[vc_row][vc_column][vc_column_text]
मीन राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi
ज्योतिष एक विज्ञान है और इसे गहराई से समझा जाए तो जीवन में बदलाव संभव है। तो आइये हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान नमस्कार स्वागतम आज हम आपके सामने देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन की जानकारी लेकर उपस्थित हुए है और अब तक हमने आपको मेष से लेकर कुम्भ राशि तक की जानकारी प्रदान की है। आज हम आपको बताने वाले है कि मीन राशि वालों पर देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव देखने को मिलेगा। मीन राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi
आगामी 13 अप्रैल को देव गुरु बृहस्पति सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर कुंभ राशि से मीन राशि में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में वे स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे और लगभग एक साल यानी 22 अप्रैल वर्ष 2023 तक वे मीन राशि में गोचर भ्रमण करते हुए दिखाई देंगे। सभी राशियों के लिए बेस्ट रिजल्ट इस समय देवगुरु बृहस्पति के देखने को मिलेंगे। वैसे भी देवगुरु बृहस्पति शुभ ग्रह जाने गए हैं ज्ञान प्रदाता ग्रह के रूप में इन्हें जाना जाता है ये ग्रह विद्वानों के प्रतीक भी माने जाते हैं। जैसा कि इनके नाम में ही है गु यानि अज्ञान और रू यानि नाशक यानि अज्ञान का नाशक ग्रह इन्हें कहते हैं। यह एक पुरुष ग्रह है स्वयं नम्रता गंभीरता न्याय धन और उत्तम भाग्य के कारक ग्रह भी माने गए हैं। धन और पुत्र संतान की प्राप्ति कराने वाले और विवाह कारक ग्रह इन्हें कहते हैं। यदि आपकी कुंडली के अंदर पुत्र संतान की प्राप्ति के लिए देखना है तो सबसे पहले देव गुरु बृहस्पति की तरफ देखा जाता है वहीं विवाह के लिए शुक्र और गुरु इन दोनों पर विचार किया जाता है। विवाह के समय गुरु के बल को अवश्य देखा जाता है। गुरु प्रातः काल के स्वामी हैं। उत्तर दिशा और वृद्ध व्यक्ति और व्यापारी वर्ग पर इनका आधिपत्य रहता है। अगर कुण्डली में देव गुरु बृहस्पति पुरुष राशि यानि 1, 3, 5, 7, 9 और 11 में विराजमान हो तो जातक प्रारंभ से ही स्वतंत्र व्यवसाय करता है। वही यदि देवगुरु बृहस्पति 10वे स्थान में यानी कुण्डली में दशम भाव में विराजमान हो तो वो व्यक्ति को नौकरी करवाता है और वैसे भी देव गुरु बृहस्पति केन्द्रीय स्थान में बहुत ही अच्छे रिजल्ट देते हैं। लग्न से सुख स्थान में अच्छे रिजल्ट देते है | सूख स्थान से सप्तम में और सप्तम से कर्म भाव में उत्तरोत्तर उत्तम परिणामों की प्राप्ति करवाता है। गुरु धनु राशि और मीन राशि के स्वामी ग्रह है कर्क राशि में वे उच्च के और मकर राशि में नीच के प्रभाव दिखाते हैं। देवगुरु बृहस्पति केन्द्रीय स्थान में स्वग्रही होकर या फिर उच्च के होकर विराजमान हो तो वे हंस नामक महापुरुष योग का निर्माण करते हैं। वही चंद्रमा के साथ में गजकेसरी योग भी बनाते हैं। गुरु लीवर त्वचा मोटापन पर अधिकार इनका रहता है | 42वें वर्ष के बाद की आयु पर गुरु का अधिकार होता है यानी यदि व्यक्ति बयालीस में वर्ष के ऊपर की ऐज का है तो देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव उसके जीवन पर अधिक देखने को मिलता है। जैसा कि हमने आपको बताया था की हमारे वार्षिक राशिफल के अप्रैल माह सबसे अहम हैं क्योंकि इस माह में तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। राहु गुरु और शनि तीनों ग्रह अप्रेल माह में राशि परिवर्तन करने वाले हैं | तो राहु के राशि परिवर्तन की जानकारी हम पहले ही ब्लॉग बना दिए है अपनी राशि के अकॉर्डिंग राहु के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव आपकी राशि पर पड़ेगा उसकी जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं। मीन राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi
जान लेते हैं कि मीन राशि वालों के लिए चूंकि गुरु आपके राशि स्वामी है। क्या प्रभाव लेकर आएंगे तो आपके राशि स्वामी आपके ही राशि में स्वग्रही होकर विराजमान हो रहे हैं। यानी आपकी राशि में गुरु स्वग्रही होकर विराजमान हो रहा है और आपके कर्म स्थान के स्वामी है। इन दोनों भावों के स्वामी का स्वग्रही होकर बैठना कर्मेश का अपने से चतुर्थ जाकर बैठना शानदार परिणाम आपको दिलवाएगा। अगर हम सभी 12 राशियों की बात करें तो धनु और मीन राशि के लिए सबसे सर्वोत्तम परिणाम गुरु के देखने को मिलेंगे। गुरु आपके लग्न में स्वगृही होकर बैठे हैं जो की पर्सनैलिटी में चार चांद लगा रहे हैं। इस समय आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। ज्ञान प्रदान करने वाले व्यक्तित्व के रूप में आप जाने जाएंगे। लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। लोग आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों को पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। समाज में मान सम्मान यश कीर्ति की प्राप्ति करते हुए दिखाई देंगे। इस समय शत्रु भी आपके मित्र बनने का प्रयास करेंगे। इस समय ददियाल से आपको विशेष लाभ की परिस्थितियां भी देखने को मिलेगी और कजन के साथ आपकी बॉन्डिंग बहुत ही बेहतर होती हुई दिखाई देगी। धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी और यह समय धार्मिक कार्यों धार्मिक अनुष्ठानो को संपन्न करवाएगा। इस समय आपको धार्मिक वाद विवाद के स्थतियो में नहीं पड़ना है, यानि उनसे आप थोड़ा सा बचे। धार्मिक क्रियाओं में आपका खर्च होगा और वो आपको आध्यात्मिक मानसिक शांति पहुंचाएगा। आपका कॉन्फिडेंस लेवल इस समय चरम पर रहेगा और कॉन्फिडेंटली आप अपने प्रत्येक क्षेत्र में विजय की प्राप्ति करेंगे। कर्मेश का अपने से चौथा जाकर बैठा और स्वग्रही होकर बैठना आपके कर्म भाव को भी बढ़ाएगा। आपने अब तक जो मेहनत की है उसका फल अब आपको प्राप्त होगा। पिता का मार्गदर्शन मिलेगा और उनकी सहायता से आपके सरकारी कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी। यदि आप सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं तो सरकारी नौकरी में भी आपको उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी। प्रमोशन अटका हुआ है तो प्रमोशन मिल जाएगा। इन्क्रिमेंट के चांस बनते हुए दिखाई देंगे। अधिकारियों का भरपूर सहयोग आपको अपने प्रत्येक कार्य में देखने को मिलेगा। चूंकि मीन राशि वालों के लिए हंस नामक महापुरुष योग भी गुरु बना रहा है तो गुरु के सर्वोत्तम परिणाम मीन राशि वालों को देखने को मिलेंगे। यह समय आपके कार्यों में अच्छी प्रगति और उन्नति दिलवाएगा | वही व्यापारी वर्ग के काम में एकदम आकस्मिक वृद्धि और अच्छी ग्रोथ होती हुई दिखाई देगी। व्यापार में आप नई ऊंचाइयां छूने का प्रयास करेंगे और काफी हद तक उसमें सफलता भी प्राप्त करेंगे। परिवार से आपको पूरा सपोर्ट प्राप्त होगा और पारिवारिक सदस्यों के सपोर्ट से आप अपने प्रत्येक कार्य को निर्विघ्न संपन्न कर लेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी रखी जाएगी। ये तो है गुरू जिस स्थान में बैठे है और जिस स्थान के स्वामी है उसके परिणाम |
गुरु की दृष्टियों की बात करें चुकीं लग्नेश है राशि स्वामी है और अपने ही घर में जाकर बैठे है अपनी राशि में बैठे है तो आपके गोचर की कुंडली के हिसाब से ये आपके पंचम सप्तम और नवम भाव पर दृष्टि डाल रहे हैं। गुरु की पंचम दृष्टि से आपके पंचम भाव पर सप्तम दृष्टि, सप्तम भाव पर और नवम दृष्टि नवम भाव पर पड़ रही है जो कि दो त्रिकोण और एक केन्द्र पर पड़ रही है और ये तीन स्थान सबसे महत्वपूर्ण स्थान कुण्डली में माने गए हैं। लग्न के बाद इन तीनों स्थानों का विशेष महत्व रहता है तो गुरु की पंचम दृष्टि अपने उच्च स्थान पर पड़ रही है जो कि आपके कार्यों को निर्विघ्न संपन्न करवाएगी। कलाकारों के लिये साहित्यकारों के लिये ये समय शानदार रहने वाला है। आपने अब तक जो प्रसिद्धि अपने जीवन में हासिल नहीं की वो प्रसिद्धि अब आपको प्राप्त हो जाएगी। इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो जाएगी। छात्रों के लिए यह समय बहुत शानदार है और मैनेजमेंट की स्टडी कर रहे छात्रों के लिए शानदार रिजल्ट लेकर आया है। जो युवक युवतिया करियर में आगे बढ़ना चाहते हैं, अपने भाग्य को आजमाना चाहते हैं और कुछ सुनहरे अवसरों का इंतजार कर रहे हैं। उनके लिए भी ये समय बहुत ही अच्छा और सफलतादायक रहेगा। संतान की तरफ से आपको सुख समाचारों की प्राप्ति होगी और संतान आपको अपने प्रत्येक कार्य से गौरवान्वित महसूस करवाएगी। यदि बच्चों में कोई न कोई कला है तो उसे प्रोत्साहित जरूर कीजिए क्योंकि आपके प्रोत्साहन से वो उस कला में महारत जरूर हासिल करेंगे। यह समय नौकरीपेशा लोगों के लिए सरकारी कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करेगा और उन्नति के नए रास्ते तय करेगा। कुछ बड़ी जिम्मेदारियां आपको इस समय सौंपी जा सकती हैं। मीन राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi
गुरु की सप्तम दृष्टि आपके सप्तम भाव पर पड़ रही है और ये घर व्यापार का और मैरिटल लाइफ का होता है तो यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के बंधन में बंधने के लिए आपको अपना परफैक्ट लाइफ पार्टनर मिल जाएगा और इस वर्ष आप विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। जो युगल जोड़े हैं यानी दाम्पत्य जीवन से जुड़े हुए शादीशुदा लोग हैं। उनके विवाह में एक अजीब ही ताजगी आप महसूस करेंगे। रिलेशनशिप में नयापन आ जाएगा और एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझ कर एक दूसरे का साथ देते हुए आगे बढ़ेंगे। लाइफ पार्टनर के नाम से किया गया काम में किए गए इन्वेस्टमेंट में शानदार लाभ की परिस्थिति आपको देखने को मिलेगी। व्यापार में भी आप उत्तरोत्तर उन्नति करते हुए दिखाई देंगे। नई नई योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे और अपने व्यापार को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। इस समय बड़ी बड़ी कंपनियों से आपको बड़े बड़े आर्डर प्राप्त होंगे और उनसे कोलोग्रेशन करने का मौका भी मिलता हुआ दिखाई देगा। यह समय आपके घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाएगा। वही आपकी प्रसिद्धि को बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। मीन राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi
गुरु की नवम दृष्टि की बात करें जो कि आपके भाग्य स्थान पर पड़ रही है। आपके भाग्य को उन्नति दायक बनाएगी। इस समय आपके अटके हुए सभी कार्य वन बाय वन होते चले जाएंगे। आपके सपने पूरे होंगे। अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। जो युवक युवतिया अपनी लाइफ में सैटल होना चाहते है। नौकरी की तलाश में उनकी तलाश खत्म हो जाएगी। नौकरी में सैटल होते हुए दिखाई देंगे। जो अपने करियर में आगे बढ़ कर अच्छी ग्रोथ करना चाहते हैं। खुद का कोई काम शुरू करना चाहता है। उनके लिए भी कई नए अवसर प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। धर्म कर्म के कार्यों से आप जुड़ेंगे और मानव और जन कल्याण के कार्यों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। और इससे आपके सामाजिक मान सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। परिवार का साथ और सहयोग आपको प्राप्त होगा। लॉटरी और शेयर मार्केट में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। बिज़नस में भी अच्छे ग्रोथ आप पाएंगे और हायर एजुकेशन से जुड़े हुए छात्रों को मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी। मीन राशि वालों के लिए यह समय सबसे शानदार परिस्थितियां उत्पन्न करेगा।
उपाय
- केसर का तिलक अपने माथे व नाभि पर जरूर करें।
- नाक को हमेशा साफ रखें, उसमें गंदगी नहीं होनी चाहिए।
- भगवान विष्णु या भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर की सेवा जब भी आपको अवसर मिले तब जरूर करें और या फिर आप गुरुवार के दिन जरूर करें।
- भगवान श्री कृष्ण और राधा जी पर तुलसी की मंजरिया जरूर अर्पित करें।
- भगवान विष्णु पर दक्षिणावर्ती शंख में पंचामृत भरकर उससे अभिषेक करें। मां लक्ष्मी पर भी अभिषेक करें।
- श्रीयंत्र पूजा आराधना करें और श्री सुक्त का पाठ जरूर करें।
- वैजयंती माला आप अपने गले में धारण कर सकते हैं और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें।
[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/jGcMsEk1fmg” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]