Astro Gyaan|Astrology Tips|Featured

धनु राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi | Dhanu Rashi Guru Transit | Sagittarius Prediction गुरु बृहस्पति

[vc_row][vc_column][vc_column_text]

धनु राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi


This image has an empty alt attribute; its file name is dhanu-rashi-saggitarious-300x267.png

 

ज्योतिष एक विज्ञान है और इसे गहराई से समझा जाए तो जीवन में बदलाव संभव है। तो आइये हम करेंगे आपकी हर समस्या का समाधान नमस्कार स्वागतम आज हम आपके सामने देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन की जानकारी लेकर उपस्थित हुए है और अब तक हमने आपको मेष से लेकर वृश्चिक राशि तक की जानकारी प्रदान की है। आज हम आपको बताने वाले है कि धनु राशि वालों पर देव गुरु बृहस्पति के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव देखने को मिलेगा। धनु राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi

आगामी 13 अप्रैल को देव गुरु बृहस्पति सुबह 7 बजकर 28 मिनट पर कुंभ राशि से मीन राशि में पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मीन राशि में वे स्वग्रही होकर विराजमान रहेंगे यानी सभी राशियों के लिए बेस्ट रिजल्ट इस समय देवगुरु बृहस्पति के देखने को मिलेंगे। वैसे भी देवगुरु बृहस्पति शुभ ग्रह जाने गए हैं ज्ञान प्रदाता ग्रह के रूप में इन्हें जाना जाता है ये ग्रह विद्वानों के प्रतीक भी माने जाते हैं। जैसा कि इनके नाम में ही है गु यानि अज्ञान और रू यानि नाशक यानि अज्ञान का नाशक ग्रह इन्हें कहते हैं। यह एक पुरुष ग्रह है स्वयं नम्रता गंभीरता न्याय धन और उत्तम भाग्य के कारक ग्रह भी माने गए हैं। धन और पुत्र संतान की प्राप्ति कराने वाले और विवाह कारक ग्रह इन्हें कहते हैं। यदि आपकी कुंडली के अंदर पुत्र संतान की प्राप्ति के लिए देखना है तो सबसे पहले देव गुरु बृहस्पति की तरफ देखा जाता है वहीं विवाह के लिए शुक्र और गुरु इन दोनों पर विचार किया जाता है। विवाह के समय गुरु के बल को अवश्य देखा जाता है। गुरु प्रातः काल के स्वामी हैं। उत्तर दिशा और वृद्ध व्यक्ति और व्यापारी वर्ग पर इनका आधिपत्य रहता है। अगर कुण्डली में देव गुरु बृहस्पति पुरुष राशि यानि 1, 3, 5 7 और 11 में विराजमान हो तो जातक प्रारंभ से ही स्वतंत्र व्यवसाय करता है। वही यदि देवगुरु बृहस्पति 10वे स्थान में यानी कुण्डली में दशम भाव में विराजमान हो तो वो व्यक्ति को नौकरी करवाता है और वैसे भी देव गुरु बृहस्पति केन्द्रीय स्थान में बहुत ही अच्छे रिजल्ट देते हैं। लग्न से सुख स्थान में अच्छे रिजल्ट देते है | सूख स्थान से सप्तम में और सप्तम से कर्म भाव में उत्तरोत्तर उत्तम परिणामों की प्राप्ति करवाता है। गुरु धनु राशि और मीन राशि के स्वामी ग्रह है कर्क राशि में वे उच्च के और मकर राशि में नीच के प्रभाव दिखाते हैं। देवगुरु बृहस्पति केन्द्रीय स्थान में स्वग्रही होकर या फिर उच्च के होकर विराजमान हो तो वे हंस नामक महापुरुष योग का निर्माण करते हैं। वही चंद्रमा के साथ में गजकेसरी योग भी बनाते हैं। गुरु लीवर त्वचा मोटापन पर अधिकार इनका रहता है | 42वें वर्ष के बाद की आयु पर गुरु का अधिकार होता है यानी यदि व्यक्ति बयालीस में वर्ष के ऊपर की ऐज का है तो देवगुरु बृहस्पति का प्रभाव उसके जीवन पर अधिक देखने को मिलता है। जैसा कि हमने आपको बताया था की हमारे वार्षिक राशिफल के अप्रैल माह सबसे अहम हैं क्योंकि इस माह में तीन बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। राहु गुरु और शनि तीनों ग्रह अप्रेल माह में राशि परिवर्तन करने वाले हैं | तो राहु के राशि परिवर्तन की जानकारी हम पहले ही ब्लॉग बना दिए है अपनी राशि के अकॉर्डिंग राहु के राशि परिवर्तन का क्या प्रभाव आपकी राशि पर पड़ेगा उसकी जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं।

अब हम जान लेते हैं कि धनु राशि वालों पर देवगुरु बृहस्पति के इस राशि परिवर्तन का क्या इफेक्ट रहेगा | आपकी राशि स्वामी भी देवगुरु बृहस्पति है और आपके सुखेश भी देवगुरु बृहस्पति हैं जो की सुख स्थान में स्वग्रही होकर विराजमान हो रहे। बहुत ही बढ़िया देवगुरु बृहस्पति की पोजीशन केंद्र में बन रही है। ये फल नामक महापुरुष योग धनु राशि वालों के लिए बना है। आपके लग्नेश का हंस नामक महापुरुष योग बनाते हुए सुख स्थान में बैठना धनु राशि वालों के लिए बहुत ही लाभदायक और कल्याणकारी परिणामों को लाने वाला है। देवगुरु बृहस्पति की तीनों दृष्टि पंचम दृष्टि जो कि आपके उच्च के स्थान अष्टम भाव पर पड़ रही है। देवगुरु बृहस्पति की सप्तम दृष्टि आपके कर्म भाव पर पड़ रही है और नवम दृष्टि से वे आपके द्वादश स्थान को देख रहे हैं। इनकी दृष्टियाँ भी इन तीनों स्थानों बहुत ही शुभ प्रभाव डाल रही है। अब आपके लग्नेश है और लग्नेश अपने से चौथे यानि सुख स्थान में स्वग्रही हो रहे है | हंस नामक महापुरुष योग भी बना रहे है। ये टाइम पीरियड धनु राशि वालों के लिए गोल्डन टाइम पीरियड रहने वाला है। देवगुरु बृहस्पति के शानदार रिजल्ट आपको इस वर्ष देखने को मिलेंगे। ये जो समय है यह आपके लग्जरी में वृद्धि करेगा आपकी आर्थिक उन्नति करवाएगा, नए घर का सपना भी आपका पूर्ण करवाएगा। नई नई प्रॉपर्टी आप इस समय बनाते हुए दिखाई देंगे। मान सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में आपको गणमान्य व्यक्तियों की श्रेणी में माना जाएगा। परिवार में आपका सम्मान और अधिक ऊँचा होता आपका कद दिखाई देगा। देवगुरु बृहस्पति सुख स्थान में बैठकर आपके सुखों में उत्तरोत्तर वृद्धि करते हुए दिखाई देंगे | नए और लग्जीरियस वाहन की खरीदारी का सपना भी आपका इस समय पूर्ण हो जाएगा। चूंकि आपके लग्नेश है और सुख स्थान में जाकर बैठा है तो आपके ज्ञान में वृद्धि करेंगे। पर्सनैलिटी में वृद्धि करेंगे। लोगों में आपका प्रभाव और अधिक बढ़ेगा। इस समय आपके शत्रु भी आपसे मित्रता करने का प्रयास करेंगे। जो लोग अब तक आप से थोड़ा सा गैप बनाकर चलते थे वे भी अब आपसे मित्रता आपसे निकटता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। समाज में मान सम्मान यश कीर्ति में वृद्धि होगी। ददियाल से आपको बहुत ही अच्छा सपोर्ट देखने को मिलेगा| वहीं ददियाल से लाभ की संभावनाएं भी इस समय देवगुरु बृहस्पति आपके जीवन में उत्पन्न करेंगे। यह दोनों ही स्थान लग्न बहुत इम्पॉर्टेंट होता और सुख स्थान भी व्यक्ति के लिए सुख सौभाग्य और समृद्धि लेकर आता है। इन दोनों ही स्थानों पर देवगुरु बृहस्पति के शानदार परिणाम आपको देखने को मिलेंगे। चूंकि सुखेश अपने ही घर के अंदर हंस नामक महापुरुष योग बना कर बैठा है तो मतलब आप समझ लीजिए सोने पर सुहागा जैसी पोजिशन आपको इस साल देखने को मिलेगी। धनु राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi

अब आते है देवगुरु बृहस्पति की दृष्टियों पर क्योंकि आप सभी जानते हैं कि इनकी दृष्टि बहुत ही शुभ और मंगलकारी होती हैं। देवगुरु बृहस्पति अपने पंचम दृष्टि से अपने उच्च स्थान को देख रहे है | अष्ठम भाव पर इनकी दृष्टि आपके रोजमर्रा के रुटीन लाइफ को एकदम सिस्टमैटिक और परफैक्ट बनाते हुए दिखाई देंगे। क़र्ज़ की समस्या आपके इस समय खत्म हो जाएगी। बहुत लंबे टाइम से यदि आप किसी से उधार लेकर काम चला रहे हैं या फिर लोन लिया और उससे बहुत परेशान कर रहे हैं। पैसा मैं कब चुकाऊंगा तो अब आपको पैसा चुका पाएंगे | आपके कार्यों में आप उन्नति और प्रगति करेंगे । शत्रु चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। यात्राएं तो आपकी होगी परंतु वो यात्रा या तो आध्यात्मिक होगी और या जिस उद्देश्य से यात्रा होगी निश्चित रूप से उस उद्देश्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। शेयर मार्केट लॉटरी में आप जो भी इनवेस्टमेंट करेंगे लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट निश्चित रूप से आप लाभ की स्थतियाँ पाएंगे। यह समय आपके रिस्तेदारो पर अपना प्रभाव दिखाने का रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति है तो लीडरशिप की क्वॉलिटी आपके अधिकारियों को भी आपके अंदर नजर आएगी और वे आपको हर तरीके से सपोर्ट करेंगे। धनु राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi

अब देवगुरू बृहस्पति की सप्तम दृष्टि की बात करें जो कर्म स्थान पर पड़ रही है। यह व्यापारी वर्ग के लिए भी बहुत अच्छी है और नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये शानदार परिणामों वाली रहने वाली है। इस समय नौकरी में आपके प्रमोशन इंक्रीमेंट के चांसेज बनते हुए दिखाई देंगे। जॉब की अगर तैयारी कर रहे हैं तो वो सपना आपका पूर्ण हो जाएगा। आप अगर जॉब चेंज करने की सोच रहे तो आपको बेहतर विकल्प मिलते हुए दिखाई देंगे। अधिकारियों का पूरा सपोर्ट रहेगा। कुछ बड़ी जिम्मेदारियां जिसका सपना हर व्यक्ति देखता है आपने भी देखा होगा और आप चाह रहे होंगे की वो जिम्मेदारियां आपको लीड करने को मिले तो वो जिम्मेदारियां अब आपको आपके अधिकारियों की तरफ से प्राप्त होंगी और एक लीडर की तरह आप काम करके शाइनिंग स्टार बनते हुए अपने कार्यक्षेत्र में दिखाई देंगे। इस समय आपके पिता का भी पूरा सपोर्ट आपको देखने को मिलेगा और उनके मार्गदर्शन से आपके कार्यों में आ रही बाधाओं को भी आप दूर कर पाएंगे। व्यापारी वर्ग के लिए भी यह समय बहुत ही शानदार रहेगा।टेक्निकल फील्ड में आप उत्तम परिणामों की प्राप्ति करेंगे। आईटी फील्ड से जुड़े हुए लोगों के लिए समय विशेष लाभ की परिस्थितियां उत्पन्न करेगा। अगर आप मैनेजमेंट का कोई काम करते है | कोई बड़ी कंपनी को आप मैनेज कर रहे है | या फिर कोई बड़ी इंडस्ट्री के मालिक हैं तो इस समय आपके लिए बहुत ही सकारात्मक और उन्नति दायक बनने वाला है। काम करने के तौर तरीकों में जैसा भी आप अपडेशन लेकर आएंगे वो अपडेशन आपके लिए बहुत ही सकारात्मक निकलेगा। स्टाफ का भी पूरा सपोर्ट और सहयोग आपको इस समय देखने को मिलेगा।

अब गुरु की नवम् दृष्टि की अगर बात करें तो वो आपके 12th हाउस पर यानि खर्च भाव पर पड़ रही है । खर्च पर गुरु की जो नवम दृष्टि पड़ रही है वो आपके खर्चों में कमी लेकर आएगी | यह दृष्टि आपको विदेशों में जाकर काम करने के अवसर प्रदान करेगी। अगर आप अपने व्यापार को विदेशों तक फैलाना चाहते हैं या विदेशी कंपनियों के साथ कोलोग्रेट करना चाहते हैं | व्यापार में विदेशी करंसी चाहते हैं तो उसमें भी आपको सहयोग करेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए बाहर जाकर अपनी कंपनी को रिप्रजेंट करने के कई मौके प्राप्त होते हुए दिखाई देंगे। धर्म कर्म के कार्यों में आपका पैसा खर्च होगा इससे आपको मानसिक शांति की भी अनुभूति होगी। पारिवारिक सदस्यों का पूरा साथ और सहयोग आपको प्राप्त होगा। यदि नौकरी में कुछ बाधायें चल रहीै है | आपको झूठे झूठे आरोपों में बार बार फसाया जा रहा है | आपके खिलाफ कुछ न कुछ कुछ न कुछ कॉन्ट्रोवर्सी होती रहती है तो अब उस कॉन्ट्रोवर्सी से भी आपको मुक्ति मिल जाएगी और आपके झूठे आरोपों में आप उनसे बरी हो जाएंगे | आपको क्लीन चिट मिलते हुए दिखाई देगी तो ओवर आल अगर हम कहे कि धनु राशि वालों के लिए गुरु के बेस्ट रिजल्ट मिलने वाले है तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। धनु राशि 13 April 2022 Guru Rashi Parivartan in Hindi


उपाय

  • आपको पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक रोज संध्याकाल के समय लगाना है।
  • कृष्ण भगवान के मंदिर में पिली पोशाक जरूर चढ़ाएं। यह आपके लिए बहुत ही बढ़िया और उन्नति दायक रहेगा।
  • भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के संयुक्त रूप से पूजा आराधना करें। विष्णु शस्त्र नामक का पाठ अगर हो सके तो रोज करें। गुरूवार के दिन जरूर करें
  • भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी पर संयुक्त रूप से दक्षिणावर्ती शंख में चावल भरकर उन पर अभिषेक करें।
  • केले के वृक्ष की पूजा जरुर करें। अगर हो सके तो केले के वृक्ष को सींचे भी पीपल के पेड़ में भी पानी आपको प्रतिदिन डालना चाहिए क्योंकि पीपल में विष्णु भगवान का वास होता है।
  • तुलसी दल आपको डेली भगवान श्रीकृष्ण और राधा जी के चरणों में अर्पित करने चाहिए

 

 

[/vc_column_text][vc_video link=”https://youtu.be/XdVvnOr1ml8″ image_poster_switch=”no”][/vc_column][/vc_row]

Note: Daily, Weekly, Monthly, and Annual Horoscope is being provided by Pandit N.M.Shrimali Ji, almost free. To know daily, weekly, monthly and annual horoscopes and end your problems related to your life click on (Kundali Vishleshan) (Kundali Making) (Kundali Milan) or contact Pandit NM Srimali  WhatsApp No. 9929391753, E-Mail- [email protected]

Contact : +918955658362 | Email: [email protected] | Click below on Book Now
Subscribe on YouTube – Nidhi Shrimali

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *