Numerology

मूलांक 2

जिन व्यक्तियों का जन्म 2 , 11 , 20 , 29 को हुआ है उनका मूलांक 2 होता है | मूलांक 2 के स्वामी चन्द्रमा होते है | इस मूलांक वालो के मूलांक 1 एवं मूलांक 4 वालो से मित्रता होती है | और मूलांक 2  वालो की किसी से शत्रुता नहीं होती है | इस मूलांक ववाले व्यक्ति सुन्दर होते है और सभी को अपनी और आकर्षित करने वाले होते है | जिस प्रकार चन्द्रमा चंचल प्रकृति का होता है और सभी को शीतलता प्रदान करता है उसी प्रकार मूलांक 2  वाले व्यक्ति भी चंचल प्रकृति के होते है और सभी को अपनी मीठी वाणी से प्रभावित करते है | हसमुख स्वभाव के धनि होते है | मूलांक 2 वाले व्यक्ति बहुत कॅल्क्युलेटिव होते है | ये व्यक्ति उत्साहित भी जल्दी होते है और निराश भी जल्दी हो जाते है | मन के भाव जल्दी बदलते है | बहुत ज्यादा भावुक प्रकृति के होते है | दयावान , बचपना अधिक होता है , मिलनसार है | इनमे कल्पनाशीलता बहुत अच्छी होती है | ये सबसे अच्छे क्रिएटिव आर्टिस्ट हो सकते है | चन्द्रमा मन का करक गृह है इसलिए इस मूलांक वाले लोग मन से अस्थिर होते है | पर आपका sixth sense bahut achha hota hai | आप सौंदर्य प्रेमी होते है | दुसरो को मोहित करने की कला आपमें होती है |दुसरो के मन की बात जल्दी समझ लेते है |

पूर्णिमा के दिन आप कोई भी निर्णय लेने से बचे और गहरे जल में भी नहीं जाए | आपके लिए शुक्ल पक्ष की अपेक्षा कृष्ण पक्ष अधिक अनुकूल रहेगा |

जब चन्द्रमा सूर्य के पास हो या अमावस्या वाले दिन आपको कोई भी निर्णय लेने से बचाना चाहिए

निर्बल समय – जब चन्द्रमा सूर्य के नक्षत्रो कृतिका , उत्तराफाल्गुनी , उत्तराषाढ़ा पर होगा या सिंह राशि में होगा या सूर्य के साथ होगा वह समय आपकी अस्वस्थता और मानसिक परेशानी को बढ़ने वाला होगा | जनवरी फरवरी और दिसंबर महीने भी आपके लिए उत्तम नहीं है |

उत्तम समय – 20 जून से २७ जुलाई तक चन्द्रमा की स्थिति अनुकूल होती है | अतः यह समय शुभ फलदायक समय मूलांक 1  वालो के लिए मन जाता है |

शुभ तारीखे – 2 , 11 , 20 , 29 , अशुभ तारीखे – 5 , 14 , 23

शुभ वार – सोमवार , पूर्णिमा व् प्रदोष व्रत

शुभ रंग – हलके रंग आपकी मानसिक शांति को बढ़ाते है सफ़ेद रंग आपके लिए उत्तम है इस रंग का रुमाल आपको हमेशा अपने साथ रखना चाहिए | और हल्का हरा रंग भी आपके लिए उत्तम है

शुभ रत्न – मोती है चांदी में मोती धारण करना उत्तम मन जाता है  और इसे अनामिका अंगुली में धारण किया जाता है

जीवन साथी – जिनका जन्म 20 जून से 27  जुलाई के बीच  हुआ है व् उनका मूलांक भी 2 हो वो परफेक्ट जीवन साथी इन मूलांक वालो के लिए हो सकते है

करिअर – इस मूलांक वाले व्यक्ति यदि व्यापार की अपेक्षा नौकरी करते है तो उसमे इनको लाभ ज्यादा होता है | ये अच्छे प्लैनेर होते है | कृषि कार्य , दूध और पानी से जोड़े हुए काम , तरल पदर्थो का काम , मेडिकल लाइन , यानि फार्मेसी से जुड़े हुए कार्य , न्याय विभाग , नहर विभाग , शिक्षा विभाग , और बैंकिंग से सम्बंधित कार्यो में इनको लाभ प्राप्त होगा

रोग – फेफड़ो से सम्बंधित रोग , रक्त विकार , मानसिक रोग , ब्रेन सम्बंधित रोग

मोरारजी देसाई, महात्मा गाँधी, सुमित्रानंदन पंथ , आशा पारीख , माला सिन्हा , अभिताभ बच्चन , लाल बहादुर शास्त्री

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *