Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

मकर राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi | मकर राशि Guru Transit | Capricorn Prediction गुरु बृहस्पति

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

मकर राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi


This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

 

ज्योतिष एक विज्ञान है और इसे गहराई से समझा जाए तो जीवन में बदलाव संभव है। तो आइये हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान नमस्कार स्वागतम आज हम आपके सामने देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन की जानकारी लेकर उपस्थित हुए है और अब तक हमने आपको मेष से लेकर धनु राशि तक की जानकारी प्रदान की है। आज हम आपको बताने वाले है कि मकर राशि वालों पर देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव देखने को मिलेगा। मकर राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi

आगामी 13 अप्रैल को देव गुरु बृहस्पति सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर कुंभ राशि से मीन राशि में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में वे स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे और लगभग एक साल यानी 22 अप्रैल वर्ष 2023 तक वे मीन राशि में गोचर भ्रमण करते हुए दिखाई देंगे। सभी राशियों के लिए बेस्ट रिजल्ट इस समय देवगुरु बृहस्पति के देखने को मिलेंगे। वैसे भी देवगुरु बृहस्पति शुभ ग्रह जाने गए हैं ज्ञान प्रदाता ग्रह के रूप में इन्हें जाना जाता है ये ग्रह विद्वानों के प्रतीक भी माने जाते हैं। जैसा कि इनके नाम में ही है गु यानि अज्ञान और रू यानि नाशक यानि अज्ञान का नाशक ग्रह इन्हें कहते हैं। यह एक पुरुष ग्रह है स्वयं नम्रता गंभीरता न्याय धन और उत्तम भाग्य के कारक ग्रह भी माने गए हैं। धन और पुत्र संतान की प्राप्ति कराने वाले और विवाह कारक ग्रह इन्हें कहते हैं। यदि आपकी कुंडली के अंदर पुत्र संतान की प्राप्ति के लिए देखना है तो सबसे पहले देव गुरु बृहस्पति की तरफ देखा जाता है वहीं विवाह के लिए शुक्र और गुरु इन दोनों पर विचार किया जाता है। विवाह के समय गुरु के बल को अवश्य देखा जाता है। गुरु प्रातः काल के स्वामी हैं। उत्तर दिशा और वृद्ध व्यक्ति और व्यापारी वर्ग पर इनका आधिपत्य रहता है। अगर कुण्डली में देव गुरु बृहस्पति पुरुष राशि यानि 1, 3, 5, 7, 9 और 11 में विराजमान हो तो जातक प्रारंभ से ही स्वतंत्र व्यवसाय करता है। वही यदि देवगुरु बृहस्पति 10वे स्थान में यानी कुण्डली में दशम भाव में विराजमान हो तो वो व्यक्ति को नौकरी करवाता है और वैसे भी देव गुरु बृहस्पति केन्द्रीय स्थान में बहुत ही अच्छे रिजल्ट देते हैं। लग्न से सुख स्थान में अच्छे रिजल्ट देते है | सूख स्थान से सप्तम में और सप्तम से कर्म भाव में उत्तरोत्तर उत्तम परिणामों की प्राप्ति करवाता है। गुरु धनु राशि और मीन राशि के स्वामी ग्रह है कर्क राशि में वे उच्च के और मकर राशि में नीच के प्रभाव दिखाते हैं। देवगुरु बृहस्पति केन्द्रीय स्थान में स्वग्रही होकर या फिर उच्च के होकर विराजमान हो तो वे हंस नामक महापुरुष योग का निर्माण करते हैं। वही चंद्रमा के साथ में गजकेसरी योग भी बनाते हैं। गुरु लीवर त्वचा मोटापन पर अधिकार इनका रहता है | 42वें वर्ष के बाद की आयु पर गुरु का अधिकार होता है यानी यदि व्यक्ति बयालीस में वर्ष के ऊपर की ऐज का है तो देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव उसके जीवन पर अधिक देखने को मिलता है। जैसा कि हमने आपको बताया था की हमारे वार्षिक राशिफल के अप्रैल माह सबसे अहम हैं क्योंकि इस माह में तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। राहु गुरु और शनि तीनों ग्रह अप्रेल माह में राशि परिवर्तन करने वाले हैं | तो राहु के राशि परिवर्तन की जानकारी हम पहले ही ब्लॉग बना दिए है अपनी राशि के अकॉर्डिंग राहु के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव आपकी राशि पर पड़ेगा उसकी जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं।

अब बढ़ते हैं आगे और जान लेते हैं कि मकर राशि वालों के लिए गुरु के इस राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव रहेगा। आपकी राशि में गुरु तृतीय स्थान यानी पराक्रम भाव के स्वामी है और पराक्रम भाव में स्वग्रही होकर विराजमान हो रहे हैं। साथ ही गुरु आपके खर्च भाव के भी स्वामी है तो अगर हम कहे कि खर्च भाव के स्वामी अपने से चौथे और स्वगृही होकर बैठे हैं तो गुरु के उत्तम परिणाम खर्च स्थान के लिए भी देंगे। यानी खर्चों में कमी आएगी। अब तक जो बजट बिगड़ा हुआ था रोज कोई न कोई खर्चा आपके सामने आकर खड़ा हो जाता था। उस खर्चों की स्थति से आपको मुक्ति मिलेगी। यानी आर्थिक स्थिति आपके समृद और उन्नत होती हुई दिखाई देगी। लाभ की स्थितियां बढ़ेगी तो खर्चों की स्थितियां अपने आप ही कम होती चली जाएगी। यह समय आपको विदेशों से अच्छा लाभ प्राप्त करवाएगा। कोई विदेशी करंसी अगर आप व्यापार कर रहे हैं तो आपके व्यापार में आपको मिल सकती है। विदेशी कंपनियों के साथ कोलोग्रेशन करने का मौका मिलेगा या विदेशों में जाकर अपने व्यापार को बढ़ाने का आपको अवसर प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह समय बहुत ही उत्तम परिणामदायक रहेगा। यदि आप अब बाहर जाकर अपने भाग्य को आजमाना चाहते हैं। नौकरी के अवसर आप विदेशों में तलाश रहे हैं तो आपको कई सुअवसर इस समय प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे या किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में आपको अपनी कंपनी को बाहर जाकर प्रजेंट करने का भी मौका मिलता हुआ दिखाई देगा। विदेश यात्रा के बहुत ही अच्छे योग गुरु इस वर्ष आपके लिए बना रहे हैं। गुरु पराक्रमेश है और पराक्रम भाव में स्वग्रही होकर बैठ रहा है | आपके पावर को पराक्रम को बढाते हुए दिखाई देंगे। राजनीति से जुड़े हुए सभी काम आपके निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे। वाणी से आप सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे और जनता के प्रिय बन जाएंगे। राजनीतिज्ञ तो आपका पद बढ़ेगा और आपकी छवि और अधिक प्रभावशाली बनकर लोगों के सामने प्रस्तुत होगी। इस समय भाई बहनों का भी पूरा साथ और सहयोग आपको प्राप्त होगा। बड़े भाई बहनों की मदद से आप अपने अधूरे पड़े हुए सभी कार्यों को पूर्ण कर लेंगे एवं उनका पूरा सपोर्ट आपके साथ देखने को मिलेगा। पारिवारिक स्थितियां आपके लिए बहुत ही लाभदायक और फेवरेबल रहेगी। इस समय आप अपनी इच्छाओं को भी पंख देते हुए यानि अपनी इच्छाओं को भी पूर्ण करने का प्रयास करेंगे और आपकी इच्छाएं पूर्ण भी होंगी। इस समय थोड़ा सा आप अगर आपके अंदर कोई हॉबी है। अपनी हॉबी को भी समय देंगे और हॉबी के माध्यम से आप प्रसिद्धि भी हासिल करेंगे ये तो है गुरु जहां बैठ रहे है उसके रिजल्ट | मकर राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi

गुरु की दृष्टियों की बात करें तो गुरु की पंचम दृष्टि आपके गुरु के उच्च स्थान यानि सप्तम भाव पर पड़ रही है। सप्तम दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर पड़ रही है और नवम दृष्टि आपके लाभ भाव पर पड़ रही है। सप्तम भाव पर गुरु की दृष्टि पड़ना चूंकि गुरु का उच्च का स्थान है, इसलिए सप्तम भाव के शानदार रिजल्ट आपको देखने को मिलेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि आप पानी से रिलेटेड कोई भी काम करते हैं तो उसमें आपको फायदा होगा। सफेद चीजों के व्यापारियों के लिए यह समय बहुत ही बढ़िया ग्रोथ का रहेगा। यह समय नई नई योजनाओं का क्रियान्वयन करने का अपने कंपनी को ब्रैंड लेवल पर ले जाने का नेशनल लेवल पर प्रसिद्ध करने का और इंटरनैशनल लेवल पर उसकी शुरुआत करने का भी रहेगा। इस समय आप अपने व्यापार को विस्तार रूप देने का प्रयास करेंगे। बड़े बड़े सौदे आपके तय होंगे। फाइनैंशली भी आप अपने आपको एकदम सिक्योर महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन के हिसाब से यह समय एक दूसरे के प्रति आकर्षित होने का रहेगा। एक दूसरे के साथ में बॉन्डिंग को और अधिक बेहतर करने का रहेगा। वहीं अगर आप सिंगल हैं तो विवाह के न्योते आपको इस समय प्राप्त हो सकते हैं और आपको बहुत ही सुंदर लाइफ पार्टनर प्राप्त होगा। सुंदरता से मेरा तात्पर्य बाहरी सुंदरता नहीं, भीतरी सुंदरता भी है। कई लोग बाहर से बहुत सॉफ्ट होते हैं, परंतु अंदर से उनका व्यक्तित्व बहुत ही सुंदर होता है। इसीलिए ऐसे सुंदर व्यक्ति के साथ आपके संबंध स्थापित होंगे। लव रिलेशनशिप में आपको अपने मन की बात अपने पार्टनर के सामने अपने लव वन के सामने रखने का मौका मिलेगा। इस समय कलाकारों को प्रसिद्धि प्राप्त होगी। घर में मेहमानों के आवागमन से घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा और घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी रखी जा सकती है। मकर राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi

गुरु की सप्तम दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर पड़ रही है जो कि आपके भाग्य में वृद्धि करेगी। इस समय नव युवक युवतियों के लिए नौकरी के कई सुनहरे अवसर प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। इस समय अगर आपने अपना कोई नया काम शुरू किया तो काम रफ्तार पकड़ेगा | अधूरे पड़े हुए काम वन बाय वन होते चले जाएंगे। बहुत लंबे टाइम से आपका कोई सपना बना हुआ था। अपने करियर को लेकर या किसी विशेष कार्य को संपन्न करने का तो वह सपना इस वर्ष पूरा हो ही जाएगा। धर्मकर्म और आध्यात्मिकता से आप जुड़ेंगे और आध्यात्मिक भावों की वजह से धार्मिक स्थलों की यात्रा भी करेंगे। परिवार में किसी धार्मिक अनुष्ठान का आप आयोजन करते हुए दिखाई देंगे और ऐसे अच्छे कार्यों में आपके परिवार का भी आपको पूरा सपोर्ट देखने को मिलेगा।

गुरु की नवम दृष्टि की बात करें तो नवम दृष्टि आपके लाभ भाव पर पड़ रही है और लाभ भाव पर ये जो नवम दृष्टि पड़ रही है ये लाभ की स्थितियों में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगी। व्यापार के विस्तार को आप क्रियान्वित करते हुए दिखाई देंगे और उसमें भी अच्छे खासे सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी।यह समय बड़ी इंडस्ट्री के मालिकों के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। अगर आपकी कोई बड़ी इंडस्ट्री है और आप अपनी इंडस्ट्री में काम को बढ़ाना चाहते हैं। उन्नति करना चाहते हैं तो यह अवसर आपको कई मौके देगा। इस समय आपके काम फटाफट से होते चले जाएंगे। आकस्मिक धनलाभ की स्थतिया भी आपको अपने जीवन में देखने को मिलेगी। शेयर मार्केट और लॉटरी में लॉन्ग टर्म इनवेस्टमेंट आपको फायदा देगा। यह समय आपको सुख सौभाग्य और समृद्धि प्रदान करेगा। सामाजिक मान सम्मान को बढ़ाएगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। आपका सर्कल लेवल भी बढ़ता हुआ दिखाई देगा और कई गणमान्य लोगों से आपका तारतम्य मेल जोल बढता हुआ दिखाई देगा। जो कि आपके बिजनस में आपके कार्य क्षेत्र में, आपके जीवन में आने वाले समय में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे। मकर राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi


उपाय

  • आपको गुरुवार का व्रत करना चाहिए। आपकी समस्या से आपको मुक्ति मिल जाएगी।
  • पीले रंग के कपड़ों को आप को गुरुवार के दिन जरूर धारण करना चाहिए।
  • आप गुरु के प्रभाव को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन सुबह प्रातकाल स्नान आदि करके पीले आसन पर बैठकर पीले वस्त्र धारण करके ओम ग्राम ग्रीन ग्रोम सह: गुरुवे नमः इस मंत्र का जाप भी करना चाहिए। यह मंत्र आप तीन पांच या फिर 16 माला कर सकते हैं।
  • गुरु व्यक्ति के जीवन में ज्ञान प्रदान करता है। तो यदि आपके जीवन में किसी भी प्रकार की ज्ञान से संबंधित समस्या पढ़ाई से संबंधित समस्या चल रही है तो आपको जरूरतमंद बच्चे को या जरूरतमंद व्यक्ति को किताबें दान जरूर करनी चाहिए।
  • गुरुवार के दिन तुलसी के पौधे को जरूर सींचे और उसके नीचे घी का दीपक जरूर जलाएं।
  • भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की प्रतिमा को अपने पूजा कक्ष में स्थापित करें और सयन करते हुए भगवान विष्णु की प्रतिमा को स्थापित करेंगे तो लक्ष्मी आपके घर में स्थायी रूप से निवास करेगी।

 

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/djRWbJ_N4JE” image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *