Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured, Astro Gyaan, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra, Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured|Jeevan Mantra|jems and stone|Numerology|Palm Reading

मकर राशि मार्च 2023 राशिफल in HIndi | Makar Rashi Capricorn March 2023 Horoscope | Nidhi Shrimali

मकर राशि मार्च 2023 राशिफल in HIndi

आप सभी को भारतीय नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। आज हम लेकर आये है  मार्च माह के मकर राशि वालो के मासिक राशिफल की जानकारी और ये माह बहुत ही विशेष है क्यूंकि इस माह में दो बड़े पर्व आ रहे हैं। पहला पर्व होली का जिसका हमें साल भर से इन्तजार रहता है। रंगों के माध्यम से हम हमारे सभी द्वेष भाव गिले शिकवे भूलकर सभी को रंग लगाते हैं और ये रंग हमारे जीवन में बने रहें। यही हम प्रभु से प्रार्थना भी करते हैं। ये रंगो का पर्व हमें बहुत कुछ सिखाता है कि हमें हमारे जीवन में किसी भी बैर को किसी भी शत्रु को अपने जीवन में नहीं पालना चाहिए। शत्रुता अपने मन में किसी के लिए नहीं रखनी चाहिए और रंग अगर हमारे जीवन में ना हों तो हमारा जीवन ही सूना हो जाएगा। दूसरा बड़ा पर्व चैत्र नवरात्रि का आ रहा है। जिस दिन भारतीय नववर्ष की भी शुरुआत हो जाएगी, अब इन दो पर्वों की तिथि कौन सी है और और कौन कौन से त्योहार इस माह में आने वाले हैं, उसके बारे में जान लेते हैं। 4 मार्च को प्रदोष व्रत रखा जाएगा। 6 मार्च को होलिका दहन का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा और 7 मार्च को पूर्णिमा और धुलंडी का पर्व मनाया जाएगा। 15 मार्च को शीतला अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। 22 मार्च को चैत्र नवरात्रि का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। हिन्दू नववर्ष भी इसी दिन से प्रारंभ होने वाला है और साथ ही गुड़ी परवा का पर्व भी इसी दिन मनाया जाएगा। 23 मार्च को चैतीचांद का पर्व मनाया जाएगा। 30 मार्च को रामनवमी आ रही है और 31 मार्च को चैत्र नवरात्रे समाप्त हो जाएंगे। मकर राशि मार्च 2023 राशिफल in HIndi

अब ये महीना ग्रहों की स्थिति के हिसाब से किस प्रकार से खास है, उसके बारे में जान लेते हैं। सबसे पहले बात करते हैं ग्रहों की राजा सूर्य की जो कि वर्तमान में अपनी अति शत्रु राशि कुम्भ में विराजमान हैं और 15 मार्च को वे मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। वहीं बुध ग्रह की अगर बात करें तो वे वर्तमान में कुंभ राशि में विराजमान हैं और 16 मार्च को वे मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 31 मार्च को वे पुनः मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल ग्रह की बात करें तो वे वर्तमान में अपनी मित्र राशि वृषभ में विराजमान हैं और 13 मार्च को वे अपनी अति शत्रु राशि मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु ग्रह की बात करें तो वे इस पूरे माह अपनी खुद की राशि मीन स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे। शुक्र ग्रह वर्तमान में उच्च के होकर मीन राशि में विराजमान हैं और 12 मार्च को वे अपनी मित्र राशि मेष में प्रवेश करेंगे। शनि ग्रह की बात करें तो वे इस पूरे माह स्वग्रही होकर अपनी मूल त्रिकोण की राशि कुम्भ में विराजमान रहेंगे। राहू ग्रह की बात करें तो वे इस पूरे माह मेष राशि चूकिं उनकी सम राशि है और केतू उनकी सम राशि तुला में इस पूरे माह विराजमान रहने वाले हैं तो ये है उनकी ग्रह गोचर की स्थिति। अब इन ग्रहों की स्थितियों का क्या इफेक्ट आपके इस माह पर पड़ेगा उसके बारे में जान लेते हैं

शुरू करते है मकर राशि वालो के मार्च माह के मासिक राशिफल। सबसे पहले हम आपको बता दे कि ये जो हम आपको राशिफल बता रहे है । ये चंद्र घटनाओं पर आधारित है और आपकी राशि और लग्न दोनों के हिसाब से समान रूप से प्रभावशाली भी है। तो सबसे पहले आपके राशि स्वामी पर ही आते हैं जो कि है शनि देव और शनि देव अपने से एक घर आगे जाकर बैठे अपनी मूल त्रिकोण की राशि में बैठे हैं। शनि देव सूर्य और बुध के साथ में आधे माह तक युति कर के भी विराजमान रहेंगे। ये समय आपके मान सम्मान और पराक्रम में वृद्धि करेगा। इस समय आप कोई भी काम द्रुत गति से कर पाएंगे। इसका आपको बहुत ही अच्छा लाभ भी आने वाले समय में देखने को मिलेगा। मई इस समय आपको कोई भी काम बहुत हड़बड़ाहट में और बिना सोचे समझे नहीं करना है। इस बात का भी विशेष रूप से ध्यान रखें जो इलेक्ट्रॉनिक फिल्ड से जो आईटी फील्ड से हैं उन लोगों के लिए ये बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। बहुत ही सुखद परिणामों की आपको इस माह प्राप्ति होती हुई दिखाई देगी। लग्नेश की युति आपके अष्टमेश के साथ होगी। साथ ही भाग्येश के साथ में युति होगी। ये समय आपके भाग्य में निरंतर वृद्धि करता हुआ दिखाई देगा। धनागमन के कई सोर्स से आपको मिलते हुए दिखाई देंगे क्योंकि शनि आपके द्वितीयेश में है और द्वितीय भाव में स्वगृही होकर बैठा है तो लग्न और द्वितीय भाव दोनों के हिसाब से आपको बहुत ही बेहतरीन परिणामों की प्राप्ति करवाएंगे। कुटुम्ब में मान सम्मान इस समय बढता हुआ दिखाई देगा। कोई विशेष कार्य से यात्रा संभव हो सकती है परंतु वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में फैसला आपके पक्ष में जाएगा। इस समय आपके कार्य निर्विघ्न संपन्न होते हुए दिखाई देंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी रखी जाएगी, जिससे घर का माहौल बहुत ही हेल्दी होता हुआ दिखाई देगा। तो ये है शनि की स्थिति। मकर राशि मार्च 2023 राशिफल in HIndi

अब आते हैं आपके तृतीय स्थान पर पराक्रम भाव की अगर हम बात करे तो पराक्रमेश है गुरु और आपके द्वादस भाव के स्वामी यानि खर्च भाव के स्वामी भी गुरु है। गुरु को अगर पराक्रम भाव के हिसाब से देखूं तो आधे महीने तक गुरू बैठेंगे। के साथ शुक्र 12 तारीख तक आपके तृतीय भाव में यानि पराक्रम भाव में जाकर विराजमान होंगे। उसके बाद सूर्य बुध भी गुरु के साथ युति करते हुए विराजमान हो जाएंगे तो शुक्र आपकी कुण्डली में है। योग कारक ग्रह गुरू की जो युति पराक्रम भाव में शुक्र के साथ हो रही है वो आपके काम में आपको बहुत अच्छी उन्नति और प्रगति दिलवाएगी। बस यहां पर इस बात का आपको विशेष रूप से ध्यान रखना है कि आप अपनी इच्छाओं को बाद में देखें। पहले अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढने का प्रयास करें। इस समय जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन आपको नहीं लेना चाहिए। शांति से अपने मुद्दों को सुलझाते हुए अपने जीवन में आगे बढते हुए दिखाई दे तो आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय कर्म प्रधान बनने का समय बहुत अच्छा है। अगर आप इस समय का प्रॉपर लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, प्रॉफिट प्राप्त करना चाहते हैं तो आप को कर्म प्रधान बनना पड़ेगा तो इस समय थोड़ा सा आलस्य त्यागकर कर्मप्रधान बनें। गुरु के रिजल्ट आपको तो शानदार मिलेंगे। छोटे भाई बहनों का आपको पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। आपके वर्क प्लेस से सम्बंधित कुछ शुभ समाचारों की प्राप्ति भी आपको होती हुई दिखाई देगी। राजनीति में अटके काम आपकी द्रुत गति से सम्पन्न होंगे और राजनीति से अगर आप जुड़े हैं क्योंकि गुरू राजनीति से भी जोड़ते हैं। क्या जोड़ते हैं आपकी वाणी से आपको बहुत फायदा होता है तो गुरू यहां पर राजनीति से जुड़े हुए लोगों को भी फायदा दिलाते हुए दिखाई देंगे तो गुरू के रिजल्ट बहुत ही शानदार। आपको इस माह पराक्रम भाव के हिसाब से देखने को मिलेंगे।

अब खर्च भाव की बात करते हैं खर्च भाव के स्वामी भी गुरु अपने चतुर्थ जाकर बैठे हैं। पहले शुक्र के साथ में बैठे उसके बाद सूर्य और बुध भी गुरु के साथ आकर युति करेंगे और ये समय यात्राओं से भरा जरुर रहेगा पर यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। विदेश यात्रा का सपना आपका पूरा हो जाएगा। विदेश में जाकर अगर आप सेटल होना चाहते हैं तो इस समय उसका भी फायदा आपको प्राप्त होगा। उसके कुछ अच्छे मौके आपको मिलते हुए दिखाई देंगे। इस समय आपके साथ के सहकर्मियों के साथ आपका तालमेल बहुत अच्छा रहेगा और एक टीमवर्क की तरह काम करेंगे तो आपको बहुत अच्छा लाभ भी आपकी टीम से मिलता हुआ दिखाई देगा। अधिकारी भी आपसे प्रसन्नचित नजर आएंगे पर इस समय डिस्ट्रक्ट नहीं होना अगर आपको कोई भ्रमित करने का प्रयास करे तो उसके भ्रम की बातों में आपको नहीं आना यानी भ्रम जाल में नहीं फंसना है। इस समय अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तमाल करते हुए आगे बढ़ें। ईमानदारी के रास्ते पर चलते हुए कर्म करेंगे तो आपको बहुत अच्छा लाभ भी प्राप्त होता हुआ दिखाई देगा। तो गुरु के रिजल्ट आपको पराक्रमेश और द्वादस स्थान के स्वामी के हिसाब से बहुत अच्छी मिलेगी। यानि खर्च भाव के हिसाब से बहुत ही अच्छे और सुद्रढ़ मिलते हुए दिखाई देंगे। मकर राशि मार्च 2023 राशिफल in HIndi

अब आते हैं आपके सुख स्थान पर सुख स्थान की बात करें तो आपके मंगल जो कि आपके लाभेश भी है और मंगल जाकर बैठा है अपने से एक घर आगे यानि पंचम भाव में पंचम भाव में सप्तम दृष्टि से मंगल दिखेंगे। लाभ भाव को और सुखेश अपने से एक घर आगे जाकर बैठेंगे तो मंगल की स्थिति सुखेश के हिसाब से बहुत ही अच्छी रहने वाली है। 13 तारीख तक चूंकि मंगल यहां पर बैठ कर आपके सुखों में निरंतर वृद्धि करेंगे। भूमि संबंधी कामों में आपको सफलता प्राप्त होगी। अपने खुद के घर का सपना आपका पूर्ण होता हुआ दिखाई देगा। अगर आप घर स्विच करना चाहते हैं, नए घर में आप बढना या आ जाना चाहते हैं। पुराने घर से बड़ा घर लेना चाहते हैं, उसमें प्रवेश करना चाहते हैं। निश्चित रूप से आपका ये सपना भी इस माह पूरा होता हुआ दिखाई देगा। आप के सुखों में वृद्धि होगी। लग्जरी में वृद्धि होगी। मां का साथ और सानिध्य आपको भरपूर देखने को मिलेगा। इस समय आपको ध्यान रखना है कि कोई भी भ्रम की स्थितियों में ना फसें कोई भी पेपर साइन करने जा रहे तो पहले उन पेपर को पढ़ें और उसके बाद उस पर साइन करें क्योंकि राहू यहां पर आपके सुखों में थोडा सा फ्लक्चुएशन ला सकते हैं। नौ आप को यहाँ पर भ्रमित कर सकते हैं। गलत फेमिया  क्रिएट कर सकता है थोड़ा सा डर डरकर आप हर काम को कर रहे हैं। अपने डर को निकाल दीजिए। कॉन्फिडेंस की अपने कामों को कीजिए जो आपमें सामर्थ्य उस सामर्थ का प्रदर्शन इस समय करना बेहद आवश्यक है क्योंकि इस समय आपके लिए अच्छा है। इस समय अगर आप सामर्थ्यवान बनेंगे तो निश्चित रूप से अपने लक्ष्य को हासिल जरूर कर पाएंगे। मंगल 13 तारीख तक आपके पंचम भाव में उसके बाद मैं मंगल आपके रोग भाव में जाकर बैठेंगे। मंगल का अपने से तृतीय जाकर बैठना अच्छा और रोग जो कि मंगल क्रूर ग्रह है तो वो आपको ठीक रिजल्ट देंगे। यहां पर आपको अपने बल और बुद्धि दोनों का इस्तमाल करते हुए अपने जीवन में आगे बढना है। सुस्ती को छोड़कर चुस्ती को अपने जीवन में लेकर आना है। यानि आलस्य को त्याग कर अपने जीवन में कर्म प्रधान बनेंगे और खुद गढ़े रहकर आपको किसी पर डिपेंड नहीं होना है कि वो व्यक्ति आकर मेरा काम कर देगा, लेकिन आप खुद किसी काम को करेंगे तभी आपका काम निर्विघ्न संपन्न होगा। किसी और व्यक्ति की वजह से। आप अपने कामों में सफलता नहीं प्राप्त कर सकते और क्या पता वो व्यक्ति आपको चीट कर दे तो आपको अपने कार्यों को खुद ही खड़े रहकर पूर्ण करना है। इससे आप अपने लाभ को भी सुनिश्चित कर पाएंगे। कार्यों को बहुत अच्छे से मैनेज भी करते हुए दिखाई देंगे तो मंगल के रिजल्ट आपको बहुत ही अच्छे सुख स्थान के हिसाब से मिलते हुए दिखाई देंगे। दोनों ही परिस्थितियों में |

अब आते हैं लाभ भाव पर लाभेश मंगल अपनी सप्तम आधे माह तक बैठेंगे  यानि 13 तारीख तक मंगल बैठने वाला है तो लाभेश का अपने से सप्तम जाकर बैठना आपके लाभ में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगा। इस समय अगर आप कोई बड़ी मशीनरी का काम करते हैं, कोई लोहे के व्यापारी हैं या फिर कोई बड़े इंडस्ट्री लेकर आ पेटे बड़े मैन्युफैक्चरर हैं तो बहुत अच्छा लाभ आपको अपने कार्यों में देखने को मिलेगा। कोई बड़ा ऑर्डर भी आपको इस समय मिल सकता है। आपको बड़ी बड़ी कंपनियों के साथ टाईअप करने का अवसर प्राप्त होगा। इस समय आप जो भी काम अपने हाथ में लेंगे उसे पूरा करके ही दम लेंगे। लाभ की स्थितियों को उत्तरोत्तर बढ़ाते दिखाई देंगे। इसमें आपका सर्कल लेवल भी बढता हुआ दिखाई देगा। सर्कल और लेवल में कुछ ऐसे लोग जुड़ेंगे जो कि आने वाले समय में आपको पूरा पूरा सपोर्ट करते हुए दिखाई देंगे। यानि ये समय आपके लिए बहुत ही सपोर्टिव रहेगा। काम के हिसाब से भी और आपके जीवन में कुछ बड़ी उपलब्धियों को लाने में भी ये समय आपके लिए सहायक साबित होगा। मई अब मंगल 13 तारीख को चेंज हो जाएंगे और चीन जाकर आपके रोग भाव में आकर विराजमान होंगे। जब मंगल रोग भाव में बैठेंगे तब वो लाभ के हिसाब से इतना अच्छा नहीं है। इस समय आपको बहुत ज्यादा सावधानी रखनी है। रिस्की इन्वेस्टमेंट करने से बचना है। निवेश करते समय दो व्यक्तियों से पूछ कर निवेश करें। यानि जल्दबाजी में खुद के डिसिशन लेने का प्रयास बिल्कुल भी ना करें। इस समय अगर जल्दबाजी में कोई भी काम करेंगे तो आपको असफलता का ही मुंह देखना पड़ेगा। इसीलिए जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें और शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें तो ये समय आपको और भी अच्छे लाभ की स्थितियों पर लेकर जाएगा। अब ये तो हुई मंगल की बात। मकर राशि मार्च 2023 राशिफल in HIndi

अब आते हैं आपके 5th हाउस पर जिसका स्वामी है शुक्र जो कि आपकी कुण्डली में है योग कारक ग्रह अब योगकारक कैसे हुआ के कर्मेश भी है और पंचमेश में यानि केंद्र और त्रिकोण का स्वामी एक ही है तो वो योगकारक ग्रह हुआ शुक्र आपके जाकर बैठे है। महीने के प्रारंभ में अपने से 11वें यानि पंचमेश जाकर बैठ गया। अपने से 11 वा अब पंचमेश का आपके पराक्रम भाव में बैठना बहुत ही अच्छे रिजल्ट आपको दिलवाता हुआ दिखाई देगा। पर ये समय आपके लिए केवल 12 मार्च तक ही रहने वाला है। इस समय आपको अपनी शिक्षा से संबंधित अच्छे समाचार मिलेंगे। संतान अगर कला के क्षेत्र में तो उससे संबंधित अच्छे समाचार मिलेंगे। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी जाएगी। लव रिलेशनशिप में भी आपको सफलता मिलेगी। पर इसके बाद का समय जब शुक्र अपने इस बार में आ जाएंगे यानी पंचमेश अपने इस बार वे और शुक्र शुक्र सुख स्थान में आकर विराजमान होंगे। तब पंचम भाव के हिसाब से शुक्र के रिजल्ट इतने अच्छे नहीं रहेंगे। बहुत केयरफुल होकर आपको इस समय अपने जीवन में आगे बढना पड़ेगा। हालांकि शुक्र योगकारक है तो डेफिनेटली बहुत ज्यादा नुकसान आपको नहीं दिलवाएंगे क्योंकि केन्द्र में आकर बैठे हैं। सुख स्थान में आकर बैठ रहे हैं तो शुक्र के रिजल्ट आपको बहुत अच्छे प्राप्त जरुर होंगे। परन्तु सोच समझ कर डिसीजन लेना है। यदि आपके पास जो कि कला के क्षेत्र से जुड़े हैं उन कलाकारों के पास कोई ऑफर आता है तो उस ऑफर को एक्सेप्ट करने में जल्दबाजी न करें। उसको पहले पूरा ध्यान पूर्वक पढ़ें। उसके बाद में उसमें आगे बढ़ें तो सफलता जरूर आपको प्राप्त होगी। इस समय विद्यार्थी वर्ग को बहुत अच्छी सफलता के योग बनेंगे परन्तु मेहनत आपको करनी पड़ेगी। मेहनत में अगर कमी रही तो असफलता का मुंह आप नहीं देख पाएंगे। यानि असफलता का मुंह देखना पड़ेगा। इस समय आपको साहित्य और कला के क्षेत्र में अच्छे योगदान के लिए सराहा भी जा सकता है। तो शुक्र के रिजल्ट आपको मिक्स इस माह पंचम भाव के हिसाब से मिलते हुए दिखाई देंगे। मकर राशि मार्च 2023 राशिफल in HIndi

अब आते हैं कर्म भाव पर कर्मेश भी शुक्र है। अब कर्मेश भी शुक्र है जो कि अपने से पहले तो षष्टम जाकर बैठेंगे। 12 तारीख तक शुक्र आपकी त्रिक स्थान में बैठे कर्मेश का त्रिक स्थान में जाकर बैठना अच्छे रिजल्ट नहीं देगा। न्यूट्रल रिजल्ट चलते रहेंगे। यानि बहुत ज्यादा अच्छी नहीं। बहुत ज्यादा खराब नहीं। पर यहां पर कर्म भाव में बैठे केतु जो कि सिस्टम क्रिएट करवा सकते हैं, अधिकारियों के साथ ट्यूनिंग को बिगाड़ सकते हैं। सहकर्मियों के साथ मिसअंडरस्टैंडिंग क्रिएट करवा सकते हैं। कामों में अटकाव की स्थितियां ला सकते हैं। स्थान परिवर्तन करवा सकते। इस समय आपके मन में ऐसा रहेगा कि मैं जॉब चेंज कर लूं। जगह चेंज कर लूं। अपने काम के तौर तरीकों में कुछ बदलाव करूं। परंतु इसमें भी आपको सोच समझ कर कदम उठाना है। मन को विचलित करने से कभी कुछ नहीं हल निकलता और जल्दबाजी में लिए गए डिसीजन हमेशा हमारे लिए नकारात्मक रिजल्ट लेकर आते हैं। इसीलिए आपको बहुत सोच समझ के साथ भी अपने निर्णयों में आगे बढ़ना है। अब शुक्र जैसे ही 12 तारीख को आपके सुख स्थान में आ जायेंगे तो कर्मेश अपने ही घर को देखेंगे और वो भी सप्तम दृष्टि पद शुक्र के साथ। यहाँ पर ध्यान देने योग्य बात ये है कि शुक्र के साथ राहु की दृष्टि भी होगी। शुक्र राहु का जड़त्व योग भी बनेगा और केतु भी आपके कर्मभाव में आकर बैठेंगे। आपके निर्णय में आपको जल्दबाजी नहीं करनी है। किसी भी अनुभवी व्यक्ति से पूछ सकते हैं। परिवार की सलाह लेकर आप आगे बढ़ सकते हैं या फिर अपनी बुद्धि और विवेक से उस बात के बारे में उस काम के बारे में उस निर्णय के बारे में 10 बार विचार करें। उसके बाद आप आगे बढ़ें क्यूंकि अगर आपने जल्दबाजी की तो बहुत ज्यादा नुकसान हो सकता है और आपको बाद में आगे चलकर पछताना पड़ सकता है और डिसीजन लेने के बाद में कुछ नहीं। उसके बाद में पछताने के अलावा हमारे पास कुछ भी रास्ता नहीं बचेगा। इसीलिए डिसीजन लें तो सोच समझ कर डिसीजन लें। मकर राशि मार्च 2023 राशिफल in HIndi

अब आते हैं आपके रोग भाव पर रोग भाव के स्वामी हैं बुध जो की आपके भाग्येश भी हैं और बुध जाकर बैठ रहे हैं। आधे माह तक आपके 2nd हाउस में यानि धनभाव में अब बुध बैठेंगे। रोग भाव के स्वामी अपने से नवम श्वास संबंधी समस्याएं जो अब तक आपको चल रही थी जैसे आपको याददाश्त से संबंधित चीजें भूल जाते थे और अगर इसमें में काम नहीं हो पा रहे थे। बीपी की प्रॉब्लम कभी कभी लो फील करना। कमजोरी मांसपेशियों में खिचाव अगर आपको ऐसी समस्याएं येनकेन प्रकारेण चलती रहती है कभी कुछ कभी कुछ कभी कुछ तो आप के लिए यह समय बहुत ही अच्छा रहने वाला है क्योंकि अब इन समस्याओं से आपको मुक्ति मिलेगी और आप बहुत रिलैक्स इस समय महसूस करेंगे तो त्रिक स्थान का स्वामी अपने से नवम और बुध का अपने से नवम जाकर बैठना आपके लिए बहुत ही अच्छा और फायदेमंद रहेगा। अब उसके बाद में बुध रोग भाव के स्वामी है। 16 मार्च को वे आ जाएंगे। आपके पराक्रम भाव में तभी अपने से दशम जाकर बैठेंगे। इस समय आपके विरोधियों का नाश होगा। आपके विरोधी कितना भी प्रयास कर लें, वे आपके कार्यों में किसी भी प्रकार का खलल डालने में असफल रहेंगे। इस समय आप अपने बुद्धिबल और चातुर्य का प्रमाण देंगे और अपने सभी कार्यों को बहुत सजगता से पूर्ण करके उनमें सफलता भी हासिल करेंगे। इस समय आपके ननिहाल पक्ष से आपको आर्थिक मदद प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। वहीं गुप्त शत्रु समाप्त हो जाएंगे। श्वास संबंधी जो भी समस्या चल रही थी वो भी समाप्त हो जाएगी। तो बुध के रिजल्ट आपके लिए सर्वथा रोग भाव के हिसाब से बहुत अच्छे हैं।

अब आते हैं भाग्य स्थान पर भाग्य स्थान का स्वामी धन भाव में जाकर बैठा है। भाग्येश धनेश धन भाव में जाकर बैठना और बहुत अच्छी युति लग्नेश के साथ भी हो रही है। यह युति आपके भाग्य में निरंतर वृद्धि करेगी। इस समय आपके काम फटाफट से पूरे होंगे जो अधूरे काम हैं उनको फटाफट से हाथ में लेने और जल्दी से उन्हें पूरा करने का प्रयास करें। 16 मार्च से पहले का समय और बाद का जीवन क्योंकि बुध बाद में 16 मार्च के बाद मैं आपके पराक्रम भाव में आकर अपने ही घर पर दृष्टि डालेंगे और इस समय भी गुरु की दृष्टि बुध की दृष्टि आपके भाग्य स्थान पर पड़ेगी और ये समय आपके लिए बहुत कल्याणकारी रहने वाला है। यानी भाग्येश के हिसाब से बुध के रिजल्ट बहुत ही अच्छे मिलेंगे। पर आपको ध्यान रखना है कि अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रखें। बहुत ज्यादा अग्रेशन गुस्सा आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है। कभी भी किसी बात पर अड़े न रहें। अड़ियल रवैया आपके लिए नुकसान की स्थितियां ला सकता है। बस इस बात को अगर आप मान लेंगे स्वीकार कर लेंगे तो किसी भी प्रकार की समस्या बाद में आपके जीवन में नहीं आएगी। मित्रों का आपको साथ और सुयोग जरूर मिलेगा और सच्चे मित्र इस समय आपके जीवन में जुड़ते हुए दिखाई देंगे। वो आपको सही सलाह भी देंगे। इस समय धर्म कर्म के कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी और ज्ञान और बुद्धि से संबंधित कार्यों में आप बहुत अच्छी सफलता भी हासिल करेंगे। तो ये है बुध के रिजल्ट।

अब आते हैं आपके सप्तम भाव पर सप्तम भाव के स्वामी हैं चंद्रमा सप्तम भाव तथा दांपत्य जीवन का व्यापार का। तो ये समय बहुत ही अच्छा और शानदार आपके लिए निकलने वाला है। दाम्पत्य जीवन की गाड़ी बहुत तेजी से आगे बढ़ती हुई दिखाई देगी। लव रिलेशनशिप में हैं तो विवाह में आपकी परिणिति हो जाएगी। प्रेम की और साथ ही में आपके लाइफ पार्टनर का पूरा साथ और सहयोग आपको इस माह देखने को मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए समय बहुत ही अच्छा है। उत्तरोत्तर लाभ की परिस्थितियां आपको अपने व्यापार में देखने को मिलेगी। नए नए निवेश आपको करने को मिलेंगे नहीं। नई कंपनियों के साथ आप इस समय टाइअप करते हुए दिखाई देंगे पर अपने पार्टनर के साथ में एक अच्छा तालमेल और ट्यूनिंग बनाकर चलें क्योंकि उनके साथ किसी छोटी छोटी बातों को लेकर और मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है, जिससे पार्टनरशिप थोड़ी सी खराब होती हो सकती है तो चंद्र के रिजल्ट आपके लिए बहुत ही अच्छे | मकर राशि मार्च 2023 राशिफल in HIndi

अब आते हैं आपके अष्टम भाव पर अष्टम भाव की अगर बात करे तो सूर्य जो कि अपने से सप्तम जाकर बैठ है यानी आपके धनभाव में बैठे हैं। सूर्य, शनि और बुध इन तीनों की सप्तम दृष्टि आपके अष्टम भाव पर पड़ रही है और ये समय आपके लिए बहुत ही अच्छा और सफलतादायक रहेगा। यानि जो लाइफ मिसमैनेजमेंट चल रहा था, लाइफ में वो बैलेंस हो जाएगी। खर्चे थोड़े से कम होते हुए दिखाई देंगे। कर्ज की स्थितियों से मुक्ति मिल जाएगी। यहां पर शनि और सूर्य सूर्य तो अपने ही घर को देखना और शनि की दृष्टि अष्टम भाव पर ठीक रहेगी क्योंकि शनि की दृष्टि अच्छी नहीं होती। अष्टम भाव अच्छा नहीं है तो शनि की दृष्टि अष्टम भाव पर पड़ेगी। वो अष्टम भाव को ठीक करेगी तो ये जो समय है ये आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। इसमें गुप्त शत्रु समाप्त हो जाएंगे। जो काम आप करने का कब से सोच रहे थे, उन कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। रिस्की कामों में इन्वेस्टमेंट सार्थक साबित होगा और रूटीन के कामों में भी आपको अपने परिवार के साथ में अच्छी और बड़ी सफलता को अर्जित करेंगे। ससुराल वालों से आपके रिलेशन और भी अधिक प्रगाढ़ और मजबूत होते हुए दिखाई देंगे। अब 15 मार्च को जब सूर्य आ जाएंगे आपके पराक्रम भाव में पराक्रम भाव में सूर्य का बैठना आपके लिए इतना अच्छा नहीं है क्योंकि अष्टमेश चले जाएंगे अपने से अष्टम। इसीलिए कोई भी इम्पॉर्टेंट काम करना कोई इम्पॉर्टेंट डिसीजन लेना है तो आपको 15 मार्च से पहले लेने पड़ेंगे। 15 मार्च के बाद आपको रूटीन के कार्यों को कंप्लीट करना है। कोई ऐसा रिस्की काम आपके सामने आ भी जाता है तो उसे अवॉइड करें और इस समय आप जितना हो सके शांति से अपने मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करें। यात्राओं को अवॉइड करें क्योंकि यात्राएं इस समय आपके लिए सुखद और मंगलमय नहीं रहेगी। एक्सीडेंट के चांसेस बन सकते हैं तो यात्राओं में आपको विशेष सावधानी के साथ आगे बढ़ना होगा। तभी आपकी यात्राओं का अच्छा फल सकारात्मक फल आपको देखने को मिलेगा तो थोड़ा सा संभलकर रहें। अपने शत्रुओं से सावधान रहें और इस महीने के उत्तम परिस्थितियों का लाभ प्राप्त करने के लिए कर्मप्रधान जरूर बने रहें। तो ये था मकर राशि वालो का मार्च माह का मासिक राशिफल | मकर राशि मार्च 2023 राशिफल in HIndi

शुभ तारीखे :-  3 से 5 तारीख, 8 से 14 तारीख, 17 से 23 तारीख, 26 तारीख, 27 और 31 तारीख |

अशुभ तारीखे :-  1 तारीख ,2 तारीख ,6 तारीख ,7 तारीख ,15 तारीख , 16 तारीख ,24 तारीख ,25 तारीख , 28 से 30 तारीख |

शुभ रंग :- सफेद, क्रीम |

उपाय

  • दो अंग विहीन व्यक्ति और भिखारियों की सेवा जरुर करें।
  • शनिवार के दिन संध्या के समय लोहे की अंगूठी गाय के कच्चे दूध में डुबो कर धारण करें।
  • काली गाय को प्रतिदिन रोटी जरुर खिलाएं और ॐ प्रॊ प्रेम फ्रोम सर्व शनि नमः मंत्र का जाप जरुर करें।

Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Shrimali  Whatsapp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]
Connect with us at Social Network:-

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Related Posts