Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

मीन राशि फरवरी राशिफल 2022 | Nidhi Shrimali

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

मीन राशि फरवरी राशिफल 2022


मीन राशि फरवरी राशिफल 2022

This image has an empty alt attribute; its file name is meen-rashi-pieces-300x267.png

 

नमस्कार आज  हम आपके सामने मीन राशि वालों का फरवरी माह का मासिक राशिफल लेकर उपस्थित हो रहे है | तो जान लेते है कि इस माह में कौन से विशेष व्रत और त्योहार हैं जो कि हमें देखने को मिलेंगे। 2 फरवरी को गुप्त नवरात्र प्रारंभ हो रहे हैं और इस दिन घट स्थापना भी की जाएगी। 2 फरवरी से 10 फरवरी तक गुप्त नवरात्र चलेगी और गुप्त नवरात्रों में की गई साधनाओं का अपना विशेष महत्व रहता है इसलिए कोई भी साधना या मंत्र को सिद्ध करने के लिए यह समय बहुत ही उपयुक्त माना जाता है। 5 फरवरी को बसंत पंचमी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाएगा। यह पर्व हर व्यक्ति के लिए विशेष महत्व  का  है  इस दिन मां सरस्वती की पूजा आराधना की जाती है परंतु जो वाणी से रिलेटेड काम करता है स्टूडेंट्स और संगीत से रिलेटेड काम करते हैं उनके लिए बहुत ही ज्यादा महत्व का दिन रहता है। बसंत पंचमी को एक और नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को अबूझ सावे के रूप में देखते हैं। यानी इस दिन विवाह के लिए मुहूर्त नहीं देखना पड़ता। यह दिन विवाह के लिए सर्वथा उपयुक्त रहता है। 16 फरवरी को मां पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा तो यह तीन व्रत और त्योहार है जो कि इस माह को और भी अधिक विशेष बना रहे है । मीन राशि फरवरी राशिफल 2022

जान लेते हैं मासिक ग्रह गोचर की स्थतियो का हाल कि इस माह में ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी। सबसे पहले बात करते हैं ग्रहों के राजा सूर्य की जो कि वर्तमान में अपनी अति शत्रु राशि मकर राशि में विराजमान है और 13 फरवरी को वे अपनी सम राशि कुम्भ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। बुध ग्रह जो कि इस पूरे माह मकर राशि में विराजमान रहेंगे  एवं पांच मार्च तक वे यहीं रहने वाले हैं क्योंकि उनकी शत्रु राशि है मंगल ग्रह जो कि वर्तमान में अपनी मित्र राशि धनु राशि में विराजमान हैं और 26 फरवरी को वे धनु राशि से अपने उच्च की राशि मकर राशि में प्रवेश करेंगे और फिर वहां जाकर उच्च के होकर विराजमान हो जाएंगे। गुरु ग्रह इस पूरे माह अपनी मित्र राशि कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे। शुक्र ग्रह वे वर्तमान में अपनी मित्र राशि धनु राशि में विराजमान हैं और 27 फरवरी यानी मंगल के एक दिन बाद में वे मकर राशि में यानि  उनके सम राशि में प्रवेश करेंगे और वहां पर भी वे  मंगल के साथ ही युति करेंगे। शनि ग्रह इस पूरे माह मकर राशि में स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे। राहु वृषक में और केतु वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे। मीन राशि फरवरी राशिफल 2022

गुरु की पंचम दृष्टि आपके सुख स्थान पर और सप्तम दृष्टि आपके रोग भाव पर और नवम दृष्टि आपके अष्टम भाव पर पड़ेगी। तो क्या इन ग्रहों के परिणाम रहेंगे। क्या गुरु की दृष्टि का इफ़ेक्ट रहेगा। अब उसके बारे में जान लेते है तो इन ग्रहों के परिवर्तन का गुरु की दृष्टियों का क्या प्रभाव आपको इस माह देखने को मिलेगा इसके बारे में जान लेते हैं मीन राशि फरवरी राशिफल 2022

मीन राशि वालों का फरवरी माह का मासिक राशिफल। आपके राशि स्वामी सूर्य जो की अपने से बारवे जाकर बैठे है और खर्च भाव में बैठे है । अतः यह समय आपके लिए थोड़ा सा कन्फ्यूजिंग रहने वाला है। आप किसी के लिए अच्छा करने जाएंगे पर वो आपके    लिए बुरा सोचेगा वो आपकी बातों को अदर वाइज लेगा। आप किसी को ज्ञान देने का प्रयास करेंगे परन्तु आपके ज्ञान को लेना नहीं चाहेगा और आपकी बातों को उलटा लेगा। ऐसी कुछ आपको दिक्कते  इस माह आपको  देखने को मिल सकती  हैं क्योकि लग्नेश ही अपने से बाहरवें बैठे है तो यह समस्या आपके जीवन में आनी ही है। व्यक्तित्व इतना ज्यादा आपका प्रभावशाली नहीं रहेगा। आप अपनी बातों को प्रभावशाली रूप से रखेंगे जरूर परन्तु लोग उतने प्रभावशाली तरीके से आपकी बातों को ग्रहण नहीं करेंगे। आपको अक्सेप्ट नहीं करेंगे ददियाल से भी ताल मेल उतार चढ़ाव भरा आपका देखने को मिलेगा। दादा दादी के साथ में  कभी अंडरस्टैंडिंग कभी उनकी नाराजगी आपको झेलनी पड़ सकती है कभी वापस आप उनको मनाते हुए दिखाई देंगे तो ऐसे कुछ उतार चढ़ाव भरे माहौल से आप इस महीने गुजरने वाले है | वर्क प्लेस पर भी आपको थोड़ी सावधानी रखनी ही पड़ेगी। अपने कार्यों में सजगता दिखानी पड़ेगी। अपने निर्णयों पर अडिग रहना पड़ेगा और अपने आत्मविश्वास को बनाए रखना है। वही इस माह आपकी ताकत सिद्ध हो सकती है। इसलिए डोन्ट थिंक  नेगेटिव और बी पॉजिटिव और थिंक पॉजिटिव। मीन राशि फरवरी राशिफल 2022

द्वितीय भाव की यदि बात करें तो द्वितीय है  मंगल जो की  कर्म भाव में जाकर बैठे है बहुत ही अच्छी बैठक है  मंगल के उत्तम परिणाम आपको इस माह मिलेंगे क्योंकि मंगल महीने के अंतिम में लाभ भाव में जा रहे है  पर वहाँ पर भी बहुत अच्छे रिजल्ट देंगे। कुटुम्ब में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में आपका कद और परिवार वाले लोग आपको बहुत मानेंगे क्योंकि वो आपको अंदर से जानते हैं। वर्क प्लेस पर आपको अधिकारियों का सहयोग मिलेगा विशेषकर जो टेक्निकल फील्ड से जुड़े हैं उनके लिए अधिकारी बहुत सपोर्टिव रहेंगे। इस माह जो भी कार्य आप करेंगे उस कार्य में आपका निश्चित तौर पर मन भी लगेगा और सफलता भी प्राप्त होगी क्योंकि आपकी मेहनत रंग लाएगी। एक टीम वर्क की तरह आप काम करेंगे। लीडरशिप की क्वॉलिटी आपमें रहेगी। बेबाकी से अपनी बात को रखना और अपने कार्यों में सतत प्रयत्नशील रहना आपको सफलता दिलवाएगा। पैतृक संपत्ति संबंधी कोई विवाद हो या किसी भी प्रकार की पारिवारिक समस्याएं इस माह खत्म हो जाएगी। मीन राशि फरवरी राशिफल 2022

तृतीय भाव की बात करें तो तृतीयेश यानी पराक्रमेश है आपके शुक्र  वे भी मंगल के साथ में कर्म भाव में ही बैठे हैं और तृतीय भाव में राहु बैठा है जोकि आपकी पावर को और अधिक बढ़ा रहा है। राजनीति से जुड़े हुए काम सफलता पूर्वक संपन्न हो जाएंगे। राजनीति में आपका इंट्रेस्ट है तो राजनीति में आपका प्रभाव क्षेत्र बढ़ेगा। यदि आप ऑलरेडी राजनीति में हैं तो आला नेता भी आपको जानना शुरू कर देंगे और वे भी आपको कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देंगे। यदि आप सक्रिय नेता के रूप में जाने जाएंगे। जनता के प्रिय तो आप इस समय बनेंगे। सामाजिक मान सम्मान और प्रसिद्धि में वृद्धि होगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। वर्क प्लेस पर आपको बहुत सफलता मिलेगी। कार्यों में आ रही दिक्कतों में आप अपने पारिवारिक सदस्यों का या मित्रों का सहयोग ले सकते है | वे  आपको पूर्णतया सहयोग करेंगे। इस समय आप हॉबी से संबंधित कार्यों से एक अच्छा फ्रेम प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। सोशल मीडिया पर भी आप छाए रहेंगे। यह माह आपके लिए बहुत ही अच्छा और आपके पराक्रम को बढ़ाने वाला रहेगा। बस पराक्रम किस दिशा में बढ़ना चाहिए इस बात का नॉलेज आपको जरूर रखना है |  गलत दिशा में अपने पराक्रम को बढ़ाने का प्रयास बिल्कुल भी ना करें। मीन राशि फरवरी राशिफल 2022

अब आते है सुख  स्थान पर सुख के स्वामी ग्रह है बुध जो की जाकर बैठें है 11th घर में यानि  लाभ भाव में बहुत ही बढ़िया बैठे है । गुरु की  पंचम दृष्टि भी सुख स्थान पर पड रही हैं | इस लिए यह माह आपके सुखों में निश्चित तौर पर वृद्धि करेगा। अब इस माह आपके अगर  मन में है की कोई नया फ्रिज या टीवी बदल देना चाहिए, टीवी ओर बड़ा ले लेना चाइये, घर में लग्जीरियस कोई आइटम ले लेना है, कोई इंटीरियर घर का चेंज करना है तो आप ये सभी काम निर्विघ्न संपन्न कर सकते हैं और उन कार्यों में आपको किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आएगी। नए वाहन की खरीदारी का सपना भी आपका इस समय पूरा हो जाएगा और यदि आपने नए घर का सपना देखा है तो वो भी इस माह पूरा होता हुआ दिखाई देगा। मीन राशि फरवरी राशिफल 2022

पंचम भाव की बात करे तो विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा सा मिला जुला रहेगा। हालांकि ओवरऑल रिजल्ट आपको सकारात्मक मिलेगा परंतु थोड़ा सा आपको कंस्ट्रेशन आप को अपनी पढ़ाई में बढ़ाना पड़ेगा क्योंकि आपका मन बहुत चंचल है इधर उधर घूमता है उसको मत घुमाएं। एकाग्र चित्त होकर अपनी पढ़ाई में लगेंगे तो निश्चित रूप से सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति जरूर करेंगे। इसलिए पढ़ाई में थोड़ा सा अधिक कंस्ट्रेशन  से आपको आगे बढ़ना है  टिककर बैठना है। एक थॉयरल स्टडी कीजिये और अपने मन को एकाग्रचित कीजिए फिर देखिए आप इस महीने आपको कितने अच्छे परिणाम आपको अपनी पढ़ाई में देखने को मिलता है। संतान की चंचलता को लेकर थोड़े से परेशान हो सकते हैं परन्तु बच्चे तो चंचल होते हैं। अगर चंचल नहीं होंगे तो भी आपको चिंता होगी कि मेरा बच्चा तो कुछ भी नहीं कर रहा। इसीलिए बच्चों को अपने जीवन जीनें दीजिए। अगर वो छोटे है बचपनजी रहे हैं वो जैसा कर रहे है उनको वैसा करने दीजिए बहुत ज्यादा टोकना रोकना या फिर उन पर गुस्सा करना उनकी पर्सनैलिटी को दबा सकता है इसलिए उनको स्वच्छंद छोड़ दीजिए। यदि आपके बच्चे कला के क्षेत्र में अच्छा कर रहे हैं तो निश्चित रूप से इस माह आपको गौरवान्वित महसूस करवाएंगे। साहित्य जगत से जुड़े हुए लोगों के लिए  यह  समय मान सम्मान को बढ़ाने वाला रहेगा इस समय  आपको सम्मानित किया जा सकता है यानी ओवरऑल यह समय आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आपने ध्यान को केंद्रित करके कोई भी कार्य करे  अधूरा न छोड़े। इस बात का ध्यान रखें। मीन राशि फरवरी राशिफल 2022

छठे भाव की बात करे यानी रोग भाव जिसे हम कहते हैं उसकी अगर बात करें तो गुरु की सप्तम दृष्टि रोग भाव पर पड़ रही है |  रोग भाव के स्वामी है  सूर्य जो कि 11th घर में बैठे है  | नेत्रों की समस्या हो सकती है थोड़ा सा संभलकर रहें। नेत्रों के मामले में सजग रहें बस बाकी किसी भी प्रकार की बड़ी समस्या आपको नहीं होगी। जो हार्ट के पेशेंट है 13 फरवरी के बाद उनको बहुत अच्छे रिजल्ट मिलेंगे क्योंकि सूर्य भी चले जायेंगे आपके खर्च भाव में  और वो अपने ही घर को देखेंगे गुरु के साथ साथ तो उल्टा स्वास्थ लाभ प्राप्त करते दिखाई देंगे। बहुत अच्छी रिपोर्ट आपकी आएगी।यह समय स्वास्थ की द्रष्टि से आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा परंतु यह समय आपको अपने शत्रुओं का भी सामना करवाएगा। पर अगर आप निडर होकर अपने शत्रुओं का सामना करेंगे तो वो अपने मंसूबों में स्वतः ही परास्त हो जाएंगे यह निश्चित है इसलिए थोड़ा सा अपने अन्दर के आत्मविश्वास को बढ़ाये थोड़ी सी सजगता रखें। इंटेलिजेंस से अपने शत्रुओं से डील करें। पराक्रम से नहीं अग्रेशन से नहीं करना है |  समझदारी से और बुद्धिमत्ता से करना है। अगर आप ये करेंगे तो निश्चित रूप से आपके शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। इस समय आपके अधूरे पड़े सपने भी पूरे होंगे। मातृपक्ष से आपको फाइनैंशली हेल्प मिलने की संभावना बनी है। उनका पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा और जब किसी व्यक्ति के साथ उसके बुजुर्गों का आशीर्वाद होता है तो वह  कहीं नहीं टिकता। असफल होता हर जगह वो सफलता प्राप्त करता है तो बस कॉन्फिडेंस से आप आगे बढ़ते चले जाएं। मीन राशि फरवरी राशिफल 2022

आपके सप्तम भाव पर सप्तमेश बुध जो कि लाभ भाव में बैठे  जीवन साथी के नाम से भी जो  काम कर रहे है  था उसने आपको बहुत अच्छा फायदा होगा। उनके नाम से योजना शुरू कीजिए। उस योजना में आपको इस माह बहुत ही शानदार लाभ की स्थितयाँ देखने को मिलेगी और यदि कोई योजना आपके जीवनसाथी के नाम की कोई अटकी हुई है तो इस माह आपके उस अटकाव   की खत्म हो योजना सफलता पूर्वक संपन्न हो जाएगी। लाइफ पार्टनर का साथ और सहयोग भी प्राप्त होगा। आपके कार्य में भी उनके बुद्धिमता से आप अपने समस्याओं को सॉल्व कर पाएंगे। अगर बिज़नस साथ में हैं तो बिजनस में भी बहुत अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। उनकी हेल्प  जरूर लीजिए अगर  वो हेल्प करने लायक नहीं है तो भी व्यापारिक स्तर पर उनको बोले कि आप दिन में एक बार जरूर आ जाइए क्योंकि यह माह उनके आगमन से आपको बहुत अच्छा लाभ दिला सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए भी ये माह बहुत अच्छा है व्यापार में भी आप अच्छी उन्नति और प्रगति करेंगे। कुछ नई योजनाओं का पदार्पण करेंगे और अपने व्यापार को नए आयाम पर ले जाएंगे। इस माह आपकी कोई खोई हुई प्रिय वस्तु भी आपको वापस मिल जाएगी | जिससे आपका कॉन्फिडेंस लेवल और खुशी में वृद्धि होगी। मीन राशि फरवरी राशिफल 2022

अष्टम भाव की यदि बात करें तो अष्टमेश है  शुक्र जो की  अपने से तृतीय जाकर बैठे है कर्म भाव में बैठे है |  गुरु की  नवम दृष्टि भी अष्टम भाव पर पड़ रही  है जो कि रोजमर्रा की लाइफ को बहुत अच्छा कर देगी यात्रायें करेंगे पर रमणीक स्थल की आपको जो पसंद हैं उन स्थानों की यात्रा आपके इस महीने संपन्न हो सकती है। परिवार के साथ घूमने फिरने का प्रोग्राम बन सकता है। ससुराल वालों के साथ खास  प्रोग्राम बन सकता है ओर उन    के साथ संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे। आपके गुप्त शत्रु चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपकी फैमिली आपके साथ है तो आप उनको हर क्षेत्र में परास्त कर देंगे। इस समय थोड़ा सा गलत कार्यों में लिप्त आलसी पन को त्याग दें और अपने कर्म पथ पर विशेष रूप से ध्यान दें। कामों को अपनी प्रायोरिटी बनानी पड़ेगी। अपने कर्म को ग्राफ प्रायोरिटी बनाएंगे तो निश्चित रूप से सफलता प्राप्त करेंगे। बस थोड़ा सा आलस्य कम करें और आज करे सो काल  कर काल करे सो परसो ये वाली  स्थिति नहीं होनी चाहिए बल्कि उससे उल्टा काल करे सो आज कर और आज करे सो अब यह होना चाहिए क्योंकि आलसी प्रवृति की वजह से आपके काम अधूरे बहुत हो सकते हैं और नुकसान की स्थतिया भी हो सकती है। इसीलिए अपनी इस परवर्ती पर थोडा सा अंकुश लगाएं। बस इस बात का ध्यान रखें। मीन राशि फरवरी राशिफल 2022

अब आते है नवम भाव यानि भाग्य स्थान पर भाग्येश है  मंगल जो कि अपने से एक घर आगे जाकर बैठा है |  कर्म भाव में मंगल का बैठना अपने से एक घर  आगे जाकर बैठना आपके भाग्य को बहुत अच्छा प्रबल करेगा पर मेहनत आपको करनी पड़ेगी मेहनत में अगर किसी भी प्रकार की लापरवाही हुई क्योकि भाग्य स्थान में केतु भी बैठे है जो की  व्यक्ति को भ्रमित करने का प्रयास करता है इसलिए जो कार्य करें वो कॉन्फिडेंस के साथ करें। अपना कॉन्फिडेंस आपको लीक नहीं करना है | इस बात को ध्यान रखें। अधूरे पड़े हुए काम वन बाय वन होते चले जाएंगे। आलस्य को त्याग दें। इस महीने आप नए कार्य की शुरुआत भी कर लेंगे। जो युवक युवतिया  अपने कैरियर की तलाश कर रहे अच्छी नौकरी की तलाश करें कोई टेक्निकल फील्ड से जुड़े हैं तो उनको निश्चित रूप से बढ़िया नौकरी मिल जाएगी और जॉब को चेंज करने की प्लैनिंग आपके इस महीने साकार हो जाएगी। थोड़ा सा आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। अपने कर्मों पर ध्यान दीजिए बस इस बात का आपको विशेष रूप से ध्यान करना है। वैसे आप इस बार जन कल्याण के कार्यों से भी जुड़ेंगे और आपके परिवार का सपोर्ट भी आपको पूरा देखने को मिलेगा। ऐसे कार्यों में आप के कार्यों की चारों तरफ प्रशंसा होगी। सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। मीन राशि फरवरी राशिफल 2022

अब आते है दशम भाव यानी कर्म भाव पर कर्मेश है गुरु जो कि खर्च भाव में जाकर बैठे है |  कर्म भाव के स्वामी का खर्च में जाकर बैठना थोड़ा सा कर्म कोई स्ट्रगलिंग बना देता है। व्यक्ति को थोड़ा सा मेहनतकश बनाता है मेहनत तो करनी ही  पड़ेगी | आपको घर बैठे कुछ नहीं मिल सकता है और वैसे भी मेहनत करनी चाहिए इसलिए हमने आपको बोला कि आप आलसी पन को छोड़ कर अपनी मेहनत की तरफ तटस्थ रहिये । मेहनत में कमी नहीं रखनी है रिजल्ट अपने आप आपको सकारात्मक मिल जाएंगे। यह टाइम आपके पिता का सानिध्य और साथ पाने का है और उनका मार्गदर्शन आपको जरूर इस माह देखने को मिलेगा और उनकी सहायता से आप अपने कार्यों में आ रही सारी बाधाओं को दूर भी कर पाएंगे। विशेषकर सरकारी कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर कर पाएंगे और उनके साथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट भी आपको मिल सकता है। अगर आप बिजनस कर रहे हैं तो बिज़नस में आपके लिए यह महीना बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। मल्टीनैशनल कंपनी से विदेशी कंपनियों से आपका टाईअप हो सकता है। अगर आपको कोई गुरु की महादशा चल रही है या अंतर्दशा चल रही है  तो विदेश जाने के योग भी बन रहे है । स्टूडेंट्स के लिए यह समय मेहनत वाला है। मेहनत करेंगे तो रिजल्ट जरूर मिलेगा। एकाग्रचित होकर मेहनत जरूर कीजिए वरना आपने मेहनत की है और सही दिशा में नहीं की है  तो भी रिजल्ट से रह जाएंगे। थोड़ा सा ध्यान केन्द्रित करके और मेहनत करेंगे तो परिणाम आपको अपने मन मुताबिक जरूर मिलेंगे। मीन राशि फरवरी राशिफल 2022

अब आते है  आपके लाभ भाव पर लाभ भाव के स्वामी हैं शनि जो कि लाभ भाव में स्वग्रही होकर बैठ रहे  है  बहुत  बढ़िया बैठ रहे है |  खर्च भाव के भी  स्वामी शनि है तो लाभ की स्थतियो  को बढ़ाएगा। खर्चों को कंट्रोल करेंगे। गुरु जो की खर्च भाव  में बैठे है वो उल्टा खर्चों पर अंकुश लगाएंगे क्योकि घर की स्थान हानि  करते है तो थोड़ा सा  आपके खर्चों को आपको मैनेज करना सिखाएंगे। यह समय मितव्ययता से चलने का है। विदेशी कंपनियों से आपको बहुत अच्छे ऑर्डर मिल सकते हैं। आप अपने काम को एक्सटेंड करने की योजनाएं बना सकते हैं आपका लेवल और सर्कल बढ़ेगा। कुछ बड़े बड़े लोग आपसे जुड़ेंगे। बड़े वीआईपी आपसे जुड़ सकते हैं और उनकी सहायता से आप अपने बिजनस में चार चांद लगा सकते हैं आने वाले समय में इसलिए बस ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है। इस पूरी  मासिक राशिफल में एक चीज है कि आप अपना ध्यान अपने कंसंट्रेशन को बनाए रखें। उसे वीक न होने दें। कन्फ्यूजन की स्थिति को अपने ऊपर हावी न होने दें और आलस त्याग दे  कर्मशील बनें। मीन राशि फरवरी राशिफल 2022

लक्की तारीखे :-

  •  1, 4 से 11 तारीख, 14 से 20 तारीख, और 23 तारीख से  28 तारीख |

इन तारीखों पर सतर्क रहें :-

  •  2, 3 तारीख , 12, 13, 21 और 22 तारीख।

शुभ रंग :-

  • सुनहरा पीला, लेमन यलो, पिंक

 

उपाय

  • आपको सफेद चीजों का दान शुक्रवार के दिन जरूर करना है ।
  • चंद्रमा को अर्घ्य दे रात्रि के समय और कच्चे दूध में जल मिक्स करके व चांदी की गिलास अगर हो तो उस  ग्लास में नहीं तो स्टील की ग्लास में उनको अर्घ्य जरूर दें और ॐ सोम सोमाय नमः बस इतना सा बीजमंत्र आपको ध्यान में रखना है।
  • गुरु की  डिग्री को बढ़ाएं ताकि गुरु आपके लग्न में आकर आपको बहुत अच्छे रिजल्ट दे अभी गुरु आपसे अपने लग्न से बारहवे बैठे है तो आप अच्छी क्वालिटी का पुखराज भी आप धारण करें।
  • बृहस्पतिवार के दिन आपको भगवान विष्णु के मंदिर की साफ सफाई का जिम्मा लेना है। विष्णु सहस्रनाम का पाठ भी आप जरूर करें।
  • चंदन का टीका लगाकर अपने घर से प्रतिदिन निकलें। निश्चित तौर पर आपके काम निर्विघ्न संपन्न होंगे |

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/BxhCwlvSQ8A” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *