Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

फेंगशुई रनिंग हॉर्स | Fengshui Running Horse | By Astrologer Nidhi Ji Shrimali |

फेंगशुई रनिंग हॉर्स


 

भारतीय ज्योतिषी की तरह चीनी फेंगशुई भी सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के आधार पर कार्य करता हैं | फेंगशुई रनिंग हॉर्स | Fengshui Running Horse

फेंग यानी वायु और शुई यानी जल, फेंगशुई शास्त्र जल और वायु पर आधारित है | फेंग शुई विद्याओं में ऐसा कहा गया है कि घर या ऑफिस में कुछ जानवरों की प्रतिमाएं रखने से लाभ होता है।

किसी जानवर की मूर्ति धन लाभ दिलाती है तो किसी की घर में सुख शांति रखती है। वही घोड़े की मूर्ति को लेकर मान्यता है की घर में घोड़े की प्रतिमा रखने से धन और समाज में मान सम्मान का लाभ होता है और धन लाभ के रास्ते आने वाली सभी अडचनें दूर होती है। घोड़ा ऊर्जा को दर्शाता है जो की आपको जीवन में आगे बढने और तरक्की करने के लिए प्रेरित करता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर को घर में लगाने का महत्व बताया गया है, क्योंकि यह तस्वीर आपकी सफलता को गति देती है। दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर में खासतौर पर सात घोड़ों वाली तस्वीर लगाना प्रगति पाने के लिए लाभकारी मानी जाती है| साथ ही सात का अंक भी शुभ माना जाता है।

अगर दक्षिण दिशा में दौड़ते हुए घोड़े की मूर्ति रखी जाये तो ऐसा माना जाता है की यह आपको धन, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करता है, और हमारे घर के वास्तु को अच्छा कर देता है। लेकिन इसे रखते समय इस बात का ध्यान जरूर रखे की इसका सिर किसी खिड़की या दरवाजे की ओर होना चाहिए | ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा घर में आती है| फेंगशुई रनिंग हॉर्स | Fengshui Running Horse

नाम और प्रसिद्धि पाने के लिए फेंगशुई में हॉर्स की प्रतिमा को घर में रखना बहुत ही शुभ माना जाता हैं| फेंगशुई में हॉर्स यानि घोड़े को गति, क्षमता और शक्ति का प्रतीक माना जाता हैं |

एक या अधिक घोड़ों की गतिमान नज़र आती प्रतिमा आपके सफलता के रास्ते पर बढ़ने की सूचक हैं | ऐसी प्रतिमा घर या किसी दफ्तर में रखने से आप अपने लक्ष्य पर फोकस रहेंगे और सही दिशा में सही एनर्जी का इस्तेमाल करके सफलता हासिल कर पाएंगे |

दौड़ते हुए घोड़ो के झुंड की प्रतिमा का मुहं आपके घर या दफ्तर की ओर होना चाहिए | ऐसी प्रतिमा का मुहं यदि बाहर की ओर हुआ तो सारी ऊर्जा बाहर की ओर चली जाएगी |

फेंगशुई के उपाय करने पर घर से वास्तु दोष संबंधी तमाम तरह की परेशानियों का अंत हो जाता है| घर पर सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए बाजार में इस समय कई तरह के फेंगशुई की वस्तुएं मिलती हैं, जिसको घर में स्थापित करने से शुभ, चमत्कारी फल की प्राप्ति होती है | फेंगशुई रनिंग हॉर्स | Fengshui Running Horse

 

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *