इतने अच्छे नहीं मिलते। शनि न्याय प्रिय देवता है और न्याय करने में विश्वास रखते हैं। सेवक हैं, सेवा करते हैं और सेवा करवाते हैं शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
अब जान लेते हैं कि कन्या राशि वालों को जो शनि का ये गोचर परिवर्तन हो रहा है इसका क्या रिजल्ट देखने को मिलेगा। सबसे पहले हम आपको बता दे कि ये जो हम आपको शनि के कुम्भ राशि के गोचर कुम्भ राशि में जो शनि का गोचर हो रहा है उसकी जो हम आपको जानकारी दे रहे है। ये आपकी चन्द्र राशि के अकॉर्डिंग आप ले और उसी के अनुसार देखें। शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
कन्या राशि की बात करते हैं तो कन्या राशि के लिए शनि देव आपकी राशि के लिए पंचम और षस्टम भाव के स्वामी हैं और अब तक वे आपके पंचम भाव में जाकर विराजमान थे। गोचर में जो शनि का पंचम में जाकर बैठना राशि से पंचम शनि अच्छे रिजल्ट नहीं देते। ये हमारा पर्सनल एक्सपीरियंस है। और जिनके राशि से शनि पंचम आये थे उनको तकलीफ़ें समस्याएं झेलने देखने को मिली थी। अब 17 जनवरी को आप रिलैक्स हो जाएंगे। क्योंकि शनि आपके रोग भाव में आकर बैठेंगे। हालांकि स्वास्थ संबंधी समस्याओं के प्रति थोड़ा सा सतर्क रहे परन्तु जो बड़े बड़े रोग हैं उसका हल जरूर निकलेगा। शनि यहां बैठकर आपके शत्रुओं का नाश करेंगे। वहीं प्रत्येक क्षेत्र में विजय की प्राप्ति करेंगे। रुपए पैसे से संबंधित कार्यों में बहुत संभलकर रहने की आवश्यकता है। नहीं तो नुकसान की स्थितियां देखने को मिल सकती हैं। इस समय मातृपक्ष से आपको विशेष समाचार प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। संतान से संबंधित शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। स्टूडेंट्स के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। मेहनत का फल आप जरूर प्राप्त करेंगे। परन्तु वर्क प्लेस पर बहुत सोच समझ कर आंख, नाक, कान खुले रखते हुए सतर्कता के साथ काम करें। अपनी गोपनीय बातों को अपने तक और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रखें। जरूरत से ज्यादा किसी भी अजनबी से मित्रता करने का प्रयास न करें। एक डिस्टेंस मेंटेन करें। इस समय नए मित्र बढ़ने की संभावना जरूर है। परंतु आपको मित्रता के दायरे को समझना होगा और उसकी इम्पोर्टेंस को समझते हुए सोच समझ कर मित्र बनाने होंगे। एक्सीडेंट से आपको बचना चाहिए। वाहन चलाते समय विशेष रूप से सावधानी रखें और सीटबेल्ट हेलमेट ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें। मांसपेशियां हड्डियां इससे संबंधित प्रॉब्लम्स हो सकती है। शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
अब शनि की तीसरी दृष्टि की बात करें तो वो पड़ रही है आपके अष्टम भाव पर, सप्तम दृष्टि आपके खर्चे भाव पर और दशम दृष्टि आपके पराक्रम भाव पर पड़ेगी। शनि की तीसरी दृस्टि जोकि आपके अष्टम भाव पर पड़ रही है वो आपके डैली रूटीन की लाइफ को थोड़ी सी बैलेंस करती हुई दिखाई देगी। इस समय आप थोड़े से रिलैक्स्ड दिखाई देंगे। गुप्त धन यानी अचानक धन की प्राप्ति के नए नए स्त्रोत मिलते हुए दिखाई देंगे। इस समय काम में आपको बड़ी सफलता प्राप्त होगी। यात्रायें जिस भी उद्देश्य से करेंगे वो उद्देश्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। घर में शुभ आयोजन होंगे। ससुराल वालों से मतभेद समाप्त हो जाएंगे और उनकी आप के साथ ट्यूनिंग और अधिक बेहतर होगी। शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
अब सप्तम दृष्टि की बात करें तो वे आपके खर्च भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं जो कि आपके खर्चों को नियंत्रित करेंगे। चूंकि खर्च भाव अच्छा नहीं होता और ये जो अष्टम और खर्च भाव हैं, ये शनि के ही कारक भाव हैं। यानि शनि उसके कारक ग्रह हैं। इसीलिए अपने ही कारक भावों पर शनि की दृष्टि रहेगी और ये भाव इतने अच्छे नहीं माने जाते। इसीलिए शनि की दृष्टियां अच्छे परिणाम देगी। तो इस समय आप अपने खर्चों को नियंत्रित करते हुए दिखाई देंगे। फाइनेंशियली अपने आप को दिक्कतों से बाहर निकाल देंगे। कर्ज की स्थितियों से बाहर आ जाएंगे। सहकर्मियों का तालमेल देखने को मिलेगा और अकेले आपको अपने कार्यों को नहीं करना पड़ेगा। अधिकारी भी आपके कार्यों में आपकी मदद करेंगे। विदेशों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। विदेश यात्रा का सपना आपका पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा। शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
अब अगर शनि की दशम दृष्टि की बात करें जो पड़ रही है पराक्रम पर तो वो आपके पराक्रम को नेगेटिव दिशा में ले कर जा सकती है। इसलिए थोड़ा सा संभलकर रहें। भाई बहनों के साथ में ट्यूनिंग बनाकर रखें क्योंकि पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद उभर सकते हैं और वो आपके लिए सकारात्मक नहीं रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपको भरपूर मिलेगा। इसीलिए मित्रों के सहयोग से आप अपने अधूरे कार्यों को पूर्ण कर लेंगे। और अपनी समस्याओं से बाहर निकल जाएंगे। राजनीति में आपका अगर योगदान रहता है तो थोड़ा सा संभलकर रहें। मान हानि की संभावना है। आध्यात्मिक कार्यों में अपना मन लगायें और भक्ति भाव सेवा सुश्रुषा में अपना मन जरूर लगायें। घर के बड़ों का सम्मान जरूर करें। शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
उपाय :-
- मंगलवार के दिन सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।
- मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के दर्शन जरूर करें और उन्हें सिंदूर का चोला जरूर चढ़ाएं।
- किसी से भी अपशब्द ना कहें।
- सफाई कर्मियों का सम्मान करें।
- मजदूर वर्ग को इच्छानुसार दान पुण्य जरुर करें।
- किसी बीमारी या जरूरतमंद व्यक्ति को छाते का दान करें और वो छाता काला होना चाहिए।
- लोहे का दान कर सकते हैं तो लोहे का दान भी शनि का बहुत अच्छा दान कहलाता है।
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali