Rashiyo ke annusar gharelu totake
राशियों के अनुसार घरेलू टोटके :
1. मेष राशि – मेष राशि के जातको को मगलवार के दिन पारद के हनुमान जी पर सिंदूर चढ़ा कर ,लाल चन्दन गुलाब के तीन फुल ,रोली के साथ लाल कपडे में बांध कर धुप दीप दिखा कर तिजोरी में रख दे ,इससे धन में अप्रतियाशित वर्द्धि होगी ,दक्षिण मुखी बालाजी पर सफ़ेद आक के फुल मगलवार की शाम को चढ़ाये तथा इक माला “ॐ हं हनुमते नमः ” का जप करे कर्ज से मुक्ति मिले गी धन में वर्द्धि होगी |
2. वृषभ – सोने या चांदी में श्री यन्त्र पेन्डेन्ट बनवाये तथा शुक्र वार को गले में धारण करे ,श्री सुक्त का पाठ करे गाय को प्रतिदिन रोटी देवे माता महा लक्ष्मी देवी जी के मंदिर में चावल का दान करे ,इससे धन में वर्द्धि होगी सुख समृद्दि बढ़ेगी.
3. मिथुन -इस राशि के जातको को लक्ष्मी प्राप्ति धनदा यन्त्र घर के मंदिर में स्थापित कर रोजाना पूजा अर्चना करे तो धन धान्य में वृद्धि होगी ,भगवन कृष्ण की मूर्ति के सम्मुख तुलसी की माला से “ॐ क्लिं कृष्णाय नमः “का जप करे ,पक्षियों चुगाये |
4. कर्क -इस राशि के जातको को शिव यन्त्र को घर के पूजन स्थल पर स्थापित करे ” ॐ नमः शिवाय ” मंत्र का जप रुद्राक्ष की माला से रोजना करे ,काम धेनु गाय को प्राण पतिष्ठित कर घर के मंदिर में अर्चना करे कृष्ण भगवन को माखन मिसरी का भोग लगाए |
5. सिंह – दुर्गा माँ की तस्वीर अथवा दुर्गा बिस्सा यन्त्र की नित्य पूजा आराधना कर लाल पुष्प चढ़ावे “ॐ ऐं हीं क्लिं चामुडायै विच्चे “मंत्र का जप करे ,भगवन सूर्य की पूजा आराधना करे और नित्य सूर्य भगवन को अरग देवे। और पेन्डेन्ट धारण करे
6. कन्या – 5 गोमती चक्र ,5 पिली कोड़िया ,तथा 5 हल्दी की गांठे पिले कपडे में बांध कर तिजोरी में रखे | त्रिपुर भैरवी यन्त्र को घर में स्थापित करे सुख समृद्दि में वृद्धि होगी |
7. तुला – संपूर्ण महालक्मी यन्त्र घर में स्थापित करे तथा कमल गट्टे की माला से “ॐ लक्ष्मी नरायणाये नमः “का जप करे चीटियो को दाना दे , कुत्ते को रोटी देवे सुख संवृद्धि होगी |
8. वृश्चिक -इस राशि के जातको को पंचमुखी बाला जी चौकी घर में स्थापित कर मूंगे की माला से रोजाना “ॐ हं हनुमंते नमः ” करे ,श्री यन्त्र पॉकेट में रखे ,पक्षियों को दाना डाले |
9. धनु -इस राशि के जातको को वृक्ष की जड़ को गुरुवार के दिन घर में ला कर पूजन कर तिजोरी में रखे ,गुरु यन्त्र धारण करे ,”ॐ नमो भगवते वासुदेवाये” का जप ,स्फटिक माला से करे |
10. मकर – पारद की माला से माता लक्ष्मी मंत्र “ॐ श्री महालक्ष्म्यै नमः ” का जप करे , गाय को गुड़ खिलाये ,पीपल की पूजा करे |
11. कुंभ – इस राशि के जातको को सर्व कार्य सिर्द्धि यन्त्र की स्थापना करे गुरु मंत्र का जप करे गुरु यन्त्र पेन्डेन्ट गले में धारण करे ,फल मिठाई का दान करे ,मंदिर में सेवा पूजा करे |
12. मीन _इस राशि के जातको को स्फटिक पिरामिड घर में स्थापित करे मछलियों को दाना देवे ,मेजीकल कछुए विथ श्री यन्त्र घर में स्थापित करे ,रोज़ाना श्री सुक्त का पाठ करें , वैजयंति माला से लक्ष्मी मंत्र का जप करे |