[vc_row][vc_column][vc_column_text]
मिथुन राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in HIndi
ज्योतिष एक विज्ञान है और इसे गहराई से समझा जाए तो जीवन में बदलाव संभव है। तो आइये हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान नमस्कार स्वागतम | आज हम आपके सामने देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन की जानकारी लेकर उपस्थित हुए है अब तक हमने आपको मेष और वृषभ राशि वालों के देव गुरु बृहस्पति के परिवर्तन के प्रभावों के बारे में बताया। आज हम आपको बतागे कि मीन राशि पर देव गुरु बृहस्पति के इस राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव देखने को मिलेगा। वैसे भी वार्षिक राशिफल के दौरान मैं आपको बता चुका की अप्रैल माह में तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है उसमें से एक ग्रह है देवगुरु बृहस्पति है आज हम आपको बताने वाले है उनके गुरु 13 अप्रैल को राशि परिवर्तन करते हुए कुंभ राशि से स्वग्रही होकर सुबह करीबन 7 बजकर 28 मिनट पर मीन राशि में पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और ये लगभग एक वर्ष तक यानि 22 अप्रैल वर्ष 2023 तक मीन राशि में स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे। देव गुरु बृहस्पति विद्वानों के प्रतीक ग्रह माने गए हैं। जैसा कि इनके नाम में ही है गु यानी अज्ञान और रु यानि नाशक यानि अज्ञान के नाशक ग्रह इनको कहते हैं यानि ज्ञान प्रदाता ग्रह के रूप में इन्हें हम देखते हैं। ये पुरुष ग्रह है संयम नम्रता गंभीरता न्याय धन और उत्तम भाग्य के कारक ग्रह भी माने गए हैं। धन और पुत्र संतान की प्राप्ति करवाने वाले ग्रह इनको कहते हैं और विवाह कारक ग्रह भी इनको कहते हैं। यानि पुत्र संतान की प्राप्ति के लिए अगर देखा जाए तो सबसे पहले देवगुरु बृहस्पति की पोजिशन कुण्डली में देखी जाती है। विवाह के लिए शुक्र के साथ साथ गुरु ग्रह की पोजीशन भी देखना आवश्यक होता है। विवाह के समय गुरु के बल को अवश्य देखा जाता है। गुरू प्रातः काल के स्वामी हैं। उत्तर दिशा वृद्ध व्यक्ति और व्यापारी वर्ग पर इनका आधिपत्य रहता है। अगर कुंडली में गुरु पुरुष राशि में विराजमान हो तो जातक प्रारंभ से ही व्यावसायिक यानी स्वतंत्र रूप से व्यापार करता है। समस्त गुरु हमेशा नौकरी करवाते हैं और कुंडली में वैसे भी केन्द्र स्थान में गुरु के रिजल्ट बहुत ही अच्छे रहते हैं। उसमें लग्न में अच्छे रहते हैं। लग्न से ज्यादा सुख स्थान में अच्छे रहते है सुख से ज्यादा सप्तम में और सप्तम से ज्यादा दशम भाव में गुरु उत्तम परिणाम देते हैं। गुरु धनु राशि और मीन राशि के स्वामी ग्रह कर्क राशि में उच्च के और मकर राशि में नीच के प्रभाव दिखाते हैं और यदि केन्द्र में गुरु उच्च के या स्वग्रही होकर विराजमान हो तो हंस नामक महापुरुष योग भी बनाता है। गुरु और चंद्र की युति गजकेसरी योग का निर्माण करती है। गुरु का लीवर त्वचा मोटा पन पर अधिकार रहता है। यदि आपकी कुंडली में रोगभाव में गुरु बैठा हो तो वो व्यक्ति वजन से संबंधित समस्या से ग्रसित रहता है और बयालीस वर्ष के बाद व्यक्ति के जीवन पर देव गुरु बृहस्पति का अधिकार होता है यानी उनका प्रभाव अत्यधिक देखने को मिलता है। पर ये तो एक गुरु के बेसिक कैरेक्टररिस्ट | मिथुन राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in HIndi
अब जान लेते हैं कि मिथुन राशि वालों के लिए देवगुरू बृहस्पति के इस राशि परिवर्तन का क्या इफैक्ट देखने को मिलेगा तो मिथुन राशि से देवगुरु बृहस्पति आपके दशम भाव में जाकर बैठा है और सप्तम भाव के स्वामी भी है यानि दशमेश और सप्तमेश होकर दशम भाव में स्वग्रही होकर गुरु का बैठना आपके दोनों केन्द्र स्थानों को अच्छा करेगा। साथ ही गुरु की पंचम सप्तम दृष्टि भी आपके धन भाव आपके सुख स्थान और आपके रोगभाव पर पड़ रही है। इन स्थानों में पॉजिटिव रिजल्ट दिलवाएगी। देवगुरू बृहस्पति आपके कार्य में प्रगति करेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय बहुत ही उत्तम परिणाम दायक रहेगा। इस समय आप उच्च पद की प्राप्ति करेंगे। प्रमोशन के चांसेस बनेंगे। यदि आप गोरमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं तो आपका वो सपना भी समय पूरा होगा। अधिकारियों से तालमेल बहुत ही अच्छा रहेगा वहीं मनचाही ट्रांसफर के भी योग इस समय बनेंगे। यानि आपको जिस स्थान पर ट्रांसफर चाहिये उसके स्थान पर आपके ट्रांसफर हो ही जाएगी। साथ ही विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखमय और उन्नत रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह समय बहुत ही अच्छा और कल्याणकारी रहेगा जो विशेष रूप से शिक्षण व्यापार रिसर्च इंस्टीट्यूट याफिर मैनेजमेंट के परिवार से जुड़े हुए है। उन क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए गुरु के उत्तम रिजल्ट इस समय देखने को मिलेंगे। गुरु ज्ञान प्रदाता ग्रह है इसलिए ज्ञान में वृद्धि करेगा। शुभ कार्यों में वृद्धि होगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी। पिता के साथ संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे। अगर बिगड़े तो सुधर जाएंगे और सुधरे तो आपको उनका अच्छा सपोर्ट देखने को मिलेगा। मिथुन राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in HIndi
गुरु की पंचम दृष्टि जो कि आपके सेकंड हाउस यानि वाणी के स्थान पर पड़ रही है जो कि आपके कार्यों में आपके संपत्ति में वृद्धि करेगी। स्थाई संपत्ति इस समय आप बनाते हुए दिखाई देंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान इस समय आपका बढ़ता हुआ दिखाई देगा। वाणी से रिलेटेड कोई भी काम आप करें तो उन क्षेत्रों में आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। बैंकिंग सेक्टर में अटके हुए काम आपके द्रुत गति से होते चले जाएंगे। यदि विवाह योग्य हो चुके हैं और शादी नहीं हो पा रही या फिर अपना मनचाहा लाइफ पार्टनर आपको नहीं मिल पा रहा है तो इस समय मिलने के पूरे पूरे योग बनेंगे। यह समय आपके मान सम्मान यश कीर्ति को बढ़ाता हुआ दिखाई देगा। कुटुम्ब में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। मिथुन राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in HIndi
गुरु की सप्तम दृष्टि आपके सुख स्थान पर पड़ रही है जो कि आपके सुखों में वृद्धि करती हुई दिखाई देगी। घर में लग्जीरियस आइटम्स की खरीदारी होगी। नए घर का सपना आपका इस समय पूर्ण हो जाएगा। अगर आप घर चेंज करना चाहते हैं तो वो सपना भी आपका पूर्ण होगा।वही इस समय नए वाहन का सुख प्राप्त करेंगे आपको मनचाहा या लग्जीरियस सामान की खरीदारी आपकी होगी। प्रॉपर्टी से संबंधित क्रय विक्रय के कार्यों में आ रही बाधा दूर हो जाएगी। अगर आप प्रॉपर्टी लेना चाहते हैं तो आपका वो सपना भी पूरा हो जाएगा। आर्थिक स्थिति से आप बहुत अधिक सुदृढ़ और स्ट्रांग अपने आपको महसूस करेंगे। माता के साथ आपके संबंध और अधिक सुदृढ़ होंगे और माता पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। गुरु के नवम दृष्टि आपके रोग भाव पर पढ़ रहे हैं जोकि आपके शत्रुओं पर विजय दिलवाने में आपकी सहायता करेगी। वही यह समय कार्यक्षेत्र में अच्छी उन्नति और प्रगति करने का रहेगा। इस समय आध्यात्मिक भावों से आप भरपूर रहेंगे। ननिहाल पक्ष से आपको आर्थिक सपोर्ट मिलने की संभावना बन जाएगी या फिर उनसे संबंध बिगड़े हुए हैं तो और अधिक सुधर जाएंगे। इस समय कर्ज से मुक्ति मिलेगी। और कर्जे की समस्या से आप बहुत लंबे टाइम से परेशान थे तो अब लोन आपका पूरा चुकता हो जाएगा। एकदम रिलैक्स हो जाएंगे। वहीं स्वास्थ संबंधी समस्याओं में भी आपको उत्तम परिणामों की प्राप्ति होगी आप अपने आपको स्वस्थ और तंदरुस्त महसूस करेंगे। तो गुरु के रिजल्ट मिथुन राशि वालों को बहुत ही उत्तम देखने को मिल रहा है। गुरु चुकि आपके केन्द्र स्थान में दशम भाव में स्वग्रही होकर बैठा तो हंस नामक महापुरुष योग बना रहे हैं तो ये साल मिथुन राशि वालों के लिए बॉम्बरमेन्ट कहने का रहेगा आपके सुख सौभाग्य और समृद्धि को बढ़ाएगा। मिथुन राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in HIndi
उपाय :-
- गोल्ड चैन या गोल्ड की अंगूठी अपने शरीर पर सोना पहनना आपके लिए बहुत ज्यादा लाभदायक रहेगा।
- पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और बहते हुए पानी में चावल बहा दें। ये भी गुरु के बहुत ही उत्तम परिणाम है।
- अपने पूजा कक्ष में यदि आपके दक्षिणावर्ती शंख नहीं है तो आपको चावल भरकर उस दक्षिणावर्ती शंख और अपने पूजा स्थान में मां लक्ष्मी की मूर्ति के पास में रखना है अगर भगवान विष्णु की प्रतिमा नहीं है तो स्वयं करते हुए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की प्रतिमा को पूजा कक्ष में जरूर लगाएं। ‘
[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/ciE9Gbtny3E” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]
Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]