शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023
नमस्कार स्वागतम् वेलकम नव वर्ष प्रारंभ होने जा रहा है और वर्ष 2023 की शुरुआत में ही यानि जनवरी माह में बहुत बड़ा साल का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन शनि का होने जा रहा है और ये राशि परिवर्तन इसलिए भी बड़ा है क्योंकि शनि सबसे लंबे समय तक एक राशि में विराजमान रहते हैं और करीबन ढाई वर्ष तक एक ही राशि के अंदर वे विराजमान रहते हैं। उसके बाद राशि परिवर्तन करते हैं। तो ये राशि परिवर्तन 17 जनवरी वर्ष 2023 को रात्रि 08:02 बजे पर मंगलवार के दिन घटित होगा। तब शनि देव अपनी साधारण राशि मकर से अपनी मूल त्रिकोण की राशि कुम्भ में प्रवेश कर जाएंगे। और शनि देव के बारे में तो हर व्यक्ति जानता है। शनि कर्मफलदाता न्याय प्रिय देव के रूप में जाने जाते हैं और ये व्यक्ति को अपने कर्मों के हिसाब से परिणाम प्रदान करते हैं। यदि आपने बहुत अच्छे कर्म किए हैं तो शनि देव के परिणाम आपको बहुत अच्छे देखने को मिलेंगे। वहीं अगर आपने दुष्कर्म किया है तो उसका परिणाम भी आपको इसी जन्म में शनि देव प्रदान करते हैं। जिन लोगों को शनि की ढैया और शनि की साढ़े साती लगे उन लोगों के लिए तो शनि के परिणाम बहुत ही महत्वपूर्ण माने जाते हैं और मिथुन राशि वालों के लिए ये जो शनि का राशि परिवर्तन है ये बहुत ही अच्छा रहने वाला है। एकदम आप रिलैक्स हो जाएंगे क्योंकि अब आपके ऊपर से शनि की ढैय्या खत्म हो जाएगी और आप एकदम रिलैक्स फील करेंगे। अब तक जो कठिनाइयां जो बाधाएं आपको अपने जीवन में देखने को मिल रही थीं, वो बाधाएं अब समाप्त होती हुई दिखाई देगी। शनि देव मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह हैं और वे मेष राशि में नीच के और तुला राशि में उच्च के परिणाम दिखाते हैं। शनि देव की दृष्टियाँ जो हैं, तीसरी सातवीं और 10वीं दृष्टि ये अच्छी नहीं मानी जाती है। और यदि शनि देव वक्री हो जाए तो ये दृष्टियां और भी अधिक घातक साबित होती हैं। इस साल शनि देव 17 जून से लेकर 4 नवंबर तक वक्री भी रहने वाले हैं। शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
अब जान लेते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए शनि के इस राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव देखने को मिलेगा। और ये जो शनि का राशि परिवर्तन है इसकी जानकारी से पहले हम आपको बता दे कि ये परिवर्तन हम चंद्र राशि के हिसाब से आपको बता रहे है। तो जो भी आपकी चंद्र राशि है उसके अकॉर्डिंग ही आप इस परिवर्तन को देखें और समझने का प्रयास करें। अब तक शनि देव आपकी राशि में अष्टम भाव में जाकर स्वग्रही होकर विराजमान थे। और 17 जनवरी को शनि देव आपके भाग्य स्थान में अपनी ही मूल त्रिकोण की राशि में जाकर स्वग्रही हो जाएंगे। और शनि के रिजल्ट आपको अष्ठम और नवम दोनों स्थानों के हिसाब से बहुत ही अच्छे और बेहतरीन देखने को मिलेंगे। अष्टमेश अब तक अपने ही घर में बैठकर अब तक आपके जीवन में थोड़ी सी उथल पुथल मचाये हुए थे। इस समय यात्राएं करते समय आपका एक्सीडेंट होना या फिर चोट लग जाना, जानवरों से चोट लगना। घर से दूर रहकर काम करना। रोजमर्रा की लाइफ में छोटे छोटे काम अटक जाना। ऐसी समस्याएं उत्पन्न हो रही थी। पर 17 जनवरी को आप बिल्कुल रिलैक्स हो जाएंगे क्योंकि अष्ठमेश अपने से एक घर आगे जाकर बैठें है तो अब तक जो रूटीन की लाइफ इम्बैलेंस चल रही थी वो अब बैलेन्स हो जाएगी। और एक सही तारतम्य आपको अपनी लाइफ में देखने को मिलेगा। शत्रुपक्ष भी आपसे भयभीत रहेगा और गुप्त शत्रु समाप्त हो जायेंगे। इस समय आपको अपनी मेहनत का यतिस्ठ फल मिलेगा। यात्रा अधिक जरूर होगी। परंतु यात्राओं में भी परिणाम आपको अपने मनमुताबिक देखने को मिलेंगे। अचानक धनलाभ की स्थितियां भी आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। आकस्मिक लाभ शेयर मार्केट, लॉटरी या कोई भी इंस्टेंट इन्वेस्टमेंट से जो रिजल्ट देता है उससे आपको जरुर मिलेगा। इस समय आपके अधूरे पड़े हुए सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। नई योजनाएं आप बनाएंगे। जो नवयुवक युवतियां है जो नौकरी की तलाश कर रहे है, उनकी तलाश खत्म हो जाएगी। भाग्य आपका साथ देगा। इस समय आप अपने सपनों को पंख देते हुए दिखाई देंगे। और सपनों की उड़ान भरते हुए दिखाई देंगे और काफी हद तक आप अपने ड्रीम्स को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। ये जो शनि का कुम्भ राशि में गोचर है ये आपकी उन्नति के रास्ते खोल देगा। विदेशी यात्राएं होंगी। और इस समय आप सामाजिक कार्यक्रमों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आउट ऑफ़ वे जाकर समाज सेवा से संबंधित कार्य करेंगे। अजनबियों की सहायता करेंगे जिससे आपके सामाजिक मान सम्मान में भी बढोतरी होगी। धार्मिक प्रवर्ती से आप इस समय ओत प्रोत रहेंगे और धर्म कर्म के कार्यों में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। शनि सेवक हैं, मेहनत करवाते हैं तो आप इस समय अथाह मेहनत करेंगे और मेहनत का यतिस्ठ फल भी प्राप्त करेंगे। शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
शनि की दृष्टियों की बात करें तो तीसरी दृष्टि आपके लाभ भाव पर पड़ रही है। सप्तम दृष्टि से शनि आपके तृतीय भाव यानी पराक्रम भाव को देख रहे हैं और दशम दृष्टि आपके रोग भाव पर शनि की पड़ रही है। शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
अब आते हैं शनि की तीसरी दृष्टि पर जो कि आपके लाभ स्थान पर पड़ रही है। तुला भाव पर शनि की तीसरी दृष्टि पड़ने से अचानक खर्चे आपके जीवन में आ सकते हैं क्योंकि आप सभी जानते हैं कि शनि की दृष्टियां अच्छी नहीं होती है तो वो लाभ की स्थितियों को खराब कर सकती है। यानि आपने निवेश किया आपने पैसा भी कमाया परन्तु जितना निवेश किया जितना पैसा कमाया उतना रिजल्ट आपको नहीं मिला। इस समय आपको किसी को भी उधार देने से बचना है और उधार लेने से भी बचना है। हो सके तो आप कोई भी ऐसा निवेश न करें जिसमें आपका पैसा फंस जाए। यानी बहुत से साइड होकर आपको अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। बड़े भाई बहनों से वाद विवाद की स्थितियां उत्पन्न न होने दें। अपने ऊपर संयम बनाए रखें। शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
शनि की सप्तम दृष्टि की बात करें तो वे आपके पराक्रम भाव में पड़ रही है और पराक्रम को बिगाड़ रही है। यानि पावर आप लगाना चाहते हैं पर उसकी दिशा में नहीं लग रहे। गलत दिशा की तरफ आप अपनी पावर को लगा सकते हैं। इस समय आपको ज्यादा केयरफुल होकर चलना है। किसी की बातों में न आएं कान के कच्चे न हो। अपने विवेक और बुद्धि का इस्तमाल करें और अग्रेशन आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। प्रॉपर्टी से संबंधित विवादों से बचने का प्रयास करें या फिर शांति से उनका हल निकालने का प्रयास करें। कोर्ट कचहरी में गए तो बात और ज्यादा बिगड़ सकती है। इस समय कोई भी कार्य रिस्की नहीं करना है। कोई भी कार्य ऐसा न करें जिससे आपको मान हानि का सामना करना पड़े। शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
शनि की दसम दृस्टि की अगर हम बात करे तो वो आपके रोग भाव पर पड़ रही है जो कि यहां पर स्वास्थ संबंधी समस्याओं में आपको लाभ दिलवाएगी। शनि की दृष्टि अच्छी नहीं होती है परंतु चूंकि ये शनि का कारक भाव ही है। क्योंकि शनि इस भाव के कारक ग्रह हैं और षष्टम भाव अच्छा नहीं माना जाता। रोगों का स्थान माना जाता है। इसीलिए यहां पर शनि के रिजल्ट आपको शनि तो दृष्टि खराब ड़ालने पर खराब घर पर है इसलिए रिजल्ट आपको अच्छे मिलेंगे। शत्रु पक्ष आपसे कापेगा। कर्ज की स्थितियों से मुक्ति मिल जाएगी। बहुत बैलेंस होकर चलेंगे तो फाइनेस्लिय आप अपने आपको स्ट्रांग महसूस करेंगे। बहुत ज्यादा समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। रुपए पैसे से संबंधित मामलों में आप थोड़े से सजग दिखाई देंगे। गलत आदत आपके जीवन से खत्म हो जाएगी। आप बहुत रिलैक्स महसूस करेंगे। और बड़े बड़े रोगों में विशेष लाभ की प्राप्ति आपको इस समय होती हुई दिखाई देगी। अब शनि 17 जून से लेकर 4 नवंबर तक वक्री भी हो रहे हैं। तो ये जो टाइम पीरियड है ये जो अंतराल है। इसमें विशेष रूप से ध्यान रखें। पैसा निवेश करते समय विशेष सावधानी रखें। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट से बचें या फिर इन्वेस्टमेंट करें। सोच समझ कर बड़ी राशि नहीं और लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करें। भाई बहनों के साथ एक अच्छा तालमेल बनाकर रखें। नहीं तो बहुत ज्यादा संबंध बिगड़ सकते हैं और विकराल रूप ले सकते हैं। सोच समझ कर डिसीजन लें। जल्दबाजी में कोई भी कार्य ना करे। क्योंकि जब शनि वक्री होंगे तो उनकी दृष्टियां भी उतनी ही वक्री पड़ेगी। और वक्र दृष्टि आपको नुकसान दिलवा सकती है। इसलिए आपको कुछ सावधानियों के साथ जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। इसीलिए हम आपको केयरफुल होने के लिए कह रहे है। शनि का राशि परिवर्तन 17th January 2023 in Hindi
उपाय :-
- शनि चालीसा का शनिवार के दिन शनि मंदिर जाकर पाठ करें।
- पीपल के वृक्ष के नीचे एक सरसों के तेल का दीपक रोजाना जलाने का प्रयास करें।
- आपको कोई भी कार्य करने से पहले बहुत सोच विचार कर उस कार्य को करना है। किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति का दिल आहत ना करे। किसी न किसी प्रकार से उसकी सहायता जरुर करें |
- काली वस्तुओं का दान करें।
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-
Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali