Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

मिथुन राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi | Shani ka Rashi Parivartan 29th April 2022 | Mithun Rashi 2022 Gemini

मिथुन राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

मिथुन राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi


This image has an empty alt attribute; its file name is mithun-rashi-gemini-300x267.png

 

 

ज्योतिष एक विज्ञान है और इसे गहराई से समझा जाए तो जीवन में बदलाव संभव है तो आइए हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान। नमस्कारआज हम आपके सामने मिथुन राशि वालो के लिए शनि देव के राशि परिवर्तन की जानकारी लेकर उपस्थित हुए है । आगामी 29 अप्रैल को शनि देव राशि परिवर्तन करते हुए अपनी खुद की राशि से पुनः अपनी खुद की राशि यानी मकर राशि से कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे और लगभग ढाई महीने का यह कार्यकाल शनि का रहेगा। जब वे कुम्भ राशि में विराजमान रहेंगे। पुनः 12 जुलाई को वे वक्रीय होकर मकर राशि में प्रवेश कर जाएंगे और वर्ष पर्यन्त वे मकर राशि में ही विराजमान रहेंगे। शनि ग्रह के बारे में हर व्यक्ति आज के दिन जानता है एवं आज के टाइम में अगर कोई ग्रह सबसे अधिक बलवान है और लोग जिस ग्रह से डरते हैं वो है शनि ग्रह परंतु शनि न्याय प्रिय देवता के रूप में जाने जाते है। वो व्यक्ति के कर्मों के हिसाब से हर व्यक्ति को प्रतिफल प्रदान करते हैं। यानि अगर आपने अच्छे कर्म किए हैं तो शनि के रिजल्ट आपको बहुत ही अच्छे मिलेंगे पर यदि आपने गलत कर्म किए हैं। बुरे कर्मों के साथ आप अपने जीवन में आगे बढ़े हैं तो शनि आपको दंड इसी जन्म में प्रदान करेंगे। यानि व्यक्ति के इस जन्म में किए गए कर्मों का हिसाब उसे इसी जन्म में शनि देव ही देते हैं। इसलिए आज की तारीख में हर व्यक्ति सबसे ज्यादा शनि देव से डरते हैं। शनि, मकर और कुम्भ राशि के स्वामी हैं। और तुला में उच्च के होते है और मेष राशि में नीच के परिणाम वे देते हैं। इस बार शनि की ढैया कर्क और वृश्चिक राशि वालों को लगेगी जो कि 29 अप्रैल के बाद में लगने वाली है और मिथुन तुला राशिवालों के ऊपर से शनि की ढैय्या का प्रभाव खत्म हो जाएगा। वहीं मकर कुम्भ और मीन राशि वालों को शनि की साढ़े साती लगेगी । परंतु ये जो साढ़े साती और ढैया है ये करीबन दो ढाई महीने के लिए ही रहने वाली है। उसके बाद में पुनः मकर राशि में आ जाएंगे। तो पुरानी स्थिति में वापस शनि के प्रभाव हर राशि पर पड़ना प्रारंभ हो जाएंगे। शनि महात्म्य नामक ग्रन्थ में शनि की दृष्टियों को महाविनाशकारी बताया गया। है और सभी जानते हैं कि शनि की तृतीय सप्तम और दशम दृष्टि जिस भाव पर भी पड़ती है उस भाव पर बहुत ही दुष्प्रभाव शनि के देखने को मिलते हैं। हालांकि हम किस भाव पर शनि की दृष्टि पड़ रही है, उसका भी मूल्यांकन करते हैं और उसके अकॉर्डिंग शनि के परिणाम हमें देखने को मिलते हैं। ये तुला राशि मकर राशि और कुम्भ राशि में जोकि मकर और कुम्भ उनकी खुद की राशि है और तुला राशि में वे उच्च के होते हैं। स्त्री स्थान में विश्व के दक्षिण अयन में देश कांड कुण्डली में स्वग्रही अवस्था में शनिवार के दिन अपनी ही दशा में राशि के अंतिम भाग में युद्ध के समय कृष्ण पक्ष में और अगर शनि वक्री हो तो उस समय यदि वे किसी भी स्थान में हों शनि बलवान ही माने जाते हैं। ये एक पुरुष ग्रह हैं और पृथ्वी तत्व के स्वामी हैं। शनि अधिकृत स्थानों से यानि रेगिस्तान, जंगल, अज्ञात घाटियां, गुफाएं, पर्वत कब्रिस्तान खंडहर, कोयले की खदानें मैली और बदबूदार जगह और कार्यालय आदि का समावेश रहता है। शनि को केवल एक ही ग्रह पराजित कर सकता है वो है मंगल ग्रह यानि जब भी शनि की कोई दृष्टियां हमें प्रभावित कर रही हो या शनि की ढैय्या या साढ़े साती का दुष्प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ रहा हो तब हमें मंगल ग्रह को प्रबल करना चाहिए ताकि शनि के इन दुष्प्रभावों से हमें मुक्ति मिल सके तो ये है शनि का संक्षिप्त विवरण जो कि हमने अभी आपको बताया | मिथुन राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi

अब जान लेते हैं कि मिथुन राशि वालों पर शनि के क्या रिजल्ट क्या प्रभाव देखने को मिलेंगे। शनि आपकी राशि में अब तक अष्टम भाव में बैठे थे और अष्टम भाव में शनि के रिजल्ट अच्छे मिल रहे थे। चूंकि वो उस घर को ठीक कर रहे थे तो अष्टम भाव अच्छा नहीं माना जाता और अब 29 अप्रैल को शनि आपके भाग्य स्थान में जाकर विराजमान होंगे। शनि की ढैय्या के दुष्प्रभाव से भी आपको मुक्ति मिल जाएगी और भाग्य स्थान में चूंकि कुम्भ राशि शनि की मूल त्रिकोण राशि है। वहां शनि के शानदार रिजल्ट आपको देखने को मिलेंगे। भाग्य आपका साथ देगा। इस समय लक से संबंधित कोई भी आप काम करना चाहते हैं। उस काम में आपको सफलता ही प्राप्त होगी। यानि आप अपने भाग्य को आजमा सकते हैं। लॉटरी शेयर मार्केट ट्रेडिंग सट्टा के कामों में आपको सफलता प्राप्त होगी, परंतु आपको ऐसे कार्यों में लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट करना पड़ेगा। शनि इस समय आपको यात्राएं बहुत करवाएगा पर यात्रा जिस भी उद्देश्य से होगी, वह बहुत ही मंगलकारी और सकारात्मक रहेगी। ये समय हायर एजुकेशन से जुड़े हुए छात्रों को बहुत ही उत्तम परिणामों की प्राप्ति करवाएगा। यानी अगर आप विशेष कर न्याय से संबंधित पढ़ाई कर रहे हैं। क्लैट के एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो निश्चित रूप से आपको अपना मनचाहा कॉलेज जरूर प्राप्त हो जाएगा। यह समय धर्म कर्म के कार्यों से आपको जोड़ेगा। धार्मिक अनुष्ठानों से आपको जोड़ेगा। इस समय समाज कल्याण के कार्यों से भी आप जुड़ेंगे। लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे, जिससे आपके सामाजिक मान सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक आयोजनों में आपको चीफ गेस्ट बनाकर बुलाया जा सकता है। वहां पर आपको सम्मानित किया जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय उन्नति और तरक्की के रास्ते खोलेगा। जो युवक युवतियां नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए भी यह समय बहुत ही कल्याणकारी रहेगा। आपकी वो तलाश खत्म जाएगी और अच्छी नौकरी में आप अपनी लाइफ में सैटल होते हुए दिखाई देंगे। इस समय रोजमर्रा के कार्यों में भी आप दक्षता हासिल करेंगे। सिक्स सेंस बहुत तगड़ा हो जाएगा। व्यक्ति को पहचानने की परखने की क्षमता आप में आ जाएगी | कौनसा कार्य आपको करना कौन सा नहीं करना है। वो डिसीजन आपका परफेक्टली सकारात्मक रहेगा। पॉजिटिव रहेगा और वो डिसीजन आपको आगे उन्नति कारक रहने वाला है। इस समय जिन भी योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे वो योजनाएं निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगी। अधूरे पड़े हुए सभी काम वन बाय वन होते चले जाएंगे। यानि ये समय आपके लिए बहुत ही सपोर्टिव रहेगा। अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के लिए भी ये समय उत्तम परिणामदायक रहेगा। तो अगर हम कहे कि मिथुन राशि वालों को शनि के और भी शानदार परिणाम इस दो ढाई महीने के दौरान देखने को मिलेंगे तो अतिशयोक्ति नहीं रहेगी। मिथुन राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi

अब शनि की दृष्टियों की अगर हम बात करे तो शनि की तीसरी दृष्टि आपके लाभ भाव पर पड़ रही है। शनि की सप्तम दृष्टि आपके पराक्रम भाव पर पड़ रही है और शनि की दसम दृष्टि आपके रोग भाव पर पड़ रही है। शनि की दृष्टि चूंकि अच्छी नहीं मानी जाती है, इसलिए थोड़ा सा अपने पराक्रम को विपरीत दिशा में न लगाएं। बहुत ज्यादा स्ट्रेट फॉरवर्ड होना ठीक नहीं है। थोड़ा सा उस मामले में सावधान रहें। वहीं पैसा कहां इन्वेस्ट करना है और कहां खर्च करना है, वो आपको आना चाहिए। गलत दिशा में अगर आपने अपना पैसा लगाया तो लाभ की जगह नुकसान की स्थितियां बढ़ सकती है। स्वास्थ से संबंधित परेशानियों में थोड़ा सा संभल कर रहें। अपने स्वास्थ का विशेष रूप से ख्याल रखें। जन्मकुण्डली के आधार पर भी हम शनि की दृष्टियों की गणना करते हैं। दूसरे ग्रहों की दृष्टि पड़ रही है। उन भावों के बारे में भी जानते हैं। एक्सप्लेन करते हैं और शनि जन्मकुण्डली में उस पर भी काफी हद तक आप के गोचर की स्थिति निर्भर करेगी। तो यदि आप शनि के बेहतर रिजल्ट के बारे में जानना चाहते हैं। साथ ही दूसरे ग्रहों की पोजीशन के बारे में जानना चाहते हैं। आपके मन में कोई भी प्रश्न उठा है तो आप उससे घर बैठे ही कुण्डली विश्लेषण का टेलीफोन अपॉइंटमेंट के माध्यम से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। मिथुन राशि शनि का राशि परिवर्तन 29th April 2022 in Hindi


उपाय

 

  • शनि की पूजा में नीले पुष्प आपको यूज करने चाहिए। यानी शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा नीले कलर के पुष्पों से करनी चाहिए।
  • शनि के मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप रुद्राक्ष की माला से जरूर करें। मंत्र के जप संख्या कम से कम 108 तो होनी ही चाहिए और हर शनिवार को आपको ये कार्य करना है। इससे शनि की दृष्टियों से भी मुक्ति मिलेगी और शनि के उत्तम परिणाम आपको अपने जीवन में देखने को मिलेंगे।
  • शनि की रात को रक्त चंदन से अनार की कलम से ओम भोजपत्र पर लिखें और रोजाना सुबह उसकी पूजा करने से विद्या और बुद्धि में वृद्धि होती है।
  • मांगने वाले को लोहे की वस्तुओं जैसे चिमटा तवा अंगीठी का दान जरूर करना चाहिए।
  • मस्तक पर तेल की बजाय दूध या दही का तिलक लगाने से आपको लाभ प्राप्त होगा।
  • काले कुत्ते को रोटी, खिलाना पालना और उसकी सेवा करने से भी शनि का सकारात्मक रिजल्ट आपको देखने को मिलेगा।
  • मछलियों को दाना और चावल डालना भी लाभदायक साबित होगा।

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/5ZveCxMFlrM” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *