Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

मकर राशि जून 2022 राशिफल in Hindi | Makar Rashi Capricorn June 2022 Horoscope | Nidhi Shrimali

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

मकर राशि जून 2022 राशिफल in Hindi


This image has an empty alt attribute; its file name is makar-rasi-capricorn-300x267.png

 

उतार चढ़ाव हर व्यक्ति के जीवन में आते हैं और सही मार्गदर्शन से उनका समाधान संभव है। तो आइए हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान। नमस्कार स्वागतम वेलकम आज हम आपके सामने मकर राशि वालों का जून माह का मासिक राशिफल लेकर उपस्थित हुए है। सबसे पहले जान लेते हैं। इस माह में आने वाले कुछ विशेष व्रत और त्योहारों के बारे में तो 9 जून को गंगा दशहरे का पर्व मनाया जाएगा। 10 जून को निर्जला एकादशी का व्रत किया जाएगा। ये एकादशी सभी एकादशियों में सबसे महत्व की मानी जाती है। इस दिन निर्जल रहकर व्रत किया जाता है और भगवान विष्णु की पूजा आराधना की जाती है। दूसरे दिन सूर्योदय के साथ में हम हमारे व्रत का परायण करते हैं। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा और इस दिन हर व्यक्ति को संकल्प लेना चाहिए कि स्वस्थ निरोगी काया के लिए वे योग प्राणायाम को अपने जीवन में अपनाएंगे और ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को इससे जोड़ेंगे | 30 जून को गुप्त नवरात्रि है और गुप्त नवरात्रों में की गई साधनाओं का अपना विशेष महत्व रहता है। मकर राशि जून 2022 राशिफल in Hindi

अब आगे बढ़ते है और जान लेते हैं। इस माह में आने वाले ग्रह गोचर की इस स्थिति के बारे में सबसे पहले बात करते हैं। ग्रहों के राजा सूर्य की जो कि वर्तमान में वृषभ राशि जो कि उनकी सम राशि है उसमें विराजमान है और 15 जून को वे अपनी मित्र राशि मिथुन में प्रवेश कर जाएंगे। बुध ग्रह की बात करें तो वे इस पूरे माह अपनी अति मित्र राशि वृषभ में विराजमान रहेंगे। मंगल ग्रह की यदि बात करे तो वे अपनी सम राशि मीन में विराजमान हैं और 27 जून को वे अपनी खुद की राशि मेष में स्वग्रही होकर विराजमान हो जाएंगे। गुरु ग्रह की बात करें तो वे इस पूरे माह अपनी खुद की राशि मीन राशि में स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे। शुक्र ग्रह की बात करें तो वे वर्तमान में अपनी मित्र राशि मेष में विराजमान है और 18 जून को वे अपनी खुद की राशि वृषभ में स्वग्रही होकर विराजमान हो जाएंगे।

अब आते हैं आपके राशि स्वामी शनि पर जो इस पूरे माह अपनी मूल त्रिकोण की राशि कुम्भ में स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे। राहू अपनी सम राशि मेष में और केतु अपनी सम राशि तुला में इस पूरे माह विराजमान रहने वाले हैं। शुक्र और राहू इन दोनों पर शनि की तीसरी दृष्टि पड़ रही है। अतः ये दृष्टि इस योग का ये जो ग्रह गोचर की स्थिति है, उसका क्या इफेक्ट आपके इस माह पर पड़ेगा। डेली रूटीन की लाइफ पर पड़ेगा। उसके बारे में जान लेते हैं तो शुरू करते हैं। मकर राशि वालों का जून माह का मासिक राशिफल। सबसे पहले आपको बता दे कि ये जो हम आपको राशिफल बता रहे है , ये चन्द्र गणनाओं पर आधारित है और आपकी राशि और लग्न दोनों के हिसाब से समान रूप से प्रभावशाली है तो बात करते हैं सबसे पहले आपकी राशि स्वामी शनि की जो कि अपने से एक घर आगे जाकर बैठे हैं। पर्सनालिटी के भाव के स्वामी का अपने से एक घर आगे जाकर बैठना बहुत ही अच्छा आपकी पर्सनैलिटी में चारचांद लगाएगा। लोग आपसे बहुत प्रभावित होंगे। आपकी मेहनत का प्रतिफल आपको हर क्षेत्र में मिलता हुआ दिखाई देगा। लोग आपको मेहनती मानेंगे और आपसे सलाह लेकर अपने कार्यों को करने का प्रयास करेंगे। सत्य निजता के रास्ते पर चलते हुए आप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आप परिश्रम के दम पर अपने संकटों को दूर करते हुए अपने लक्ष्य को हासिल कर ही लेंगे। परिवार के प्रति आप बहुत डिवोटेड है, इसीलिए आपके परिवार के साथ आपकी ट्यूनिंग बहुत ही अच्छी रहेगी। आपके ददियाल पक्ष से आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है और उनसे भी आपके रिश्ते और अधिक मजबूती से आगे बढ़ते हुए दिखाई देंगे। यह समय शनि के बेहतरीन रिजल्ट आपको देगा क्योंकि शनि अपने से एक घर आगे और खुद की ही राशि में बैठे हैं मकर राशि जून 2022 राशिफल in Hindi

बात कर लेते हैं द्वितीय भाव की जो कि शनि की ही राशि है। कुम्भ राशि तो द्वितीय भाव के स्वामी हैं शनि और अपने ही घर में स्वगृही होकर बैठा है। इस समय मान सम्मान प्रसिद्धि में आपके चारचांद लगते हुए दिखाई देंगे। नौकरी में आपको अधिकारियों का साथ और सहयोग मिलेगा और आपके परिश्रम का यतिस्ठ फल भी प्राप्त होगा। इंक्रीमेंट और प्रमोशन के चांसेस बनते हुए दिखाई देंगे। इस समय आपके कुटुम्ब में मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी और समाज में आपको अपने उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए पुरस्कृत किया जा सकता है। इस समय कोर्ट कचहरी से संबंधित अगर कोई भी मामले आपके अटके हुए हैं तो वो उन मामलों का फैसला आपके पक्ष में जाएगा। इस समय आप कोई भी यात्रा करेंगे तो वो यात्रा आपके लिए सुखद और मंगलमय रहेगी। आप स्पष्ट वक्ता हैं परंतु आप जितना स्ट्रेटफोर्डनेश से बोलेंगे लोगों को आपके प्रति एक ऑथेंटिसिटी एक प्रामाणिकता एक प्रभावितता और अधिक बढ़ेगी। इस समय आप वाणी से सबको मोहित करते हुए नजर आएंगे और घर में भी धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनती हुई दिखाई देगी। घर के झगड़े घर तक ही रह जाएंगे और बहुत आसानी से आप अपने पारिवारिक सदस्यों को एकजुट कर उनके बीच के मतभेदों को दूर कर पाएंगे।

अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते है तृतीय भाव के बारे में तृतीय भाव के स्वामी हैं गुरु जो कि आपके खर्च भाव के यानी द्वादश स्थान के स्वामी हैं। तृतीय भाव में स्वग्रही होकर गुरू विराजमान हो रहा हैं। गुरु का स्वगृही होकर तृतीय भाव में बैठना आपके पराक्रम में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगा। आपकी जो समस्याएं अब तक चल रही थीं और उन समस्याओं का हल आप नहीं निकाल पा रहे थे। वो समस्याएं अब सुलझ जाएगी। आपकी प्रत्येक समस्या का हल आपके पास होगा। आपका कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा और बड़ी दृढ़ता के साथ आप अपने जीवन में आगे बढ़ते हुए डिसीजन लेते हुए दिखाई देंगे। भाई बहनों के साथ में आपकी ट्यूनिंग और अधिक बेहतर होगी और बड़े भाई की सहायता से आप अपने ऊपर आए हुए किसी बड़े संकट का हल प्राप्त कर लेंगे। इस समय आप अपनी हॉबी को अपनी इच्छाओं को रचनात्मक कार्यों में रूचि दिखाते हुए अपने मनोभावों को व्यक्त करते हुए दिखाई देंगे और इससे आप प्रसिद्धि भी हासिल करेंगे। इस समय आप अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ में कोई रमणीक स्थल इस स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं।

अब खर्च भाव की बात करें तो खर्च भाव के स्वामी भी गुरू हैं जो कि अपने से चतुर्थ और स्वगृही होकर बैठे हैं तो आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। खर्चों में थोड़ी सी कमी आएगी, जिसकी वजह से आप अपने खर्चों को बैलेंस करते हुए दिखाई देंगे। लाभ की स्थिति अच्छी दिखेगी। इस समय अगर आप मैनेजमेंट के फील्ड से जुड़े हुए हैं या फिर आप कोई रिसर्च का काम करते हैं या फिर आप शिक्षक हैं तो इस समय आप अपने शिक्षा के माध्यम से देश नहीं बल्कि विदेश में भी ख्याति प्राप्त करते हुए दिखाई देंगे। इस समय आप अपने ज्ञान को फैलाते हुए उसका प्रचार प्रचार करते हुए दिखाई देंगे। विदेशों से अच्छा लाभ आपको प्राप्त होगा। विदेशी कंपनियों से आपको न्यौते मिल सकते हैं। वहां जाकर उनके साथ कॉपरेट करने के उनके साथ काम करने के इस समय आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। जो नौकरी पेशा लोग हैं उनके ऊपर अगर कोई झूठे लांछन लगे हुए हैं तो वो झूठे लांछन अब खत्म हो जाएंगे। उनको उससे मुक्ति मिल जाएगी तो गुरू के रिजल्ट आपको बहुत ही अच्छे इस माह देखने को मिलेंगे। टेक्निकल और मैनेजमेंट दोनों फील्ड से अगर आप जुड़े हुए हैं तो निश्चित रूप से यह समय आपके प्रमोशन और आपकी उन्नति में सहायक साबित होगा। मकर राशि जून 2022 राशिफल in Hindi

अब आते हैं चतुर्थ भाव पर चतुर्थ भाव के स्वामी है मंगल जो कि अपने से 12 वे जाकर बैठे है। यह समय आपके सुखों में थोड़ा सा फ्लक्चुएशन ला सकता है। यानि अनायास खर्चों को बढ़ा सकता है। हालांकि मंगल आपके लाभ भाव के स्वामी है और अपने से पंचम जाकर बैठे। बहुत बढ़िया पर खर्चों की वजह से आपको थोड़ी सी झुंझलाहट। आपकी लाइफ डेली रूटीन की लाइफ थोड़े से काम बिगड़ते हुए। यानी आपको अपने काम मैनेज करने पड़ेंगे । अचानक से आएंगे तो पहले आप उस प्रायरिटी को उस काम को प्रायरिटी देनी पड़ेगी। उसके बाद आप अपने रूटीन के काम कर सकते हैं तो थोड़ी सी झुंझलाहट और फ्रस्ट्रेशन जरूर रहेगी। परंतु इससे आर्थिक स्थिति पर कोई भी दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। इस समय प्रॉपर्टी से संबंधित लेन देन के कार्यों में थोड़ी सी सजगता रखें क्योंकि ऐसे कार्यों में आपके साथ धोखा भी हो सकता है। इस समय कोई भी पेपर साइन करने जा रहे हैं तो अपनी सतर्कता के साथ आगे बढ़ें। पहले उस पेपर को पढ़े उसके बाद उस पर साइन करें ताकि किसी भी प्रकार की समस्या का आपको सामना न करना पड़े। यह समय आपकी आर्थिक स्थिति के साथ साथ पारीक परिवार में मां के साथ संबंधों को थोड़ा सा फ्लक्चुएशन देगा। आपको अपनी समझदारी से अपने रिश्तों को हैंडल करना | विशेषकर अपनी मां के साथ | इस समय आपको कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना है, जिससे आपके अपनों का मन आहत हो जाए। घर के रखरखाव पर खर्चा हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खराब हो सकते हैं या फिर अनायास वाहन पर खर्चा आ सकता है। कुछ ऐसे खर्चों का जरूर सामना करना पड़ेगा। आप अपने खर्चों को इस माह मैनेज कर पाएंगे। मकर राशि जून 2022 राशिफल in Hindi

