फेंगशुई लॉफिंग बुद्धा
फेंगशुई में लॉफिंग बुद्धा की बहुत मान्यता है | लाफिंग बुद्धा को सुख, प्रचुरता, संतोष और भलाई का प्रतीक माना जाता है। फेंगशुई लॉफिंग बुद्धा | Fengshui White Laughing Buddha
लाफिंग बुद्धा की मूर्तियों को शुभ माना जाता है और सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य के लिए इन्हें अक्सर घरों, कार्यालयों, होटलों और रेस्तरां में रखा जाता है। घर में या भवन निर्माण में वास्तु की कुछ गलतियां हो जाएं, तो लोग ज्योतिष शास्त्र के साथ-साथ वास्तु शास्त्र का सहारा लेते हैं | अलग-अलग धर्मों और उनके मान्य देशों में वास्तु को लेकर मान्यताएं भी अलग-अलग हैं | चीनी और जापानी लोग बौद्ध धर्म को मानते हैं और उनकी वास्तु विधा और शास्त्र फेंगशुई के नाम से जाना जाता है | आज फेंग शुई विश्व भर में विख्यात है | फेंगशुई लॉफिंग बुद्धा | Fengshui White Laughing Buddha
ज्योतिषी निधि जी श्रीमाली बताते हैं कि लाफिंग बुद्धा को खुशी के बुद्ध के रूप में भी जाना जाता है। लाफिंग बुद्धा तब प्रसन्न होते हैं जब लोगों की समस्याएं हल हो जाती हैं और वे खुश हो जाते हैं। सफेद लाफिंग बुद्धा बैग के साथ बैठे एक भटकते चीनी भिक्षु पर आधारित है जो मैत्रेय या भविष्य के बुद्ध हैं।
धन की पोटली अपने कांधे पर टांगे लॉफिंग बुद्धा किसी भी घर या ऑफिस के लिए शुभ माने गए हैं | इन्हें रखने से पैसों से जुड़ी हर परेशानी खत्म होने लगती है, और कभी पैसों की तंगी नहीं होती, धन की पोटली धन भंडार का प्रतीक है | ऐसे लॉफिंग बुद्धा को घर लेकर आना यानी उनके पीछे-पीछे धन-संपदा को भी आने का रास्ता दिखाना है |
चीन में संपत्ति के देवता माने जाने वाले लाफिंग बुद्धा की पूजा-आराधना की जाती है। घर में इनकी स्थापना से धन-दौलत का आगमन निश्चित मान लिया जाता है। इनका मोटा पेट संपन्नता का प्रतीक है। इनके पेट को छूने की परंपरा है। चीन में लाफिंग बुद्धा को धन-वैभव-संपन्नता, सफलता और सुख-शांति का देवता मानते हैं।
लाफिंग बुद्धा की मूर्ति मकान, व्यापार स्थल, लॉबी या फिर बैठक कक्ष में होनी चाहिए। लेकिन ध्यान रहे, यह जमीन से ढाई फीट ऊपर एवं मुख्य दरवाजे के सामने होनी चाहिए। मूर्ति का मुख हमेशा प्रवेश द्वार की ओर होनी चाहिए। इससे मूर्ति अधिक क्रियाशील रहती है।
घर में इसे मुख्य द्वार के सामने स्थापित करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। आगंतुकों पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। इसकी अलग-अलग मुद्राएं होती हैं, जिनका फल भी अलग-अलग बताया गया है। चीनी मान्यतानुसार इसे बैडरूम में नहीं रखें। इसकी पूजा करना भी वर्जित है। इसे सजाकर रखें। फेंगशुई लॉफिंग बुद्धा | Fengshui White Laughing Buddha
Note: Daily, Weekly, Monthly and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji is almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) or contact Pandit NM Srimali WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]