[vc_row][vc_column][vc_column_text]
वृश्चिक राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
ज्योतिष एक विज्ञान है और इसे गहराई से समझा जाए तो जीवन में बदलाव संभव है तो आइए हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान। नमस्कारआज हम आपके सामने वृश्चिक राशि वालो के लिए शनि देव के राशि परिवर्तन की जानकारी लेकर उपस्थित हुए है । आगामी 29 अप्रैल को शनि देव राशि परिवर्तन करते हुए अपनी खुद की राशि से पुनः अपनी खुद की राशि यानी मकर राशि से कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और लगभग ढाई महीने का यह कार्यकाल शनि का रहेगा। जब वे कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे। पुनः 12 जुलाई को वे वक्रीय होकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और वर्ष पर्यन्त वे मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। शनि ग्रह के बारे में हर व्यक्ति आज के दिन जानता है एवं आज के टाइम में अगर कोई ग्रह सबसे अधिक बलवान है और लोग जिस ग्रह से डरते हैं वो है शनि ग्रह परंतु शनि न्याय प्रिय देवता के रूप में जाने जाते है। वो व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से हर व्यक्ति को प्रतिफल प्रदान करते हैं। यानि अगर आपने अच्छे कर्म किए हैं तो शनि के रिजल्ट आपको बहुत ही अच्छे मिलेंगे पर यदि आपने गलत कर्म किए हैं। बुरे कर्मों के साथ आप अपने जीवन में आगे बढ़े हैं तो शनि आपको दंड इसी जन्म में प्रदान करेंगे। यानि व्यक्ति के इस जन्म में किए गए कर्मों का हिसाब उसे इसी जन्म में शनि देव ही देते हैं। इसलिए आज की तारीख में हर व्यक्ति सबसे ज्यादा शनि देव से डरते हैं। शनि, मकर और कुम्भ राशि के स्वामी हैं। और तुला में उच्च के होते है और मेष राशि में नीच के परिणाम वे देते हैं। इस बार शनि की ढैया कर्क और वृश्चिक राशि वालों को लगेगी जो कि 29 अप्रैल के बाद में लगने वाली है और मिथुन तुला राशिवालों के ऊपर से शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा। वहीं मकर कुम्भ और मीन राशि वालों को शनि की साढ़े साती लगेगी । परंतु ये जो साढ़े साती और ढैया है ये करीबन दो ढाई महीने के लिए ही रहने वाली है। उसके बाद में पुनः मकर राशि में आ जाएंगे। तो पुरानी स्थिति में वापस शनि के प्रभाव हर राशि पर पड़ना प्रारंभ हो जाएंगे। शनि महात्म्य नामक ग्रन्थ में शनि की दृष्टियों को महाविनाशकारी बताया गया। है और सभी जानते हैं कि शनि की तृतीय सप्तम और दशम दृष्टि जिस भाव पर भी पड़ती है उस भाव पर बहुत ही दुष्प्रभाव शनि के देखने को मिलते हैं। हालांकि हम किस भाव पर शनि की दृष्टि पड़ रही है, उसका भी मूल्यांकन करते हैं और उसके अकॉर्डिंग शनि के परिणाम हमें देखने को मिलते हैं। ये तुला राशि मकर राशि और कुम्भ राशि में जोकि मकर और कुम्भ उनकी खुद की राशि है और तुला राशि में वे उच्च के होते हैं। स्त्री स्थान में विश्व के दक्षिण अयन में देश कांड कुण्डली में स्वग्रही अवस्था में शनिवार के दिन अपनी ही दशा में राशि के अंतिम भाग में युद्ध के समय कृष्ण पक्ष में और अगर शनि वक्री हो तो उस समय यदि वे किसी भी स्थान में हों शनि बलवान ही माने जाते हैं। ये एक पुरुष ग्रह हैं और पृथ्वी तत्व के स्वामी हैं। शनि अधिकृत स्थानों से यानि रेगिस्तान, जंगल, अज्ञात घाटियां, गुफाएं, पर्वत कब्रिस्तान खंडहर, कोयले की खदानें मैली और बदबूदार जगह और कार्यालय आदि का समावेश रहता है। शनि को केवल एक ही ग्रह पराजित कर सकता है वो है मंगल ग्रह यानि जब भी शनि की कोई दृष्टियां हमें प्रभावित कर रही हो या शनि की ढैय्या या साढ़े साती का दुष्प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ रहा हो तब हमें मंगल ग्रह को प्रबल करना चाहिए ताकि शनि के इन दुष्प्रभावों से हमें मुक्ति मिल सके तो ये है शनि का संक्षिप्त विवरण जो कि हमने अभी आपको बताया | वृश्चिक राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
अब आते हैं आपकी राशि पर इस शनि के राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर क्या प्रभाव देखने को मिलेगा। वैसे अब तक शनि आपके तृतीय भाव में यानी पराक्रम भाव में स्वग्रही होकर विराजमान थे और 29 अप्रेल को शनि आपके केन्द्र में चले जाएंगे। सुख स्थान में जो की उनकी मूल त्रिकोण की राशि है, वहां स्वग्रही होकर बैठेंगे और शश नामक महापुरुष योग बनाएंगे। वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। हालांकि आपको शनि की ढैय्या भी लगेगी, परंतु ये जो टाइम पीरियड आपके लिए रहेगा। अगर आपने बहुत अच्छे कर्म किए लोगों की मदद की है। आपने लोगों का भला किया है तो वृश्चिक राशि यानी आपकी राशि को शानदार रिजल्ट शनि देते हुए दिखाई देंगे। पराक्रम में वृद्धि करेंगे भाई बहनों के साथ और सहयोग में वृद्धि होगी। आपकी बॉण्डिंग बहुत अच्छी होगी। बड़े भाई बहनों से आपको आर्थिक मदद की संभावनाएं और अधिक प्रबल बनेंगी। पारिवारिक विवाद, पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद, आपसी तालमेल और बातचीत के द्वारा सॉल्व हो जाएंगे। आपके सामाजिक मान सम्मान और यश कीर्ति में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े हुए हैं तो राजनीति में आपकी पकड़ और अधिक मजबूत होगी और बड़े नेताओं में आपकी गिनती होना प्रारंभ हो जाएगी। जनता के आप लोकप्रिय बन जाएंगे। अगर आप राजनीति में राजनीति में सक्रिय भूमिका नहीं निभाते हैं या राजनीति से नहीं भी जुड़े हुए हैं तो राजनीति में अगर आपके कोई काम अटके हुए हैं तो वो कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। इस समय आप अपनी हॉबी को भी थोड़ा सा समय देंगे और हॉबी के माध्यम से प्रसिद्धि भी हासिल करेंगे। यह समय आपके सुखों में वृद्धि करेगा। आपकी आर्थिक स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करेगा। इस समय नए घर का सपना आपका पूर्ण हो जाएगा या फिर घर के कंस्ट्रक्शन का काम अटका हुआ है या फिर आप नया घर नया प्लॉट लेना चाहते हैं तो आपकी ये इच्छा इस समय पूरी हो ही जाएगी। शनि देव की कृपा से आपके जीवन में आ रही समस्याएं दूर होगी। मां के साथ संबंध और अधिक सुदृढ़ और मजबूत होते हुए दिखाई देंगे। पारिवारिक स्थितियां आपके लिए फेवरेबल रहेगी। नए वाहन की खरीदारी के योग भी बनेंगे। यदि आपका सपना कोई लग्जीरियस वाहन लेने का है या फिर या टूव्हीलर से फोर व्हीलर पर आने का है या फिर आपके जीवन में आप आर्थिक रूप से कुछ उन्नत और समृद्ध होना चाहते हैं तो ये समय आपको ये सब चीजें दिलवाएगा और वैसे भी वृश्चिक राशि वालों के लिए तो शनि शश नामक महापुरुष योग भी बना रहे हैं तो यह समय आपकी उन्नति प्रगति में चार चांद लगवाएगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अधिकारियों से मान सम्मान हासिल करने का रहेगा। आपको अपने कार्यों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। इस समय आपके इन्क्रिमेंट के आपके प्रमोशन के योग प्रबल होते हुए दिखाई देंगे। व्यापारी वर्ग के लिए और जो बिजनस क्लास लोग हैं, उनके लिए समय बहुत ही शानदार परिणाम आपको दिलवाएगा | अब तक जो अटकाव की स्थितियां चल रही थी जो आपका व्यापार धीमी गति से चल रहा था। अब वो रफ्तार पकड़ेगा और आपका व्यापारिक ब्रैंड लेवल पे पहुँचता हुआ दिखाई देगा। आप अपनी एक अलग पहचान अपने बिजनस के क्षेत्र में बनाते हुए दिखाई देंगे तो शनि के रिजल्ट वृश्चिक राशि वालों को बहुत ही शानदार देखने को मिलेंगे। आपको बस कर्म करते चले जाना है। शनि आपको रिजल्ट देते चले जाएंगे क्योंकि शनि कर्म फल दिलाता है। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप रिजल्ट जरूर देते हैं और शनि मेहनत भी खूब करवाते हैं। इसलिए मेहनत में किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको नहीं करनी चाहिए। वृश्चिक राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
अब शनि की दृष्टियों की बात करते हैं तो शनि की तृतीय दृष्टि आपके रोग भाव पर पड़ रही है। शनि की सप्तम दृष्टि आपके दशम भाव पर पड़ रही है और शनि की दशम दृष्टि आपके लग्न पर पड़ रही है जो कि थोड़ा सा चिंता का विषय है। वृश्चिक राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi
उपाय
- शनिवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि के बाद में अपने कार्यों से निवृत्त होकर सरसों या तिल्ली के तेल में अपना मुख देखकर अपना प्रतिबिंब उसमें देखें और उसके बाद उस कटोरे को आपको मंदिर में किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर देना चाहिए। इससे शनि देव की कृपा सदैव आप पर बनी रहेगी।
- पीपल को जल अर्पित करना आपके लिए विशेष लाभदायक रहेगा। रोजाना करें तो बहुत अच्छी बात है। अगर रोजाना नहीं कर सके तो शनिवार के दिन आपको यह कार्य जरुर करना है और जल अर्पित करने के बाद शनि देव की सात परिक्रमा जरूर करें।
- संध्याकाल के समय आपको पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरुर जलाना चाहिए। हो सके तो ऐसा पीपल का वृक्ष ढूंढने जोकि सुनसान स्थान पर हो और अगर ऐसा वृक्ष न मिले तो मंदिर में लगे पीपल के वृक्ष पर भी आप ये दीपक प्रज्वलित कर सकते हैं।
- बंदरों को गुड़ और चना खिलाने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ भी जरूर करें।
- आपको मछलियों को दाना खिलाना चाहिए।
- तिल, उड़द, लोहा, भैंस, तेल, काले, कपड़े, काली गाय या फिर जूतों का दान जरुर करना चाहिए।
- शनि की शांति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप रोजाना जरुर करें और कम से कम एक माला यानी 108 बार जाप जरूर करें।
[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/Km90KBI8O3I” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]