अब आते है लाभ भाव पर हमने आपको बताया है की लाभेश अपने से पंचम जाकर बैठे है यानी मंगल अपने से पंचम जाकर बैठे है इसीलिए ये समय आपके लाभ में उत्तरोत्तर वृद्धि करेगा। पराक्रमेश और लाभेश की युति हो रही है। यानि दो त्रिक स्थनो के स्वामियों की युति हो रही है। ये युति आपके लिए बहुत मंगलकारी रहेगी। आपको अच्छी उन्नति अच्छी सक्सेस दिलवाएगी लाभ की स्थितियों में उत्तरोत्तर वृद्धि करवाएगी। इस समय आपका सर्कल और लेवल बढ़ेगा और इस सर्कल में आपके कुछ वीआईपीज जुड़ेंगे जो कि आने वाले टाइम में आपको आपके बिजनेस में आपके कार्य क्षेत्र में मदद करते हुए दिखाई देंगे। इस समय सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। जन कल्याण जैसे कार्यों से आप जुड़ेंगे और अगर आप मैन्युफैक्चरर या फिर किसी इंडस्ट्री के मालिक हैं तो निश्चित रूप से आप अपने काम को बढ़ाने के लिए कुछ बड़े ऑर्डर इस समय प्राप्त कर सकते हैं या फिर नई मशीनरी की खरीदारी आप करते हुए दिखाई देंगे। नई नई योजनाओं का क्रियान्वयन और फिर उसके बाद में अपने रुपए को उन्हीं योजनाओं में निवेश करना उन्हीं कामों में रोटेट करना ये आपके काम में उत्तरोत्तर उन्नति करवाएगा। इस समय आकस्मिक धनलाभ की परिस्थितियां भी आपको देखने को मिलेगी। शेयर मार्केट लॉटरी में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे तो ओवरआल लाभ के हिसाब से मंगल के रिजल्ट आपको बहुत ही बेहतरीन देखने को मिलेंगे। मकर राशि जून 2022 राशिफल in Hindi

अब आते हैं पंचम भाव पर पंचम भाव के स्वामी हैं शुक्र जो आपकी कुण्डली में योगकारक ग्रह है यानी पंचम और दशम भाव यानि कर्म भाव के स्वामी का केंद्र में जाकर बैठना बहुत अच्छा है। पंचम भाव के अन्दर सूर्य बुध का बुधादित्य योग भी बन रहा है, जो कि विद्यार्थियों के लिए कैरियर में आपको बहुत मदद करेगा। पंचमेश अपने से 12वे बैठा है तो इस समय आपको आलस्य को त्यागना बस इस बात को ध्यान रखिए। यह समय आपके लिए बहुत बेहतरीन रहेगा। आलस्य को आपको त्यागना पड़ेगा। शुक्र राहु के साथ में जड़त्व योग बना रहा है और शनि की तीसरी दृष्टि शुक्र पर पड़ रही है। इसीलिए आपको इनके उपाय भी लेकर चलने पड़ेंगे। थोड़ा सा आपको संभल कर रहना है। इस समय आपको गलत दिशा में अपने पांव नहीं बढ़ाना है। गलत मार्ग पर चलेंगे तो जो अच्छा समय है वो भी आपके हाथ से निकल जाएगा। परिवार की तरफ से भी आपको उपेक्षित होना पड़ेगा तो थोड़ा सा इस समय को आपको संभलकर आगे बढ़ना है तो ये जो शुक्र है ये आपकी कुण्डली में योगकारक है और अच्छे बैठे है। वो थोड़ा सा भोग विलास ऐश्वर्य आलसीपन आपके जीवन में लाएंगे। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर हो जाना या किसी की तरफ खिंचे चले जाना। ये समय आपके लिए इन चीजों का नहीं है। ये आपको गर्त में ही गिराएंगे इसीलिए इन चीजों से आप जितना हो सके बचे सदाचार और इमानदारी के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ें। परिवार को महत्व दें। रुपए पैसे और अपने कामकाज पर विशेष रूप से ध्यान रखें क्योंकि इस समय आपका कोई मित्र आपका कोई अपना ही आपके आपको धोखा दे सकता है और आपको चीट कर सकता है तो ऐसे लोगों से थोड़ा सा सावधान है। विद्यार्थी वर्ग को थोड़ी सी अधिक मेहनत की आवश्यकता है। हमने आपको काम के आलस्य को त्याग दे तो आलस्य को आपको त्याग देना चाहिए। विद्यार्थी वर्ग अगर आलस्य को त्यागकर अपनी पढ़ाई में लग जाएंगे तो निश्चित रूप से परिणाम को अपने सकारात्मक और अपने मनमुताबिक पायेंगे। संतान की तरफ से थोड़ी सी चिंता हो सकती है। उसके बिहेवियर को लेकर आदतों को लेकर उसके आलसीपन को लेकर लिजी ने इसको लेकर अनहाइजीनिक अगर वो रहता है तो उसको लेकर ये सब चिंताएं आपके मन में घूमती रहेगी। अगर आप उनको सही मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और डांट कर क्रोध से नहीं क्योंकि क्रोध से बच्चे कभी भी नहीं सुधरते उल्टा बिगड़ते है। इसीलिए शांत से मित्रवत व्यवहार करके उन्हें समझाने का प्रयास करें। उनके उम्र के बराबर जाकर सोचें और फिर उसके हिसाब से उन्हें साइक्लोजिकल ट्रीटमेंट दें। उनको साइक्लोजिकल ही समझाएं। वो आपकी बातों को जरूर समझेंगे। मकर राशि जून 2022 राशिफल in Hindi

अब शुक्र चूंकि आपके पंचम के साथ कर्म भाव के स्वामी है तो कर्म भाव के स्वामी का केन्द्र में बैठकर अपने ही घर को देखना बहुत अच्छा पर शुक्र के घर पर राहु की भी साथ में दृष्टि पड़ रही है, क्योंकि शुक्र राहु का जड़त्व योग सुख स्थान में पड़ रहा है। इसीलिए जो नौकरीपेशा लोग है उनको काम को टालने की प्रवृति छोड़ देनी है। एक काम को अगर आप हाथ में ले रहे हैं। उस काम को पहले पूरा करें फिर नए काम की शुरुआत करें। अगर उस काम को अधूरा छोड़ कर आपने नया काम शुरू कर देते हैं। नया शुरू कर दिया तो आपको उसके परिणाम सही नहीं मिलेंगे। सकारात्मक नहीं मिलेंगे तो थोड़ा सा आपको सोच समझकर डिसीजन लेना और बहुत संभलकर आगे बढ़ना है। लापरवाही आपको नुकसानदायक साबित हो सकती है। पिता के स्वास्थ को लेकर कुछ चिंता का भाव आपके मन में उत्पन्न होंगे। इसीलिए पिता के स्वास्थ्य का भी आपको इस माह विशेष रूप से ध्यान रखना पड़ेगा। संक्रमण से संबंधित समस्याओं से जूझ सकते हैं, इसलिए उनका थोड़ा सा ज्यादा ख्याल रखें। उनको अटेंशन दें। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बन सकती है और यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के बंधन में बंधने के लिए आपको अपना मनचाहा लाइफ पार्टनर भी मिल सकता है, परंतु कुंडली मिलान करवाके ही विवाह करें। ये आपके लिए जल्दबाजी में लिया गया निर्णय अभी आपके लिए विपरीत साबित हो सकता है। इसलिए धैर्य के साथ में अपने डिसीजंस लें तो पहले चर्चा करेंगे षष्टम भाव की यानि रोग भाव की रोग के स्वामी बुध अपने से 12 वे बैठ है। बुध का अपने से 12वा जाकर बैठना उतना अच्छा नहीं है। नर्व सिस्टम को थोड़ा सा बिगाड़ सकता है। यानि सर में क्लॉट होना खून का थक्का बन जाना। नसों में दर्द नसों की वजह से कुछ प्रोब्लम होना मतिभ्रम हो जाना याददाश्त से संबंधित समस्या हो जाना, बीपी की प्रॉब्लम हो जाना, ब्लड क्लॉट यानि रक्त विकारों से संबंधित समस्या हो जाना। शरीर का कोई अंग सुन्न हो जाना इस तरह की समस्या हो सकती है तो अगर आपको ऐसे कोई भी सिम्टम्स महसूस होते हैं तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। इसको हल्के में न लें और लापरवाही ना करें। अब यह समय आपको अपने शत्रुओं से सावधान करने का है। इस माह आपको अपने शत्रुओं से बहुत सतर्क होकर चलना पड़ेगा क्योंकि शत्रुपक्ष आपके खिलाफ षडयंत्र रचने का प्रयास कर सकता है और उस वजह से आपको कई दिक्कतों का सामना छोटी छोटी प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए जितनी सतर्कता रखेंगे जितना आत्मविश्वास अपने ऊपर रखेंगे उतना ही आप अपने विरोधियों को परास्त कर पाएंगे। गलत मित्रों की संगति से थोड़ा सा बचें और सजगता के साथ काम करें। यानि रुपए पैसे से संबंधित अगर कोई भी काम है तो ऐसे कामों को आपको खुद को अपने हाथों में ले लेना है और इन कार्यों को आपको खुद को हैंडल करना है। इन कार्यों को अगर आपने किसी और पर डाला तो वो आपके कामों में व्यवधान डाल सकता है और आपको धोखा दे सकता है तो इस समय आपको बहुत सतर्कता के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ना है। अब बुध रोग भाव के स्वामी के साथ साथ लाभेश भी है और लाभेश का अपने से नवम जाकर बैठना, बहुत अच्छा और बुध आपके रोग भाव के स्वामी के साथ साथ भाग्येश भी है और भाग्येश का अपने से नवम जाकर बैठना और साथ ही सूर्य के साथ बुधादित्य योग बनाना आपके भाग्य को और अधिक प्रबल करेगा। इस समय चाहें तो आप कोई रिस्की इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। डिजिटल करेंसी में इन्वेस्टमेंट कर दिया। शेयर मार्केट में कर दिया। लॉटरी में कर दिया म्यूचुअल फंड में कर दिया। ऐसा कुछ भी अगर आप इन्वेस्टमेंट करते हैं तो उन इन्वेस्टमेंट का लाभ आपको जरूर प्राप्त होगा या अपने पहले कर रखे हैं तो उनका रिटर्न आपको मिलना शुरू हो जाएगा। इस समय आपको अपने मित्रों से बहुत अच्छी सहायता प्राप्त होगी और उस वजह से आप समय रहते ही अपने कार्यों को पूर्ण करके अपने अधिकारियों का विश्वास हासिल कर लेंगे। जो युवक युवतिया नौकरी की तलाश कर रहे है उनकी तलाश अब खत्म हो जाएगी। अगर आप जॉब चेंज करना चाहते हैं, यानी जॉब स्विच करना चाहते हैं तो उसके लिए भी यह समय बहुत ही बेहतरीन बना हुआ है। आप अपनी जॉब को स्विच कर सकते हैं। इस समय सोच समझकर कदम बढ़ाएं। किसी के साथ भी आपको अनर्गल वार्तालाप नहीं करना है। अपने अधूरे पड़े हुए कार्यों को पहले उन कार्यों को पूर्ण करें, फिर नए कार्य की शुरुआत करें और आपके सभी अधूरे पड़े हुए कार्य पूर्ण हो जाएंगे। जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा और नए कार्य की शुरुआत भी आप कर लेंगे। अगर आप नया स्टार्टअप नया बिजनस सैट करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। धर्म कर्म के कार्यों के प्रति आपकी आस्था और अधिक जाग्रत होगी और इन कार्यों में आपकी रुचि और अधिक बढ़ेगी तो ओवरआल भाग्य स्थान के स्वामी का अपने से 9 वा जाकर बैठना बुधादित्य योग बनाना आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। मकर राशि जून 2022 राशिफल in Hindi

अब आते है सप्तम भाव पर सप्तम भाव की बात करें तो इस माह आपके आकर्षक व्यक्तित्व के चर्चे चारों तरफ होंगे। कई लड़के लड़कियां आपस में एक दूसरे की तरफ खिंचे चले आएंगे। इस समय आपको लव रिलेशनशिप में बंध सकते हैं, उसके लिए समय बहुत ही उपयुक्त है। साथ ही अगर आप विवाह योग्य हो चुके हैं तो इस समय आपको अपना मनचाहा लाइफ पार्टनर मिल ही जाएगा। अगर आपने दाम्पत्य जीवन प्रारंभ किया है तो इस समय आप अपने जीवन साथी को भरपूर सुख प्रदान करेंगे। शारीरिक मानसिक हर तरीके से आप उन्हें खुश रखने का प्रयास करेंगे और दाम्पत्य जीवन की गाड़ी प्रसन्नता से आगे बढ़ती चली जाएगी। एक दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग से बनेगी और एक दूसरे के बीच में ईगो का कोई भी स्थान नहीं है इसीलिए एक दूसरे को आप समझ पाएंगे यानी मैच्योरिटी भरा आप का रिश्ता रहेगा। व्यापारी वर्ग के लिए थोड़ा सा उतार चढ़ाव से भरा यह समय रह सकता है पर ओवरआल लाभ की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। कोई भी डिसीजन जल्दबाजी में न लें। कन्फ्यूज होने की आवश्यकता नहीं है। कन्फ्यूजन की स्थिति में किसी अनुभवी मित्र या अनुभवी व्यक्ति की सलाह ले सकते हैं। कोई भी बड़ा डिसीजन आपको किसी सलाह के साथ ही आगे बढ़ाना है। आप खुद अगर कोई भी डिसीजन पर अडिग रहेंगे हो सकता है वो डिसीजन गलत निकल जाए और उस वजह से आपको उसके नुकसानदायक परिणाम झेलने पड़े तो डिसीजन मेकिंग में थोड़ा सा सावधान रहें। मकर राशि जून 2022 राशिफल in Hindi

अब आते है अष्टम भाव पर अष्टम भाव के स्वामी है सूर्य जोकि अपने से दशम जाकर बैठा है। अपने से दशम जाकर बैठना बहुत ही बढ़िया काम में अच्छी उन्नति प्रगति डेली रूटीन की लाइफ को थोड़ा सा व्यवस्थित करना। जो काम बिगड़ गए उनको सुव्यवस्थित करना मैनेजमेंट बहुत तगडा हो जाना ऐसी परिस्थितियां जरुर उत्पन्न करेगा। इस समय गुप्त धन की प्राप्ति हो सकती है। गुप्त शत्रु अपने आप अपने मंसूबों में नाकामयाब हो सकते हैं। इस समय आपके दूरगामी यात्रा के योग बने हुए हैं, परन्तु यात्रा सुखद और मंगलमय रहेगी। इस यात्रा का जो भी उद्देश्य है उस उद्देश्य में आप सफल रहेंगे। इस समय आपको ससुराल से आर्थिक मदद प्राप्त होगी और उनका पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रमों की रूपरेखा बनेगी और ससुराल में आपके कार्यों को सराहा जाएगा। आपका व्यक्तित्व और अधिक प्रभावशाली रहेगा। यानि अष्टमेश के रिजल्ट भी आपको बहुत अच्छे देखने को मिलेंगे। इस समय आपको कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करना है और जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा नहीं करें। अपनी गोपनीय बातों को अपने तक रखें और गोपनीय दस्तावेजों को सुरक्षित स्थान पर रख दें। मकर राशि जून 2022 राशिफल in Hindi

शुभ तारीखे :- 1 से 5 तारीख, 8 से 14 तारीख, 17 से 22 तारीख और 26 से 30 तारीख।
अशुभ तारीखे :- 6 तारीख, 7 तारीख, 15 तारीख, 16 तारीख, 23 से 25 तारीख।
शुभ रंग :- पिस्ता ग्रीन, लाइट ग्रीन, लेमन ग्रीन, डार्क ग्रीन, ग्रीन |


उपाय

  • शुक्र राहु का जड़त्व योग बना हुआ है। इसका निवारण करें। इसका निवारण का यंत्र होता है। उसे पूजा कक्ष में रखें और उसके नित्य प्रति दर्शन करें।
  • राहु के जाप आपको सूर्यास्त के बाद में करने चाहिए। भूरी माला यानि शनि माला से और राहु यंत्र के सामने आसन लगाकर बैठ कर राहु के जाप करें।
  • आपको शनि के दान भी करने चाहिए, क्योंकि शुक्र और राहु पर शनि की दृष्टि है। इसीलिए शनि का दान जरूर करें।
  • शनि चूंकि आपके पर्सनैलिटी के भाव के स्वामी हैं, इसीलिए आपको शनि मंदिर जाना चाहिए और शनिवार के दिन शनि भगवान को तेल चढ़ाएं।
  • एक सरसों के तेल का दीपक उसमें काले तिल डालकर शनि मंदिर में जरूर रखें।
  • अपने पीने के पानी के पास में सरसों के तेल का दीपक रोज संध्याकाल के समय करें।
  • झूठ बोलने से बचें क्योंकि इसका दंड शनि आपको दे सकते हैं।
  • पूर्वमुखी मकान में रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और यदि पूर्वमुखी नहीं है आपका मकान तो आप पूर्व दिशा में मुख कर कर सोएं या बैठें।
  • बंदरों की सेवा करें और उन्हें रोजाना कुछ न कुछ खाने के लिए दें।
  • एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचे ।
  • अखरोट का दान किसी धार्मिक स्थल पर आपको करना चाहिए।

[/vc_column_text][vc_video link=”https://www.youtube.com/watch?v=mRdsrvMDHCI&list=PLNJ4rQqZbYRz28b6T6Lnkbe2KfuR5BYVD&index=10″ image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *